Check the below MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers Chapter 6 गिरिधर कविराय की कुंडलिया MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 7 Hindi Chapter 6 MCQ गिरिधर कविराय की कुंडलिया
गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 MCQ
गिरिधर कविराय की कुंडलिया MCQ Questions with Answers
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गिरिधर कविराय का मुख्य छंद कौनसा है?
(अ) दोहा
(ब) रोला
(स) कुंडलिया
(द) चौपाई
उत्तर:
(स) कुंडलिया
प्रश्न 2.
बिना सोचे काम करने के पश्चात् क्या होता है?
(अ) खुशी
(ब) आश्चर्य
(स) पछतावा
(द) उत्साह
उत्तर:
(स) पछतावा
प्रश्न 3.
बिना सोचे काम करने से जग में क्या होती है?
(अ) नाम
(ब) बड़ाई
(स) ख्याति
(द) हँसी
उत्तर:
(द) हँसी
प्रश्न 4.
बिना बिचारे काम करने वाले के चित्त में क्या नहीं होता ?
(अ) दुःख
(ब) चैन
(स) सुख
(द) चिन्ता
उत्तर:
(ब) चैन
![]()
प्रश्न 5.
‘पछताय’ शब्द का क्या आशय है?
(अ) पश्चाताप करना
(ब) प्रसन्न होना
(स) सोच-विचार करना
(द) चिन्ता करना
उत्तर:
(अ) पश्चाताप करना
प्रश्न 6.
‘मनहिं’ शब्द का क्या आशय है?
(अ) घर को
(ब) मन में
(स) जग को
(द) सबको
उत्तर:
(ब) मन में
प्रश्न 7.
किस काम में चित्त लगाना चाहिए?
(अ) कठिन काम में
(ब) सहज काम में
(स) बिगड़े काम में
(द) पुराने काम में
उत्तर:
(ब) सहज काम में
प्रश्न 8.
‘बिसारि’ शब्द का आशय क्या है?
(अ) याद रखना
(ब) भूल जाना
(स) दोहराना
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) भूल जाना
प्रश्न 9.
मानव को कार्य करना चाहिए-
(अ) सोच-समझकर
(ब) बिना सोचे-विचारे
(स) बहुत धीरे-धीरे
(द) जल्दबाजी में
उत्तर:
(अ) सोच-समझकर
प्रश्न 10.
‘आगे की सुधि लेइ’ रेखांकित पद का अर्थ है-
(अ) याद
(ब) होश
(स) खबर
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. जग में होत हँसाय ________ में चैन न पावै।
उत्तर: चित्त
2. कह गिरिधर कविराय ________ कछु टरत न टारे।
उत्तर: दुःख
3. ________ है जिय माहिं कियो जो बिना बिचारे।
उत्तर: खटकत
![]()
4. जो बनि आवै ________ में ताही में चित देइ।
उत्तर: सहज
5. कह गिरिधर कविराय ________ करु मन परतीती।
उत्तर: यहै
6. आगे को सुख होइ ________ बीती सो बीती।
उत्तर: समुझि
दिए गए गद्यांशों को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. बिना बिचारे जो करै सो पाछे पछिताय ।
काम बिगारे आपनो जग में होत हँसाय ।।
जग में होत हँसाय चित्त में चैन न पावै ।
खान पान सन्मान राग रंग मनहिं न भावै।।
कह गिरिधर कविराय दुःख कछु टरत न टारे ।
खटकत है जिय माहिं कियो जो बिना बिचारे ॥ (पृष्ठ 73)
शब्दार्थ : बिगारे – बिगाड़ना । टरत – टालना । जिय माहिं – हृदय में। बिचारे – सोच-विचारकर । टारे- टाले। जग-संसार । पछिताय – पछताना । पाछे – बाद में। चित्त-मन । खटकत – खटकना ।
भावार्थ – मनुष्य को अपने जीवन में सोच-समझकर अपने कार्य करने चाहिए। बिना सोचे-समझे और जल्दी में किए गए कार्य बिगड़ जाते हैं, जिससे बाद में अपनी गलती का अहसास होता है। लोग भी ऐसी स्थिति में हँसी उड़ाते हैं और व्यक्ति का मन अशांत हो जाता है। इसलिए इस दुख से बचने के लिए सदैव सोच-विचारकर कार्य करना जरूरी है।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
इस पद के रचयिता हैं –
(क) गिरिधर कवि
(ख) गिरिधर रहीमदास
(ग) गिरिधर कविराय
(घ) गिरिधर कविराज
उत्तर :
(ग) गिरिधर कविराय
प्रश्न 2.
कोई भी काम किस प्रकार करना चाहिए?
(क) बिना समझे
(ख) खूब सोच-विचारकर
(ग) जब मन करे
(घ) लाभ देखकर
उत्तर :
(ख) खूब सोच-विचारकर
![]()
प्रश्न 3.
पाठ की कुंडलियाँ किस व्यवहार का ज्ञान देती हैं?
(क) नीतिपरक
(ख) वीररस
(ग) भक्तिपूर्ण व्यवहार
(घ) सभी
उत्तर :
(क) नीतिपरक
प्रश्न 4.
पछिताय का अर्थ है-
(क) पछताना
(ख) पूर्व में
(ग) पीछे जाना
(घ) बात पूछना
उत्तर :
(क) पछताना
प्रश्न 5.
बिना विचारे किए गए कार्य से क्या होता है ?
(क) खान-पान अच्छा नहीं लगता।
(ख) जग में हँसी होने के कारण मन बेचैन हो जाता है।
(ग) मान-सम्मान, राग-रंग भी अच्छा नहीं लगता।
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
2. बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि लेइ ।
जो बनि आवै सहज में ताही में चित देइ ||
ताही में चित देइ बात जोई बनि आवै ।
दुर्जन हँसै कोइ चित्त में खता न पावै ।।
कह गिरिधर कविराय यहै करु मन परतीती।
आगे को सुख होइ समुझि बीती सो बीती ।। (पृष्ठ 73)
शब्दार्थ : बिसारि – भुलाना । चित-मन । दुर्जन- बुरा व्यक्ति । खता – गलती । समुझि – समझना । परतीती – विश्वास । बीती – जो बीत गई। सुधि – पता लेना, याद रखना, अच्छी बुद्धि, ध्यान देना ।
भावार्थ – जो बात बीत गई है, उसे भुलाकर भविष्य की सुध लेनी चाहिए। अतीत में घटी बातों या घटनाओं के बारे में ही सिर्फ सोचते रहने से आगे आने वाले कार्यों पर बुरा असर पड़ता है। हमें भविष्य की खोज खबर लेनी चाहिए और अपने भावी कामों पर ध्यान देना चाहिए। अपने मन को सहज व स्थिर भाव से काम को पूरा करने में लगाना चाहिए। इस प्रकार कोई भी बुरा व्यक्ति हमारी हँसी नहीं उड़ाएगा और हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा व मन मजबूत होगा । मन में विश्वास रखकर कार्य पूर्ण करने से भविष्य उज्ज्वल होगा।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
“बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि लेइ ।” इस पद में क्या संदेश है?
(क) ज्ञान का और उपदेश का ।
(ख) सोच विचार का और खान-पान का ।
(ग) पुरानी बातों में न पड़कर भविष्य की ओर ध्यान देना ।
(घ) झगड़ा न करने का ।
उत्तर :
(ग) पुरानी बातों में न पड़कर भविष्य की ओर ध्यान देना ।
प्रश्न 2.
‘परतीती’ का अर्थ है-
(क) पछतावा
(ख) विश्वास
(ग) शिक्षा
(घ) परोपकार
उत्तर :
(ख) विश्वास
प्रश्न 3.
जो एक ही बात को लेकर दुखी होते रहते हैं, वे _______ हैं। रिक्त स्थान में उचित विकल्प लिखें।
(क) हँसी के पात्र बनते हैं।
(ख) आगे की सोचते हैं।
(ग) सुख प्राप्त करते हैं।
(घ) दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।
उत्तर :
(क) हँसी के पात्र बनते हैं।
प्रश्न 4.
दुर्जन कौन होते हैं?
(क) जो सहायता करते हैं।
(ख) हमेशा अच्छी बातें करते हैं।
(ग) हानि पहुँचाने की कोशिश करते हैं।
(घ) कष्ट नहीं पहुँचाते हैं।
उत्तर :
(ग) हानि पहुँचाने की कोशिश करते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
यह पद किसके महत्त्व को दर्शाता है?
(क) कर्म का महत्त्व
(ख) कठिनाई का महत्त्व
(ग) बीती बातों का महत्त्व
(घ) भाषा का महत्त्व
उत्तर :
(क) कर्म का महत्त्व