Class 1 Hindi Chapter 17 हवा Question Answer
Hawa Class 1 Question Answer
Hawa Class 1 Hindi Question Answer
चित्रकारी
मान लीजिए कि मुन्नी ने हवा से भरे फुग्गे (गुब्बारे) आपको दे दिए। आप उन फुग्गों से क्या करेंगे? सोचिए, चित्र बनाइए और कुछ शब्द भी लिखिए।
कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं, आप उनमें से भी शब्द चुन सकते हैं।

उत्तर-
बच्चे सोचकर लिखें कि वे फुग्गों (गुब्बारों) का क्या करेंगे। उनसे कमरा सजा सकते हैं। फोड़ कर मजा ले सकते हैं आदि।
चित्र में देखकर बताइए कि मुन्नी के बाईं ओर, दाईं ओर, उसके आगे और उसके पीछे क्या-क्या दिख रहा है।

उत्तर-

![]()
भूल-भुलैया
घोड़े को जंगल तक पहुँचाइए। यह घोड़ा केवल ‘ओ’ के रास्ते पर ही चलता है, और अन्य अक्षरों पर रुक जाता है।

उत्तर-

हवा कविता का सारांश
शिवचरण सरोहा द्वारा लिखी गई इस कविता में कल्पना की गई है कि हवा एक छोटी बच्ची मुन्नी के साथ खेल रही है। हवा मुन्नी से कहती है कि मैं तेरे हाथ नहीं आऊँगी। मगर मुन्नी भी होशियार है। वह कहती है कि वह हवा को गुब्बारे में बंद करके ले जाएगी।

हवा काव्यांशों की व्याख्या
1. ऊपर-नीचे दाएँ-बाएँ,
हवा चली साँय-साँय।
मुन्नी को छेड़कर
चढ़ गई पेड़ पर।
हाथ नहीं आऊँगी,
दूर मैं उड़ जाऊँगी।
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘सारंगी’ भाग-1 में संकलित कविता ‘हवा’ से ली गई हैं। इस कविता के रचयिता शिवचरण सरोहा हैं। इसमें हवा की चंचलता के बारे में बताया गया है।
व्याख्या- इन पंक्तियों में बताया गया है कि हवा हमारे चारों तरफ-ऊपर-नीचे, दाएँ-बाएँ मौजूद है। हवा साँय-साँय की आवाज़ करते हुए चलती है। हवा मुन्नी को छेड़कर पेड़ पर चढ़ जाती है। हवा मुन्नी से कहती है कि वह उसके हाथ नहीं आएगी बल्कि दूर उड़ जाएगी।
![]()
2. मुन्नी बोली हँसकर,
हवा रानी बस कर।
पकड़ तुझे मैं लाऊँगी,
फुग्गे में ले जाऊँगी।
शब्दार्थ- फुग्गा – गुब्बारा
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘सारंगी’ भाग-1 में संकलित कविता ‘हवा’ से ली गई हैं। इस कविता के रचयिता शिवचरण सरोहा हैं। इसमें मुन्नी हवा को पकड़ने की बात कर रही है।
व्याख्या- इसमें मुन्नी हवा की बात सुनकर हँसती है। वह हवा से कहती है कि मैं तुझे पकड़ लूँगी। मुन्नी हवा को फुग्गे में भर ले जाने की बात कहती है।
हवा के प्रश्न उत्तर



