Check the below MCQ Questions for Class 8 Hindi with Answers Chapter 8 नए मेहमान MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 8 Hindi Chapter 8 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 8 Hindi Chapter 8 MCQ नए मेहमान
नए मेहमान Class 8 MCQ
नए मेहमान MCQ Questions with Answers
प्रश्न 1.
‘नए मेहमान’ एकांकी के प्रमुख पात्र कौन-कौन हैं?
(क) विश्वनाथ और किरण
(ख) रेवती और नंदलाल
(ग) विश्वनाथ और रेवती
(घ) बाबुलाल और किरण
उत्तर:
(ग) विश्वनाथ और रेवती
प्रश्न 2.
एकांकी में ‘नए मेहमान’ किसे कहा गया है?
(क) विश्वनाथ के रिश्तेदारों को
(ख) रेवती के पड़ोसियों को
(ग) बाबूलाल और नन्हेमल को
(घ) घर में आए हुए बच्चों को
उत्तर:
(ग) बाबूलाल और नन्हेमल को
![]()
प्रश्न 3.
महानगरों में मध्यमवर्गीय परिवारों की मुख्य समस्या क्या दर्शाई गई है?
(क) खाने की समस्या
(ख) पहनने की समस्या
(ग) आवास की समस्या
(घ) बच्चों की पढ़ाई की समस्या
उत्तर:
(ग) आवास की समस्या
प्रश्न 4.
विश्वनाथ और रेवती मेहमानों के आगमन से क्यों परेशान थे ?
(क) वे मेहमानों को पसंद नहीं करते थे।
(ख) उनके पास मेहमानों के लिए पर्याप्त जगह और सुविधाएँ नहीं थीं।
(ग) मेहमान बहुत शोर मचाते थे।
(घ) मेहमान उनके घर में गंदगी फैलाते थे।
उत्तर:
(ख) उनके पास मेहमानों के लिए पर्याप्त जगह और सुविधाएँ नहीं थीं।
प्रश्न 5.
एकांकी का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
(क) मेहमानों का आदर-सत्कार करना सिखाना ।
(ख) महानगरों की आवास समस्या को उजागर करना ।
(ग) पारिवारिक झगड़ों को दिखाना ।
(घ) हास्य उत्पन्न करना।
उत्तर:
(ख) महानगरों की आवास समस्या को उजागर करना ।
प्रश्न 6.
कमरे में सोए बच्चे का बार-बार बेचैन हो उठने का कारण क्या है?
(क) पसीने से तर होना
(ख) पंखे की हवा न लगना
(ग) आसपास शोर होना
(घ) बिजली चली जाना
उत्तर:
(क) पसीने से तर होना
प्रश्न 7.
विश्वनाथ कहता है कि इन बंद मकानों में रहना कितना भयंकर है ! ऐसे मकानों को वह …………………. कहता है।
(क) भाड़
(ख) भट्ठी
(ग) जेलखाना
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ख) भट्ठी
प्रश्न 8.
विश्वनाथ के अनुसार बरफ का पानी पीने का कोई फायदा क्यों नहीं है?
(क) बरफ भी गरम हो गई है।
(ख) बरफ हमेशा के लिए प्यास नहीं बुझाती ।
(ग) बरफ गंदे पानी से बनी होती है।
(घ) बरफ से दुगनी प्यास लगती है।
उत्तर:
(ग) बरफ गंदे पानी से बनी होती है।
प्रश्न 9.
रेवती को पंद्रह दिनों से क्या परेशानी थी?
(क) सिरदर्द की
(ख) बुखार की
(ग) पैर सुन्न होने की
(घ) पैर में दर्द रहने की
उत्तर:
(क) सिरदर्द की
![]()
प्रश्न 10.
मोतीराम ने किस भाव से मलमल बेची थी ?
(क) एक रुपये गज
(ख) सवा रुपये गज
(ग) डेढ़ रुपये गज
(घ) दो रुपये गज
उत्तर-
(ख) सवा रुपये गज।
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. रेवती – गरम है। आँगन में घड़े में भी तो पानी ठंडा नहीं होता – हवा लगे तब तो ठंडा हो। जाने कब तक इस जेलखाने में सड़ना होगा ।
प्रश्न 1.
रेवती ने मकान को ‘जेलखाने’ क्यों कहा?
(क) मकान ठंडा था
(ख) मकान छोटा और गरम था
(ग) मकान बड़ा था
(घ) मकान में हवा अच्छी आती थी
उत्तर:
(ख) मकान छोटा और गरम था
प्रश्न 2.
‘घड़े में पानी ठंडा नहीं होता’ से क्या अभिप्राय है?
(क) पानी खत्म हो गया
(ख) पानी गरम है
(ग) पानी गंदा था
(घ) पानी सड़ा हुआ था
उत्तर:
(ख) पानी गरम है
प्रश्न 3.
रेवती की इस शिकायत से किस सामाजिक समस्या का संकेत मिलता है ?
(क) गरीबी
(ख) बेरोज़गारी
(ग) आवास की कमी और गरमी के कारण असुविधा
(घ) शिक्षा की कमी
उत्तर:
(ग) आवास की कमी और गरमी के कारण असुविधा
![]()
प्रश्न 4.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए ।
कथन (A) – आँगन में घड़े में भी पानी ठंडा नहीं होता।
कारण (R) – क्योंकि वहाँ अत्यधिक गरमी थी।
(क) कथन (A) गलत है किंतु कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(घ) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर:
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 5.
इस गद्यांश से हमें क्या समझ में आता है ?
(क) मकान बहुत बड़ा और आरामदायक है
(ख) मकान में रहने वालों को गरमी से बहुत कष्ट होता है
(ग) मकान में बहुत मेहमान आते हैं
(घ) मकान बहुत साफ- 5-सुथरा है
उत्तर:
(ख) मकान में रहने वालों को गरमी से बहुत कष्ट होता है
2. रेवती – लो कपड़े उतार डालो। पंखा करती हूँ। अरे प्रमोद, जा जल्दी से बरफ तो ला। मामा जी को ठंडा पानी पिला। और देख, नुक्कड़ पर हलवाई की दुकान खुली हो तो….
प्रश्न 1.
रेवती मिठाई और बरफ क्यों मँगवाना चाहती थी?
(क) अपने लिए
(ख) मेहमान के स्वागत के लिए
(ग) बच्चों के लिए
(घ) कोई उत्सव था
उत्तर:
(ख) मेहमान के स्वागत के लिए
प्रश्न 2.
इस गद्यांश में रेवती के व्यवहार से क्या पता चलता है ?
(क) उदासीनता
(ख) आतिथ्य सत्कार की भावना
(ग) क्रोध
(घ) संकोच
उत्तर:
(ख) आतिथ्य सत्कार की भावना
प्रश्न 3.
प्रमोद और रेवती का क्या संबंध था ?
(क) मेहमान – मेजबान
(ख) भाई-बहन
(ग) माँ-बेटा
(घ) पड़ोसी पड़ोसन
उत्तर:
(ग) माँ-बेटा
![]()
प्रश्न 4.
मामा जी शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?
(क) आगंतुक
(ख) विश्वनाथ
(ग) नन्हेमल
(घ) बाबूलाल
उत्तर:
(क) आगंतुक
प्रश्न 5.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए ।
कथन (A) – अरे प्रमोद, जा जल्दी से बरफ तो ला, मामा जी को ठंडा पानी पिला ।
कारण (R) – अन्यथा मामा जी नाराज़ होकर चले जाएँगे ।
(क) कथन (A) गलत है किंतु कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ग) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(घ) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर:
(घ) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।