Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 5 सुंदरिया Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Sundariya Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 5 Extra Question Answer Sundariya
NCERT Class 5 Hindi Chapter 5 Extra Questions सुंदरिया
सुंदरिया Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
हीरासिंह किस राज्य का रहने वाला था ?
(क) पंजाब
(ख) हरियाणा
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) बिहार
उत्तर:
(ख) हरियाणा
प्रश्न 2.
हीरासिंह को दिल्ली में किस प्रकार की नौकरी मिली?
(क) गाय चराने की
(ख) चौकीदारी की
(ग) दूध बेचने की
(घ) रसोइये की
उत्तर:
(ख) चौकीदारी की
प्रश्न 3.
हीरासिंह ने जब सुंदरिया को थपथपाया तो उसने क्या किया?
(क) बैठ गई थी
(ख) भागने लगी
(ग) घोसी के पीछे-पीछे चली गई थी
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ग) घोसी के पीछे-पीछे चली गई थी
प्रश्न 4.
सेठ ने गाय को देखकर क्या कहा?
(क) यह तो मेरी पुरानी गाय है
(ख) यह तो कामधेनु जैसी है
(ग) इसे वापस ले जाओ
(घ) यह बीमार है
उत्तर:
(ख) यह तो कामधेनु जैसी है
प्रश्न 5.
पाठ के अनुसार, गाय ने दूध देना कब कम कर दिया?
(क) गाँव में रहते हुए
(ख) हीरासिंह के पास रहने पर
(ग) सेठ के घर पहुँचने के बाद
(घ) खेत में जाने पर
उत्तर:
(ग) सेठ के घर पहुँचने के बाद
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
सेठ जी, पंद्रह सेर, दूध, मौसी, दो सौ पाँच
प्रश्न 1.
लाख कोशिश के बाद भी गाय ने पूरा _____ नहीं दिया।
उत्तर:
दूध
प्रश्न 2.
सुंदरिया को _____ कहा जाता था।
उत्तर:
मौसी
प्रश्न 3.
सेठ ने गाय के बदले हीरासिंह को _____ रुपये दिए।
उत्तर:
दो सौ पाँच
प्रश्न 4.
सुंदरिया ने शुरू में _____ से ऊपर दूध दिया।
उत्तर:
पंद्रह सेर
प्रश्न 5.
हीरासिंह ने गाय को वापस ले जाने के लिए ____ को कुछ कहने नहीं दिया।
उत्तर:
सेठ जी
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
गाय ने मुँह ऊपर उठाया मानो पूछ रही हो – ‘बोलो मुझे क्या करना है ? ‘ हीरासिंह ने घोसी से कहा ‘बाल्टी लाओ।’ घोसी ने कहा ‘मैं तो पहले ही दुह चुका हूँ।’ ‘पर तुम बाल्टी तो लाओ। ‘ हीरासिंह बोला। उसके बाद साढ़े तेरह सेर दूध उसके तले से तोलकर हीरासिंह ने घोसी को दे दिया। कहा – ” यह दूध सेठ जी को दे देना।” फिर गाय के गले पर सिर रखकर बोला- “सुंदरिया, देख… मेरी ओछी मत करा । मैं दूर हूँ तो क्या ! इसमें मुझे सुख है।”
प्रश्न 1.
हीरासिंह ने कितना दूध दुहा?
(क) साढ़े बारह सेर
(ख) साढ़े तेरह सेर
(ग) साढ़े पंद्रह सेर
(घ) साढ़े सोलह सेर
उत्तर:
(ख) साढ़े तेरह सेर
प्रश्न 2.
दूध दुहकर किसे दिया गया?
(क) सेठ को
(ख) घोसी को
(ग) जवाहरसिंह को
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) घोसी को
प्रश्न 3.
गाय ने मुँह ऊपर क्यों उठाया?
उत्तर:
गाय ने मुँह ऊपर इसलिए उठाया, जैसे वह पूछ रही हो कि उसे क्या करना है?
प्रश्न 4.
हीरासिंह के बाल्टी माँगने पर घोसी ने क्या कहा?
उत्तर:
घोसी ने हीरासिंह से कहा कि मैं तो पहले ही दुह चुका हूँ।
![]()
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
हीरासिंह के बेटे का नाम क्या था?
उत्तर:
हीरासिंह के बेटे का नाम जवाहरसिंह था ।
प्रश्न 2.
हीरासिंह के लिए सुंदरिया क्या थी?
उत्तर:
हीरासिंह के लिए सुंदरिया केवल एक गाय नहीं, परिवार का अंग व सदस्य थी।
प्रश्न 3.
सुंदरिया को बेचने के बाद हीरासिंह कैसा महसूस कर रहा था?
उत्तर:
सुंदरिया को बेचने के बाद हीरासिंह बहुत दुःखी और परेशान हुआ।
प्रश्न 4.
सुंदरिया ने दूध देना क्यों बंद कर दिया?
उत्तर:
सुंदरिया ने दूध देना इसलिए बंद कर दिया, क्योंकि वह हीरासिंह से दूर हो गई थी।
प्रश्न 5.
अंत में हीरासिंह ने क्या निर्णय लिया?
उत्तर:
अंत में हीरासिंह ने सुंदरिया को गाँव वापस ले जाने का निर्णय लिया।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
पाठ में आए इन शब्दों के दो-दो समानार्थी शब्द लिखिए।
- गाय ……., ………….
- सेठ ……., …………
- चारा ……., ………….
- नौकरी ……., ………….
- परिवार ……., ………….
- रुपया ……., ………….
उत्तर:
- धेनु, गो
- व्यापारी, धनी व्यक्ति
- घास, भूसा
- काम, रोजगार
- घर-परिवार, संबंधी
- पैसा, धन