Class 2 Hindi Chapter 17 बरसात और मेंढक Question Answer
Barsaat Aur Mendhak Question Answer
Barsat Aur Mendhak Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपको ये कहानी कैसी लगी?
उत्तर-
मुझे यह कहानी बहुत अच्छी लगी।
प्रश्न 2.
मेंढक सोमारू और कमली की बात क्यों मान गया? क्या आप होते तो मान जाते?
उत्तर-
कमली और सोमारू ने मेंढक से अपनी (बच्चों की) गलती मान ली। उन्होंने माफ़ी माँगते हुए इस बात का भी भरोसा दिया कि अब से तुम्हें कोई पत्थर नहीं मारेगा। अतः मेंढक मान गया। मेंढक की जगह पर मैं भी रहता तो मान जाता।
![]()
प्रश्न 3.
कहानी से लिए इन वाक्यों को पढ़िए। क्या आपने कभी किसी मित्र के साथ ऐसा कुछ किया है जिससे उन्हें चोट लगी हो या बुरा लगा हो?

उत्तर-
हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे मित्र को बुरा लगे। यदि गलती हो जाती है तो माफ़ी ज़रूर माँगें।
(छात्र इस विषय में अपना अनुभव साझा करें।)
शब्दों का खेल
‘ढ़’, ‘ड’, ‘ड़’, और ‘द’ वाले शब्द बनाइए। फिर सभी शब्दों को ज़ोर से पढ़िए। क्या ‘ढ’, ‘ड’, ‘ड़’, ‘द’ की ध्वनियाँ बोलने-सुनने में अलग लगती हैं?

उत्तर-
| ‘ढ’ वाले शब्द | ‘ड’ वाले शब्द | ‘ड’ वाले शब्द | ‘द’ वाले शब्द |
| मेंढक | डमरू | घड़ी | बादाम |
| ढक्कन | डाली | गाड़ी | दूध |
| ढाल | डोर | भीड़ | दही |
| ढीला | डर | पेड़ा | शहद |
हाँ जी, ये ध्वनियाँ बोलने-सुनने में अलग-अलग लगती हैं।
चित्रकारी और लेखन
कमली और सोमारू ने घर जाकर क्या किया होगा? चित्र बनाइए और कहानी को आगे बढ़ाइए।

उत्तर-
नीचे लिखी कहानी के अनुसार चित्र स्वयं बनाइए।
घर पहुँचकर कमली और सोमारू ने अपनी दादी जी से सारी बातें बताईं। दादी जी उनकी बातें सुनकर बहुत खुश हुईं। उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि मेंढक की टर्र-टर्र सुनकर तुम्हीं लोग कहते थे कि क्या शोर मचा रखा है? हम सो भी नहीं पा रहे हैं। उम्मीद है कि अब तुम समझ गए होगे कि कोई काम बिना कारण नहीं होता है।
![]()
बरसात और मेंढक पाठ का सारांश
प्रस्तुत पाठ में सोमारू और कमली जंगल घूमने जाते हैं। वहाँ से लौटते समय उन्हें भूख लग जाती है। वे अपनी भूख मिटाने के लिए गाय से दूध माँगते हैं। गाय उनसे कहती है कि उसे खाने के लिए हरी घास नहीं मिल रही है। ऐसे में वह दूध कैसे दे सकती है। फिर वे दोनों घास के पास जाते हैं। घास सूखी और पीली पड़ चुकी है। वह उन्हें बताती है कि जब तक उसे पानी नहीं मिलेगा तब तक वह खाने लायक हरी नहीं हो सकती। उसके बाद वे नदी के पास गए। नदी पानी के अभाव में सूखी थी। फिर वे बादल के पास गए। बादल ने बताया कि जब तक मेंढक आवाज़ नहीं लगाएँगे तब तक मैं बरस नहीं सकता। अंत में वे मेंढक को मनाते हैं और बरसात होती है। बरसात से घास खाना ने लायक होती है। जिसे खाकर गाय दूध देती है। गाय का दूध पीकर दोनों घर की तरफ़ चल देते हैं। इस तरह से इस पाठ में यह बताने का प्रयास किया गया है कि हम सभी एक-दूसरे पर किसी-न-किसी रूप में आश्रित हैं। अतः हमें बेजुबान, मासूम एवं भोल-भाले जीव-जंतुओं को सताना नहीं चाहिए।
शब्दार्थ- लायक – योग्य, राह – रास्ता।



बरसात और मेंढक के प्रश्न उत्तर



