Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 3 नीम कविता Neem Kavita Poem Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 3 Worksheet Neem Kavita
Class 4 Hindi Neem Worksheet
नीम Worksheet – Neem Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) नीम दिनभर कैसा रहता है ?
(क) दुःखी
(ख) चुप
(ग) हँसता-गाता
(घ) गुस्से में
उत्तर :
(ग) हँसता-गाता
(ii) नीम किन रोगों को भगाता है ?
(क) कोई नहीं
(ख) कई रोगों को
(ग) सिर्फ बुखार
(घ) सिर्फ खाँसी
उत्तर :
(ख) कई रोगों को
(iii) नीम की पत्तियाँ कैसी होती हैं?
(क) गोल
(ख) लंबी और किनारे कटी हुई
(ग) चौकोर
(घ) बिना आकार
उत्तर :
(ख) लंबी और किनारे कटी हुई
![]()
(iv) नीम हवा को क्या करता है?
(क) गंदगी फैलाता है
(ख) शुद्ध बनाता है
(ग) कुछ नहीं करता
(घ) गड़बड़ करता है
उत्तर :
(ख) शुद्ध बनाता है
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) नीम किसी से कुछ लेता नहीं है।
उत्तर :
✓
(ii) नीम सिर्फ तोते से नेह जताता है ।
उत्तर :
✗
(iii) नीम हवा को शुद्ध नहीं करता ।
उत्तर :
✗
(iv) नीम डॉक्टर नहीं है, फिर भी कई रोग भगाता है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 3.
बॉक्स में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
हँसता-गाता, सबसे, कुछ, शुद्ध
(i) नीम हवा को _______ बनाता है।
(ii) नीम _______ नेह जताता है।
(iii) नीम का वृक्ष दिनभर _______ रहता है।
(iv) नीम किसी से _______ नहीं लेता।
उत्तर :
(i) शुद्ध
(ii) सबसे
(iii) हँसता-गाता
(iv) कुछ
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए चित्र के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

(i) चित्र में दिख रहे वृक्ष का क्या नाम है?
___________________________________
उत्तर :
चित्र में दिख रहे वृक्ष का नाम नीम है।
(ii) चित्र में पेड़ पर कौन-कौन से पक्षी बैठे हैं?
___________________________________
उत्तर :
चित्र में पेड़ पर तोता और कौआ बैठे हैं।
(iii) बच्चे नीम के पेड़ के नीचे क्या कर रहे हैं?
___________________________________
उत्तर :
बच्चे नीम के पेड़ के नीचे झूला झूल रहे हैं।
प्रश्न 5.
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
“चिड़िया, कौआ, तोता सबसे,
अपना नेह जताता नीम । ”
(i) नीम किनसे नेह जताता है?
___________________________________
उत्तर :
नीम चिड़िया, कौआ तोता सबसे नेह जताता है।
(ii) ‘नेह’ शब्द का क्या अर्थ है ?
___________________________________
उत्तर :
‘नेह’ शब्द का अर्थ प्यार, स्नेह है।
(iii) इस पंक्ति से नीम का कौन-सा गुण पता चलता है?
___________________________________
उत्तर :
इस पंक्ति से नीम का सबके प्रति प्रेमभाव का गुण पता चलता है।
(iv) आप अपने नेह को किस प्रकार जताते हैं ?
___________________________________
उत्तर :
मैं अपने परिवार की सहायता करके और प्यार से बात करके नेह जताता हूँ।
(v) काव्यांश के आधार पर नीम का स्वभाव कैसा प्रतीत होता है ?
___________________________________
उत्तर :
काव्यांश के आधार पर नीम का स्वभाव प्रेमपूर्ण और अपनापन देने वाला प्रतीत होता है, क्योंकि वह सभी पक्षियों सेनेह जताता है।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
नीम किन रोगों को भगाता है ?
___________________________________
प्रश्न 2.
नीम किसे शुद्ध करता है?
___________________________________
प्रश्न 3.
नीम दिनभर कैसा रहता है?
___________________________________
प्रश्न 4.
नीम किसी से क्या नहीं लेता?
___________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
नीम सबका मन कैसे बहलाता है?
___________________________________
प्रश्न 2.
नीम डॉक्टर न होते हुए भी कैसे काम करता है?
___________________________________
प्रश्न 3
नीम किन-किन जीवों से नेह जताता है?
___________________________________
प्रश्न 4.
नीम का वृक्ष हमें क्या सिखाता है ?
___________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
नीम का वृक्ष हमारे जीवन में क्यों महत्त्वपूर्ण है?
___________________________________
___________________________________
प्रश्न 2.
यदि आपके आँगन में नीम का पेड़ हो, तो आप उसका उपयोग किस प्रकार करेंगे?
___________________________________
___________________________________
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में उन शब्दों को लिखिए, जिनसे यह पता चले कि नीम पुल्लिंग है;
जैसे – नीम खड़ा है। यहाँ ‘खड़ा’ शब्द पुल्लिंग है।
(i) अपना नेह जताता नीम ___________________________________
(ii) नीम मुस्काता है ___________________________________
(iii) नीम ही तो अपना साथी है ___________________________________
उत्तर :
(i) जताता
(ii) मुस्काता
(iii) साथी
![]()
प्रश्न 2.
‘प्रयास’ शब्द में ‘प्र’ लगा है। ऐसे ही कुछ और शब्द ढूँढकर नीचे लिखिए।
_______ _______ _______
उत्तर :
प्रक्षेपण, प्रवेश, प्रकट, प्रसन्न
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों का स्त्रीलिंग रूप लिखिए।
मोर _______
बेटा _______
राजा _______
उत्तर :
मोट- मोरनी,
बेटा-बेटी,
राजा-रानी
प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों में पहचान कीजिए।
(i) नीम रोग भगाता है । (वाक्य में संज्ञा है)
___________________________________
(ii) वह दिनभर हँसता-गाता है। (वाक्य में सर्वनाम है )
___________________________________
उत्तर :
(i) नीम, रोग
(ii) वह
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
आपके घर या मोहल्ले में कौन-कौन से पेड़ हैं? उसकी सूची बनाइए ।
___________________________________
प्रश्न 2.
क्या आपने कभी कोई पौधा लगाया है? कैसा अनुभव रहा?
___________________________________
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
अगर नीम न होता, तो क्या होता?
___________________________________
प्रश्न 2.
अगर आप नीम होते, तो बच्चों से क्या कहते ?
___________________________________
रचनात्मक लेखन
प्रश्न 1.
‘मैं नीम हूँ’ – इस विषय पर पाँच पंक्तियाँ लिखिए।
___________________________________
___________________________________