Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 4 साङकेन Sanken Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Sanken Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 4 Extra Question Answer Sanken
NCERT Class 5 Hindi Chapter 4 Extra Questions साङकेन
साङकेन कविता Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
वल्लरी के पिताजी कहाँ कार्यरत हैं?
(क) दिल्ली में
(ख) चौखाम के मंडल कार्यालय में
(ग) असम के विद्यालय में
(घ) अरुणाचल प्रदेश के मंदिर में
उत्तर:
(ख) चौखाम के मंडल कार्यालय में
प्रश्न 2.
शोभायात्रा में किसकी मूर्तियाँ रखी गई थीं?
(क) राम और सीता की
(ख) लक्ष्मी और गणेश की
(ग) भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों की
(घ) शिव और पार्वती की
उत्तर:
(ग) भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों की
प्रश्न 3.
पाठ के अनुसार तीसरे दिन भिक्षु क्या करते हैं?
(क) गाँव के लोगों को उपदेश देते हैं
(ख) मूर्तियों को पानी में प्रवाहित करते हैं
(ग) मूर्तियों को बौद्ध विहार में स्थापित करते हैं
(घ) मिठाइयाँ और पकवान बाँटते हैं
उत्तर:
(ग) मूर्तियों को बौद्ध विहार में स्थापित करते हैं
प्रश्न 4.
अरुणाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत पर कौन-सा त्योहार मनाया जाता है ?
(क) दीपावली
(ख) होली
(ग) साङकेन
(घ) दशहरा
उत्तर:
(ग) साङकेन
प्रश्न 5.
“तीन दिन तक इसी तरह साङकेन मनाया जाता है ।” यह किसने बताया था?
(क) वल्लरी
(ख) पिताजी
(ग) माताजी
(घ) चाऊतान
उत्तर:
(घ) चाऊतान
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए।
पकवान, मंदिर, पूजा, मंदिर, खुला, शांत
प्रश्न 1.
दिल्ली की तुलना में चौखाम का वातावरण ____ और _____ है।
उत्तर:
खुला, शांत
प्रश्न 2.
चाऊतान की माताजी ने वल्लरी और उसके पिताजी को कई प्रकार के _____ परोसे।
उत्तर:
पकवान
प्रश्न 3.
वल्लरी ने पहली बार इतना सुंदर _______ देखा था।
उत्तर:
मंदिर
प्रश्न 4.
मूर्तियों को पालकियों से उतारकर ______ में रखा गया।
उत्तर:
मंदिर
प्रश्न 5.
बौद्ध भिक्षुओं ने मंत्र पढ़ते हुए मूर्तियों की _____ की।
उत्तर:
पूजा
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश
थोड़ी देर में शोभायात्रा मंदिर के पास पहुँची। मंदिर की जालीदार दीवारें बाँस और बाँस की खपच्चियों से बनी हुई थीं। बीच-बीच में पेड़ों की हरी-भरी टहनियाँ लगाई गई थीं और खोंस-खोंसकर उन पर रंग-बिरंगे फूल सजा दिए गए थे। इतना सुंदर मंदिर वल्लरी ने पहले कभी नहीं देखा था।
प्रश्न 1.
शोभायात्रा अंत में कहाँ पहुँची ?
(क) गाँव के मैदान में
(ख) बौद्ध विहार में
(ग) चाऊतान के घर पर
(घ) मंदिर के पास
उत्तर:
प्रश्न 2.
भिक्षु लोग हमें क्या देंगे?
(क) मूर्तियाँ
(ख) आशीर्वाद
(ग) सम्मान
(घ) बाल्टी भर पानी
उत्तर:
प्रश्न 3.
सजावट के लिए मंदिर में क्या लगाया गया था?
उत्तर:
सजावट के लिए मंदिर में रंग-बिरंगे फूल और हरी टहनियाँ लगाई गई थीं।
![]()
प्रश्न 4.
मंदिर की सजावट की विशेषता क्या थी?
उत्तर:
मंदिर की सजावट की विशेषता यह थी कि वह बहुत सुंदर और प्राकृतिक ढंग से सजाया गया था।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
चाऊतान के घर वल्लरी और उसके पिताजी का कैसा स्वागत हुआ?
उत्तर:
चाऊतान के पिताजी ने सफाई का काम छोड़कर वल्लरी और उसके पिताजी का स्वागत किया । चाऊतान की माताजी कई स्वादिष्ट पकवान ले आईं और प्रेम से उन्हें खिलाया।
प्रश्न 2.
शोभायात्रा में मूर्तियाँ किस प्रकार लाई गई थीं?
उत्तर:
शोभायात्रा में भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों की मूर्तियाँ लोगों द्वारा कंधों पर उठाई गई पालकियों में लाई गई थीं।
प्रश्न 3.
साङकेन पर्व कितने दिनों तक मनाया जाता है ?
उत्तर:
साङकेन पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है। इन तीन दिनों में मूर्तियाँ मंदिर में रहती हैं और उनकी पूजा की जाती है।
प्रश्न 4.
लोग साङकेन पर्व के अंत में भिक्षुओं से क्या प्राप्त करते हैं?
उत्तर:
लोग साङकेन पर्व के अंत में बौद्ध विहार जाकर भिक्षुओं से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जिसमें खुशहाली, स्वास्थ्य और मिल-जुलकर रहने की कामना की जाती है।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
विराम चिह्न के नाम के सामने उनका चिह्न लिखिए।
- पूर्णविराम ________
- अर्द्धविराम ________
- अल्पविराम ________
- प्रश्नवाचक चिह्न ________
- विस्मयादिबोधक चिह्न ________
- उद्धरण चिह्न ________
उत्तर:
- पूर्ण विराम (।)
- अर्द्धविराम (;)
- अल्पविराम (,)
- प्रश्नवाचक चिह्न (?)
- विस्मयादिबोधक चिह्न (!)
- उद्धरण चिह्न (‘ ‘)
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों के तीन-तीन समानार्थी शब्द लिखिए।
- तालाब
- पक्षी
- पुष्प
- मछली
- सोना
- रात्रि
उत्तर:
- तालाब – सर, सरोवर, जलाशय
- पक्षी – खग, पखेरू, परिंदा
- पुष्प – फूल, सुमन, प्रसून
- मछली – मत्स्य, झख, मीन
- सोना – सुवर्ण, स्वर्ण, कंचन
- रात्रि – निशा, रात, रैन