Class 1 Hindi Chapter 16 जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ Question Answer
Janmdivas Par Ped Lagao Class 1 Question Answer
Janmdivas Par Ped Lagao Class 1 Hindi Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आप अपना जन्मदिन कब मनाते हैं?
उत्तर-
मैं अपना जन्मदिन ________________________ को मनाता / मनाती हूँ। (बच्चे खाली जगह पर तिथि लिखें।)
प्रश्न 2.
आप अपने जन्मदिन पर क्या-क्या करते है?
उत्तर-
जन्मदिन सभी अपनी-अपनी रुचि के अनुसार मनाते हैं; जैसे- कोई मित्रों को घर बुलाकर पार्टी करता है, कोई स्कूल में टॉफ़ी बाँटता है, कोई मैकडोनाल्ड जाता है आदि। कुछ लोग इस दिन अनाथालय जाकर बच्चों को खाना, कपड़े, किताबें आदि भी बाँटते हैं। (सभी बच्चे कक्षा में बताएँ कि वे अपना जन्मदिन कैसे मनाते हैं।)
![]()
प्रश्न 3.
कविता में जन्मदिन पर क्या करने के लिए कहा गया है?
उत्तर-
कविता में जन्मदिन पर पेड़ लगाने को कहा गया है।
प्रश्न 4.
क्या होता अगर-
(i) सभी अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाते?
उत्तर-
धरती पर हरियाली छा जाती।
(ii) सभी जन्मदिवस पर स्वच्छता के कार्य करते?
उत्तर-
सभी स्वस्थ रहते, आसपास किसी भी तरह की बीमारी नहीं पनपती।
खोजें-जानें
पता कीजिए और लिखिए कि इनका जन्मदिन कब आता है-
1. दादा – ________________________________
2. दादी – ________________________________
3. नाना – ________________________________
4. नानी – ________________________________
5. आपके दोस्त – ________________________________
________________________________
उत्तर-
छात्र अपने परिवारजनों से उनकी जन्मतिथि पूछकर खाली स्थान में भरें।
शब्दों का खेल
प्रश्न 1.
समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए।
(i) फल – __________________________
(ii) माता – __________________________
(iii) फूल – __________________________
(iv) हरियाली – __________________________
उत्तर-
(i) फल – कल
(ii) माता – नाता
(iii) फूल – मूल
(iv) हरियाली – खुशहाली
![]()
प्रश्न 2.
सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए।
(i) माली ने धरती में __________________ बोया। (बीज / चीज़)
(ii) बड़े प्यार से उसमें __________________ डाला। (जल / फल)
(iii) छोटा-सा, नन्हा-सा __________________ उग आया। (पौधा / सौदा)
उत्तर-
(i) माली ने धरती में बीज बोया।
(ii) बड़े प्यार से उसमें जल डाला।
(iii) छोटा-सा, नन्हा-सा पौधा उग आया।
प्रश्न 3.
पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए।

उत्तर-

प्रश्न 4.
अपने घर के आस-पास के चार पेड़ों के नाम लिखिए।
__________________ __________________
__________________ __________________
उत्तर-
बच्चे अपने घर के आसपास पाए जाने वाले पेड़ जैसे- नीम, आम, बरगद, जामुन आदि का नाम बता सकते हैं।
चित्रकारी
अपनी पसंद के किसी फूल का चित्र बनाकर रंग भरिए।

उत्तर-
छात्र अपनी पसंद का कोई भी फूल; जैसे- गुलाब, कमल, सूरजमुखी, चमेली आदि का चित्र बनाकर रंग भरें।
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ कविता का सारांश
‘जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ’ राजा चौरसिया द्वारा रचित इस कविता में जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करने की बात की गई है। इसमें पेड़ों और प्रकृति के मध्य सुंदर संबंध भी बताया गया है।

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ काव्यांशों की व्याख्या
1. जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ,
हरा-भरा संसार बसाओ,
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।
हरियाली से है खुशहाली,
सुंदरता मन हरने वाली।
शब्दार्थ- हरियाली – हरे-भरे पेड़-पौधों का समूह। मन – दिल। हरने – चुराने।
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘सारंगी’ भाग-1 में संकलित कविता ‘जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ’ से ली गई हैं। इसके कवि राजा चौरसिया हैं। इसमें वृक्षारोपण के महत्व पर ज़ोर देते हुए जन्मदिवस पर पेड़ लगाने की बात कही गई है।
व्याख्या- इन पंक्तियों में कवि का कहना है कि हमें अपना जन्मदिवस पेड़ लगाकर मनाना चाहिए। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पेड़-पौधे लगाने से सारा संसार हरा-भरा हो जाएगा। इससे जीवन में खुशहाली आएगी। धरती का सौंदर्य मन को खुश कर देता है।
![]()
2. पेड़ों और प्रकृति का नाता,
जैसे हो बच्चों की माता।
फूल और फल तुम पाओ,
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।
शब्दार्थ- नाता – संबंध / रिश्ता। माता – माँ।
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘सारंगी’ भाग-1 में संकलित कविता ‘ जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ’ से ली गई हैं। इसके कवि राजा चौरसिया हैं। इसमें पेड़ ओर प्रकृति की तुलना माँ ओर बच्चे से की गई है।
व्याख्या- इन पंक्तियों में कवि बताते हैं कि पेड़ों और प्रकृति के बीच का रिश्ता माँ और संतान के जैसा है। पेड़ों के बिना प्रकृति वीरान लगती है। पेड़ हमें बहुत कुछ देते हैं; जैसे- फल, फूल, दवाइयाँ आदि। हमें अपने जन्मदिवस पर एक पेड़ ज़रूर लगाना चाहिए।
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ के प्रश्न उत्तर




