Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 9 न्याय Nyay Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Nyay Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 9 Extra Question Answer Nyay
NCERT Class 5 Hindi Chapter 9 Extra Questions न्याय
न्याय Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
सिद्धार्थ और उनका सखा किस स्थान पर बात कर रहे थे?
(क) पाठशाला में
(ख) राज सभा में
(ग) राज उद्यान में
(घ) महल के कक्ष में
उत्तर:
(ग) राज उद्यान में
प्रश्न 2.
घायल हंस को देखकर सिद्धार्थ ने क्या किया?
(क) उसे देवदत्त को दे दिया
(ख) उसे उड़ाकर भगा दिया
(ग) उसकी मरहम-पट्टी की
(घ) उसे पिंजरे में बंद कर दिया
उत्तर:
(ग) उसकी मरहम-पट्टी की
प्रश्न 3.
देवदत्त कौन था ?
(क) मंत्री
(ख) सखा
(ग) गुरु
(घ) सिद्धार्थ का चचेरा भाई
उत्तर:
(घ) सिद्धार्थ का चचेरा भाई
प्रश्न 4.
हंस ने किसकी गोद में जाकर शरण ली ?
(क) सखा
(ख) मंत्री
(ग) देवदत्त
(घ) सिद्धार्थ
उत्तर:
(घ) सिद्धार्थ
प्रश्न 5.
अंत में महाराज ने क्या निर्णय दिया?
(क) हंस को उड़ने दो
(ख) हंस देवदत्त को दो
(ग) हंस सिद्धार्थ को दो
(घ) हंस को पिंजरे में बंद करो
उत्तर:
(ग) हंस सिद्धार्थ को दो
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए।
आसन, सिद्धार्थ, आना, निर्णय, देवदत्त
प्रश्न 1.
हंस को ______ ने तीर मारकर घायल कर दिया।
उत्तर:
प्रश्न 2.
कुमार देवदत्त ! हंस तुम्हारे पास नहीं _____ चाहता।
उत्तर:
प्रश्न 3.
मंत्री ने निर्णय के लिए हंस को ____ पर बैठा दिया।
उत्तर:
प्रश्न 4.
पक्षी ने अपने आप इस प्रश्न का _____ कर दिया।
उत्तर:
प्रश्न 5.
अंत में हंस ने उड़कर _____ की गोद में शरण ली।
उत्तर:
सिद्धार्थ
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
सिद्धार्थ (तीर निकालते हुए ) – क्यों, क्या सुंदर होना पाप है ? क्या प्यारा लगना बुरा है? माँ जब मुझसे कहती हैं- सिद्धार्थ, तुम कितने प्यारे हो, तो वे मुझे मारती नहीं, बल्कि और भी ज्यादा प्यार करती हैं।
(तीर निकल जाने पर हंस सुख मानता है और बड़े अनुराग से कुमार की गोदी में चिपक जाता है। कुमार स्नेह से उसके शरीर पर हाथ फेरते हैं।)
प्रश्न 1.
क्या सुंदर होना पाप है? यह बात सिद्धार्थ किससे कह रहे थे?
(क) राजा से
(ख) देवदत्त से
(ग) सखा से
(घ) मंत्री से
उत्तर:
(ग) सखा से
प्रश्न 2.
सिद्धार्थ की माँ क्या कहती थीं?
(क) कि सिद्धार्थ बहुत प्यारा है।
(ख) कि सिद्धार्थ बहुत झगड़ालू है।
(ग) कि सिद्धार्थ बहुत नटखट है।
(घ) कि सिद्धार्थ बहुत दयालु है।
उत्तर:
(क) कि सिद्धार्थ बहुत प्यारा है।
![]()
प्रश्न 3.
प्यारे लगने पर माँ क्या करती थीं?
उत्तर:
प्यारे लगने पर माँ और भी अधिक प्यार करती थीं, मारती नहीं थीं।
प्रश्न 4.
सिद्धार्थ की सोच कैसी थी ?
उत्तर:
सिद्धार्थ की सोच दयालु, करुणामयी और न्यायप्रिय थी।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
सिद्धार्थ और उसका सखा उद्यान में क्या देख रहे थे?
उत्तर:
वे पक्षियों की उड़ान, फूलों की सुंदरता और प्रकृति की शांति का आनंद ले रहे थे।
प्रश्न 2.
हंस के घायल होने पर सिद्धार्थ का क्या व्यवहार था ?
उत्तर:
उन्होंने करुणा दिखाई, हंस की मरहम-पट्टी की और उसे अपनी गोद में सहेजा ।
प्रश्न 3.
देवदत्त को हंस क्यों चाहिए था?
उत्तर:
क्योंकि उसने उसे तीर मारकर गिराया था, इसलिए वह उसे अपना मानता था ।
प्रश्न 4.
मंत्री ने निर्णय कैसे लिया?
उत्तर:
मंत्री ने पक्षी को स्वतंत्र रूप से आसन पर बिठवाकर दोनों राजकुमारों को उसे अपने पास बुलाने को कहा और कहा कि बुलाने पर यह हंस जिसके पास आएगा, उसका हो जाएगा।
प्रश्न 5.
इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
इस पाठ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि करुणा, दया और शरणागत की रक्षा करना मनुष्यता का सर्वोच्च धर्म है।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
अनुस्वार व अनुनासिक वाले 10-10 शब्द लिखिए।
उत्तर:
अनुस्वार वाले शब्द – अंग, कंकाल, चंचल, गंगा, मंदिर, शंख, पतंग, पंकज, अंधकार, संगीत।
अनुनासिक वाले शब्द – चाँद, माँ, साँप, गाँव, मुँह, ऊँट, हँसना, आँख, दाँत, बाँसुरी ।
![]()
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों के विलोम लिखिए।
- शूर
- ज्ञानी
- चतुर
- स्थिर
- सुखद
- शीत
- शांति
उत्तर:
- शूर – कायर,
- ज्ञानी – अज्ञानी,
- चतुर – मूर्ख,
- स्थिर – चंचल,
- सुखद – दुःखद,
- शीत – उष्ण,
- शांति – अशांति
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने की सूचना देते हुए अपनी बड़ी बहन को पत्र लिखिए।
उत्तर:
छात्रावास,
डी. ए. वी. स्कूल,
खगोल,
पटना।
दानापुर,
दिनांक 6 अगस्त, 20XX
आदरणीया दीदी,
चरण स्पर्श ।
सकुशल हूँ और आशा करता हूँ कि आप भी सकुशल होंगी। दिनांक 2 अगस्त को राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। मैंने भी उसमें हिस्सा लिया था तथा परिणाम सूची में मैं दूसरे स्थान पर था। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को अगले माह की 10 तारीख को राज्य के शिक्षा मंत्री की ओर से पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है। मैं चाहता हूँ कि इस अवसर पर आप भी मेरे साथ रहें। माताजी और पिताजी को प्रणाम और स्नेहा को मेरा प्यार कहिएगा।
आपका अनुज
अनुराग