Class 2 Hindi Chapter 20 छुपन छुपाई Question Answer
Chupan Chupai Question Answer
Chupan Chupai Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आप अपने घर में कहाँ-कहाँ छिप सकते हैं?
उत्तर-
मैं अपरे घर के सोनों या परदों के पीछे या पलंग के नीचे छिप सकता हूँ।
प्रश्न 2.
अगर खेलते हुए आपको चोट लग जाए तो आप क्या करेंगे?
उत्तर-
अगर खेलते हुए मुझे चोट लगती है तो सबसे पहले मैं खेलना बंद करके अपनी मम्मी से जाकर बताऊँगा।
![]()
प्रश्न 3.
अगर आप खेल में हार जाते हैं तो क्या करते हैं?
उत्तर-
खेल में हारने पर मुझे झल्लाहट होती है, लेकिन शांत रहकर हारने की वज़ह जानने की कोशिश करता हूँ।
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-
प्रश्न 1.
जीत ने कितने बच्चों को ढूँढ़ लिया?
उत्तर-
जीत ने चार बच्चों को ढूँढ़ लिया।
प्रश्न 2.
कौन-कौन कहाँ मिल गया?
उत्तर-
मोहित दरवाज़े के पीछे, बबली अलमारी के पीछे, मारिया पलंग के नीचे तथा सिमरन दादी के पीछे मिल गई।
प्रश्न 3.
छुपन-छुपाई में धप्पा कब बोलते हैं?
उत्तर-
चोर जब छुपे हुए खिलाड़ियों को ढूँढ़ रहा होता है तभी धप्पा बोलते हैं।
छुपन-छुपाई

प्रश्न 1.
कौन किसके पीछे छिप सकता है और कैसे?
उत्तर-
हाथी के पीछे सभी छिप सकते हैं।
प्रश्न 2.
कौन किसी के भी पीछे नहीं छिप सकता और क्यों?
उत्तर-
हाथी किसी के भी पीछे नहीं छिप सकता क्योंकि वह सबसे बड़ा है।
मेरी कहानी
आपने ‘छुपन-छुपाई’ कहानी पढ़ी। अब आप अपनी कहानी लिखने का प्रयास कीजिए।

उत्तर-
आप इस तरह से शुरुआत कर सकते हैं।
मैं अपने मित्रों के साथ प्रतिदिन छुपन-छुपाई खेलता हूँ/खेलती हूँ। उस दिन शैला और जेम्स के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा था। सबसे पहले जेम्स को हमें ढूँढ़ना था। वह एक पेड़ की ओर मुड़ा और आँखें बंद करके ज़ोर-ज़ोर से गिनती गिनने लगा। हम दोनों एक-दूसरे की ओर देखकर छिपने के लिए जगह ढूँढ़ने लगे। मैं झाड़ियों के पीछे जाकर छिप गया। शैला भी कहीं छिप गई। “मैं आ गया!” की आवाज़ के साथ जेम्स हम दोनों को ढूँढ़ने लगा। आसानी से मिल गया किंतु शैला नहीं मिल रही थी। जेम्स ढूँढ़ते – ढूँढ़ते थक गया। मैं भी शैला को ढूँढ़ने में उसकी मदद करने लगा। शैला मिलने का नाम ही नहीं ले रही थी। हम दोनों डर गए। आवाज़ लगाने लगे- “शैला, बहुत देर हो गई बाहर आओ।” लेकिन कोई जवाब नहीं आया। हमें चिंता होने लगी। हम डरकर रोने लगे। तभी पेड़ के कोटर से निकलकर शैला ने जेम्स को धप्पा किया। हम बहुत खुश हुए। पहली बार हमने जेम्स के चेहरे पर धप्पा होने की खुशी देखी थी।
शब्दों का खेल
शब्द अंत्याक्षरी

उत्तर-

![]()
सोचिए और लिखिए
नीचे दिए गए खिलाड़ियों को पहचानकर उनके नाम लिखिए।

उत्तर-

छुपन छुपाई पाठ का सारांश
पाठ में बच्चे छुपन-छुपाई खेल रहे हैं। जीत सबको ढूँढ़ रहा है। मोहित दरवाज़े के पीछे, बबली अलमारी के पीछे, मारिया पलंग के नीचे, सिमरन दादी के पीछे मिल जाती है, परंतु नाज़िया जीत को धप्पा कर देती है।




छुपन छुपाई के प्रश्न उत्तर





