Check the below MCQ Questions for Class 8 Hindi with Answers Chapter 10 तरुण के स्वप्न MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 8 Hindi Chapter 10 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 8 Hindi Chapter 10 MCQ तरुण के स्वप्न
तरुण के स्वप्न Class 8 MCQ
तरुण के स्वप्न MCQ Questions with Answers
प्रश्न 1.
‘तरुण के स्वप्न’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(क) महात्मा गांधी
(ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) सुभाषचंद्र बोस
(घ) सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर:
(ग) सुभाषचंद्र बोस
प्रश्न 2.
लेखक किस प्रकार के राष्ट्र की कल्पना करता है?
(क) जो केवल अपने हितों पर ध्यान दे।
(ख) जो विश्व – मानव के समक्ष आदर्श बने ।
(ग) जो केवल आर्थिक रूप से मज़बूत हो।
(घ) जो दूसरों पर निर्भर हो ।
उत्तर:
(ख) जो विश्व – मानव के समक्ष आदर्श बने ।
प्रश्न 3.
लेखक के आदर्श समाज में जातिभेद का क्या स्थान है?
(क) महत्वपूर्ण स्थान
(ख) कोई स्थान नहीं
(ग) सीमित स्थान
(घ) केवल ग्रामीण क्षेत्रों में
उत्तर:
(ख) कोई स्थान नहीं
प्रश्न 4.
आदर्श समाज में श्रम और कर्म की क्या होगी ?
(क) उपेक्षा
(ख) निंदा
(ग) पूरी मर्यादा
(घ) अनदेखी
उत्तर:
(ग) पूरी मर्यादा
प्रश्न 5.
लेखक के अनुसार, कौन सा कथन ‘स्वर्ग समान’ है ?
(क) धन कमाना
(ख) प्रसिद्धि पाना
(ग) मरण
(घ) आराम करना
उत्तर:
(ग) मरण
प्रश्न 6.
लेखक अपने क्षुद्र जीवन को सार्थक बनाने का श्रेय किसे देता है?
(क) अपने परिवार को
(ख) अपने दोस्तों को
(ग) अपने स्वप्न को
(घ) अपने धन को
उत्तर:
(ख) अपने दोस्तों को
प्रश्न 7.
इस पाठ का मुख्य संदेश क्या है?
(क) केवल व्यक्तिगत उन्नति
(ख) एक आदर्श समाज और राष्ट्र के निर्माण का आह्वान
(ग) धन कमाने का महत्व
(घ) आलस्य का समर्थन
उत्तर:
(ख) एक आदर्श समाज और राष्ट्र के निर्माण का आह्वान
प्रश्न 8.
‘अकर्मण्य’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द क्या है?
(क) आलसी
(ख) कर्मठ
(ग) निष्क्रिय
(घ) निर्बल
उत्तर:
(ख) कर्मठ
प्रश्न 9.
लेखक ने युवाओं को ‘तरुण भाइयो’ कहकर क्यों संबोधित किया है?
(क) उन्हें छोटा दिखाने के लिए
(ख) उन्हें अपना अनुयायी बनाने के लिए
(ग) उन्हें अपने स्वप्न को साकार करने के लिए प्रेरित करने हेतु
(घ) उन्हें सम्मान देने के लिए
उत्तर:
(ग) उन्हें अपने स्वप्न को साकार करने के लिए प्रेरित करने हेतु
प्रश्न 10.
पाठ में ‘आनंद का निर्झर’ किसे कहा गया है?
(क) धन को
(ख) प्रसिद्धि को
(ग) देशबंधु चित्तरंजन दास के स्वप्न को
(घ) प्राकृतिक सौंदर्य को
उत्तर:
(ग) देशबंधु चित्तरंजन दास के स्वप्न को
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. स्वप्न तो अनेकों ने देखा । हमारे नेता स्वर्गीय देशबंधु चित्तरंजन दास ने भी एक स्वप्न देखा था। वही स्वप्न उनकी शक्ति का उत्स बना और उनके आनंद का निर्झर रहा। उनके स्वप्न के उत्तराधिकारी आज हम हैं । इसलिए हमारा भी अपना एक स्वप्न है, इसी स्वप्न की प्रेरणा से हम उठते हैं, बैठते हैं, चलते हैं, फिरते हैं और लिखते हैं, भाषण देते हैं, काम-काज करते हैं।
प्रश्न-
प्रश्न 1.
लेखक स्वयं को किसका उत्तराधिकारी मानता है?
(क) महात्मा गांधी
(ख) देशबंधु चित्तरंजन दास
(ग) जवाहरलाल नेहरू
(घ) सरदार पटेल
उत्तर:
(ख) देशबंधु चित्तरंजन दास
प्रश्न 2.
देशबंधु चित्तरंजन दास का स्वप्न लेखक के लिए क्या था ?
(क) धन का स्रोत
(ख) एक राजनीतिक पद
(ग) शक्ति का उत्स और आनंद का निर्झर
(घ) एक ऐतिहासिक घटना
उत्तर:
(ग) शक्ति का उत्स और आनंद का निर्झर
प्रश्न 3.
लेखक और उनके साथी किस प्रेरणा से काम करते हैं?
(क) धन कमाने की प्रेरणा से
(ख) अपने स्वप्न की प्रेरणा से
(ग) दूसरों के दबाव से
(घ) प्रसिद्धि पाने की इच्छा से
उत्तर:
(ख) अपने स्वप्न की प्रेरणा से
प्रश्न 4.
‘उत्स’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) अंत
(ख) शुरुआत
(ग) स्रोत
(घ) परिणाम
उत्तर:
(ग) स्रोत
प्रश्न 5.
इस पाठांश के अनुसार, स्वप्न का क्या महत्व है?
(क) यह केवल एक कल्पना है।
(ख) यह व्यक्ति को निष्क्रिय बनाता है।
(ग) यह कार्य करने की प्रेरणा और शक्ति देता है।
(घ) इसका कोई वास्तविक महत्व नहीं है।
उत्तर:
(ग) यह कार्य करने की प्रेरणा और शक्ति देता है।
2. वह राष्ट्र किसी भी विजातीय प्रभाव से हर प्रकार से मुक्त रहेगा। जो राष्ट्र हमारे स्वदेशी समाज के यंत्र के रूप में काम करेगा, सर्वोपरि वह समाज और राष्ट्र भारतवासियों का अभाव मिटाएगा या भारतवासी के आदर्श को सार्थक बनाकर ही स्थिर नहीं होगा, बल्कि विश्व-मानव के समक्ष आदर्श समाज और आदर्श – राष्ट्र के रूप में गण्य होगा। मैं ऐसे समाज और ऐसे राष्ट्र का ही स्वप्न देखता रहा हूँ।
यह स्वप्न मेरे समक्ष नित्य एवं अखंड सत्य है। इस सत्य की प्रतिष्ठा के लिए सब कुछ किया जा सकता है; हर प्रकार का त्याग किया जा सकता है; हर संकट को सहा जा सकता है और इस स्वप्न को सार्थक बनाने के दौरान प्राण देना भी है तो ‘वह मरण है स्वर्ग समान’। हे मेरे तरुण भाइयो! तुम्हें देने लायक मेरे पास कुछ भी नहीं है, है सिर्फ़ यही स्वप्न जो हमें असीम शक्ति और अपार आनंद देता है, जो मेरे क्षुद्र जीवन को भी सार्थक बनाता है। यह स्वप्न मैं तुम्हें उपहारस्वरूप देता हूँ- स्वीकार करो।
प्रश्न-
प्रश्न 1.
लेखक के अनुसार, राष्ट्र को किससे मुक्त रहना चाहिए?
(क) आर्थिक दबाव से
(ख) राजनीतिक हस्तक्षेप से
(ग) किसी भी विजातीय प्रभाव से
(घ) सामाजिक बंधनों से
उत्तर:
(ग) किसी भी विजातीय प्रभाव से
प्रश्न 2.
आदर्श राष्ट्र विश्व – मानव के समक्ष किस रूप में गण्य होगा?
(क) एक गरीब राष्ट्र के रूप में
(ख) एक आदर्श समाज और आदर्श – राष्ट्र के रूप में
(ग) एक पिछड़ा हुआ राष्ट्र के रूप में
(घ) एक सामान्य राष्ट्र के रूप में
उत्तर:
(ख) एक आदर्श समाज और आदर्श – राष्ट्र के रूप में
प्रश्न 3.
लेखक अपने स्वप्न को कैसा सत्य मानता है?
(क) एक क्षणिक कल्पना
(ख) एक असंभव लक्ष्य
(ग) नित्य एवं अखंड सत्य
(घ) एक व्यक्तिगत इच्छा
उत्तर:
(ग) नित्य एवं अखंड सत्य
प्रश्न 4.
स्वप्न को सार्थक बनाने के लिए क्या किया जा सकता है?
(क) केवल बातें करना
(ख) सब कुछ किया जा सकता है, हर प्रकार का त्याग और संकट सहा जा सकता है
(ग) केवल दूसरों पर निर्भर रहना
(घ) कुछ भी नहीं किया जा सकता
उत्तर:
(ख) सब कुछ किया जा सकता है, हर प्रकार का त्याग और संकट सहा जा सकता है
प्रश्न 5.
लेखक युवाओं को क्या उपहार देता है?
(क) धन और संपत्ति
(ख) प्रसिद्धि और सम्मान
(ग) अपना स्वप्न
(घ) राजनीतिक पद
उत्तर:
(ग) अपना स्वप्न
कामचोर Class 8 MCQs Questions with Answers (Old Syllabus)
Question 1.
‘कामचोर’ कहानी के लेखक कौन हैं?
(a) कामतानाथ
(b) भगवती चरण वर्मा
(c) इस्मत चुगताई
(d) जया जादवानी
Answer
Answer: (c) इस्मत चुगताई
Question 2.
आखिर ये मोटे-मोटे किस काम के हैं? ऐसा किन्हें कहा गया है?
(a) नौकरों को
(b) पड़ोसियों को
(c) घर के बच्चों को
(d) नौकरों को
Answer
Answer: (c) घर के बच्चों को
Question 3.
काम करने के लिए कौन तैयार हो गए?
(a) नौकर
(b) घर के बच्चे
(c) माता-पिता
(d) चाचा
Answer
Answer: (b) घर के बच्चे
Question 4.
बच्चों को काम करवाने के लिए क्या लालच दिया गया?
(a) वेतन का
(b) नए कपड़ों का
(c) दावत में ले जाने का
(d) कहीं दूर घुमाने ले जाने का
Answer
Answer: (a) वेतन का
Question 5.
बच्चों ने कहाँ झाडू लगाने का फ़ैसला किया?
(a) घर में
(b) आँगन में
(c) घर के बाहर
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (b) आँगन में
Question 6.
बच्चे किससे सफ़ाई में जुड़ गए?
(a) सीकों से
(b) झाडू से
(c) पोछा से
(d) कपड़ों से
Answer
Answer: (b) झाडू से
Question 7.
नौकरों ने प्रति बच्चों को नहलाने के लिए किस हिसाब से पैसे लिए?
(a) आठ आने
(b) चार आने
(c) बारह आने
(d) सोलह आने
Answer
Answer: (b) चार आने
Question 8.
तरकारी वाली की टोकरी पर जिस समय भेड़ें टूट पड़ी थीं, उस समय वह क्या तौल रही थी?
(a) आलू-प्याज
(b) मटर की फलियाँ
(c) गोभी
(d) पालक
Answer
Answer: (b) मटर की फलियाँ
(1)
बड़ी देर के वाद-विवाद के बाद यह तय हुआ कि सचमुच नौकरों को निकाल दिया जाए। आखिर, ये मोटे-मोटे किस काम के हैं ! हिलकर पानी नहीं पीते। इन्हें अपना काम खुद करने की आदत होनी चाहिए। कामचोर कहीं के!
“तुम लोग कुछ नहीं। इतने सारे हो और सारा दिन ऊधम मचाने के सिवा कुछ नहीं करते।”
और सचमुच हमें खयाल आया कि हम आखिर काम क्यों नहीं करते? हिलकर पानी पीने में अपना क्या खर्च होता है? इसलिए हमने तुरंत हिला-हिलाकर पानी पीना शुरू किया।
Question 1.
लेखक व पाठ का नाम है-
(a) भगवान के डाकिए – रामधारी सिंह दिनकर
(b) बस की यात्रा – हरिशंकर परसाई
(c) कामचोर – इस्मत चुगताई
(d) लाख की चूड़ियाँ – कामता नाथ
Answer
Answer: (c) कामचोर – इस्मत चुगताई
Question 2.
वाद-विवाद किसके बीच हो रहा था?
(a) पिता-माता के बीच
(b) पिता और बच्चों के बीच
(c) मालिक और नौकर के बीच
(d) माता और पड़ोसियों के बीच
Answer
Answer: (a) पिता-माता के बीच
Question 3.
बच्चों को क्या माना जाता था?
(a) परिश्रमी
(b) चालाक
(c) कामचोर
(d) ईमानदार
Answer
Answer: (c) कामचोर
Question 4.
बच्चों ने क्या निर्णय लिया?
(a) खाना नहीं खाएँगे
(b) हम कोई काम नहीं करेंगे
(c) अब कुछ काम करेंगे
(d) खेलने चलेंगे 176
Answer
Answer: (c) अब कुछ काम करेंगे
Question 5.
वाद-विवाद कौन-सा समास है?
(a) द्विगु समास
(b) वंद्व समास
(c) कर्मधारय समास
(d) अव्ययीभाव समास
Answer
Answer: (b) वंद्व समास
(2)
अब सब लोग नल पर टूट पड़े। यहाँ भी वह घमासान मची कि क्या मजाल जो एक बूंद पानी भी किसी के बर्तन में आ सके। ठूसम-ठास! किसी बालटी पर पतीला और पतीले पर लोटा और भगोने और डोंगे। पहले तो धक्के चले। फिर कुहनियाँ और उसके बाद बरतन। फौरन बड़े भाइयों, बहनों, मामुओं और दमदार मौसियों, फूफियों की कुमक भेजी गई, फौज मैदान में हथियार फेंककर पीठ दिखा गई।
इस धींगामुश्ती में कुछ बच्चे कीचड़ में लथपथ हो गए जिन्हें नहलाकर कपड़े बदलवाने के लिए नौकरों की वर्तमान संख्या काफ़ी नहीं थी। पास के बंगलों से नौकर आए और चार आना प्रति बच्चा के हिसाब से नहलवाए गए।
Question 1.
कौन नल पर टूट पड़े?
(a) माता-पिता
(b) घर के बच्चे
(c) घर के नौकर
(d) सभी
Answer
Answer: (b) घर के बच्चे
Question 2.
नल का पानी बरतन में क्यों नहीं जा रहा था?
(a) नल में सप्लाई पानी नहीं आने के कारण
(b) बरतन में छेद होने के कारण
(c) धक्का-मुक्की के कारण
(d) आपस में धक्का-मुक्की होने के कारण
Answer
Answer: (d) आपस में धक्का-मुक्की होने के कारण
Question 3.
बच्चों ने नल के पास किसका हथियार बनाया?
(a) डंडे का
(b) बरतन को
(c) कुहनियों को
(d) पत्थरों को
Answer
Answer: (b) बरतन को
Question 4.
बच्चों को किस दर के हिसाब से नहलवाए गए।
(a) आठ आना प्रति बच्चा
(b) चार आना प्रति बच्चा
(c) एक रुपया प्रति बच्चा
(d) 10 पैसे प्रति बच्चा
Answer
Answer: (b) चार आना प्रति बच्चा
(3)
हज्जन माँ एक पलंग पर दुपट्टे से मुँह ढाँके सो रही थीं। उन पर से जो भेड़ें दौड़ी तो न जाने वह सपने में किन महलों की सैर कर रही थीं, दुपट्टे में उलझी हुई ‘मारो-मारो’ चीखने लगीं।
इतने में भेड़ें सूप को भूलकर तरकारीवाली की टोकरी पर टूट पड़ीं। वह दालान में बैठी मटर की फलियाँ तोल-मोल कर रसोइए को दे रही थी। वह अपनी तरकारी का बचाव करने के लिए सीना तान कर उठ गई। आपने कभी भेड़ों को मारा होगा, तो अच्छी तरह देखा होगा कि बस, ऐसा लगता है जैसे रुई के तकिए को कूट रहे हों। भेड़ को चोट ही नहीं लगती। बिलकुल यह समझकर कि आप उससे मज़ाक कर रहे हैं। वह आप ही पर चढ़ बैठेगी। ज़रा-सी देर में भेड़ों ने तरकारी छिलकों समेत अपने पेट की कड़ाही में झौंक दी।
Question 1.
हज्जन की माँ किससे मुँह ढाँके सो रही थी?
(a) चादर से
(b) दुपट्टे से
(c) साड़ी से
(d) रूमाल से
Answer
Answer: (b) दुपट्टे से
Question 2.
सूप में क्या था?
(a) रोटी
(b) तरकारी
(c) भेड़ों के लिए दाने
(d) हरे घास
Answer
Answer: (c) भेड़ों के लिए दाने
Question 3.
रसोइए को क्या तौलकर दी जा रही थी?
(a) चावल
(b) टमाटर
(c) आटा
(d) मटर की फलियाँ कामचोर
Answer
Answer: (d) मटर की फलियाँ कामचोर
Question 4.
सब्जीवाले की मटर फली कौन खा गई?
(a) भैंस
(b) भेड़
(c) बच्चे
(d) नौकर
Answer
Answer: (b) भेड़
Question 5.
‘तरकारी वाली’ शब्द में प्रत्यय है?
(a) तर
(b) आली
(c) ई
(d) वाली
Answer
Answer: (d) वाली
(4)
तय हुआ कि भैंस की अगाड़ी-पिछाड़ी बाँध दी जाए और काबू में लाकर दूध दुह लिया जाए। बस, झूले की रस्सी उतारकर भैंस के पैर बाँध दिए गए। पिछले दो पैर चाचा जी की चारपाई के पायों से बाँध, अगले दो पैरों को बाँधने की कोशिश जारी थी कि भैंस चौकन्नी को गई। छूटकर जो भागी तो पहले चाचा जी समझे कि शायद कोई सपना देख रहे हैं। फिर जब चारपाई पानी के ड्रम से टकराई और पानी छलककर गिरा तो समझे कि आँधी-तूफ़ान में फँसे हैं। साथ में भूचाल भी आया हुआ है। फिर जल्दी ही उन्हें असली बात का पता चल गया और वह पलंग की दोनों पटियाँ पकड़े, बच्चों को छोड़ देनेवालों को बुरा-भला सुनाने लगे।
Question 1.
तय क्या हुआ?
(a) भैंस का अगला-पिछला हिस्सा बाँध दिया जाए
(b) इसके बाद भैंस का दूध निकालना
(c) भैंस का बच्चा आगे रखना
(d) भैंस के आगे हरा चना डालना
Answer
Answer: (a) भैंस का अगला-पिछला हिस्सा बाँध दिया जाए
Question 2.
भैंस के पिछले दो पैर किससे बाँधे गए?
(a) चाचा जी की चारपाई के चार पायों से
(b) खूटे से
(c) झूले से
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (a) चाचा जी की चारपाई के चार पायों से
Question 3.
रस्सी कहाँ से लाई गई ?
(a) पड़ोसियों के यहाँ से
(b) चाचा के चारपाई से
(c) झूले से उतार कर
(d) छप्पर पर से
Answer
Answer: (c) झूले से उतार कर
Question 4.
चारपाई किससे टकराई?
(a) भैंस से
(b) पानी के ड्रम से
(c) चाचा जी के खाट से
(d) बच्चों से
Answer
Answer: (d) बच्चों से
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 10 कामचोर with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 8 Hindi कामचोर MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.