Class 1 Hindi Chapter 6 तीन साथी Question Answer
Tin Sathi Class 1 Question Answer
Teen Sathi Class 1 Hindi Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
तालाब के पास किसका पेड़ था?
उत्तर-
तालाब के पास बेर का पेड़ था।
प्रश्न 2.
हाथी ने बेर का पेड़ क्यों हिलाया?
उत्तर-
हाथी ने बेर का पेड़ इसलिए हिलाया ताकि बेर झड़कर ज़मीन पर गिर जाए और बकरी उन्हें खाकर भूख मिटा सके।
![]()
प्रश्न 3.
किसी ऐसी घटना के विषय में बताइए जब आपने किसी की सहायता की हो।
उत्तर-
बच्चे अपने द्वारा की गई किसी की सहायता की घटना कक्षा में साझा करें (जैसे- किसी साथी के बीमार होने या किसी अन्य कारण से स्कूल न आ पाने पर उसे कक्षाकार्य / गृहकार्य साझा करना अथवा टिफ़िन भूल जाने की स्थिति में खाना बाँटकर खाना, पेंसिल, रंग आदि वस्तुएँ ज़रूरत पड़ने पर देना आदि।)
क्या होता अगर…
प्रश्न 1.
चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता।
उत्तर-
चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता तो बकरी उसे बचाने के लिए पानी में न गिरती। न ही हाथी को उनकी मदद करने की ज़रूरत पड़ती। इससे चिड़िया से उनकी दोस्ती नहीं हो पाती और उन्हें तरह-तरह के फलों का स्वाद नहीं मिलता।
प्रश्न 2.
हाथी तालाब के पास न होता।
उत्तर-
हाथी तालाब के पास न होता तो बकरी और चिड़िया का बच्चा पानी में डूब जाते।
चित्र में कितने हाथी?
कहाँ छुपे हैं सारे हाथी, आओ खोजें मिलकर साथी।

उत्तर-
चित्र में दस हाथी छुपे हैं- बच्चे स्वयं गिनकर उत्तर बताएँ।

पहले क्या हुआ?
कहानी में जो-जो हुआ, उन्हें क्रम से अंक दीजिए।

उत्तर-

शब्दों का खेल
प्रश्न 1.
कहानी में आए तीन साथियों के नाम बताइए।
उत्तर-
हाथी, बकरी, चिड़िया
प्रश्न 2.
अपने शिक्षक की सहायता से शब्द पढ़िए और बताइए कि इनमें कौन-कौन सी ध्वनियाँ हैं।

उत्तर-
शिक्षिका बोल-बोलकर शब्द पढ़वाएँ।
ब, क, च, ड़, य, ह और थ वर्ण-ध्वनियों तथा इ-ई (ि – ी) की ध्वनियों की ओर ध्यान दिलवाएँ।
बकरी शब्द में ध्वनियाँ – ब, क, र, ई
चिड़िया शब्द में ध्वनियाँ – च, इ, ड़, इ, य, आ
हाथी शब्द में ध्वनियाँ – ह, आ, थ, ई
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों में ‘ई’ की मात्रा (ी) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए।

उत्तर-
- बकरी
- हाथी
- चींटी
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों में ‘इ’ की मात्रा (ि) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए।

उत्तर-
- तितली
- गिलहरी
- मिठाई
चित्र और बातचीत
मछली

झटपट कहिए
कुछ ऊँट ऊँचा,
कुछ पूँछ ऊँची:
कुछ ऊँचे ऊँट की.
पीठ ऊँची।

आप भी अपने घर में परिवार के लोगों से ऐसी ही झटपट कविता के विषय में जानिए और मित्रों के साथ मिलकर झटपट बोलिए।
उत्तर-
बच्चे पंक्तियों को जल्दी-जल्दी और सही बोलने का प्रयास करें। ऐसी कुछ और पंक्तियाँ ढूँढ़कर मित्रों के साथ मिलकर झटपट बोलें।
आओ कुछ बनाएँ
अंगूठे की छाप से आप भी अपनी पसंद के चित्र बनाइए और उनके नाम लिखिए।

उत्तर-
बच्चे अँगूठे में रंग लगाकर दिए गए स्थान पर छापें और नमूने के अनुसार भिन्न-भिन्न आकृतियाँ बनाएँ।

![]()
दिए गए चित्रों को पूरा कीजिए और नाम लिखिए।


उत्तर-
मछली

गेंद

तीन साथी कहानी का सारांश
किसी जंगल में एक हाथी और एक बकरी रहते थे। हाथी पेड़ की डाली झुकाकर बकरी की पत्ते खाने में मदद करता था। वहीं तालाब के किनारे बेर का एक पेड़ था। हाथी ने जैसे ही पेड़ हिलाया। तभी चिड़िया का एक बच्चा तालाब में गिर गया। बकरी उसे बचाने कूदी तो वह भी डूबने लगी। हाथी ने दोनों को बचा लिया। कुछ दिनों में चिड़िया का बच्चा बड़ा हो गया। अब वह उड़कर फलों का पता लगाता। तीनों खूब फल खाते और साथ-साथ रहते।



शब्दार्थ- डाली – पेड़ की टहनी; तालाब – एक प्राकृतिक गड्ढा जिसमें पानी जमा रहता है; साथी – साथ रहने वाला / वाली, मिश्र, सखा।
तीन साथी के प्रश्न उत्तर





