Class 1 Hindi Chapter 5 मिठाई Question Answer
Mithai Class 1 Question Answer
Mithai Class 1 Hindi Question Answer
प्रश्न 1.
किसे खाने में क्या पसंद है? रेखा खींचकर मिलाइए।
उत्तर-
प्रश्न 2.
नीचे दी हुई वस्तुओं को पहचानकर उनके नाम बताइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए।
उत्तर-
बच्चे चित्र देखकर नाम पहचानें और बोलकर पढ़ें।
प्रश्न 3.
इस कहानी में कौन-कौन से जानवर हैं? किन्हीं तीन जानवरों के नाम लिखिए।
_____________ _____________ _____________
उत्तर
- गधा
- भालू
- हाथी
प्रश्न 4.
सही या गलत? वाक्यों के सामने (✓) का चिह्न लगाकर बताइए।
(i) गधे ने बिल्ली की बात मान ली। (सही / गलत)
(ii) खरगोश ने आम खाने को कहा। (सही / गलत)
(iii) हाथी ने कुछ नहीं कहा। (सही / गलत)
(iv) सभी ने गधे की सहायता करने का प्रयत्न किया। (सही / गलत)
उत्तर-
(i) गधे ने बिल्ली की बात मान ली। (सही)
(ii) खरगोश ने आम खाने को कहा। (गलत)
(iii) हाथी ने कुछ नहीं कहा। (गलत)
(iv) सभी ने गधे की सहायता करने का प्रयत्न किया। (सही)
शब्दों का खेल
नीचे दी गई कविताओं को पढ़िए।
ईख खेत में बोली,
अपने पास वाली ईख से;
मेरे ऊपर क्यों गिरती हो,
खड़ी रहो ना ठीक से!
– प्रभात
इमली की डाल पर,
बैठी थी चिड़िया;
खा रही थी इमली,
देख रही थी मुनिया।
उत्तर-
बच्चे कविताएँ बोल-बोलकर गाएँ। तुकवाले शब्दों पर ध्यान दें।
खोजें-जानें
अपने घर के आस-पास अपने परिवार के लोगों के साथ घूमिए। छोटे-छोटे कीड़ों, मकोड़ों, जानवरों को देखिए। वे क्या करते हैं, क्या खाते हैं, कितने अलग-अलग रंग के हैं आदि विशेषताओं पर ध्यान दीजिए। घर आकर इनके चित्र बनाइए और कुछ शब्द भी लिखना चाहें, तो अवश्य लिखिए। अगले दिन कक्षा में सभी के साथ साझा कीजिए।
उत्तर-
बच्चे छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े, जानवरों के क्रियाकलापों को देखकर स्वयं अनुभव करें और स्मरण शक्ति के आधार पर चित्र बनाएँ। विशेषताएँ शब्द लिखकर बता सकते हैं। अपना अनुभव कक्षा में साझा करें।
मिठाई कहानी का सारांश
गधे का मिठाई खाने का मन हुआ। उसने अपने मित्रों को बताया। उसके मित्र उसे कुछ-न-कुछ मीठा; जैसे- शहद, गाजर, गुड़, गन्ना, आम आदि खाने के लिए देते हैं। पर गधा सभी को मना कर देता है। बिल्ली हलवाई की दुकान पर जाने की बात कहती है। सभी वहाँ मिठाई खाने चले जाते हैं।