Check the below MCQ Questions for Class 8 Hindi with Answers Chapter 6 एक टोकरी भर मिट्टी MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 8 Hindi Chapter 6 MCQ एक टोकरी भर मिट्टी
एक टोकरी भर मिट्टी Class 8 MCQ
एक टोकरी भर मिट्टी MCQ Questions with Answers
प्रश्न 1.
ज़मींदार किसकी झोंपड़ी पर कब्ज़ा करना चाहता था?
(क) एक किसान की
(ख) एक अनाथ वृद्धा की
(ग) एक साधु की
(घ) एक व्यापारी की
उत्तर:
(ख) एक अनाथ वृद्धा की
प्रश्न 2.
वृद्धा ने अपनी झोंपड़ी क्यों नहीं छोड़ना चाहा ?
(क) उसे कहीं और जगह नहीं मिल रही थी।
(ख) उसके पास बहुत धन था ।
(ग) उसके प्रियजन उसी झोंपड़ी में मरे थे और उससे उसकी यादें जुड़ी थीं।
(घ) उसे ज़मींदार से बदला लेना था।
उत्तर:
(ग) उसके प्रियजन उसी झोंपड़ी में मरे थे और उससे उसकी यादें जुड़ी थीं।
प्रश्न 3.
ज़मींदार ने झोंपड़ी पर कब्ज़ा करने के लिए किसका सहारा लिया?
(क) अपने बल का
(ख) अदालत का
(ग) पड़ोसियों का
(घ) स्वयं वृद्धा का
उत्तर:
(ख) अदालत का
प्रश्न 4.
वृद्धा ज़मींदार के पास क्या लेकर पहुँची थी ?
(क) एक खाली टोकरी
(ख) एक रोटी
(ग) कुछ पैसे
(घ) अपनी नोती
उत्तर:
(क) एक खाली टोकरी
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. किसी श्रीमान् ज़मींदार के महल के पास एक गरीब, अनाथ वृद्धा की झोंपड़ी थी। ज़मींदार साहब को अपने महल का अहाता उस झोंपड़ी तक बढ़ाने की इच्छा हुई । वृद्धा से बहुतेरा कहा कि अपनी झोंपड़ी हटा ले, पर वह तो कई ज़माने से वहीं बसी थी। उसका प्रिय पति और इकलौता पुत्र भी उसी झोंपड़ी में मर गया था । पतोहू भी एक पाँच बरस की कन्या को छोड़कर चल बसी थी। अब यही उसकी पोती इस वृद्धावस्था में एकमात्र आधार थी ।
प्रश्न-
प्रश्न 1.
ज़मींदार किस चीज़ को बढ़ाना चाहता था ?
(क) अपनी फसल
(ख) अपने महल का अहाता
(ग) अपनी प्रतिष्ठा
(घ) अपनी दयालुता
उत्तर:
(ख) अपने महल का अहाता
प्रश्न 2.
वृद्धा ने झोंपड़ी हटाने से मना क्यों किया?
(क) वह ज़मींदार से झगड़ना चाहती थी।
(ख) उसे ज़मींदार से किराया लेना था।
(ग) उसकी बहुत पुरानी यादें और प्रियजन उसी झोंपड़ी से जुड़े थे।
(घ) उसके पास कोई और जगह नहीं थी।
उत्तर:
(ग) उसकी बहुत पुरानी यादें और प्रियजन उसी झोंपड़ी से जुड़े थे।
प्रश्न 3.
वृद्धा की पोती ही उसका एकमात्र आधार क्यों थी ?
(क) उसके सारे रिश्तेदार दूर रहते थे।
(ख) उसके सभी अन्य प्रियजन (पति, पुत्र) मर चुके थे।
(ग) वह पोती के साथ व्यापार करती थी।
(घ) पोती बहुत शक्तिशाली थी।
उत्तर:
(ख) उसके सभी अन्य प्रियजन (पति, पुत्र) मर चुके थे।
प्रश्न 4.
कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –
कथन (A) – ज़मींदार ने अनाथ बुढ़िया से अपनी झोंपड़ी हटाने के लिए कहा।
कारण (R) – ज़मींदार झोंपड़ी की जगह बुढ़िया के लिए पक्का मकान बनाना चाहते था ।
विकल्प –
(क) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) गलत हैं।
(ख) कथन (A) गलत है किंतु कारण (R) सही है।
(ग) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत है।
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर:
(क) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) गलत हैं।
2. श्रीमान् के सब प्रयत्न निष्फल हुए, तब वे अपनी ज़मींदारी चाल चलने लगे। बाल की खाल निकालने वाले वकीलों की थैली गरम कर उन्होंने अदालत से उस झोंपड़ी पर अपना कब्ज़ा कर लिया और वृद्धा को वहाँ से निकाल दिया । बिचारी अनाथ तो थी ही, पास – पड़ोस में कहीं जाकर रहने लगी।
प्रश्न-
प्रश्न 1.
ज़मींदार के कौन से प्रयत्न निष्फल हुए थे?
(क) वृद्धा को पैसे देकर मनाना ।
(ख) वृद्धा से बातचीत करके झोंपड़ी हटवाना ।
(ग) वृद्धा को नई झोंपड़ी देना ।
(घ) वृद्धा को अपनी मर्ज़ी से झोंपड़ी छोड़ने के लिए मनाना ।
उत्तर:
(घ) वृद्धा को अपनी मर्ज़ी से झोंपड़ी छोड़ने के लिए मनाना ।
प्रश्न 2.
ज़मींदार ने अपनी ‘ज़मींदारी चाल’ के तहत क्या किया ?
(क) उसने स्वयं झोंपड़ी तोड़ दी।
(ख) उसने वृद्धा को डराया धमकाया।
(ग) उसने वकीलों के माध्यम से अदालत से झोंपड़ी पर कब्ज़ा कर लिया।
(घ) उसने पुलिस को बुला लिया ।
उत्तर:
(ग) उसने वकीलों के माध्यम से अदालत से झोंपड़ी पर कब्ज़ा कर लिया।
प्रश्न 3.
‘बाल की खाल निकालने वाले वकीलों की थैली गरम कर’ का क्या अर्थ है ?
(क) वकीलों को बालों की समस्या बताना ।
(ख) वकीलों को बहुत बारीक कानूनी पेचीदगियाँ समझाना।
(ग) वकीलों को रिश्वत देना या अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना।
(घ) वकीलों को धूप में खड़ा करना ।
उत्तर:
(ग) वकीलों को रिश्वत देना या अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना।
प्रश्न 4.
झोंपड़ी छिनने के बाद वृद्धा की स्थिति कैसी थी ?
(क) वह बहुत खुश थी।
(ख) वह अनाथ और बेघर हो गई थी।
(ग) उसे नई झोंपड़ी मिल गई थी ।
(घ) वह ज़मींदार के महल में रहने लगी थी।
उत्तर:
(ख) वह अनाथ और बेघर हो गई थी।
3. “महाराज क्षमा करें तो एक विनती है ।” ज़मींदार साहब के सिर हिलाने पर उसने कहा, “ जब से यह झोंपड़ी छूटी है तब से मेरी पोती ने खाना-पीना छोड़ दिया है। मैंने बहुत कुछ समझाया, पर वह एक नहीं मानती। यही कहती है कि अपने घर चल वहीं रोटी खाऊँगी। अब मैंने यह सोचा कि इस झोंपड़ी में से एक टोकरी भर मिट्टी लेकर उसी का चूल्हा बनाकर रोटी पकाऊँगी। इससे भरोसा है कि वह रोटी खाने लगेगी। महाराज कृपा करके आज्ञा दीजिए तो इस टोकरी में मिट्टी ले जाऊँ !”
प्रश्न-
प्रश्न 1.
वृद्धा ज़मींदार से क्या विनती कर रही थी ?
(क) अपनी झोंपड़ी वापस देने की।
(ख) अपनी पोती के लिए खाना देने की।
(ग) झोंपड़ी से एक टोकरी मिट्टी ले जाने की।
(घ) ज़मींदार से माफी माँगने की।
उत्तर:
(ग) झोंपड़ी से एक टोकरी मिट्टी ले जाने की।
प्रश्न 2.
कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –
कथन (A) – बुढ़िया की पोती ने खाना-पीना छोड़ दिया था।
कारण (R) – बुढ़िया की पोती बीमार थी तथा उससे कुछ भी खाया-पीया नहीं जा रहा था।
विकल्प –
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत है।
(ग) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(घ) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) गलत है।
उत्तर:
(घ) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) गलत है।
प्रश्न 3.
वृद्धा ने पोती को खाना खिलाने के लिए क्या उपाय सोचा?
(क) बाज़ार से खाना लाने का ।
(ख) नई जगह पर चूल्हा बनाने का ।
(ग) झोंपड़ी की मिट्टी से चूल्हा बनाकर रोटी पकाने का ।
(घ) पोती को डाँटने का ।
उत्तर:
(ग) झोंपड़ी की मिट्टी से चूल्हा बनाकर रोटी पकाने का ।
प्रश्न 4.
ज़मींदार ने वृद्धा की विनती पर क्या प्रतिक्रिया दी ?
(क) उसने तुरंत मना कर दिया।
(ख) उसने उसे डाँटा ।
(ग) उसने सिर हिलाकर आज्ञा दे दी।
(घ) उसने उसे पैसे दिए ।
उत्तर:
(ग) उसने सिर हिलाकर आज्ञा दे दी।
4. ज्यों ही टोकरी को हाथ लगाकर ऊपर उठाने लगे त्यों ही देखा कि यह काम उनकी शक्ति के बाहर है। फिर तो उन्होंने अपनी सब ताकत लगाकर टोकरी को उठाना चाहा, पर जिस स्थान पर टोकरी रखी थी, वहाँ से वह एक हाथ भी ऊँची न हुई । वह लज्जित होकर कहने लगे कि, “नहीं, यह टोकरी हमसे न उठाई जाएगी।”
प्रश्न-
प्रश्न 1.
ज़मींदार ने टोकरी उठाने का प्रयास क्यों किया?
(क) वह अपनी शक्ति दिखाना चाहता था ।
(ख) वृद्धा के बार – बार अनुरोध और दया के कारण।
(ग) वह वृद्धा को परेशान करना चाहता था।
(घ) उसे पता था कि वह उठा लेगा।
उत्तर:
(ख) वृद्धा के बार – बार अनुरोध और दया के कारण।
प्रश्न 2.
ज़मींदार को टोकरी उठाते समय क्या महसूस हुआ?
(क) वह बहुत आसान काम है।
(ख) वह काम उसकी शक्ति के बाहर है।
(ग) टोकरी बहुत हल्की है।
(घ) उसे खुशी हो रही है।
उत्तर:
(ख) वह काम उसकी शक्ति के बाहर है।
प्रश्न 3.
टोकरी उठाने में असफल होने पर ज़मींदार की क्या प्रतिक्रिया थी?
(क) वह क्रोधित हुआ ।
(ख) वह हँसा ।
(ग) वह लज्जित हुआ।
(घ) उसने वृद्धा को डाँटा ।
उत्तर:
(ग) वह लज्जित हुआ।
प्रश्न 4.
टोकरी उठाने में ज़मींदार की असफलता का वास्तविक कारण क्या था?
(क) टोकरी में अत्यधिक मिट्टी थी।
(ख) ज़मींदार बहुत कमज़ोर था ।
(ग) टोकरी में केवल मिट्टी नहीं, बल्कि वृद्धा की भावनाओं और यादों का भार था ।
(घ) वृद्धा ने टोकरी को जादू से भारी कर दिया था।
उत्तर:
(ग) टोकरी में केवल मिट्टी नहीं, बल्कि वृद्धा की भावनाओं और यादों का भार था ।
भगवान के डाकिए Class 8 MCQs Questions with Answers (Old Syllabus)
Question 1.
‘भगवान के डाकिए’ के रचयिता कौन हैं?
(a) रामदरश मिश्र
(b) हरिशंकर परसाई
(c) भगवती चरण वर्मा
(d) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
Answer
Answer: (d) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
Question 2.
इनके संदेश को कौन पढ़ सकते हैं?
(a) संसार में रहने वाले सभी लोग
(b) सभी बुद्धिमान व्यक्ति
(c) सभी जीव जंतु
(d) पेड़, पौधे, सरोवर-सरिताएँ, समुद्र व पर्वत यानी प्रकृति
Answer
Answer: (d) पेड़, पौधे, सरोवर-सरिताएँ, समुद्र व पर्वत यानी प्रकृति
Question 3.
भगवान के डाकिए इस संसार को क्या संदेश देना चाहते हैं?
(a) आपसी प्रेम का
(b) विश्वबंधुत्व का
(c) भेद-भाव न करने का
(d) निरंतर आगे बढ़ने का
Answer
Answer: (b) विश्वबंधुत्व का
Question 4.
एक देश की धरती द्वारा भेजा गया सौरभ दूसरे देश की धरती तक कैसे पहुँचता है?
(a) हवा से
(b) फूल से
(c) धूल से
(d) सुगंध
Answer
Answer: (d) सुगंध
Question 5.
‘भगवान के डाकिए’ द्वारा लाई गई चिट्ठियों को कौन नहीं पढ़ सकता है?
(a) इंसान
(b) पेड़-पौधे
(c) पानी
(d) पहाड़
Answer
Answer: (a) इंसान
(1)
पक्षी और बादल,
ये भगवान के डाकिए हैं,
जो एक महादेश से
दूसरे महादेश को जाते हैं।
हम तो समझ नहीं पाते हैं
मगर उनकी लाई चिट्ठियाँ
पेड़, पौधे, पानी और पहाड़ बाँचते हैं।
Question 1.
कवि और कविता का नाम लिखिए।
Answer
Answer:
कवि का नाम-रामधारी सिंह ‘दिनकर’
कविता का नाम-भगवान के डाकिए
Question 2.
भगवान के डाकिए किसे कहा गया है?
Answer
Answer: पक्षी और बादल को भगवान के डाकिए कहा गया है।
Question 3.
कवि ने डाकिए किन्हें और क्यों कहा है ?
Answer
Answer: कवि ने पक्षियों और बादलों को भगवान के डाकिए कहा है।
Question 4.
पक्षी व बादलों के संदेश, कौन पढ़ने में सक्षम होते हैं?
Answer
Answer: पक्षी और बादल रूपी डाकियों के संदेश पेड़, पौधे, सरोवर पर्वत आदि पढ़ और समझ भी लेते हैं। लेकिन मनुष्य उसे समझने में असमर्थ रहता है।
Question 5.
इनकी लाई चिट्ठियाँ हमें क्या संदेश देती हैं ?
Answer
Answer: इनके द्वारा लाई गई चिट्ठियों में प्रेम, भाईचारा, समानता, एकता का संदेश रहता होगा।
(2)
हम तो केवल यह आँकते हैं
कि एक देश की धरती
दूसरे देश को सुगंध भेजती है।
और वह सौरभ हवा में तैरते हुए
पक्षियों की पाँखों पर तिरता है।
और एक देश का भाप
दूसरे देश में पानी
बनकर गिरता है।
Question 1.
कवि और कविता का नाम लिखिए।
Answer
Answer:
कवि का नाम-रामधारी सिंह ‘दिनकर’
कविता का नाम-भगवान के डाकिए।
Question 2.
सौरभ कहाँ-कहाँ जाता है?
Answer
Answer: सौरभ यानी सुगंध हवा में तैरते हुए पक्षियों के पंखों पर तैरता हुआ दूसरे देशों तक जा पहुँचता है।
Question 3.
पृथ्वी द्वारा किए गए कार्य का प्रचार प्रसार कैसे होता है?
Answer
Answer: पृथ्वी द्वारा भेजी गई सुगंध हवा में फैलती है तथा पक्षियों के पंखों पर सवार होकर अन्य स्थानों तक फैल जाती है।
Question 4.
इस काव्यांश में हमें क्या शिक्षा मिलती है?
Answer
Answer: इस कविता से हमें शिक्षा मिलती है कि मनुष्यों को स्वार्थ भावना त्यागकर, जति, धर्म की सीमाओं को लाँघकर प्रेमभाव का संदेश फैलाना चाहिए।
Question 5.
सौरभ तथा ‘पाँख’ शब्दों के अर्थ स्पष्ट करें।
Answer
Answer:
पाँख-पंख
सौरभ-सुगंध।
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 6 भगवान के डाकिए with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 8 Hindi भगवान के डाकिए MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.