Janmdivas Par Ped Lagao Class 1 Worksheet
Janmdivas Par Ped Lagao Class 1 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) हरियाली से क्या होती है ?
(क) रोशनी
(ख) खुशहाली
(ग) गरीबी
(घ) दिवाली
उत्तर :
(ख) खुशहाली
(ii) पेड़ों का नाता किससे है?
(क) फूल से
(ख) फल से
(ग) प्रकृति से
(घ) जन्मदिवस से
उत्तर :
(ग) प्रकृति से
(iii) हमें फूल और फल किससे मिलते हैं?
(क) पेड़ों से
(ख) हरियाली से
(ग) मित्रों से
(घ) भाषा से
उत्तर :
(क) पेड़ों से
(iv) हरियाली की सुंदरता कैसी है?
(क) मन मोहने वाली
(ख) खुश करने वाली
(ग) मन हरने वाली
(घ) उदास करने वाली
उत्तर :
(ग) मन हरने वाली
प्रश्न 2.
दिए गए रिक्त स्थानों में सही शब्द भरकर कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए ।
(i) जन्मदिवस पर ____________ लगाओ। (पेड़/छाया)
(ii) हरा-भरा ____________ बसाओ | ( सामान / संसार)
(iii) हरियाली से है ____________ । (खुशहाली / उदासी)
(iv) सुंदरता ____________ हरने वाली । (मन / तन)
(v) ____________ और प्रकृति का नाता । ( पेड़ों / लकड़ी)
(vi) जैसे हो ____________ की माता । (सच्चों / बच्चों)
उत्तर :
(i) पेड़
(ii) संसार
(iii) खुशहाली
(iv) मन
(v) पेड़ों
(vi) बच्चों
![]()
प्रश्न 3.
दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) कविता में जन्मदिवस पर क्या करने के लिए कहा गया है?
______________________________________
उत्तर :
कविता में जन्मदिवस पर पेड़ लगाने के लिए कहा गया है।
(ii) पेड़ों और प्रकृति का नाता कैसा है ?
______________________________________
उत्तर :
पेड़ों और प्रकृति का नाता बच्चों की माता जैसा है।
(iii) कविता में कैसा संसार बसाने के लिए कहा गया है?
______________________________________
उत्तर :
कविता में हरा-भरा संसार बसाने के लिए कहा गया है।
शब्दों का खेल
प्रश्न 4.
शब्दों को जोड़कर लिखिए।
(i) ह + रि + या + ली = ____________
(ii) मा + ता = ____________
(iii) ना + ता = ____________
(iv) ल + गा + ओ = ____________
उत्तर :
(i) हरियाली
(ii) माता
(iii) नाता
(iv) लगाओ
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए रेखांकित शब्दों से नया शब्द बनाकर लिखिए।

उत्तर :
(i) बच्चा
(ii) मोर
(iii) कार
(iv) वन
प्रश्न 6.
समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए।
(i) फल – ____________
(ii) माता – ____________
(iii) फूल – ____________
(iv) हरियाली – ____________
उत्तर :
प्रश्न 7.
दिए गए वर्ग में छः पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए।

(i) ____________
(ii) ____________
(iii) ____________
(iv) ____________
(v) ____________
(vi) ____________
उत्तर :
(i) पीपल
(ii) जामुन
(iii) आम
(iv) बबूल
(v) बरगद
(vi) नीम
![]()
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 8.
अपने स्कूल के आस-पास लगे हुए चार पेड़ों के नाम लिखिए।
(i) ____________
(ii) ____________
(iii) ____________
(iv) ____________
उत्तर :
प्रश्न 9.
अपने परिवार तथा दोस्तों के बारे में पता लगाकर बताइए, उनका जन्मदिवस कब आता है ?
(क) आपके दादा ____________
(ख) आपकी दादी ____________
(ग) आपके नाना ____________
(घ) आपकी नानी ____________
(ङ) आपका प्रिय दोस्त ____________
उत्तर :
चित्रकारी
प्रश्न 10.
अपनी पसंद के किसी फूल का चित्र बनाकर उसमें रंग भरिए ।
उत्तर :
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ Worksheet



