Reading Class 5 Hindi Notes Veena Chapter 5 सुंदरिया Sundariya Summary in Hindi helps students understand the main plot quickly.
Sundariya Class 5 Summary in Hindi
Sundariya Class 5 Hindi Summary
सुंदरिया का सारांश – Sundariya Summary in Hindi
यह कहानी इंसान और पशुओं के बीच भावनात्मक संबंध दर्शाती है। सुंदरिया गाय हीरासिंह नाम के गरीब किसान की गाय है। हीरासिंह और उसका परिवार सुंदरिया गाय को बहुत प्रेम करते हैं। वे उसका पालन-पोषण परिवार के सदस्य की तरह करते हैं। मजबूरी में हीरासिंह सुंदरिया को अपने-आपसे अलग कर लेता है परंतु वह बहुत दुखी होता है और मूक सुंदरिया भी उसे याद करती है। जब सुंदरिया दयनीय अवस्था में हीरासिंह के पास पहुँचती है तो उसे गाँव वापस ले जाने का निर्णय करता है। कहानी सच्चे प्रेम, करुणा और सद्भाव का संदेश देती है।

सच्चा इंसान वही है जो निर्बल और मूक प्राणियों की पीड़ा समझे ।
![]()
सुंदरिया शब्दार्थ
पृष्ठ 46
- परवरिश – पालन-पोषण ।
- डील-डौल – प्राणियों के शरीर की बनावट ।
- ईर्ष्या – जलन ।
- निगाह – नज़र, दृष्टि ।
- कामधेनु – इच्छा पूर्ति करने वाली गाय।
पृष्ठ 47
- लाज से गड़ जाना – शर्मिंदा या संकोच से सिर झुका लेना ।
- सुपुर्द – सौंपना ।
- सानी – पानी-पानी में भिगोया हआ चारा।
पृष्ठ 48
- तनख्वाह-वेतन।
- ड्योढ़ी – किसी घर में प्रवेश करने का स्थान ।
- एकटक – लगातार देखना ।
- सेर-वजन मापने की पारंपरिक इकाई ।
- रुसवाई – अनादर ।
पृष्ठ 50
- खूँटे – लकड़ी का खंभा जो जमीन में गड़ा हुआ होता है ।
- विह्वल – व्याकुल, अशांत ।
- सिसकना – रुक-रुक कर रोना ।
- चाकरी – नौकरी, सेवा ।