Class 2 Hindi Chapter 3 माला की चाँदी की पायल Question Answer
Mala Ki Chandi Ki Payal Question Answer
Mala Ki Chandi Ki Payal Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
माला सभी को क्यों डराती होगी?
उत्तर-
सभी को डराने में माला को मज़ा आता होगा।
प्रश्न 2.
माला से सभी क्यों डर जाते होंगे?
उत्तर-
पीछे से आकर अचानक ज़ोर से आवाज़ निकालने पर सभी डर जाते होंगे।
![]()
प्रश्न 3.
पायल उतारने के अतिरिक्त माला और क्या कर सकती थी?
उत्तर-
पायल उतारने के अतिरिक्त माला पायल के ऊपर मोज़े पहन सकती थी।
प्रश्न 4.
माँ ने माला को पायल क्यों दी होगी?
उत्तर-
जिससे उसके आने का पता चल जाए और वह किसी को डरा न सके या पहनकर छम-छम नाचने के लिए।
लिखिए
प्रश्न 1.
माला की माँ ने उसे क्या दिया?

माला की माँ ने उसे ______________________ दीं।
उत्तर-
माला की माँ ने उसे पायल दीं।
प्रश्न 2.
माला ने पायल क्यों उतार दी? सही उत्तर चुनिए।
(i) पायल माला को चुभ रही थी।
(ii) पायल से सभी को माला के आने का पता चल जाता था।
(iii) पायल की आवाज़ से सभी को बहुत मज़ा आता था।
(iv) एक पायल खो गई थी और बस एक ही पायल रह गई थी।
उत्तर-
(ii) पायल से सभी को माला के आने का पता चल जाता था।
प्रश्न 3.
इन ध्वनियों को सुनिए और उन्हें शब्दों में लिखने का प्रयास कीजिए।

उत्तर-
घंटी की ध्वनि- टन – टन, पायल की ध्वनि- छन-छन / छिक-छिक-छम, शंख की ध्वनि- पूऽऽऽ, डमरू की ध्वनि- डम-डम
![]()
प्रश्न 4.
माला किस-किस को डरा रही थी?
___________________________________
___________________________________
उत्तर-
माला बिल्ली, नानी, छोटे भाई और डाकिए को डरा रही थी।
प्रश्न 5.
विराम चिह्न का सही प्रयोग करते हुए नीचे दिए गए वाक्यों को अपनी कॉपी में लिखिए।

उत्तर-
क्या माला को नई पायल मिली?
माला पायल पहनकर पूरे घर में घूमने लगी।
आओ बूझें पहेली
माला की चाँदी की पायल खो गई है। अक्षरों को जोड़कर ‘माला की चाँदी की पायल’ बनाइए। रेखा खींचकर शब्दों को जोड़िए।

उत्तर-

![]()
माला की चाँदी की पायल पाठ का सारांश
ऐनी बेसेंट द्वारा लिखित इस रचना में माला नाम की एक लड़की है। वह बहुत शरारती है। कभी बिल्ली को, कभी अपनी नानी को, कभी अपने छोटे भाई को, तो कभी डाकिए को डराती रहती है। एक दिन उसकी माँ उसे एक प्यारी-सी चाँदी की पायल देती है। माला पायल पहन लेती है। वह जहाँ भी जाती है, पायल की आवाज़ से सब समझ जाते हैं कि माला आ रही है। ऐसे में माला किसी को डरा नहीं पाती। अतः वह पायल उतार देती है। इसका मतलब यह है कि उसे पायल से अधिक अपनी शरारत प्यारी है, जो कि गलत है।



माला की चाँदी की पायल के प्रश्न उत्तर



