Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 12 शतरंज में मात के प्रश्न उत्तर Shatranj Me Maat Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Shatranj Me Maat Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Shatranj Me Maat Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 12 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 12 Shatranj Me Maat Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपको यह नाटक कैसा लगा और क्यों?
उत्तर:
हमें यह नाटक बहुत मज़ेदार लगा, क्योंकि इसमें तेनालीरामन ने बहुत चालाकी से दरबारियों को हरा दिया और अपनी सजा माफ़ करवा ली।
प्रश्न 2.
आपने तेनालीरामन के किस्सों की तरह और किसके बुद्धिमानी के किस्से सुने हैं? उनमें से कोई एक सुनाइए ।
उत्तर:
तेनालीरामन की तरह हमने बीरबल के भी मज़ेदार किस्से सुने हैं। एक किस्सा बड़ा मज़ेदार हुआ था, जब अकबर के दरबार में एक व्यापारी दूसरे देश से आया वो पाँच भाषाएँ बहुत अच्छी तरह बोलता था। उसने अकबर से कहा कि क्या आपके दरबार में कोई बता सकता है कि मेरी मातृभाषा इनमें से कौन-सी है। सभी दरबारियों ने कोशिश की, परंतु कोई नहीं बता पाया। क्योंकि वो सभी भाषाएँ बहुत अच्छे से बोल रहा था, तब यह मामला बीरबल पर छोड़ा गया।
बीरबल ने कहा कि व्यापारी को आज रात महल में विश्राम के लिए ठहराया जाए, प्रश्न का उत्तर वो अगले दिन देंगे। व्यापारी मान गया। जब वो रात को विश्राम कर रहा था तो बीरबल चुपके से कमरे में गए और व्यापारी के कान में एक तिनका डाला, तभी व्यापारी कान पर हाथ मारता हुआ कन्नड़ भाषा में बोला। बस फिर क्या था बीरबल ने अगले दिन दरबार में राजा को बताया कि व्यापारी की मातृभाषा कन्नड़ है। क्योंकि कोई व्यक्ति चाहे कितनी भाषाएं अच्छे से क्यों न बोल ले, परंतु नींद में तो हमेशा अपनी ही भाषा बोलेगा। बीरबल की बात से व्यापारी ने सिर झुका लिया और राजा ने बीरबल को बहुत सारा ईनाम दिया।
![]()
प्रश्न 3.
तेनालीरामन की तरह क्या आपने भी कभी किसी कठिन परिस्थिति को संभाला है? यदि संभाला है तो कैसे?
उत्तर:
हाँ, एक बार मेरे मित्र ने मुझे अध्यापिका के सामने यह कह कर फँसा दिया कि मैं बहुत अच्छा नृत्य करता हूँ और जब पूरी कक्षा के सामने मुझे खड़ा किया गया तो मैंने भी अपनी अध्यापिका से कहा कि मेरा ये मित्र जो मुझे नृत्य के लिए कह रहा है वह बहुत सुंदर गाता है और मैं उसके गाने पर ही नाचता हूँ फिर क्या था मेरा नृत्य तो फिर भी कुछ ठीक हो गया परंतु उसके गाने पर सब बहुत हँसे और वह शर्मिंदा हो गया।
प्रश्न 4.
यदि तेनालीरामन शतरंज का खेल जानते तो नाटक का अंत क्या होता?
उत्तर:
यदि तेनालीरामन शतरंज जानते तो दरबारियों को शर्मिंदा होना पड़ता और राजा तेनाली से प्रसन्न होकर उसे बहुत ईनाम देते। या ऐसा भी हो सकता है कि राजा तेनाली से हार कर दुखी हो जाते। इसलिए जो अंत हुआ अच्छा हुआ।
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाठ के आधार पर दीजिए-
(क) सभी दरबारी तेनालीरामन से ईर्ष्या क्यों करते थे?
(ख) दरबारियों ने राजा से तेनालीरामन के बारे में क्या कहा?
(ग) शतरंज खेलते समय राजा को तेनालीरामन पर क्रोध क्यों आ रहा था?
(घ) तेनालीरामन ने मुंडन से बचने के लिए क्या चाल चली?
(ङ) घर में खेले जाने वाले खेलों में आपको सबसे अच्छा खेल कौन-सा लगता है? वह खेल कैसे खेला जाता है?
उत्तर:
(क) राजा तेनालीरामन को सबसे ज्यादा पसंद करते थे तथा वे अन्य दरबारियों पर उतना ध्यान नहीं देते थे। वे सिर्फ तेनालीरामन की ही प्रशंसा करते रहते थे, इसलिए अन्य दरबारी उससे ईर्ष्या करते थे।
(ख) दरबारियों ने राजा से कहा कि तेनालीरामन बहुत अच्छे शतरंज के खिलाड़ी हैं जबकि वास्तव में तेनाली को शतरंज का बिलकुल ज्ञान नहीं था ।
(ग) शतरंज खेलते समय राजा को तेनालीरामन पर इसलिए क्रोध आ रहा था क्योंकि तेनाली तो खेल ना जानने के कारण हार रहे थे परंतु राजा जी समझ रहे थे कि तेनाली जानबूझ कर हार रहे हैं।
(घ) तेनालीरामन ने मुंडन से बचने के लिए यह चाल चली कि पहले तो उन्होंने कहा कि उनके बालों पर पाँच हजार अशर्फियों का कर्ज है और बाद में कहा कि वे राजा को अपना माता-पिता मानते हैं और यदि माता-पिता के जीवित रहते मुंडन करवाया तो उनकी (अर्थात राजा की) मृत्यु हो सकती है। राजा यह सुनकर डर गए।
(ङ) घर में खेले जाने वाले खेलों में मुझे कैरम बोर्ड खेलना बहुत पसंद है। इसमें 9 गोटी काली और 9 सफेद तथा एक लाल रंग की गोटी रखी जाती है। बोर्ड पर गोटियाँ सजाकर एक स्टाइकर से उन्हें मारा जाता है और बोर्ड के चारों कोनों में गोलों के अंदर जाली लगी होती है जो खिलाड़ी जितनी अधिक गोटियाँ जाली में गिराता है वही जीतता है।
प्रश्न 2.
किसने किससे कहा?

उत्तर:

भाषा की बात
प्रश्न 1.
दिए गए शब्दों का मिलान उनके समान अर्थ वाले शब्दों से कीजिए-

उत्तर:

प्रश्न 2.
मटके में से उपयुक्त विशेषण चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

उत्तर:
कुशल खिलाड़ी
नई चाल
गूढ़ चाल
चतुर तेनाली
महान आदमी
पाँच हजार अशर्फियाँ
![]()
प्रश्न 3.
हर संवाद किसी-न-किसी मनोभाव को अभिव्यक्त करता है। उदाहरण के लिए-
तेनाली – (चकित) शतरंज और मैं! शतरंज के विषय में मैं कुछ नहीं जानता, महाराज ।
राजा – (क्रोधित) मुझे सब पता है तेनाली। बात अब छिप नहीं सकती।
(दरबारियों से) क्यों?
आप भी निम्नलिखित मनोभावों को संवाद के रूप में लिखिए-
उत्तर:
प्रसन्न – मेरी खोई हुई पुस्तक मिल गई है ! ………………
चकित – सच में, कहाँ मिली? ………………
शांत – मैं अब बैठकर आराम से पढूँगा । ………………
दुखी – मेरी परीक्षा अच्छी नहीं हुई । ………………
प्रश्न 4.
नीचे दी गई सूचना के आधार पर नए शब्दों का निर्माण कीजिए-

उत्तर:

पाठ से आगे
प्रश्न 1.
शतरंज के प्रत्येक मोहरे की चाल अलग-अलग होती है। शतरंज के मोहरों की चाल पता कीजिए और लिखिए-

उत्तर:

![]()
प्रश्न 2.
चित्र के साथ खेल के नाम का मिलान कीजिए। साथ ही यह भी लिखिए कि आप की स्थानीय भाषा में इस खेल को क्या कहते हैं-

उत्तर:

पुस्तकालय या अन्य स्रोत से
(क) तेनालीरामन के किस्सों की पुस्तक अपने पुस्तकालय या किसी अन्य स्रोत से लेकर पढ़िए ।
(ख) ‘तेनालीरामन के किस्से’ नाम से मित्र मंडली की एक बैठक आयोजित कर तेनालीरामन की बुद्धिमत्ता के किस्से सुनाइए ।
शतरंज की भूल-भुलैया
केवल नाम वांले शब्दों (संज्ञा) को एक-दूसरे से मिलाते हुए मंत्री को राजा तक पहुँचाइए। ध्यान रहे कि आपको संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रिया को आपस में नहीं मिलाना है।

उत्तर:
