Class 2 Hindi Chapter 21 हाथी साइकिल चला रहा था Question Answer
Hathi Cycle Chala Raha Tha Question Answer
Hathi Cycle Chala Raha Tha Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
आइए, इस कविता पर एक कहानी बनाएँ। दिए गए खाली स्थानों को भरकर कहानी पूरी कीजिए।
हाथी _________________ चला रहा था, उसके पीछे _________________ बैठी थी। हाथी मज़े से _________________ था और चींटी _________________ थी। आगे सीधी _________________ आई और साइकिल चलाते चलाते हाथी _________________ लगा। साइकिल _________________ की आवाज़ करती हुई रुक गई और उसका _________________ सरकने लगा। हाथी की सहायता करने के लिए चींटी चट से _________________ कूदी और उसने हाथी को कहा कि _________________ आप बिलकुल भी मत _________________। आप बस पैडल पर अपने _________________ मारो, मैं हूँ न, मैं _________________ धक्का।
उत्तर-
हाथी साइकिल चला रहा था, उसके पीछे चींटी बैठी थी। हाथी मज़े से झूम रहा था और चींटी शान से ऐंठी थी। आगे सीधी चढ़ाई आई और साइकिल चलाते-चलाते हाथी हाँफने लगा। साइकिल चरर-मरर-चूँ की आवाज़ करती हुई रुक गई और उसका चक्का पीछे सरकने लगा। हाथी की सहायता करने के लिए चींटी चट से साइकिल से कूदी और उसने हाथी को कहा कि दद्दा आप बिलकुल भी मत घबराना। आप बस पैडल पर अपने पाँव मारो, मैं हूँ न, मैं देती हूँ धक्का।
![]()
मेरी कहानी
इस कविता में भी एक कहानी छिपी है, आप उस कहानी को आगे बढ़ाइए।
चींटी ने साइकिल को ज़ोर से धक्का दिया। पर साइकिल आगे बढ़ ही नहीं रही थी।
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
उत्तर-
चींटी ने साइकिल को ज़ोर से धक्का दिया। पर साइकिल आगे बढ़ ही नहीं रही थी। वहाँ जंगल के ढेर सारे जानवर एकत्र हो गए। कुछ हाथी की नासमझी का तो कुछ चींटी द्वारा क्षमता से बड़ा काम करने की कोशिश का मज़ाक उड़ाने लगे। किंतु किसी ने सहायता के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया। तभी वहाँ एक चिंपाज़ी आया। वह बहुत समझदार था। उसने हाथी को साइकिल से उतरकर चढ़ाई पर चढ़ने की सलाह दी। हाथी और चींटी को उसकी बात समझ में आ गई। उन्होंने चिंपाज़ी को धन्यवाद दिया और आगे बढ़ गए। चिंपाज़ी ने अन्य जानवरों को समझाया कि हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। मुसीबत में किसी का मज़ाक उड़ाना गलत बात है।
कहानी लिखिए

ऊपर दिए गए चित्रों में एक कहानी छुपी है। छुपी कहानी को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर-
कछुआ और खरगोश बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्हें एक-दूसरे की ताकत और कमज़ोरियों का पता पिछली दौड़ में ही चल चुका था। इस बार गीदड़ ने उन दोनों के बीच दौड़ आयोजित कराई। दौड़ के रास्ते में नदी-पहाड़ दोनों थे। दौड़ शुरू होते ही खरगोश ने कछुए को पीठ पर बिठाकर पहाड़ पार करा दिया और नदी आने पर कुछुए ने खरगोश को पीठ पर बैठाकर नदी पर करा दी। सच्ची जीत की खुशी तब मिली जब दोनों एक साथ मंज़िल पर पहुँचे। फिर ठाट से बैठकर दोनों ने गाजर खाए।
हाथी साइकिल चला रहा था पाठ का सारांश
इस कविता को श्याम सुशील जी ने लिखा है। इसमें बताया गया है कि हाथी साइकिल चला रहा था और चींटी पीछे बैठी थी। तभी चढ़ाई आई और साइकिल पीछे सरकने लगी। चींटी झट साइकिल से कूद गई और बोली कि हाथी दादा घबराना नहीं, मैं धक्का देती हूँ।

काव्यांशों की व्याख्या
1. हाथी साइकिल चला रहा था,
पीछे चींटी बैठी थी,
झूम रहा था हवा में हाथी,
चींटी शान से ऐंठी थी।
तभी चढ़ाई सीधी आई,
लगे हाँफने हाथी द्ददा,
चरर-मरर–चूँ रुकी साइकिल,
लगा सरकने पीछे चक्का।
शब्दार्थ- शान – ठाट, ऐंठी – अकड़ी।
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक सारंगी, भाग-2 में संकलित कविता हाथी साइकिल चला रहा था से ली गई हैं। इस कविता को श्याम सुशील जी ने लिखा है। इसमें कवि ने हाथी और चींटी द्वारा साइकिल की सवारी करने का वर्णन किया है।
व्याख्या- उपर्युक्त पंक्तियों में बताया गया है कि एक हाथी साइकिल चला रहा था। पीछे एक चींटी बैठी थी। बहुत सुंदर हवा चल रही थी। हाथी झूम रहा था। चींटी साइकिल पर सवार होने की शान में अकड़कर बैठी थी। तभी रास्ते में एक खड़ी चढ़ाई मिली, जिस पर साइकिल चढ़ाने में हाथी हाँफने लगा। साइकिल रुक गई और पीछे सरकने लगी।
![]()
2. चींटी चट कूदी साइकिल से,
बोली- मत घबराना ददा,
आप पाँव पैडल पर मारो,
मैं हूँ न, देती हूँ धक्का!
शब्दार्थ- चट – तुरंत, पाँव – पैर।
प्रसंग- पूर्ववत।
व्याख्या- साइकिल को पीछे सरकते देखकर चींटी झट से कूद गई। वह हाथी से बोली कि दद्दा घबराना मत, आप अपने मज़बूत पैरों से पैडल चलाओ। मैं पीछे से साइकिल को धक्का देती हूँ। चींटी की बातों से ऐसा लगता था मानो उसे विश्वास है कि उसके धक्का देने से साइकिल चढ़ाई पर चढ़ जाएगी।
हाथी साइकिल चला रहा था के प्रश्न उत्तर


