Check the below MCQ Questions for Class 8 Hindi with Answers Chapter 5 कबीर के दोहे MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 8 Hindi Chapter 5 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 8 Hindi Chapter 5 MCQ कबीर के दोहे
कबीर के दोहे Class 8 MCQ
कबीर के दोहे MCQ Questions with Answers
प्रश्न 1.
कबीर के अनुसार, किससे बढ़कर कोई तप नहीं है?
(क) दान
(ख) सत्य
(ग) अहिंसा
(घ) भक्ति
उत्तर:
(ख) सत्य
प्रश्न 2.
कबीर ने खजूर के पेड़ का उदाहरण क्यों दिया है?
(क) उसकी ऊँचाई बताने के लिए
(ख) उसके मीठे फल बताने के लिए
(ग) परोपकारहीन बड़े व्यक्ति की तुलना करने के लिए
(घ) रेगिस्तानी पेड़ का महत्व बताने के लिए
उत्तर:
(ग) परोपकारहीन बड़े व्यक्ति की तुलना करने के लिए
प्रश्न 3.
गुरु और गोविंद में से कबीर ने किसे श्रेष्ठ बताया है ?
(क) गोविंद
(ख) गुरु
(ग) दोनों बराबर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) गुरु
प्रश्न 4.
“अति का भला न बोलना, अति की भली न चूप”
(क) अधिक बोलने से बचें
(ख) अधिक चुप रहने से बचें
(ग) हर चीज में संतुलन रखें
(घ) कभी न बोलें, कभी न चुप रहे
उत्तर:
(ग) हर चीज में संतुलन रखें
प्रश्न 5.
कबीर के अनुसार, कैसी वाणी बोलनी चाहिए?
(क) अहंकारी
(ख) कठोर
(ग) मधुर और विनम्र
(घ) चुप रहने वाली
उत्तर:
(ग) मधुर और विनम्र
प्रश्न 6.
कबीर निंदक को कहाँ रखने की सलाह देते हैं?
(क) दूर
(ख) शहर से बाहर
(ग) पास, आँगन में कुटिया बनाकर
(घ) पहाड़ों पर
उत्तर:
(ग) पास, आँगन में कुटिया बनाकर
प्रश्न 7.
साधू का स्वभाव किसके समान होना चाहिए?
(क) तलवार
(ख) सूप
(ग) नदी
(घ) पर्वत
उत्तर:
(ख) सूप
प्रश्न 8.
कबीर ने मन की तुलना किससे की है ?
(क) घोड़ा
(ख) हाथी
(ग) पक्षी
(घ) मछली
उत्तर:
(ग) पक्षी
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर।
पंथी को छाया नहीं, फल लागै अति दूर।।
प्रश्न-
प्रश्न 1.
कबीरदास जी ने खजूर के पेड़ का उदाहरण किस संदर्भ में दिया है?
(क) प्रकृति की सुंदरता बताने के लिए।
(ख) व्यक्ति के दिखावटी बड़प्पन और परोपकारहीनता के लिए।
(ग) फलों की मिठास का वर्णन करने के लिए।
(घ) पेड़-पौधों के महत्व को समझाने के लिए।
उत्तर:
(ग) फलों की मिठास का वर्णन करने के लिए।
प्रश्न 2.
‘बड़ा हुआ तो क्या हुआ’ – पंक्ति का मूल भाव क्या है?
(क) बड़े होने का कोई लाभ नहीं।
(ख) केवल शारीरिक रूप से बड़ा होना पर्याप्त नहीं।
(ग) संपत्ति और पद का कोई महत्व नहीं ।
(घ) बड़प्पन तभी सार्थक है जब वह दूसरों के काम आए।
उत्तर:
(घ) बड़प्पन तभी सार्थक है जब वह दूसरों के काम आए।
प्रश्न 3.
कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –
कथन (A) – खजूर का पेड़ पंथी को छाया नहीं देता ।
कारण (R) – खजूर का पेड़ बहुत ऊँचा तथा पतला होता है, जिससे इसकी छाया खास उपयोगी नहीं होती।
बिकल्प –
(क) कथन (A) सही है तथा कारण (R) गलत है।
(ख) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है ।
(ग) कथन (A) सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(घ) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर:
(ग) कथन (A) सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 4.
‘फल लागै अति दूर’ से क्या आशय है?
(क) खजूर के फल बहुत कम लगते हैं।
(ख) खजूर के फल आसानी से प्राप्त नहीं होते ।
(ग) खजूर के फल आसानी से मिल जाते हैं।
(घ) खजूर के फल का स्वाद अच्छा नहीं होता ।
उत्तर:
(ख) खजूर के फल आसानी से प्राप्त नहीं होते ।
प्रश्न 5.
‘इस दोहे से हमें क्या नैतिक शिक्षा मिलती है ?
(क) हमें ऊँचे पेड़ लगाने चाहिए।
(ख) हमें केवल अपने बारे में सोचना चाहिए।
(ग) हमें ऐसा बड़ा बनना चाहिए जो दूसरों के लिए उपयोगी हो।
(घ) हमें फल खाने से बचना चाहिए।
उत्तर:
(ग) हमें ऐसा बड़ा बनना चाहिए जो दूसरों के लिए उपयोगी हो।
2. अति का भला न बोलना, अति की भली न चूप ।
अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप ।।
प्रश्न-
प्रश्न 1.
कबीरदास जी इस दोहे में किस बात पर जोर दे रहे हैं?
(क) बोलने की स्वतंत्रता पर।
(ख) मौन रहने की शक्ति पर ।
(ग) हर चीज़ में संतुलन बनाए रखने पर ।
(घ) प्रकृति के नियमों का पालन करने पर।
उत्तर:
(ग) हर चीज़ में संतुलन बनाए रखने पर ।
प्रश्न 2.
‘अति का भला न बोलना’ का क्या अर्थ है ?
(क) कभी नहीं बोलना चाहिए ।
(ख) बहुत ज़्यादा बोलना अच्छा नहीं होता ।
(ग) केवल उतना ही बोलना चाहिए जितना आवश्यक हो ।
(घ) (ख) और (ग) दोनों।
उत्तर:
(घ) (ख) और (ग) दोनों।
प्रश्न 3.
‘अति की भली न चूप’ से कबीर का क्या तात्पर्य है?
(क) हमेशा बोलते रहना चाहिए ।
(ख) अत्यधिक चुप रहना भी अच्छा नहीं होता ।
(ग) मौन व्रत रखना चाहिए ।
(घ) बोलने से बचना चाहिए ।
उत्तर:
(ख) अत्यधिक चुप रहना भी अच्छा नहीं होता ।
प्रश्न 4.
दोहे में प्रकृति के किन उदाहरणों का प्रयोग किया गया है ताकि ‘अति’ के नकारात्मक प्रभाव को समझाया जा सके?
(क) हवा और पानी
(ख) बादल और बिजली
(ग) बारिश और धूप
(घ) पेड़ और पहाड़
उत्तर:
(ग) बारिश और धूप
प्रश्न 5.
यह दोहा हमें जीवन में कैसा व्यवहार अपनाने की सलाह देता है?
(क) कठोर व्यवहार
(ख) उदासीन व्यवहार
(ग) संतुलित और संयमित व्यवहार
(घ) दिखावटी व्यवहार
उत्तर:
(ग) संतुलित और संयमित व्यवहार
चिट्ठियों की अनूठी दुनिया Class 8 MCQs Questions with Answers (Old Syllabus)
Question 1.
इस पाठ के लेखक हैं
(a) रामदरश मिश्र
(b) अरविंद कुमार सिंह
(c) भगवती चरण वर्मा
(d) हरिशंकर परसाई
Answer
Answer: (b) अरविंद कुमार सिंह
Question 2.
पत्रों ने किन-किन क्षेत्रों को प्रभावित किया है?
(a) कला के क्षेत्र को
(b) राजनीति के क्षेत्र को
(c) साहित्य के क्षेत्र को
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Question 3.
संदेश पहुँचाने का काम कौन शीघ्र करने लगा?
(a) घोड़े
(b) वायुयान
(c) रेलवे और तार
(d) पत्र
Answer
Answer: (c) रेलवे और तार
Question 4.
वर्तमान में चिट्ठी पत्री की क्या स्थिति है?
(a) इनकी लोकप्रियता समाप्त हो गई है
(b) इनकी लोकप्रियता में उछाल आया है
(c) इनकी लोकप्रियता बनी हुई है
(d) संचार के अन्य साधनों से अधिक है।
Answer
Answer: (c) इनकी लोकप्रियता बनी हुई है
Question 5.
चिट्ठी-पत्री कौन-सा समास है
(a) द्विगु समास
(b) कर्मधारय समास
(c) अव्ययीभाव समास
(d) द्वंद्व समास
Answer
Answer: (d) द्वंद्व समास
Question 6.
भारत वर्ष में लगभग कितनी चिट्ठियाँ डाली जाती हैं?
(a) साढ़े तीन करोड़
(b) साढ़े पाँच करोड़
(c) साढ़े चार करोड़
(d) साढ़े छह करोड़
Answer
Answer: (c) साढ़े चार करोड़
Question 7.
कन्नड़ भाषा में पत्र को क्या कहते हैं
(a) कागद
(b) उत्तरम्
(c) खत
(d) कडिद
Answer
Answer: (a) कागद
Question 8.
‘विकसित’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है
(a) वि
(b) सित
(c) इत
(d) त
Answer
Answer: (c) इत
(1)
पत्रों की दुनिया भी अजीबोगरीब है और उसकी उपयोगिता हमेशा से बनी रही है। पत्र जो काम कर सकते हैं, वह संचार का आधुनिकतम साधन नहीं कर सकता है। पत्र जैसा संतोष फ़ोन या एसएमएस का संदेश कहाँ दे सकता है। पत्र एक नया सिलसिला शुरू करते हैं और राजनीति, साहित्य तथा कला के क्षेत्रों में तमाम विवाद और नई घटनाओं की जड़ भी पत्र ही होते हैं। दुनिया का तमाम साहित्य पत्रों पर केंद्रित है और मानव सभ्यता के विकास में इन पत्रों ने अनूठी भूमिका निभाई है।
Question 1.
इस पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) अरविंद सिंह
(b) हरिशंकर परसाई
(c) भगवतीचरण वर्मा
(d) रामदरश मिश्र।
Answer
Answer: (a) अरविंद सिंह
Question 2.
आधुनिक संचार के साधन होते हुए भी पत्रों का स्थान महत्त्वपूर्ण क्यों है?
(a) स्थायी होते हैं।
(b) गोपनीय होते हैं।
(c) ये पूरी तरह भावनात्मक होते हैं।
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Question 3.
एस०एम०एस० का अर्थ क्या होता है?
(a) चिट्ठियों द्वारा भेजा गया संदेश
(b) तार द्वारा भेजा गया संदेश
(c) मोबाइल फ़ोन द्वारा भेजा गया लिखित संदेश
(d) मोबाइल फ़ोन से की गई बातचीत
Answer
Answer: (c) मोबाइल फ़ोन द्वारा भेजा गया लिखित संदेश
Question 4.
पत्रों की विशेषता होती है?
(a) ये लिखित होते हैं
(b) ये पूर्ण गोपनीय होते हैं
(c) ये लिखित और गोपनीय होते हैं
(d) ये चिर स्थायी होते हैं।
Answer
Answer: (c) ये लिखित और गोपनीय होते हैं
Question 5.
पत्र किन-किन क्षेत्रों पर अपना प्रभाव डालते हैं?
(a) राजनीति क्षेत्र
(b) कला के क्षेत्र
(c) साहित्य के क्षेत्र
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (d) उपर्युक्त सभी
(2)
विश्व डाक संघ की ओर से 16 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का सिलसिला सन् 1972 से शुरू किया गया। यह सही है कि खास तौर पर बड़े शहरों और महानगरों में संचार साधनों के तेज़ विकास तथा अन्य कारणों से पत्रों की आवाजाही प्रभावित हुई है पर देहाती दुनिया आज भी चिट्ठियों से ही चल रही है। फैक्स, ई-मेल, टेलीफ़ोन तथा मोबाइल ने चिट्ठियों की तेज़ी को रोका है पर व्यापारिक डाक की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Question 1.
विश्व डाक संघ की ओर से क्या व्यवस्था की गई
(a) पत्र भेजने की परंपरा
(b) पत्र लिखने की परंपरा
(c) पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (c) पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ
Question 2.
पत्र लेखन प्रतियोगिता कब शुरू की गई?
(a) 1970 से
(b) 1972 से
(c) 1974 से
(d) 1976 से
Answer
Answer: (b) 1972 से
Question 3.
पत्रों की आवाजाही प्रभावित होने का कारण क्या है?
(a) संचार के साधनों का बढ़ जाना
(b) संचार के साधनों में कमी आना
(c) डाकियों की कमी
(d) लोगों की रुचि का कम होना
Answer
Answer: (a) संचार के साधनों का बढ़ जाना
Question 4.
ग्रामीण क्षेत्रों में पत्र परस्पर जुड़े हैं क्यों?
(a) डाकियों की कमी
(b) लोगों में संचार साधनों के ज्ञान में कमी
(c) लोगों का पत्रों से लगाव का होना
(d) संचार के साधनों का विकास न होना
Answer
Answer: (d) संचार के साधनों का विकास न होना
Question 5.
चिट्ठियों की तेजी को किसने रोका है?
(a) फैक्स
(b) ई-मेल
(c) टेलीफ़ोन एवं मोबाइल
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (d) उपर्युक्त सभी
(3)
आज देश में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने पुरखों की चिट्ठियों को सहेज और सँजोकर विरासत के रूप में रखे हुए हों या फिर बड़े-बड़े लेखक, पत्रकारों, उद्यमी, कवि, प्रशासक, संन्यासी या किसान, इनकी पत्र रचनाएँ अपने आप में अनुसंधान का विषय हैं। अगर आज जैसे संचार साधन होते तो पंडित नेहरू अपनी पुत्री इंदिरा गांधी को फोन करते, पर तब पिता के पत्र पुत्री के नाम नहीं लिखे जाते जो देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा देते हैं। पत्रों को तो आप सहेजकर रख लेते हैं पर एसएमएस संदेशों को आप जल्दी ही भूल जाते हैं। कितने संदेशों को आप सहेजकर रख सकते हैं ? तमाम महान हस्तियों की तो सबसे बड़ी यादगार या धरोहर उनके द्वारा लिखे गए पत्र ही हैं। भारत में इस श्रेणी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सबसे आगे की श्रेणी में रखा जा सकता है।
Question 1.
लोग अपने पुरखों की चिट्ठियों को किस रूप में संजोकर रखते हैं?
(a) विरासत के रूप में
(b) यादगार के रूप में
(c) दिखाने के लिए
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (a) विरासत के रूप में
Question 2.
पंडित नेहरू जी किसे पत्र लिखा करते थे?
(a) गांधी जी को
(b) मोती लाल नेहरू को
(c) इंदिरा जी को
(d) राजीव गांधी को
Answer
Answer: (c) इंदिरा जी को
Question 3.
अगर नेहरू जी के समय में आज जैसे संचार के साधन होते तो वे क्या करते?
(a) एस०एम०एस०
(b) फ़ोन करते
(c) पत्र लिखते
(d) ई-मेल करते
Answer
Answer: (b) फ़ोन करते
Question 4.
नेहरू जी के पत्र हमें क्या संदेश देते हैं?
(a) शिक्षा
(b) उमंग
(c) प्रेरणा
(d) राष्ट्रभक्ति
Answer
Answer: (c) प्रेरणा
Question 5.
पत्र और एस०एम०एस० में क्या अंतर है?
(a) एस०एम०एस० अधिक लंबे होते हैं
(b) पत्र के संदेशों को सँभालकर रखा जाता है
(c) एस०एम०एस० महँगे होते हैं
(d) पत्र के संदेश जल्दी मिलते हैं
Answer
Answer: (b) पत्र के संदेशों को सँभालकर रखा जाता है
(4)
पत्र व्यवहार की परंपरा भारत में बहुत पुरानी है। पर इसका असली विकास आजादी के बाद ही हुआ है। तमाम सरकारी विभागों की तुलना में सबसे ज्यादा गुडविल डाक विभाग की ही है। इसकी एक खास वजह यह भी है कि यह लोगों को जोड़ने का काम करता है। घर-घर तक इसकी पहुँच है। संचार के तमाम उन्नत साधनों के भी चिट्ठी-पत्री की हैसियत बरकरार है।
Question 1.
पत्र-व्यवहार का प्रचलन कब से हुआ?
(a) प्राचीनकाल से
(b) मध्यकाल से
(c) मुगल काल से
(d) आज़ादी के बाद से
Answer
Answer: (d) आज़ादी के बाद से
Question 2.
सरकारी विभागों में सबसे ज़्यादा मान्यता संचार साधनों के किस विभाग को है?
(a) आयकर विभाग को
(b) वित्त विभाग को
(c) डाक विभाग को
(d) संचार विभाग को
Answer
Answer: (c) डाक विभाग को
Question 3.
डाक विभाग की गुडविल क्यों है?
(a) सरकारी विभागों में पहुँच होना
(b) आम लोगों को जोड़ने का कार्य करने के कारण
(c) घर-घर तक पत्र बाँटना
(d) हर जगह इसके कार्यालय का होना
Answer
Answer: (b) आम लोगों को जोड़ने का कार्य करने के कारण
Question 4.
मनीआर्डर क्या होता है?
(a) घर का आर्डर
(b) डाक का धन प्राप्त कला
(c) डाक व्यवस्था से एक स्थान से दूसरे स्थान पर डाकिए द्वारा धन उपलब्ध कराना
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (c) डाक व्यवस्था से एक स्थान से दूसरे स्थान पर डाकिए द्वारा धन उपलब्ध कराना
Question 5.
डाकिए को किए नाम से जाना जाता है?
(a) संदेशवाहक
(b) देवदूत
(c) देवव्रत
(d) अन्य
Answer
Answer: (b) देवदूत
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 8 Hindi चिट्ठियों की अनूठी दुनिया MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.