Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 8 ओणम के रंग के प्रश्न उत्तर Onam Ke Rang Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Onam Ke Rang Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Onam Ke Rang Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 8 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 8 Onam Ke Rang Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
ओणम का त्योहार कब मनाया जाता है?
उत्तर:
ओणम का त्योहार सावन के महीने में मनाया जाता है।
प्रश्न 2.
ओणम का त्योहार किस पौराणिक कथा पर आधारित है?
उत्तर:
ओणम का त्योहार राजा महाबली की कथा पर आधारित है।
![]()
प्रश्न 3.
आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?
उत्तर:
मैं होली, दिवाली, दशहरा तथा अन्य भारतीय त्योहार मनाता हूँ ।
प्रश्न 4.
आपको कौन-सा त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर:
हमें दिवाली का त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है, क्योंकि इस रात रोशनी की जगमगाहट पूरे भारत में होती है।
प्रश्न 5.
त्योहार वाले दिन आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर:
त्योहार वाले दिन हम गृह – कार्य पूरा करकें खुशियाँ मनाते हैं।
पाठ के भीतर
प्रश्न 1.
प्रश्नों के सटीक उत्तर के सामने सूरज का चित्र (
) बनाइए-
(क) बच्चों की किन गतिविधियों से पता चलता है कि ओणम का त्योहार आरंभ हो गया है ?
(i) बच्चे सुबह-सुबह नहा-धो लेते हैं।
(ii) बच्चे उपज की कटाई में सहायता करते हैं।
(iii) बच्चे आँगन में पूक्कलम (फूलों की रंगोली) बनाते हैं।
(iv) बच्चे समुद्र तट पर घूमने के लिए जाते हैं।
उत्तर:
(iii) बच्चे आँगन में पूक्कलम (फूलों की रंगोली) बनाते हैं। (
)
(ख) महाबली ने वामन से कौन-सा वरदान माँगा ?
(i) ओणम के त्योहार में भाग लेने का
(ii) तीन पग भूमि देने का
(iii) अपनी प्रजा को सुखी – संपन्न देखने का
(iv) अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने का
उत्तर:
(iv) अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने का (
)
(ग) तिरुवोणम के दिन आँगन में बनाई गई कलाकृतियाँ महाबली के चले जाने के बाद ही हटा दी जाती हैं क्योंकि-
(i) महाबली की पूजा केवल तीन दिन ही होती है।
(ii) तीसरे दिन महाबली पाताल लोक लौट जाते हैं।
(iii) उनका राज्य पाताल, पृथ्वी और स्वर्ग तीनों जगह फैला हुआ था।
(iv) कलाकृतियों का सौंदर्य तीन दिन से अधिक नहीं रहता ।
उत्तर:
(ii) तीसरे दिन महाबली पाताल लोक लौट जाते हैं। (
)
प्रश्न 2.
स्तंभ ‘क’ का स्तंभ ‘ख’ से मिलान कीजिए-

उत्तर:

![]()
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए-
(क) ओणम के भोज में कौन-कौन से भोज्य पदार्थ बनाए जाते हैं? किसी एक भोज्य पदार्थ के बारे में विस्तार से लिखिए ।
(ख) आपके राज्य में कौन-से त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं? उन त्योहारों की कौन-सी बातें ओणम से मिलती-जुलती हैं ?
(ग) ओणम में गाए जाने वाले लोकगीत में महाबली के शासन की किन विशेषताओं का उल्लेख है?
(घ) पाठ में आए किस उल्लेख के आधार पर कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से बहुत ही प्रेम करते थे?
(ङ) पाठ में आई किन बातों से पता चलता है कि प्रकृति भी ओणम के स्वागत की तैयारी कर रही है?
उत्तर:
(क) ओणम के भोज में चावल, सब्जियाँ, खीर और पापड़ बनाए जाते हैं। इस त्योहार में खीर को ‘पायसम’ के नाम से भी जाना जाता है, जो ओणम की थाली का महत्वपूर्ण व्यंजन है। यह चावल, मैदे, गेहूँ और दाल की खीर को गुड़ से बनाया जाता है।
(ख) हमारे राज्य में दिवाली विशेष रूप से मनाई जाती है। इस त्योहार में रंगोली की बातें ओणम से मिलती है जो विभिन्न रंगों के पाउडर से बनाई जाती है।
(ग) ओणम में गाए जाने वाले लोकगीत में महाबली के “सब जन एक समान, दुख-दरिद्रता का नाम नहीं, डाका, धोखा, झूठे वचन, छल-कपट, जाली तराजू और नाप में कमी का कोई प्रपंच नहीं था और सभी प्रेम पूर्वक रहा करते थे ।”
(घ) पाठ में आए जब महाविष्णु ने महाबली को पाताल लोक का राज्य सौंप दिया तो महाबली ने पाताल जाने से पहले एक याचना की थी कि – वर्ष में एक बार उन्हें अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने की अनुमति अवश्य दी जाए। इससे साबित होता है कि महाबली अपनी प्रजा से बहुत ही प्रेम करते थे।
(ङ) वर्षा के बादलों का छँट जाना, ठंडी-ठंडी हवाओं का थम जाना, हल्की-हल्की बयार के झोंकों से नारियल के पत्तों का लहलहाना और नदी का स्वच्छ जल इत्यादि से वातावरण को सुंदर बना देना, इन सब बातों से पता चलता है कि प्रकृति भी ओणम के स्वागत की तैयारी कर रही है।
मधुर स्मृतियाँ
प्रश्न 1.
अपने घर के बड़ों से बातचीत करके पता लगाइए कि वे अपने जीवन के बीते हुए किन-किन अवसरों को याद करके प्रसन्न होते हैं। उन बातों को अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
बच्चे यह कार्य स्वयं घर के बड़ों के सहयोग से अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
प्रश्न 2.
आपके घर के सदस्य आपकी किन बातों से प्रसन्न होते हैं? वे आपकी प्रसन्नता के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं? आप उनके प्रति आभार कैसे व्यक्त करते हैं?
उत्तर:
हमारे घर के सदस्य सच-सच बातों के बोलने पर मुझसे प्रसन्न होते हैं। वे हमारी प्रसन्नता के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और हम उन्हें धन्यवाद कहकर आभार व्यक्त करते हैं।
हमारे देश के नृत्य
आइए, अपने देश के विभिन्न राज्यों के शास्त्रीय और लोकनृत्यों की पहचान करते हैं-


उत्तर:
छात्र स्वयं उपरोक्त चित्रों को देखकर नृत्यों की पहचान करें।
देश हमारा एक, रंग इसके अनेक
प्रश्न 1.
पाठ में आई उस पंक्ति को चिह्नित करके लिखिए जिससे यह पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।
उत्तर:
“किसान उपज काट चुके हैं और खलिहानों में धान भरे हैं।” इस पंक्ति से पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।
प्रश्न 2.
कक्षा में पाँच-पाँच विद्यार्थियों का समूह बनाकर आपस में चर्चा कीजिए और पता लगाइए कि हमारे देश में खेतों की उपज से जुड़े और कौन-कौन से त्योहार हैं। ऐसे त्योहारों की सूची भी तैयार कीजिए ।
उत्तर:
अध्यापक/अध्यापिका स्वयं कक्षा के विद्यार्थियों का समूह बनाकर कराएँ ।
![]()
प्रश्न 3.
उपज से जुड़े निम्नलिखित त्योहार भारत के किन-किन राज्यों में मनाए जाते हैं? उनके नीचे दिए गए रंगों के द्वारा उन्हें मानचित्र में दर्शाइए –

उत्तर:
छात्र इसे स्वयं अपने अध्यापक/अध्यापिका की देख-रेख में करें।
प्रश्न 4.
ओणम पर गाया जाने वाला लोकगीत-

शब्दों का चमत्कार
प्रश्न 1.
पाठ में आए कुछ वाक्यों के अंश नीचे लिखे हैं, इन्हें ध्यान से पढ़िए-
- हल्की-हल्की बयार के झोंके
- नन्हे नन्हे सफेद द्रोण-पुष्प
- ऊँचे-ऊँचे दीपदान
इन वाक्यांशों में ‘हल्की’, ‘ऊँचे’ तथा ‘नन्हे’ शब्दों का दो बार प्रयोग किया गया है। इन शब्दों का एक बार प्रयोग करके पढ़ते हैं-
- हल्की बयार के झोंके
- नन्हे सफेद द्रोण – पुष्प
- ऊँचे दीपदान
अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए कि विशेषता बताने वाले शब्दों का एक साथ दो बार प्रयोग करने से वाक्य में किस प्रकार का विशेष प्रभाव उत्पन्न होता है। आप भी ऐसे कुछ वाक्य लिखिए।
उत्तर:
विशेषता बताने वाले शब्दों का एक साथ दो बार प्रयोग करने से वाक्य में विशेष प्रभाव उत्पन्न होता है।
- वह धीरे-धीरे चलता है।
- हम कभी-कभी गाँव जाते हैं।
- बच्चा जोर-जोर से रो रहा है।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए-
(क) पूर्व दिशा में सह्य पर्वत के पीछे से जब सूरज निकलता है तो पश्चिमी तट पर समुद्र की लहरें चमकने लगती हैं।
(ख) रंग-बिरंगी तितलियाँ फूलों पर मँडराती दिखाई देती हैं।
(ग) वर्षा के बादल छँटते ही ठंडी-ठंडी तेज हवाएँ थम जाती हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में ‘चमकना’, ‘मँडराना’ और ‘थमना’ शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी लेखन – पुस्तिका में वाक्य बनाइए ।
उत्तर:
‘चमकना’, ‘मँडराना’ और ‘थमना’ शब्दों से बने वाक्य-
(क) दर्पण पर सूरज की किरणें पड़ने से चमकने लगती है।
(ख) आकाश में बादल मँडरा रहे हैं।
(ग) बारिश थम चुकी है।
प्रश्न 3.
इस पाठ में आए विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) को छाँटकर लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
जैसे- सफेद द्रोण- पुष्प
- बच्चे मूर्तियों को सफेद द्रोण-पुष्पों से सजा रहे थे।
- ………………………………………………………..
- ………………………………………………………..
- ………………………………………………………..
उत्तर:
पाठ में आए विशेषण शब्दों से बने वाक्य प्रयोग-
- रंगों का आनंद ओणम के त्योहार में केरलवासी रंगों का आनंद लेते हैं।
- प्रश्नात्मक दृष्टि – त्रिविक्रम ने महाबली की ओर प्रश्नात्मक दृष्टि से देखा ।
- मधुर यादें – ओणम की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते हैं।
प्रश्न 4.
केरल की मुख्य भाषा मलयालम है। इस शब्द को उलटकर पढ़ें तो भी यह मलयालम ही पढ़ा जाएगा। ऐसे और भी शब्द हैं जो आगे-पीछे से पढ़ने पर एक समान रहते हैं, जैसे- सरस और जहाज। आप भी पाँच-पाँच की टोलियों में ऐसे और शब्द खोजिए ।
उत्तर:
आगे-पीछे से पढ़ने पर एक समान रहने वाले शब्द- नवजीवन, डालडा, नयन, नाचना, नवीन ।
त्योहार और सामूहिकता
प्रश्न 1.
इस पाठ को पुनः पढ़िए और उन पंक्तियों को चिह्नित कीजिए जिनसे यह भाव निकलता है कि त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं।
उत्तर:
- नौका दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों लोग एकत्रित होकर आनंद लेते हैं।
- ओणम का त्योहार सामूहिक रूप से मनाया जाता है।
- खेल – कूद, कविता – प्रसंग तथा संगीत व नृत्य सामूहिक रूप से मिल-जुलकर मनाए जाते हैं।
प्रश्न 2.
आपके विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन का संपूर्ण उत्तरदायित्व आपकी कक्षा को दिया गया है।
(क) सभी सहपाठी मिलकर योजना बनाइए कि ‘वन महोत्सव’ के आयोजन हेतु क्या – क्या किया जाएगा।
(ख) वन महोत्सव में अभिभावकों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण पत्र तैयार कीजिए ।
उत्तर:
(क) ‘वन महोत्सव’ हेतु सभी सहपाठी की योजनाएँ-
- सभी छात्र एक-एक पौधे की व्यवस्था करके लाएँगे ।
- यह महोत्सव एक सप्ताह तक चलेगा।
- सभी छात्र ‘एक पेड़ माँ के नाम’ यह सोचकर वृक्षारोपण करेंगे।
(ख) समस्त अभिभावकों को वन महोत्सव हेतु आमंत्रण पत्र
प्रिय अभिभावक,
दिनांक ………..
यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारा विद्यालय ‘वन – महोत्सव’ के उपलक्ष्य में जुलाई माह के प्रथम सत्र में आप सभी को आमंत्रित करता है। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र को हरा-भरा बनाकर सौंदर्य बढ़ाना है ताकि हमारा क्षेत्र प्रदूषण मुक्त हो सके। अतः आपकी गरिमामयी उपस्थिति अनिवार्य है और हम सब वृक्षारोपण करते हुए एक सुखद आनन्द की अनुभूति भी करेंगे।
सधन्यवाद।
विद्यालय प्रबंधक
…………….
प्रश्न 3.
दिए गए स्थान पर पूक्कलम (रंगोली) बनाइए –
उत्तर:
अध्यापक/अध्यापिका स्वयं अपने-अपने छात्रों से पूक्कलम (रंगोली) बनाने को प्रेरित करें।
प्रश्न 4.
आप अपने विद्यालय में आयोजित उत्सवों में किस प्रकार योगदान देते हैं?
उत्तर:
हम अपने विद्यालय के आयोजित उत्सवों में बढ़-चढ़कर योगदान करते हैं- जैसे: मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाना, विद्यालय के प्रत्येक कमरे के दरवाजों को फूल-माला से सजाना और विद्यालय में खुशनुमा माहौल बनाना ताकि सभी अध्यापक विद्यालय के छात्रों पर गर्व कर सकें।
यह भी जानिए
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए बिंदुओं के आधार पर केरल के बारे में अध्यापकों और पुस्तकालय की सहायता से कुछ और जानकारी जुटाइए।

उत्तर:
छात्र स्वयं अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से जानकारी जुटाएँ ।
प्रश्न 2.
‘वामन’ शब्द का प्रयोग सामान्यतः छोटे कद के व्यक्तियों के लिए किया जाता है। महाबली ने संभवतः विष्णु के वामन रूप को देखते हुए ही उन्हें तीन पग भूमि दान देने का निर्णय किया होगा । हम भी किसी के शारीरिक रंग-रूप को देखकर उसकी क्षमता के बारे में विशेष धारणा बना लेते हैं जो हमेशा सही नहीं होती।
कुछ ऐसे व्यक्तियों के बारे में पता कीजिए और उनकी एक सूची बनाइए जिन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमताओं को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की।
उत्तर:
शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्ति-
| शारीरिक अक्षमता वाले व्यक्ति | प्राप्त उपलब्धियाँ |
| 1. अरूणिमा सिन्हा | माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली दिव्यांग महिला । |
| 2. सुधा चंद्रन | भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री । |
| 3. हेलेन केलर | अंधी और बहरी होने के बावजूद एक लेखिका, राजनीतिक कार्यकर्त्ता और मानवतावादी विचारधारा । |
| 4. स्टीवी वंडर | जन्मजात अंधा होने के बावजूद प्रसिद्ध संगीतकार और गायक । |
| 5. रविंद्र जैन | दृष्टिहीन होने के बावजूद भारतीय सिनेमा के संगीतकार और गायक। |