Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 8 ओणम के रंगे Onam Ke Rang Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 8 Worksheet Onam Ke Rang
Class 4 Hindi Onam Ke Rang Worksheet
ओणम के रंग Worksheet – Onam Ke Rang Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) ओणम के त्योहार पर केरल में कौन-सी प्रमुख प्रतियोगिता होती है?
(क) मछली पकड़ना
(ख) नौका-दौड
(ग) पतंग उड़ाना
(घ) गायन प्रतियोगिता
उत्तर :
(ख) नौका-दौड
(ii) महाबली को धरती पर आने की अनुमति किसने दी ?
(क) राम
(ख) कृष्ण
(ग) महाविष्णु
(घ) ब्रह्मा
उत्तर :
(ग) महाविष्णु
(iii) बच्चे ओणम के दिन किससे रंगोली बनाते हैं ?
(क) पत्तियों से
(ख) मिट्टी से
(ग) फूलों से
(घ) कपड़ों से
उत्तर :
(ग) फूलों से
(iv) महाबली का तीसरा पग कहाँ रखा गया?
(क) राजा के सिर पर
(ख) आकाश में
(ग) धरती पर
(घ) समुद्र में
उत्तर :
(क) राजा के सिर पर
![]()
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) महाबली ने तीन पग भूमि माँगी थी।
उत्तर :
✗
(ii) पूक्कलम फूलों से बनाई जाती है।
उत्तर :
✓
(iii) ओणम केवल बच्चों का त्योहार है ।
उत्तर :
✗
(iv) महाबली के राज्य में कोई छल-कपट नहीं था।
उत्तर :
✓
प्रश्न 3.
बॉक्स में दिए गए शब्दों की सहायता से कहानी को पूरा कीजिए ।
महाबली, नौका-दौड़, केरल, वामन, तिरुवोणम त्योहार, पूक्कलम
ओणम (i) ______________ राज्य का एक प्रमुख (ii)______________ है। इस दिन बच्चे फूलों से (iii) ______________ बनाते हैं। यह त्योहार राजा (iv) ______________ की याद में मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान (v) ______________ ने उनसे तीन पग भूमि माँगी थी । (vi) ______________ के दिन महाबली को विदाई दी जाती है। ओणम पर (vii) ______________ एक प्रमुख आकर्षण होती है।
उत्तर :
(i) केरल
(ii) त्योहार
(ii) पूक्कलम
(iv) महाबली
(v) वामन
(vi) तिरुवोणम
(vii) नौका-दौड़
प्रश्न 4.
पाठ के आधार पर रेखा खींचकर स्तंभ ‘अ’ और स्तंभ ‘ब’ का सही मिलान कीजिए।
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) महाबली | (क) प्रजा से प्रेम करने वाला राजा |
| (ii) पूक्कलम | (ख) ओणम की विशेष प्रतियोगिता |
| (iii) तिरुवोणम | (ग) महाबली की विदाई का दिन |
| (iv) नौका-दौड़ | (घ) फूलों की रंगोली |
उत्तर :
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) महाबली | (क) प्रजा से प्रेम करने वाला राजा |
| (ii) पूक्कलम | (घ) फूलों की रंगोली |
| (iii) तिरुवोणम | (ग) महाबली की विदाई का दिन |
| (iv) नौका-दौड़ | (ख) ओणम की विशेष प्रतियोगिता |
प्रश्न 5.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
ओणम के अवसर पर केरल में लोग सुबह जल्दी उठते हैं और फूलों से पूक्कलम बनाते हैं। यह त्योहार राजा महाबली की स्मृति में मनाया जाता है, जो अपनी प्रजा से बहुत प्रेम करते थे। ऐसा माना जाता है कि वह वर्ष में एक बार अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आते हैं। इस दिन नौका दौड़, पकवान, रंगोली और लोकनृत्य जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
(i) ओणम का त्योहार किसकी स्मृति में मनाया जाता है ?
(ii) लोग ओणम के दिन सबसे पहले क्या करते हैं?
(iii) ओणम पर कौन – कौन सी गतिविधियाँ होती हैं ?
(iv) महाबली धरती पर कब आते हैं?
(v) राजा महाबली अपनी प्रजा के बीच किस गुण के लिए जाने जाते थे ?
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्द समूह को पाठ के आधार पर सही क्रम में रखकर शुद्ध वाक्य बनाइए।
(i) ओणम / त्योहार / एक / है / रंगों का
__________________________________
(ii) राजा / महाबली / थे / बहुत / दयालु
__________________________________
(iii) बनाते / बच्चे / फूलों से / पूक्कलम / हैं
__________________________________
(iv) आते / महाबली / प्रजा / से / मिलने / हैं
__________________________________
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
ओणम किस राज्य का प्रमुख त्योहार है ?
__________________________________
प्रश्न 2.
पूक्कलम क्या होती है?
__________________________________
प्रश्न 3.
ओणम पर कौन – सा गीत गाया जाता है ?
__________________________________
![]()
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
ओणम के दिन लोग क्या-क्या तैयारियाँ करते हैं?
__________________________________
प्रश्न 2.
महाबली के राज्य की क्या विशेषताएँ थीं?
__________________________________
प्रश्न 3.
ओणम के अवसर पर पकवानों में क्या-क्या होता है?
__________________________________
प्रश्न 4.
तिरुवोणम का क्या महत्त्व है?
__________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
ओणम त्योहार हमें क्या सिखाता है?
__________________________________
प्रश्न 2.
महाबली एक आदर्श राजा क्यों थे?
__________________________________
प्रश्न 3.
ओणम के प्रमुख आकर्षण कौन-कौन से हैं?
__________________________________
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण शब्द चुनकर लिखिए।
(i) ठंडी-ठंडी तेज हवाएँ चलती हैं।
(ii) सफेद द्रव्यों- पुष्पों से सजाया गया।
(iii) रंग-बिरंगी चितकबरी तितलियाँ फूलों पर मँडराती हैं।
(iv) हल्की-हल्की बयार बहती है।
उत्तर :
(i) ठंडी-ठंडी और तेज
(ii) सफेद
(iii) रंग-बिरंगी और चितकबरी
(iv) हल्की-हल्की
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के सही विलोम शब्दों से मिलान कीजिए
| स्तंभ ‘अ’ (शब्द) | स्तंभ ‘ब’ (विलोम शब्द ) |
| (i) प्रेम | (क) गर्मी |
| (ii) ठंडी | (ख) अशांति |
| (iii) दिन | (ग) द्वेष |
| (iv) सुख | (घ) रात |
| (v) शांति | (ङ) दुःख |
उत्तर :
| स्तंभ ‘अ’ (शब्द) | स्तंभ ‘ब’ (विलोम शब्द ) |
| (i) प्रेम | (ग) द्वेष |
| (ii) ठंडी | (क) गर्मी |
| (iii) दिन | (घ) रात |
| (iv) सुख | (ङ) दुःख |
| (v) शांति | (ख) अशांति |
प्रश्न 3.
वर्ग पहेली में दिए गए वर्णों की सहायता से नीचे दिए गए निर्देशों को हल करें।

निर्देश
(i) ओणम पर बनने वाली फूलों की रंगोली ।
(ii) वह राजा, जो हर ओणम पर अपनी प्रजा से मिलने आता है।
(iii) ओणम के अवसर पर होने वाली प्रसिद्ध प्रतियोगिता ।
(iv) ओणम का त्योहार मनाने का महीना ।
उत्तर :
(i) पूक्कलम
(ii) महाबली
(iii) नौका
(iv) श्रावण
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए बॉक्स में से संज्ञा व विशेषण शब्दों को चुनकर दिए गए स्थान पर लिखिए |
खुशहाल, फूल, सुनहरी, महाबली, सफेद, पूक्कलम, नरम, पर्वत, सुंदर, आँगन, नाव, त्योहार, नीला, सुंदर

उत्तर :
संज्ञा शब्द फूल, महाबली, पूक्कलम, पर्वत, आँगन, नाव, त्योहार विशेषण शब्द सुनहरी, सुंदर, सफेद, नरम, नीला, खुशहाल, सुंदर
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
भारत में अन्य कौन-कौन से फसल से जुड़े त्योहार मनाए जाते हैं? विस्तार से लिखिए |
__________________________________
__________________________________
![]()
प्रश्न 2.
क्या आपके राज्य में भी कोई ऐसा त्योहार है, जिसमें मिल-जुलकर कार्य किया जाता है?
__________________________________
__________________________________
प्रश्न 3.
तालिका में दिए गए त्योहारों को पढ़कर रिक्त स्थानों पर लिखिए कि वे किस राज्य में मनाए जाते हैं?
| त्योहार का नाम | संबंधित राज्य |
| (i) पोंगल | |
| (ii) बैसाखी | |
| (iii) मकर संक्रांति | |
| (iv) बिहू | |
| (v) ओणम |
पहेली
प्रश्न 1.
निम्नलिखित पहेलियों को पढ़कर उनके उत्तर खोजिए
I. मैं हूँ रंग-बिरंगे फूलों से बनी,
आँगन की शोभा सबसे बड़ी ।
ओणम पर बनती. बच्चों की प्यारी,
सजती हर द्वार, रंगों की सवारी ।
मुझे खोजो! ______________
II. राजा था एक, बहुत ही न्यारा,
सबको प्रेम था उस पर प्यारा।
वामन के पैरों से जो गया पाताल,
पर हर ओणम आता है भू-लोक हाल।
मैं कौन हूँ? ______________
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
केरल राज्य पर एक छोटा पोस्टर या कोलाज बनाइए ।
__________________________________