Check the below MCQ Questions for Class 8 Hindi with Answers Chapter 7 मत बाँधो MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 8 Hindi Chapter 7 MCQ मत बाँधो
मत बाँधो Class 8 MCQ
मत बाँधो MCQ Questions with Answers
प्रश्न 1.
कविता में किसे न बाँधने की बात कही गई है ?
(क) पक्षियों को
(ख) नदियों को
(ग) सपनों को
(घ) हवा को
उत्तर:
(ग) सपनों को
प्रश्न 2.
कविता के अनुसार, सपने कहाँ नहीं उड़ पाते हैं?
(क) खुले आकाश में
(ख) बंधन में
(ग) धरती पर
(घ) बादलों में
उत्तर:
(ख) बंधन में
प्रश्न 3.
“सपनों में दोनों ही गति है”- यहाँ ‘दोनों से क्या अभिप्राय है?
(क) दिन और रात
(ख) गति और अवरोहण
(ग) आरोहण और अवरोहण
(घ) उड़ना और गिरना
उत्तर:
(ग) आरोहण और अवरोहण
![]()
प्रश्न 4.
कविता में ‘पंख न काटो’ का क्या अर्थ है?
(क) पक्षियों के पंख मत काटो
(ख) सपनों को साकार मत होने दो
(ग) किंसी की आज़ादी मत छीनो
(घ) विचारों को सीमित मत करो
उत्तर:
(ग) किंसी की आज़ादी मत छीनो
प्रश्न 5.
कविता में सपनों को किस चीज़ के मिल जाने की बात कही गई है ?
(क) धन
(ख) तारे
(ग) मुक्ति
(घ) रिश्ते
उत्तर:
(ख) तारे
प्रश्न 6.
अंतिम पंक्ति में कवयित्री क्या संदेश देती हैं?
(क) धरती से प्रेम करो
(ख) सपनों को कभी मत रोको
(ग) पक्षियों को मत पालो
(घ) पिंजरे में मत रहो
उत्तर:
(ख) सपनों को कभी मत रोको
प्रश्न 7.
“बीज धूलि में गिर जाता जो वह नभ में कब उड़ पाता है?” इस पंक्ति में ‘बीज’ किसका प्रतीक हो सकता है?
(क) फसल
(ख) पक्षी का अंडा
(ग) कोई विचार या सपना
(घ) पत्थर
उत्तर:
(ग) कोई विचार या सपना
प्रश्न 8.
‘मत बाँधो’ कविता में किसको बाँधने से मना किया गया है?
(क) पक्षियों को
(ख) पेड़-पौधों को
(ग) सपनों को
(घ) दूषित विचारों को
उत्तर:
(ग) सपनों को
![]()
प्रश्न 9.
कवयित्री ने क्या देखकर ‘मत बाँधो’ कहा है?
(क) अधिकारों का हनन
(ख) शोषण
(ग) बच्चों की अशिक्षा
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 10.
‘बीज नभ में कब उड़ पाता है?’ का भाव है-
(क) बीज आकाश में उड़ सकता है।
(ख) बीज नभ में नहीं उड़ पाता है।
(ग) कभी-कभी बीज आकाश में उड़ सकता है।
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) बीज नभ में नहीं उड़ पाता है।
प्रश्न 11.
‘आरोहण’ इनमें से किसका गुण है?
(क) सपनों का
(ख) धुएँ का
(ग) सौरभ का
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 12.
‘आँख’ का पर्यायवाची इनमें से किस विकल्प में नहीं है?
(क) नेत्र
(ख) नासिका
(ग) चक्षु
(घ) दृग
उत्तर-
(ख) नासिका
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. इन सपनों के पंख न काटो,
इन सपनों की गति मत बाँधो !
सौरभ उड़ जाता है नभ में,
फिर वह लौट कहाँ आता है?
बीज धूलि में गिर जाता जो
वह नभ में कब उड़ पाता है?
अग्नि सदा धरती पर जलती
धूम गगन में मँडराता है !
प्रश्न-
प्रश्न 1.
‘इन सपनों के पंख न काटो’ का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है?
(क) पक्षियों को उड़ने से रोकना ।
(ख) किसी के विचारों और आकांक्षाओं को सीमित करना।
(ग) केवल कल्पना करना, उन्हें साकार न करना ।
(घ) सपनों को कागज पर लिखना।
उत्तर:
(ख) किसी के विचारों और आकांक्षाओं को सीमित करना।
![]()
प्रश्न 2.
‘सौरभ उड़ जाता है नभ में, फिर वह लौट कहाँ आता है?’ पंक्ति का भाव क्या है-
(क) सबकी अपनी गति है।
(ख) पक्षी एक बार उड़कर वापस नहीं आते।
(ग) आसमान में बहुत कम जगह है।
(घ) केवल कुछ ही सपने पूरे होते हैं।
उत्तर:
(क) सबकी अपनी गति है।
प्रश्न 3.
‘अग्नि सदा धरती पर जलती, धूम गगन में मँडराता है !’ इस पंक्ति में ‘धूम’ किसका प्रतीक है?
(क) गरमी और कष्ट का
(ख) बादल और वर्षा का
(ग) जीवन प्रभाव का
(घ) धुएँ का
उत्तर:
(घ) धुएँ का
प्रश्न 4.
इस काव्यांश में कवयित्री मुख्यतः किस बात पर बल दे रही हैं?
(क) पक्षी पालन पर
(ख) प्रकृति के नियमों पर
(ग) स्वतंत्रता और असीमित विकास पर
(घ) धुएँ से बचने पर
उत्तर:
(ग) स्वतंत्रता और असीमित विकास पर
प्रश्न 5.
‘गति न बाँधो’ का विपरीत अर्थ क्या है?
(क) तेज चलना
(ख) गति देना
(ग) गतिहीन करना
(घ) दौड़ना
उत्तर:
(ग) गतिहीन करना
![]()
2. इसका आरोहण मत रोको,
इसका अवरोहण मत बाँधो!
मुक्त गगन में विचरण कर यह,
तारों में फिर मिल जायेगा,
मेघों से रंग औ’ किरणों से
दीप्ति लिए भू पर आयेगा।
प्रश्न-
प्रश्न 1.
‘आरोहण’ और ‘अवरोहण’ दोनों को न बाँधने का क्या अर्थ है ?
(क) किसी को ऊपर-नीचे नहीं ले जाना चाहिए ।
(ख) किसी की स्वाभाविक गति में हस्तक्षेप न करना ।
(ग) पक्षियों को पिंजरे में न रखना।
(घ) धूप को धरती पर गिरने देना ।
उत्तर:
(ख) किसी की स्वाभाविक गति में हस्तक्षेप न करना ।
प्रश्न 2.
“मुक्त गगन में विचरण कर यह तारों में फिर मिल जाएगा” पंक्ति में ‘तारों में मिल जाना’ क्या दर्शाता है?
(क) रात में पक्षियों का छिप जाना ।
(ख) किसी के लक्ष्य या पूर्णता को प्राप्त करना ।
(ग) आकाश में बहुत दूर निकल जाना।
(घ) सितारों को छूना।
उत्तर:
(ख) किसी के लक्ष्य या पूर्णता को प्राप्त करना ।
प्रश्न 3.
‘मेघों से रंग औ’ किरणों से दीप्ति लिए भू पर आयेगा’ में ‘भू पर आयेगा’ का क्या अर्थ है ?
(क) अपूर्ण हो जाएगा।
(ख) वापस आएगा।
(ग) परिपूर्ण हो जाएगा।
(घ) समाप्त हो जाएगा।
उत्तर:
(ग) परिपूर्ण हो जाएगा।
![]()
प्रश्न 4.
यह काव्यांश किस प्रकार के विकास को दर्शाता है ?
(क) केवल भौतिक विकास।
(ख) बाहरी हस्तक्षेप के बिना स्वाभाविक विकास और पूर्णता ।
(ग) केवल मानसिक विकास ।
(घ) रुक-रुक कर होने वाला विकास
उत्तर:
(ख) बाहरी हस्तक्षेप के बिना स्वाभाविक विकास और पूर्णता ।
प्रश्न 5.
इस काव्यांश में कौन-सा भाव प्रमुख है?
(क) निराशा
(ख) बंधन
(ग) आशावाद और स्वतंत्रता
(घ) भय
उत्तर:
(ग) आशावाद और स्वतंत्रता
3. स्वर्ग बनाने का फिर कोई शिल्प
भूमि को सिखलायेगा !
नभ तक जाने से मत रोको
धरती से इसको मत बाँधो !
इन सपनों के पंख न काटो
इन सपनों की गति मत बाँधो!
प्रश्न-
प्रश्न 1.
‘स्वर्ग बनाने का फिर कोई शिल्प’ से क्या तात्पर्य है?
(क) नई वस्तुएँ बनाने की कला
(ख) बिगड़ी हुई चीज़ को ठीक करना
(ग) समानता, समरसता, सद्भाव एवं समृद्धि से परिपूर्ण समाज बनाने की कला
(घ) एक और दुनिया बनाना
उत्तर:
(ग) समानता, समरसता, सद्भाव एवं समृद्धि से परिपूर्ण समाज बनाने की कला
प्रश्न 2.
‘नभ तक जाने से मत रोको’, पंक्ति का निहितार्थ क्या है?
(क) धूप में बाहर मत निकलो ।
(ख) किसी भी वस्तु को अपनी चरम सीमा तक पहुँचने से मत रोको।
(ग) पौधों को सूरज की रोशनी लेने दो।
(घ) सूरज की गरमी को कम करो ।
उत्तर:
(ख) किसी भी वस्तु को अपनी चरम सीमा तक पहुँचने से मत रोको।
![]()
प्रश्न 3.
‘धरती से इसको मत बाँधो’ यहाँ’ इसको’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
(क) पृथ्वी के लिए
(ख) सपनों, स्वतंत्रता और जीवन के प्रवाह के लिए
(ग) पक्षियों के लिए
(घ) शिल्प कला के लिए
उत्तर:
(ख) सपनों, स्वतंत्रता और जीवन के प्रवाह के लिए
प्रश्न 4.
इस काव्यांश में कवयित्री किस प्रकार की सीमाएँ तोड़ने का आह्वान कर रही हैं?
(क) भौतिक सीमाएँ
(ख) विचारों और आकांक्षाओं की सीमाएँ
(ग) भौगोलिक सीमाएँ
(घ) सामाजिक सीमाएँ
उत्तर:
(ख) विचारों और आकांक्षाओं की सीमाएँ
प्रश्न 5.
काव्यांश की अंतिम दो पंक्तियों की पुनरावृत्ति क्या दर्शाती है?
(क) कवयित्री के पास और पंक्तियाँ नहीं हैं।
(ख) सपनों की स्वतंत्रता कविता का केंद्रीय भाव और सबसे महत्वपूर्ण संदेश है।
(ग) पक्षियों को पिंजरे में नहीं रखना चाहिए।
(घ) केवल सपने ही महत्वपूर्ण हैं।
उत्तर:
(ख) सपनों की स्वतंत्रता कविता का केंद्रीय भाव और सबसे महत्वपूर्ण संदेश है।