Check the below MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers Chapter 10 मीरा के पद MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 10 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 7 Hindi Chapter 10 MCQ मीरा के पद
मीरा के पद Class 7 MCQ
मीरा के पद MCQ Questions with Answers
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मीरा बचपन से ही मगन रहती थी-
(अ) कृष्ण भक्ति में
(ब) राजनीति में
(स) तीर्थयात्राओं में
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(अ) कृष्ण भक्ति में
प्रश्न 2.
“मीरा के प्रभु गिरधरनागर” पंक्ति में रेखांकित पद प्रयुक्त हुआ है-
(अ) शिव के लिए
(ब) विष्णु के लिए
(स) कृष्ण के लिए
(द) श्रीराम के लिए
उत्तर:
(स) कृष्ण के लिए
प्रश्न 3.
मीरा नंदलाल को बसाना चाहती है-
(अ) हृदय में
(ब) नैनन में
(स) मन्दिर में
(द) महलों में
उत्तर:
(ब) नैनन में
प्रश्न 4.
‘क्षुद्र घंटिका कटितट सोभित’ रेखांकित पद का अर्थ है-
(अ) हाथ
(ब) पैर
(स) कमर
(द) अधर
उत्तर:
(स) कमर
प्रश्न 5.
मीरा के प्रभु हैं-
(अ) संतन सुखदाई
(ब) मोहनि मूरति
(स) साँवरि सूरति
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 6.
“दामिन दम कै झर लावन की” पंक्ति में ‘दामिन’ शब्द का अर्थ है-
(अ) बिजली
(ब) हवा
(स) बारिश
(द) पर्वत
उत्तर:
(अ) बिजली
![]()
प्रश्न 7.
“उमड़-घुमड़ चहुँ दिशा से आया” पंक्ति में किसके आने की बात कही जा रही है?
(अ) प्रभु के आने की
(ब) बादलों के आने की
(स) भक्तों के आने की
(द) सूरज के आने की
उत्तर:
(ब) बादलों के आने की
प्रश्न 8.
मन भावन बदरिया होती है-
(अ) आषाढ़ में
(ब) सावन में
(स) भादो में
(द) आश्विन में
उत्तर:
(ब) सावन में
प्रश्न 9.
मीरा ने किस भाव से अपने आराध्य की वंदना की है?
(अ) भक्ति भाव से
(ब) वैराग्य भाव से
(स) करुणा भाव से
(द) शृंगार भाव से
उत्तर:
(अ) भक्ति भाव से
प्रश्न 10.
सावन में मीरा को क्या सुनाई देता है?
(अ) बादलों की गर्जना
(ब) वर्षा की आहट
(स) श्रीकृष्ण के आने की भनक
(द) बिजली की कड़कड़ाहट
उत्तर:
(स) श्रीकृष्ण के आने की भनक
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. मोहनि मूरति ________ सूरति, नैना बने विशाल।
उत्तर: साँवरि
2. अधर सुधा रस ________ राजति, उर वैजंती माल।
उत्तर: मुरली
3. ________ कटितट सोभित, नूपुर शब्द रसाल।
उत्तर: क्षुद्र घंटिका
4. मीरा के प्रभु ________ सुखदाई, भक्त वछल गोपाल।
उत्तर: संतन
5. नन्हीं नन्हीं बूँदन मेहा बरसे, शीतल पवन ________ की।
उत्तर: सोहावन
6. मीरा के प्रभु गिरधर नागर, ________ गावन की।
उत्तर: आनंद मंगल।
दिए गए काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. बसो मेरे नैनन में नंदलाल । मोहनि मूरति साँवरि सूरति, नैना बने विशाल || अधर सुधा रस मुरली राजति, उर वैजंती माल|| क्षुद्र घंटिका कटितट सोभित, नूपुर शब्द रसाल।। मीरा के प्रभु संतन सुखदाई, भक्त वछल गोपाल । | (पृष्ठ 128)
शब्दार्थ : नैनन – आँखों में विसाल- विशाल (बड़े) । सुधा रस-मीठा अमृत जैसे रस। उर – हृदय, सीना । क्षुद्र घंटिका- छोटी-छोटी घुघरियाँ । कटितट- कमर का भाग। नूपुर – पायल | शब्द रसाल- मधुर आवाज़ | संतन सुखदाई – संतों को सुख देने वाले । भक्त वछल – भक्तों पर दया करने वाले ।
भावार्थ – इस पद में मीराबाई भगवान श्रीकृष्ण से निवेदन कर रही हैं कि वे उनके नेत्रों में वास करें। वे श्री कृष्ण के मोहक रूप का वर्णन करती हैं- उनका साँवला रूप, अमृत समान मुरली की ध्वनि, हृदय में शोभायमान वैजंती माला, कमर में घंटियों की मधुर ध्वनि और पैरों में नूपुर की रुनझुन । वे अंत में कहती हैं कि हे प्रभु! आप भक्तों को सुख देने और दया करने वाले गोपाल हैं, कृपया मेरे हृदय में निवास करें।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
निम्नलिखित में से किस संत कवयित्री द्वारा यह पद रचा गया है?
प्रश्न 1.
“ बसो मेरे नैनन में नंदलाल ।
मोहनि मूरति साँवरि सूरति, नैना बने विशाल ।। ”
(क) सूरदास
(ख) सुभद्रा कुमारी चौहान
(ग) मीराबाई
(घ) कबीरदास
उत्तर :
(ग) मीराबाई
प्रश्न 2.
” बसो मेरे नैनन में नंदलाल ” में ‘नंदलाल’ किसके लिए प्रयोग किया गया है?
(क) राम
(ख) शिव
(ग) श्रीकृष्ण
(घ) गणेश
उत्तर :
(ग) श्रीकृष्ण
प्रश्न 3.
श्रीकृष्ण के हृदय पर कौन सी माला शोभायमान है?
(क) रुद्राक्ष की
(ख) मोतियों की
(ग) वैजंती की
(घ) इसमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) वैजंती की
प्रश्न 4.
” मोहनि मूरति साँवरि सूरति ” – इन पंक्तियों में कवयित्री किसकी सुंदरता का वर्णन कर रही है?
(क) अपने गुरु की
(ख) श्रीकृष्ण की
(ग) श्रीराम की
(घ) राधा की
उत्तर :
(ख) श्रीकृष्ण की
![]()
प्रश्न 5.
“अधर सुधा रस मुरली राजत” का अर्थ क्या है?
(क) श्रीकृष्ण के अधरों पर मिठाई है।
(ख) श्रीकृष्ण के अधरों पर बांसुरी शोभा दे रही है।
(ग) श्रीकृष्ण गा रहे हैं।
(घ) श्रीकृष्ण खा रहे हैं।
उत्तर :
(ख) श्रीकृष्ण के अधरों पर बांसुरी शोभा दे रही है।
प्रश्न 6.
“ नूपुर सब्द रसाल” का क्या अर्थ है ?
(क) नूपुर खराब हो गया है।
(ख) नूपुर नहीं बजता !
(ग) नूपुर का स्वर बहुत मधुर है।
(घ) नूपुर बहुत भारी है।
उत्तर :
(ग) नूपुर का स्वर बहुत मधुर है।
2. बरसे बदरिया सावन की,
सावन की मन भावन की ।
सावन में उमग्यो मेरो मनवा,
भनक सुनी हरि आवन की ।।
उमड़ घुमड़ चहुँ दिश से आया,
दामिन दम कै झर लावन की ।
नन्हीं नन्हीं बूँदन मेहा बरसे,
शीतल पवन सोहावन की ।।
मीरा के प्रभु गिरधरनागर,
आनंद मंगल गावन की ।। (पृष्ठ 128)
शब्दार्थ : बदरिया – बादल । मन भावन-मन को भाने वाला। उमड़ घुमड़-गहराकर और घूमकर आना (बादलों का वर्णन ) । दामिन-बिजली । सोहावन – सुंदर, आकर्षक । गिरधरनागर – श्रीकृष्ण (गिरधर – गोवर्धन उठाने वाले ) ।
भावार्थ – प्रस्तुत पंक्तियाँ संत कवयित्री मीराबाई द्वारा रचित ” मीरा के पद” पाठ से ली गई है। इस पद में मीराबाई ने सावन ऋतु का मनभावन चित्रण करते हुए श्री कृष्ण के प्रति अपनी विरह भावनाओं को व्यक्त किया है। वे कहती हैं कि मन को भाने वाली सावन की बरसातें उमड़-घुमड़कर बरस रही हैं और बिजलियाँ भी कड़क रही हैं। ऐसे में श्री कृष्ण के आने की भनक मेरे मन में उमंगें ले रही हैं। इन्हीं हल्की-हल्की फुहारों के बीच रह-रहकर शीतल हवाएँ भी सुहावनी लग रही हैं जिससे मन की व्याकुलता भी बढ़ जाती है। इस कारण वे अपने प्रियतम गोपाल को याद कर रही हैं।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
” बरसे बदरिया सावन की” में ‘बदरिया’ का अर्थ क्या है?
(क) धूप
(ख) आकाश
(ग) बादल
(घ) तारा
उत्तर :
(ग) बादल
प्रश्न 2.
इस पद के रचयिता कौन हैं?
(क) सूरदास
(ख) सुभद्रा कुमारी चौहान
(ग) मीराबाई
(घ) रहीम
उत्तर :
(ग) मीराबाई
प्रश्न 3.
कवयित्री किस ऋतु का वर्णन कर रही हैं?
(क) शरद ऋतु
(ख) ग्रीष्म ऋतु
(ग) हेमंत ऋतु
(घ) वर्षा ऋतु
उत्तर :
(घ) वर्षा ऋतु
प्रश्न 4. कवयित्री को किसका वियोग है?
(क) राम का
(ख) गोपाल का
(ग) नंद का
(घ) श्याम का
उत्तर :
(घ) श्याम का
![]()
प्रश्न 5. मीराबाई का मन क्यों दुखी है?
(क) बारिश रुक नहीं रही
(ख) उनका प्रियतम दूर है
(ग) वे बीमार हैं
(घ) वे वन में हैं
उत्तर :
(ख) उनका प्रियतम दूर है