Class 1 Hindi Chapter 14 बरखा और मेघा Question Answer
Barkha Aur Megha Class 1 Question Answer
Barkha Aur Megha Class 1 Hindi Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
मेघा और बरखा ने बच्चों के साथ नदी कैसे पार की?
उत्तर-
मेघा और उसके बच्चों ने बरखा के बच्चों की पीठ पर सवार होकर नदी पार की।
प्रश्न 2.
मेघा और बरखा के बच्चों ने मेले में क्या-क्या किया होगा?
उत्तर-
मेघा और बरखा के बच्चों ने मेले में झूले झूले होंगे, मिठाइयाँ खाई होंगी आदि। इसके अलावा अन्य उत्तर भी दिए जा सकते हैं।
![]()
प्रश्न 3.
मेले से घर लौटते समय मेघा और बरखा के बच्चे आपस में क्या बातें कर रहे होंगे?
उत्तर-
मेघा और बरखा मेले में बच्चों को आए आनंद के बारे में बातें कर रहे होंगे।
प्रश्न 4.
मेला आपके घर से कितनी दूर लगता है? आप वहाँ कैसे पहुँचते हैं?
उत्तर-
छात्र अपने अनुभव के आधार पर उत्तर देंगे।
प्रश्न 5.
नीचे दिए चित्र को देखिए और गिनकर बताइए कि मुर्गी और बत्तख के कितने-कितने बच्चे हैं।

उत्तर-
मुर्गी के 3 बच्चे हैं।
बत्तख के 3 बच्चे हैं।
![]()
बरखा और मेघा कहानी का सारांश
बरखा और मेघा नाम की दो सहेलियाँ थीं। मेघा एक मुरगी और बरखा एक बतख थी। उन दोनों के तीन-तीन बच्चे थे। वे सभी मेला देखने किसी गाँव में जा रहे थे। रास्ते में नदी आई। मेघा ने पूछा कि सभी नदी कैसे पार करेंगे। इस पर बरखा ने एक तरकीब बताई। मेघा मुरगी और उसके बच्चों ने बरखा बतख और उसके बच्चों की पीठ पर सवार होकर नदी पार कर ली।


शब्दार्थ- जुगत – तरकीब।
बरखा और मेघा के प्रश्न उत्तर
