Check the below MCQ Questions for Class 8 Hindi with Answers Chapter 4 हरिद्वार MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 8 Hindi Chapter 4 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 8 Hindi Chapter 4 MCQ हरिद्वार
हरिद्वार Class 8 MCQ
हरिद्वार MCQ Questions with Answers
प्रश्न 1.
प्रस्तुत पाठ किस विधा में लिखा गया है ?
(क) कहानी
(ख) कविता
(ग) पत्र
(घ) निबंध
उत्तर:
(ग) पत्र
प्रश्न 2.
पाठ के लेखक कौन हैं?
(क) मुंशी प्रेमचंद
(ख) भारतेंदु हरिश्चंद्र
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
उत्तर:
(ख) भारतेंदु हरिश्चंद्र
![]()
प्रश्न 3.
लेखक ने हरिद्वार को कैसी भूमि बताया है ?
(क) युद्धभूमि
(ख) कर्मभूमि
(ग) पुण्यभूमि
(घ) जन्मभूमि
उत्तर:
(ग) पुण्यभूमि
प्रश्न 4.
हरिद्वार में कौन-सी नदी बहती है ?
(क) यमुना
(ख) सरस्वती
(ग) गंगा
(घ) ब्रह्मपुत्र
उत्तर:
(ग) गंगा
प्रश्न 5.
लेखक के अनुसार हरिद्वार की यात्रा से क्या मिलता है ?
(क) केवल मनोरंजन
(ख) धन
(ग) नौकरी
(घ) शिक्षा और आत्मिक उन्नति
उत्तर:
(घ) शिक्षा और आत्मिक उन्नति
प्रश्न 6.
पाठ में किस प्रसिद्ध घाट का उल्लेख है जहाँ स्नान किया जाता है?
(क) राम घाट
(ख) लक्ष्मण घाट
(ग) हरि की पैंड़ी
(घ) हनुमान घाट
उत्तर:
(ग) हरि की पैंड़ी
प्रश्न 7.
लेखक ने किस पर्वत पर मनसा देवी के मंदिर का उल्लेख किया है ?
(क) नीलपर्वत
(ग) हिमालय
(ख) शिवालिक
(घ) विंध्याचल
उत्तर:
(क) नीलपर्वत
प्रश्न 8.
लेखक को हरिद्वार की क्या चीज़ सबसे ज़्यादा आकर्षित करती है?
(क) भीड़-भाड़
(ख) ऊँची इमारतें
(ग) प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता
(घ) बाज़ार
उत्तर:
(ग) प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता
![]()
प्रश्न 9.
हरिद्वार नामक पाठ इनमें से क्या है?
(क) कहानी
(ख) पत्र
(ग) जीवनी
(घ) आत्मकथा
उत्तर:
(ख) पत्र
प्रश्न 10.
हरिद्वार में प्रवेश करने पर लेखक का मन ……………………… हो जाता हैं।
(क) प्रसन्न
(ख) उत्साहित
(ग) शुद्ध
(घ) शुभ
उत्तर:
(ग) शुद्ध
प्रश्न 11.
सज्जनों के शुभ मनोरथ की भाँति किसे कहा गया है?
(क) पहाड़ों को
(ख) पेड़ों को
(ग) लताओं को
(घ) तीर्थ स्थानों को
उत्तर:
(ग) लताओं को
प्रश्न 12.
वृक्ष जलकर भी लोगों का मनोरथ किस तरह पूरा करते हैं?
(क) कोयला देकर
(ख) राख देकर
(ग) तना देकर
(घ) (i) और (ii) दोनों
उत्तर:
(घ) (i) और (ii) दोनों
प्रश्न 13.
एक पैसे को लाख पैसे मानना क्या दर्शाता है?
(क) गणित का ज्ञान न होना
(ख) पैसों का महत्व न समझना
(ग) त्याग की भावना
(घ) संतोष की भावमा
उत्तर:
(घ) संतोष की भावमा
प्रश्न 14.
‘ग्रहण में आनंदपूर्वक स्नान किया’ में आनंदपूर्वक
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) क्रियाविशेषण
(घ) विशेषण
उत्तर:
(ग) क्रियाविशेषण
![]()
प्रश्न 15.
‘विल्वेश्वर’ का संधि-विच्छेद है-
(क) विल्व + एश्वर
(ख) विल्वेश+ वर
(ग) विल्व + ईश्वर
(घ) विल+विश्वर
उत्तर:
(ग) विल्व + ईश्वर
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. एक का नाम नील धारा, दूसरी श्री गंगा जी ही के नाम से, इन दोनों धारों के बीच में एक सुंदर नीचा पर्वत है और नील धारा के तट पर एक छोटा-सा सुंदर चुटीला पर्वत है और उसके शिषर पर चण्डिका देवी की मूर्ति है । यहाँ हरि की पैड़ी नामक एक पक्का घाट है और यहीं स्नान भी होता है। विशेष आश्चर्य का विषय यह है कि यहाँ केवल गंगा जी ही देवता हैं, दूसरा देवता नहीं।
यों तो वैरागियों ने मठ मंदिर कई बना लिए हैं। श्री गंगा जी का पाट भी बहुत छोटा है पर वेग बड़ा है, तट पर राजाओं की धर्मशाला यात्रियों के उतरने के हेतु बनी हैं और दुकानें भी बनी हैं पर रात को बंद रहती हैं। यह ऐसा निर्मल तीर्थ है कि इच्छा क्रोध की खानि जो मनुष्य हैं सो वहाँ रहते ही नहीं ।
प्रश्न-
प्रश्न 1.
नील धारा और दूसरी गंगा धारा के बीच में क्या स्थित है?
(क) एक ऊँचा पहाड़
(ख) एक सुंदर नीचा पर्वत
(ग) एक झील
(घ) एक घना जंगल
उत्तर:
(ख) एक सुंदर नीचा पर्वत
प्रश्न 2.
चंडिका देवी की मूर्ति कहाँ स्थापित है?
(क) हरि की पैड़ी पर
(ख) नील धारा के तट पर स्थित छोटा-सा चुटीला पर्वत के शिखर पर
(ग) गंगा के बीच में
(घ) धर्मशाला के पास
उत्तर:
(ख) नील धारा के तट पर स्थित छोटा-सा चुटीला पर्वत के शिखर पर
प्रश्न 3.
लेखक को विशेष आश्चर्य का विषय क्या लगता है?
(क) गंगा जी की दो धाराएँ होना ।
(ख) हरि की पैड़ी का पक्का घाट होना।
(ग) यहाँ केवल गंगा जी ही देवता हैं, दूसरा कोई नहीं।
(घ) राजाओं की धर्मशालाएँ होना ।
उत्तर:
(ग) यहाँ केवल गंगा जी ही देवता हैं, दूसरा कोई नहीं।
![]()
प्रश्न 4.
गंगा जी के पाट के छोटे होने के बावजूद उसका वेग कैसा बताया गया है ?
(क) धीमा
(ख) मध्यम
(ग) बड़ा
(घ) शांत
उत्तर:
(ग) बड़ा
प्रश्न 5.
यात्रियों के रुकने के लिए क्या व्यवस्था है और रात में उनकी क्या स्थिति होती है?
(क) केवल मंदिर हैं जहाँ यात्री रुकते हैं
(ख) राजाओं की धर्मशालाएँ हैं जो रात को खुली रहती हैं।
(ग) राजाओं की धर्मशालाएँ और दुकानें हैं जो रात को बंद रहती हैं।
(घ) रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है।
उत्तर:
(ग) राजाओं की धर्मशालाएँ और दुकानें हैं जो रात को बंद रहती हैं।