Students prefer NCERT Class 5 Hindi Veena Solutions Chapter 10 तीन मछलियाँ के प्रश्न उत्तर Teen Machliya Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Teen Machliya Class 5 Question Answer
Class 5 Hindi Teen Machliya Question Answer
कक्षा 5 हिंदी पाठ 10 प्रश्न उत्तर – Class 5 Hindi Chapter 10 Teen Machliya Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
क्या आपने कभी नदी, पोखर या समुद्र तट का भ्रमण किया है? आपने वहाँ क्या-क्या देखा?
उत्तर :
हाँ, हमने नदी के तट पर भ्रमण किया है जब हम ऋषिकेश गए थे तो हम नदी के किनारे घूमे थे। वहाँ चारों तरफ पत्थर पड़े थे और कहीं-कहीं गीली मिट्टी थी, सभी पत्थर आलू की तरह गोल-गोल थे। वहाँ आस-पास हरे-भरे पेड़ भी थे और सामने नदी का जल कल-कल करता हुआ तेज गति से बह रहा था ।
प्रश्न 2.
क्या किसी कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ना चाहिए? अपने उत्तर का कारण दीजिए।
उत्तर :
नहीं, कभी भी किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। जो व्यक्ति भाग्य के भरोसे बैठता है वह जीवन में पिछड़ जाता है। भाग्य सदैव मेहनत करने वालों का ही साथ देता है। हमें हमेशा समय के साथ ही परिश्रम करके आगे बढ़ना चाहिए।
प्रश्न 3.
यद्भविष्य मछुआरों से अपने प्राण नहीं बचा पाई । यदि उसके स्थान पर आप होते तो मछुआरों से अपने प्राण कैसे बचाते?
उत्तर :
यद्भविष्य मछुआरों से अपने प्राण इसलिए नहीं बचा पाई क्योंकि वह भाग्य के भरोसे बैठी रह गई यदि वह भी अपने मित्र की बात मान लेती तो शायद बच जाती। यदि हम उसके स्थान पर होते तो अपने मित्र अनागतविधाता की बात मानकर दूसरे सरोवर में चले जाते, जिससे हमारी जान बच जाती।
प्रश्न 4.
आपको कौन-सी मछली सबसे अच्छी लगी और क्यों?
उत्तर :
हमें अनागतविधाता मछली सबसे अच्छी लगी क्योंकि वह बहुत समझदार थी। उसने अपनी समझदारी से अपने साथ-साथ अन्य साथी मछलियों की भी जान बचा ली। उसने संयम और धैर्य से काम लेते हुए समय रहते ही उचित निर्णय लिया।
![]()
पाठ से
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर पर मछली का चित्र (✶) बनाइए । एक से अधिक विकल्प भी सही हो सकते हैं।
(क) अनागतविधाता को बहुत बुद्धिमती किस कारण से बताया गया है ?
(i) नाम के अनुरूप स्वभाव होने के कारण
(ii) सब कुछ भाग्य के भरोसे छोड़ देने और चिंता न करने के कारण
(iii) भविष्य की संभावित समस्याओं का हल पहले से ही निकाल लेने के कारण
(iv) श्रम और चिंतन से बचने की प्रवृत्ति के कारण
उत्तर :
(iii) भविष्य की संभावित समस्याओं का हल पहले से ही निकाल लेने के कारण
(ख) मछुआरों की बातें सुनकर सभी मछलियों ने सभा क्यों की?
(i) गप-शप के लिए
(ii) अपने प्राण बचाने हेतु कोई उपाय ढूँढ़ने के लिए
(iii) मछुआरों को अपने जाल में फँसाने के लिए
(iv) पास के दूसरे सरोवर में जाने के लिए
उत्तर :
(ii) अपने प्राण बचाने हेतु कोई उपाय ढूँढ़ने के लिए
(ग) मछुआरों ने प्रत्युत्पन्नमति को जाल में से बाहर क्यों फेंक दिया?
(i) उन्हें जीवित मछलियाँ चाहिए थीं।
(ii) उन्हें प्रत्युत्पन्नमति सुंदर नहीं लगी ।
(iii) जाल में बहुत अधिक मछलियाँ थीं।
(iv) उनसे जाल उठाया नहीं जा रहा था।
उत्तर :
(i) उन्हें जीवित मछलियाँ चाहिए थीं।
(घ) मछुआरों के जाल में कौन-कौन सी मछलियाँ फँस गईं ?
(i) अनागतविधाता, प्रत्युत्पन्नमति और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
(ii) प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
(iii) अनागतविधाता और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
(iv) प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और अनागतविधाता
उत्तर :
(ii) प्रत्युत्पन्नमति यद्भविष्य और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
प्रश्न 2.
स्तंभ ‘क’ और स्तंभ ‘ख’ में आपस में संबंध रखने वाले शब्दों व कथनों का मिलान कीजिए-

उत्तर :

सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
प्रत्युत्पन्नमति पहले से ही समस्या का समाधान करने की आवश्यकता क्यों नहीं समझती थी?
उत्तर :
प्रत्युत्पन्नमति पहले से ही समस्या का समाधान करने की आवश्यकता इसलिए नहीं समझती थी क्योंकि उसकी सूझ-बूझ इतनी पैनी थी कि वह समय पड़ने पर किसी भी उलझन का हल क्षण-भर में निकाल लेती थी।
प्रश्न 2.
सभी मछलियों के भयभीत होने का क्या कारण था ?
उत्तर :
सभी मछलियों के भयभीत होने का यह कारण था कि अनागतविधाता ने सभी मछलियों को सभा में संबोधित करके बताया कि उन तीनों मछलियों ने शाम को सरोवर के पास दो मछुआरों को यह कहते सुना है कि वे कल आकर तालाब में जाल फेकेंगे और सभी मछलियों को पकड़ कर ले जाएँगे।
![]()
प्रश्न 3.
‘जो होना होगा सो तो होगा ही’, यह किस मछली का मानना या और वह ऐसा क्यों मानती थी?
उत्तर :
‘जो होना होगा सो तो होगा ही’, यह यद्भविष्य का मानना था क्योंकि वह एक आलसी मछली थी। वह किसी भी संकट पर ध्यान नहीं देती थी तथा श्रम और चिंतन से बचती थी। उसका मत था कि यत्न करने और सोचने विचारने से कोई लाभ नहीं क्योंकि ‘जो होना होगा सो तो होगा ही।’ इसलिए सब कुछ भाग्य भरोसे छोड़ देना चाहिए और निश्चित होकर आनंद से रहना चाहिए।
प्रश्न 4.
अनागतविधाता ने मछुआरों की योजना से बचने के लिए क्या उपाय सुझाया ?
उत्तर :
अनागतविधाता ने मछुआरों की योजना से बचने के लिए यह उपाय सुझाया कि सवेरा होने से पहले ही सभी मछलियाँ यह सरोवर छोड़कर दूसरे सरोवर में चली जाएँ। कुछ मछलियों ने अनागतविधाता की बात मानी और उन सबने अनागतविधाता के साथ वह सरोवर छोड़ दिया और दूसरे सरोवर की ओर चली गईं।
प्रश्न 5.
प्रत्युत्पन्नमति ने मछुआरों से बचने के लिए क्या उपाय किया?
उत्तर :
जब मछुआरों ने अन्य मछलियों के साथ प्रत्युत्पन्नमति को भी पकड़ लिया तो वह तेजी से बचने का उपाय सोचने लगी। मछुआरों की बातचीत से वह समझ गई कि मछुआरों को केवल जीवित मछलियाँ चाहिए। इतना समझते ही उसने मरने का नाटक किया फिर अपना शरीर सिकोड़ लिया और निर्जीव -सी बन गई । तब मछुआरों ने उसे मरा हुआ समझकर वापिस सरोवर में फेंक दिया और इस प्रकार उसकी जान बच गई।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
कहानी में आए कुछ संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रिया शब्द नीचे शब्द सरोवर में दिए गए हैं। इनकी पहचान करते हुए उन्हें उनके संबंधित परिवार के स्थान पर लिखिए-


उत्तर :

प्रश्न 2.
कहानी में आए एकवचन और बहुवचन शब्दों की खोज करते हुए निम्न तालिका को दिए गए उदाहरण के अनुसार पूर्ण कीजिए-

उत्तर :
| एकवचन शब्द | बहुवचन शब्द |
| मछली | मछलियाँ |
| ध्वनि | ध्वनियाँ |
| मैं | हम |
| तीन | तीनों |
| मछुआरा | मछुआरों |
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए उपयुक्त शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
| ने, में, को, के, का, की, पर |
(क) मछुआरों का ध्यान पानी में सैर करती हुई मछलियों _________ गया।
(ख) मछुआरों _________ बातें तीनों मछलियों _________ सुन लीं।
(ग) वह कहने लगी कि मैं तो अपने इस पुराने निवास स्थान _________ छोड़कर कहीं नहीं जाऊँगी।
(घ) उत्तर भारत _________ एक सुंदर सरोवर _________ तीन मछलियाँ रहती थीं।
उत्तर :
(क) मछुआरों का ध्यान पानी में सैर करती हुई मछलियों पर गया।
(ख) मछुआरों की बातें तीनों मछलियों ने सुन लीं।
(ग) वह कहने लगी कि मैं तो अपने इस पुराने निवास स्थान को छोड़कर कहीं नहीं जाऊँगी।
(घ) उत्तर भारत के एक सुंदर सरोवर में तीन मछलियाँ रहती थीं।
प्रश्न 4.
दिए गए विराम चिह्नों में से उचित विराम चिह्न का प्रयोग करते हुए नीचे दिए गए वाक्यों को पुनः अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए-

(क) एक समय की बात है
(ख) पहला मछुआरा बोला अरे देखो इस सरोवर में कितनी बड़ी बड़ी मछलियाँ हैं
(ग) मछुआरों ने सरोवर में अनागतविधाता प्रत्युत्पन्नमति यद्भविष्य और बड़ी बड़ी स्वस्थ मछलियाँ देखीं
(घ) हाँ हाँ और इतनी सारी मछलियाँ एक ही जगह हमने पहले कभी नहीं देखीं दूसरा मछुआरा बोला
(ङ) मछुआरों की बातें तीनों मछलियों ने सुन लीं
उत्तर :
(क) एक समय की बात है ।
(ख) पहला मछुआरा बोला, “अरे देखो! इस सरोवर में कितनी बड़ी-बड़ी मछलियाँ हैं?”
(ग) मछुआरों ने सरोवर में अनागतविधाता, प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और बड़ी-बड़ी स्वस्थ मछलियाँ देखीं।
(घ) “हाँ, हाँ! और इतनी सारी मछलियाँ एक ही जगह हमने पहले कभी नहीं देखीं” दूसरा मछुआरा बोला।
(ङ) मछुआरों की बातें तीनों मछलियों ने सुन लीं।
![]()
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
प्रत्युत्पन्नमति ने मछुआरों से बचने की जो योजना बनाई, यदि वह उसमें सफल न होती तो उसकी अन्य योजना क्या हो सकती थी?
उत्तर :
प्रत्युत्पन्नमति ने मछुआरों से बचने की यह योजना बनाई कि वह निर्जीव होकर सिकुड़ कर पड़ गई और मछुआरों ने उसे मृत समझकर सरोवर में वापिस फेंक दिया। यदि प्रत्युत्पन्नमति की निर्जीव बनने की योजना सफल ना होती तो हो सकता है कि वह नजर बचाकर जाल से बाहर कूदने का प्रयास करती परंतु इसमें वह बच भी सकती थी और मर भी सकती थी ।
प्रश्न 2.
क्या आपने समुद्र देखा है ? अनुमान लगाकर बताइए कि समुद्र में इतना अधिक जल कहाँ से आता है।
उत्तर :
हाँ, हमने समुद्र देखा है। वह बहुत विशाल होता है। दूर-दूर तक केवल पानी ही नज़र आता है। ऊँची-ऊँची लहरें समुद्र में उठती रहती हैं। समुद्र में सभी नदियाँ आकर मिलती हैं। साथ ही वर्षा का जल, भूमिगत जल और ग्लेशियर ( इसे बर्फ की नदी भी कहते हैं) के पिघलने से समुद्र में जल का विस्तार होता है।
प्रश्न 3.
अपनी सूझ-बूझ के कारण प्रत्युत्पन्नमति मछुआरों से बच गई। मान लीजिए कि वह तैरकर पास के सरोवर में अपनी मित्र अनागतविधाता के पास पहुँच गई। दोनों में आपस में क्या-क्या बातचीत हुई होगी? अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।

उत्तर :
- अनागतविधाता – अरे ! प्रत्युत्पन्नमति, तुम यहाँ कैसे? क्या मछुआरे सरोवर पर नहीं आए? क्या तुम अकेली आई हो ? बाकी मछलियाँ कहाँ हैं?
- प्रत्युत्पन्नमति – अरे ! अरे ! इतने सवाल, जरा रुको, सांस तो लेने दो ।
- अनागतविधाता-हाँ, हाँ तुम पहले थोड़ा संभल जाओ, फिर बताओ क्या हुआ ? प्रत्युत्पन्नमति- अब बताऊँ क्या? हमने तुम्हारी बात न मानकर बहुत बड़ी भूल की। अनागतविधाता – क्यों, क्या हुआ?
- प्रत्युत्पन्नमति – हुआ यह कि मछुआरे सवेरे ही तालाब पर आ गए और हम सबको जाल में पकड़कर ले जाने लगे। तभी मैंने उनकी बातें सुनी कि उन्हें केवल जीवित मछलियाँ ही चाहिए। यह सुनकर मैंने मरने का नाटक किया और उन्होंने मुझे सरोवर में वापिस फेंक दिया। तब तैरती हुई मैं तुम्हारे पास पहुँच गई।
- अनागतविधाता – ईश्वर का शुक्र है कि तुम बच गई और यहाँ हमसे आ मिली। मुझे यद्भविष्य और अन्य मछलियों का दुःख है। पर अब तुम हमारे साथ ही यहाँ सुरक्षित रहो ।
- प्रत्युत्पन्नमति – तुम्हारा धन्यवाद मेरी मित्र ।
बूझो तो जानें
प्रश्न 1.
नीचे पानी में तैरती हुई मछलियों को ध्यान से देखिए और बताइए कि इनमें से बिलकुल एक जैसी दो मछलियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर :
अंक (2) और (4) की मछलियाँ।
![]()
पुस्तकालय से
विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर कहानी में आए निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश की सहायता से लिखिए-

उत्तर :
| 1. | शब्द : विनोद |
| अर्थ : घनिष्ठ, गहरी | |
| 2. | शब्द : गाढ़ी |
| अर्थ : मनोरंजन, क्रीड़ा | |
| 3. | शब्द : तीक्ष्ण |
| अर्थ : तेज बुद्धिवाला, तेज नोंकवाला | |
| 4. | शब्द : चिंतन |
| अर्थ : ध्यान, मन ही मन विचार करना | |
| 5. | शब्द : विश्राम |
| अर्थ : आराम, अवकाश | |
| 6. | शब्द : श्रम |
| अर्थ: मेहनत, काम |