Mala Ki Chandi Ki Payal Class 2 Worksheet
Mala Ki Chandi Ki Payal Class 2 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) माला बिल्ली को क्या बोलकर डराती है ?
(क) हुश्श्श् !
(ख) हेएए !
(ग) धप्प!
(घ) भऊऊ!
उत्तर :
(क) हुश्श्श् !
(ii) चाँदी की पायल माला को किसने दी ?
(क) भाई ने
(ख) नानी ने
(ग) माँ ने
(घ) डाकिए ने
उत्तर :
(ग) माँ ने
(iii) भऊऊ! बोलकर माला किसे डराती है ?
(क) पिता को
(ख) माँ को
(ग) दादी को
(घ) डाकिए को
उत्तर :
(घ) डाकिए को
(iv) चाँदी की पायल किस रंग के कागज में लिपटी थी ?
(क) लाल रंग के कागज में
(ख) हरे रंग के कागज में
(ग) नीले रंग के कागज में
(घ) पीले रंग के कागज में
उत्तर :
(ग) नीले रंग के कागज में
![]()
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों को भरिए ।
![]()
(i) माला ने जल्दी से ____ खोली।
(ii) पायल पहनकर वह पूरे घर में ____ लगी।
(iii) अब माला किसी को ____ नहीं पाती।
(iv) माला की धप्प ! से पहले छोटा ____ बाहर भाग गया।
उत्तर :
(i) डिब्बी
(ii) घूमने
(iii) डरा
(iv) भाई
प्रश्न 3.
दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) डिब्बी में क्या थी?
_________________________________
उत्तर :
डिब्बी में प्यारी सी चाँदी की पायल थी ।
(ii) माला के भऊऊ ! बोलने से पहले कौन निकल गया ?
_________________________________
उत्तर :
माला के भऊऊ! बोलने से पहले डाकिया निकल गया।
(iii) माला की चाँदी की पायल की आवाज कैसी थी ?
_________________________________
उत्तर :
माला की चाँदी की पायल की आवाज छिक – छिक छम थी।
प्रश्न 4.
दिए गए वाक्यों में पूर्ण विराम ( । ) और प्रश्नवाचक ( ? ) चिन्ह लगाकर दोबारा लिखिए।
(i) माला अपने भाई को डराती
_________________________________
उत्तर :
माला अपने भाई को डराती ।
(ii) माला को पायल बहुत अच्छी लगी
_________________________________
उत्तर :
माला को पायल बहुत अच्छी लगी ।
(iii) अब माला किसी को डरा नहीं पाती
_________________________________
उत्तर :
अब माला किसी को डरा नहीं पाती।
(iv) ऐसे में माला ने क्या किया
_________________________________
उत्तर :
ऐसे में माला ने क्या किया?
प्रश्न 5.
माला ने पायल क्यों उतार दी? सही उत्तर चुनिए ।
(i) पायल माला को चुभ रही थी।
(ii) पायल से सभी को माला के आने का पता चल जाता था।
(iii) पायल की आवाज से सभी को बहुत मजा आता था ।
(iv) एक पायल खो गई थी और बस एक ही पायल रह गई थी ।
उत्तर :
(ii) पायल से सभी को माला के आने का पता चल जाता था।
![]()
शब्दों का खेल
प्रश्न 6.
सही शब्द पर (✓) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) झनकते
(iii) लिपटी
(ii) बिल्ली
(iv) डिब्बी
प्रश्न 7.
दिए गए वर्णों के मेल से तीन-तीन वर्ण वाले ऐसे चार शब्द बनाइए, जिनके शुरू में ‘प’ का प्रयोग हुआ है।
य, ल, क, व, च, न
(i) पायल
(ii) _________________________________
(iii) _________________________________
(iv) _________________________________
उत्तर :
प्रश्न 8.
इन ध्वनियों को सुनिए और उन्हें शब्दों में लिखिए ।

उत्तर :
डम डम-डम टन टन – टन, टिक-टिक-टिक, खन-खन-खन
माला की चाँदी की पायल Worksheet


