Reading Class 5 Hindi Notes Veena Chapter 4 साङकेन Sanken Summary in Hindi helps students understand the main plot quickly.
Sanken Class 5 Summary in Hindi
Sanken Class 5 Hindi Summary
साङकेन का सारांश – Sanken Summary in Hindi
भारत का राज्य अरुणाचल प्रदेश अपने सांस्कृतिक वैभव, त्योहारों और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इस पाठ में अरुणाचल प्रदेश की बौद्ध संस्कृति, कला और परंपराओं से जुड़े साङकेन त्योहार का वर्णन है। दिल्ली में रहने वाली वल्लरी अपने परिवार के साथ चौखाम क्षेत्र में रहने आती है। अपने मित्र चाऊतान की सहायता से उन्हें साङकेन त्योहार की शोभायात्रा में सम्मिलित होने का अवसर मिलता है। बौद्ध धर्म का त्योहार साङकेन नव वर्ष और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

भारतीय त्योहार प्रेम और सौहार्द के प्रेरणा स्रोत हैं।
![]()
साङकेन शब्दार्थ
पृष्ठ 33
- चौखाम – अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में स्थित शहर ।
- कार्यालय – दफ़्तर ।
- कतारें – पंक्ति क्रम ।
- पकवान-खाद्य पदार्थ ।
- स्वादिष्ट – जायकेदार, स्वाद।
पृष्ठ 34
- शोभायात्रा – उत्सव, भव्य पर्व ।
- पालकी – पारंपरिक भारतीय सवारी ।
- बौद्ध विहार- बौद्ध भिक्षुओं के रहने का स्थान ।
- सम्मिलित – मिलाना / मिला हुआ।
पृष्ठ 35
- खपच्चियों – बाँस की पतली तीली या फट्टी ।
- खोंस – खोंसकर – किसी वस्तु को किसी दूसरी वस्तु में अटकाना कि वह स्थिर रहे ।
- सादा – सरल, बिना अतिरिक्त बनावट या सामग्री वाला ।
- भिक्षुओं – वह व्यक्ति जो सांसारिक जीवन त्याग चुका हो ।
पृष्ठ 36
- अतिथि-मेहमान।
- प्रणाम – नमस्कार, आदर करना ।
- हिल – मिलकर – मेल-जोल ।
- दंडवत – एक प्रकार का प्रणाम जिसमें भक्त पूरे शरीर को लिटाकर जमीन को स्पर्श करता है।