Our free Class 5 Hindi Veena Worksheet and Class 5 Hindi Chapter 2 न्याय की कुर्सी Nyay Ki Kursi Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 5 Hindi Chapter 2 Worksheet Nyay Ki Kursi
Class 5 Hindi Nyay Ki Kursi Worksheet
न्याय की कुर्सी Worksheet – Nyay Ki Kursi Class 5 Hindi Worksheet
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ लगाइए ।
(क) लड़के को किस चीज़ से ठोकर लगी?
(i) तलवार से
(iii) बड़े चिकने पत्थर से
(ii) सिंहासन से
(iv) सोने के मुकुट से
(ख) किसान अपना झगड़ा लेकर किसके पास पहुँचे ?
(i) राजा के पास
(ii) प्रजा के पास
(iii) मंत्री के पास
(iv) पत्थर पर बैठे लड़के के पास
(ग) राजा विक्रमादित्य किन गुणों के लिए प्रसिद्ध थे?
(i) दानवीरता के लिए
(iii) सच बोलने के लिए
(ii) न्याय और विवेक के लिए
(iv) संगीत के लिए
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरिए ।
(क) _________ की प्राचीन और ऐतिहासिक नगरी के बाहर एक लंबा-चौड़ा मैदान था।
(ख) किसानों के बीच झगड़ा _________ को लेकर हो रहा था।
(ग) वह पत्थर नहीं, बहुत ही सुंदर _________ था।
(घ) राजा ने अपने _________ की ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया था।
(ङ) राजा ने तीन दिन तक _________ किया और _________ की।
![]()
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) बच्चे आपस में कौन – सा खेल खेल रहे थे?
_____________________________
(ख) राजा को क्या सुनकर क्रोध आया ?
_____________________________
(ग) राजा को क्या देखकर लगा कि कुर्सी में कोई चमत्कार है ?
_____________________________
(घ) विद्वान पंडित ने सिंहासन के बारे में क्या बताया ?
_____________________________
(ङ) सिंहासन पर बैठने के लिए कौन व्यक्ति योग्य था ?
_____________________________
(च) कहानी का नाम ‘न्याय की कुर्सी’ क्यों रखा गया है?
_____________________________
प्रश्न 4.
सही वाक्यों के आगे ✓ और गलत वाक्यों के आगे ✗ का निशान लगाइए ।
(क) एक लड़का टीले से ठोकर खाकर गिर गया था।
(ख) लोगों का मानना था कि लड़के में कोई दिव्य शक्ति है।
(ग) राजा ने बच्चे को दंड दिया।
(घ) राजा ने सिंहासन पर बैठने की अपनी योग्यता सिद्ध कर दी।
प्रश्न 5.
किसने, किससे कहा?
| किसने | किससे | |
| (क) “यह सिंहासन है मेरा | मैं राजा हूँ और तुम मेरे दरबारी ।” | ||
| (ख) “मैं खुद जाकर देखूँगा। | ||
| (ग) “लड़का सचमुच बहुत बुद्धिमान है । | ||
| (घ) “ तुमको तीन दिन तक प्रायश्चित करना होगा । |
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए । चौथी मूर्ति ने कहा, “ठहरो! जो लड़के इस सिंहासन पर बैठते थे, वे भोले-भाले थे। उनके मन में कलुष नहीं था। अगर तुमको विश्वास है कि तुम इस योग्य हो तो इस सिंहासन पर बैठ सकते हो। ”
राजा बड़ी देर तक सोचता रहा। फिर उसने मन ही मन कहा, अगर एक लड़का इस पर बैठ सकता है तो भला मैं क्यों नहीं बैठ सकता हूँ। मैं राजा हूँ। मुझसे ज्यादा धनवान, बलवान और बुद्धिमान भला और कौन होगा? मैं अवश्य इस सिंहासन पर बैठने योग्य हूँ।
(क) सिंहासन पर बैठने वाले लड़के कैसे थे ?
_____________________________
(ख) ‘कलुष’ शब्द का अर्थ क्या है?
_____________________________
(ग) राजा को किस बात का अहंकार था ?
_____________________________
प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों को शुद्ध करके लिखिए।
(क) प्राचिन – _________
(ख) इतहासिक – _________
(ग) ग्वाही – _________
(घ) सिँहासन – _________
प्रश्न 8.
‘र’ के इन रूपों के दो-दो शब्द लिखिए।

प्रश्न 9.
दिए गए शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए ।
(क) प्राचीन – _____________________________
(ख) फरियाद – _____________________________
(ग) न्याय – _____________________________
(घ) फ़ैसला – _____________________________
(ङ) उपवास – _____________________________
प्रश्न 10.
उचित विशेषण शब्द लिखकर वाक्य पूरे कीजिए ।
| न्याय, तीसरी, बारीक, खूबसूरत, चिकने |
(क) उसको एक बड़े _________ पत्थर के अलावा कुछ नहीं दिखा।
(ख) लोग लड़के की _________ बुद्धि की चर्चा करने लगे।
(ग) सिंहासन पर बहुत _________ और _________ मूर्तियाँ खुदी हुई थीं।
(घ) _________ मूर्ति भी पंख फैलाकर उड़ गई।
प्रश्न 11.
दिए गए अनुच्छेद में उचित स्थान पर विराम चिह्न लगाइए।
ऐसा कहकर राजा अपने लाव लश्कर के साथ उस मैदान में पहुँचा जहाँ लड़के अपना प्रिय खेल खेल रहे थे बड़ी देर तक राजा उनका खेल देखता रहा वह स्तंभित रह गया उसने अपने मंत्री से कहा लड़का सचमुच बहुत बुद्धिमान है। इतनी छोटी उम्र में इतनी बुद्धि का होना आश्चर्य की बात है इसकी न्याय बुद्धि के आगे तो बड़े-बड़ों को लोहा मानना पड़ेगा
प्रश्न 12.
इन स्थितियों में आप क्या करेंगे अगर-
(क) कोई दोस्त हर बार आपकी चीजें बिना पूछे ले लेता है।
_____________________________
_____________________________
(ख) अगर घर में या आस-पास पानी के नल से पानी टपक रहा हो ।
_____________________________
_____________________________
![]()
प्रश्न 13.
अपने छोटे भाई को पत्र लिखकर उसे ईमानदार बनने और झूठ, चोरी जैसे दुर्गुणों से बचने की सलाह दीजिए।
_________
_________
_________
_____________________________
_____________________________
_____________________________
_____________________________
_________
_________
प्रश्न 14.
कल्पना कीजिए, यदि सिंहासन में पाँचवीं मूर्ति होती, तो राजा से कौन-सा प्रश्न पूछती ?
_____________________________
_____________________________
_____________________________
_____________________________
प्रश्न 15.
दिए गए चित्र देखिए। इनमें से आपको खेलने का कौन-सा तरीका पसंद है और क्यों? अपने विचार लिखिए ।

प्रश्न 16.
दिए गए वाक्यांशों के अर्थ वर्ग पहेली में ढूँढ़कर गोला लगाइए और लिखिए ।
(क) इतिहास से जुड़ा हुआ – _________
(ख) जिसने अपराध किया हो – _________
(ग) न्याय करने वाला – _________
(घ) बहुत पुराना – _________
(ङ) जो गवाही दे – _________
(च) विनती करना – _________
