Chanda Mama Class 2 Worksheet
Chanda Mama Class 2 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) चंदा मामा कब दिखाई देते हैं?
(क) शाम को
(ख) सुबह
(ग) रात को
(घ) दोपहर को
उत्तर :
(ग) रात को
(ii) चंदा मामा क्यों रूठ जाएँगे?
(क) बादल के आने पर
(ख) खीर – पुए नहीं खिलाने पर
(ग) बच्चों के सो जाने पर
(घ) मम्मी के डाँटने पर
उत्तर :
(क) बादल के आने पर
(iii) बादल के आने पर बच्चा किसे नहीं देख पा रहा था ?
(क) सूरज को
(ख) चंदा मामा को
(ग) बरसात को
(घ) घर को
उत्तर :
(ख) चंदा मामा को
(iv) बादल चंदा मामा के पास क्यों आए थे?
(क) खेलने के लिए
(ख) गपशप करने के लिए
(ग) खाना खिलाने के लिए
(घ) रोशनी करने के लिए
उत्तर :
(ख) गपशप करने के लिए
![]()
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) आकाश में चारों तरफ कितना ___________ है। (अँधेरा / सन्नाटा)
(ii) चंदा मामा ___________ जाएँगे। (बिगड़/रूठ
(iii) बच्चा चंदा मामा को ___________ भी नहीं पा रहा है। (देख / सुला)
(iv) बादल दो मिनट चंदा से ___________ कर रहा था। (गपशप / चुगली)
(v) चंदा मामा ___________ रहे हैं। (महक / मुस्कुरा)
उत्तर :
(i) अँधेरा
(ii) रूठ
(iii) देख
(iv) गपशप
(v) मुस्कुरा
प्रश्न 3.
दिए गए वाक्यों को सही क्रम में लिखिए।
(i) चारों तरफ आकाश में कितना अँधेरा है।
________________________________
उत्तर :
आकाश में चारों तरफ कितना अँधेरा है।
(ii) देख मैं मामा चंदा को पा रहा भी नहीं ।
________________________________
उत्तर :
मैं चंदा मामा को देख भी नहीं पा रहा ।
(iii) गोल-गोल चंदा मामा चेहरे वाले, आओ ना!
________________________________
उत्तर :
गोल-गोल चेहरे वाले चंदा मामा, आओ ना !
(iv) आप बादल जी जाइए ना!
________________________________
उत्तर :
बादल जी आप जाइए ना !
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 4.
चित्र को देखिए और दिए गए शब्दों से कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए ।


चंदा ___________ आओ ना, ___________ खाओ ना, मीठी लोरी ___________ में सो जाओ ना। चंदा मामा ___________, कुछ तो बोल, कुछ तो बोल, कल थे आधे, आज हो ___________ खोल भी दो अब अपनी ___________, होते ही तुम आ जाते, ___________ सितारे लाते, लेकिन दिन में कहाँ ___________ कुछ तो बोल, कुछ तो ___________ | ___________ दूर के, ___________ मोती चूर के।
आप ___________ थाली में, मुन्ने को दें ___________ में। प्याली गई टूट, ___________ गया रूठ। ___________ चंदा मामा, दूर ___________ में रहते हो । ___________ मेरे संग भी ___________, ___________ संग क्यों रहते हो?
उत्तर :
मामा, दूध बतासा, गाओ ना, बिस्तर, गोल मटोल, गोल, पोल, रात, संग साथ, छिप जाते, बोल, चंदा मामा, लड्डू, खाएँ, प्याली, मुन्ना, चंदा मामा, गगन, आकर, खेलो, तारों
![]()
रंग भरिए
प्रश्न 5.
दिए गए चित्र में रंग भरिए ।

उत्तर :
चंदा मामा Worksheet

