Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 3 नीम कविता के प्रश्न उत्तर Neem Kavita Poem Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Neem Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Neem Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 3 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 3 Neem Poem Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
नीम के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं?
उत्तर:
नीम रोगनाशक व औषधि से भरपूर पेड़ है, जिसके पत्ते, फल और छाल दवाईयों के लिए उपयोग किए जाते हैं। यह शुद्ध प्राणवायु देता है।
प्रश्न 2.
आपने अपने परिवेश में बहुत से पेड़-पौधे देखे होंगे। कुछ के नाम बताइए ।
उत्तर:
उदाहरण के लिए – पीपल, बरगद, आम के वृक्ष इत्यादि ।
![]()
प्रश्न 3.
आप विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पहचान किस आधार पर कर पाते हैं?
उत्तर:
हम विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पहचान उनमें लगे फल के आधार पर करते हैं।
प्रश्न 4.
पेड़-पौधों से जुड़ा अपना कोई अनुभव सुनाइए, जैसे आपने कोई पौधा लगाया हो या किसी वृक्ष की छाया के नीचे आप खेलते हों।
उत्तर:
गाँव में मेरे दादाजी द्वारा आम का लगाया हुआ पेड़ है जिसके फल रसीले हैं और उसकी छाया के नीचे हम मित्रगण खेलते हैं।
प्रश्न 5.
आपको सबसे अच्छा पेड़ कौन-सा लगता है? आपको यही पेड़ सबसे अच्छा क्यों लगता है?
उत्तर:
मुझे सबसे अच्छा पेड़ आम का लगता है, क्योंकि इसके फल रसीले होते हैं और पूजा में इसके पत्तों का महत्व है।
पाठ के भीतर
प्रश्न 1.
इस कविता में किन पक्षियों के नाम आए हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
इस कविता में चिड़िया, कौआ और तोता पक्षियों के नाम आए हैं।
प्रश्न 2.
नीम से किन-किन रोगों में लाभ हो सकता है? किन्हीं तीन के नाम पता करके लिखिए।

उत्तर:
रक्तशोधक (कोपलें), दातुवन (दाँत संबंधी) और नीम (चर्म रोग में) लाभदायक होते हैं।
प्रश्न 3.
नीम का वृक्ष सबका मन कैसे बहलाता है ?
उत्तर:
नीम की शीतल हवाएँ जब चलती हैं तो यह वृक्ष सभी के मन को बहलाता (अच्छा लगता) है।
प्रश्न 4.
कविता की निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़िए-

इन पंक्तियों में रेखांकित शब्द ‘नेह’ का भाव है – प्यार व स्नेह । अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) नीम का वृक्ष पक्षियों से अपना नेह किस प्रकार जताता है ?
(ख) आपके परिवार के सदस्य और अध्यापक आपसे अपना नेह किस प्रकार जताते हैं ?
उत्तर:
(क) जब नीम की हवाएँ चलती हैं तो नीम की पत्तियाँ उस पेड़ पर बैठे पक्षियों को स्पर्श करती हुई स्नेह का भाव दिखाती हैं।
(ख) हमारे परिवार के सदस्य और अध्यापक हमारी अज्ञानता को स्नेह भाव से दूर करते हुए अपना नेह जताते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) ‘प्रदूषित वायु’ से आप क्या समझते हैं?
(ख) वृक्ष प्रदूषित वायु को कैसे शुद्ध बनाते हैं?
उत्तर:
(क) जब वायु में धूल के कण (दृश्यहीन) और धुएँ के जहरीले तत्व मिश्रित होते हैं, तो वह वायु प्रदूषित वायु’ कहलाती है।
(ख) हमारे द्वारा छोड़ी गई साँसें और प्रदूषित वायु को ये वृक्ष शुद्धिकरण करके साँस लेने योग्य बनाते हैं। यह प्रक्रिया सभी जीवधारी और वृक्षों के आदान-प्रदान पर निर्भर होती है।
प्रश्न 6.
नीचे लिखे भाव कविता की किन पंक्तियों में आए हैं?
(क) “नीम का वृक्ष डॉक्टर नहीं है, फिर भी बहुत सारे रोगों को भगाता है ।”
कविता की पंक्ति-………………………
………………………………………………
उत्तर:
कविता की पंक्ति–
नहीं डॉक्टर फिर भी देखो,
कितने रोग भगाता नीम ।
(ख)” नीम का वृक्ष दिनभर प्रसन्न रहता है। ”
कविता की पंक्ति-………………………
………………………………………………
उत्तर:
कविता की पंक्ति-
लहराता-बलखाता नीम,
दिनभर हँसता-गाता नीम ।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों पर ध्यान दीजिए-

इन दोनों वाक्यों में लड़की व लड़का संज्ञा शब्द हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि लड़की के लिए ‘पढ़ती’ और लड़के के लिए ‘पढ़ता’ क्रिया रूप का प्रयोग किया गया है। यह अंतर ‘लिंग’ के कारण आया है। ‘लिंग’ संज्ञा शब्दों के बारे में बताता है कि यह संज्ञा शब्द स्त्रीवाचक है या पुरुषवाचक | इसे नीचे दिए गए उदाहरणों से समझते हैं-

(क) अब इस कविता में आए उन शब्दों को लिखिए जिनसे पता चलता है कि नीम पुल्लिंग है।

उत्तर:
कविता में आए हुए शब्द जिनसे पता चलता है कि नीम पुल्लिंग है।
- लहराता
- बलखाता
- भगाता
- गाता
- जताता
- बहलाता
- बनाता
- सिखाता
- जाता
- हँसता
(ख) नीचे रखी टोकरी में बहुत से फल और साग-भाजी दिखाए गए हैं। इन्हें स्त्रीलिंग और पुल्लिंग की श्रेणी में रखिए।

उत्तर:
| स्त्रीलिंग | पुल्लिंग |
| लौकी | बैंगन |
| भिंडी | पालक |
| गोभी | आलू |
| प्याज़ | |
| कुम्हड़ा, काशीफल | |
| आम | |
| अंगूर | |
| सेब | |
| नासपाती |
प्रश्न 2.
‘प्रदूषित’ शब्द में ‘प्र’ लगा है। ऐसे ही कुछ और शब्द ढूँढ़कर नीचे लिखिए।


उत्तर:
प्रकृति, प्रतिज्ञा, प्रदूषण ।
![]()
अभिनय
‘नीम’ कविता में बहुत से क्रिया शब्द आए हैं। कविता एक बार पुनः पढ़िए और नीचे लिखे क्रिया शब्दों के भाव के अनुसार अभिनय कीजिए-
- लहराना
- बलखाना
- हँसना
- नेह जताना
- गाना
- भगाना
उत्तर:
छात्र स्वयं अभिनय करके देखें।
वृक्ष एक, गुण अनेक
प्रश्न 1.
वृक्षों की बहुत-सी विशेषताएँ होती हैं, उन विशेषताओं को लिखिए ।

उत्तर:
विशाल, मनभावन, फलयुक्त, घना, हवायुक्त, डालियाँ, लटकती – जड़ें।
प्रश्न 2.
नीचे कुछ वृक्षों / पौधों की पत्तियों के चित्र हैं। उनके नाम उलट-पुलट गए हैं। उन्हें पहचानकर मिलान कीजिए। अपनी भाषा में भी उनके नाम पता करके लिखिए।

उत्तर:

प्रश्न 3.
नीचे दी गई पत्तियों को पहचानिए और इनके नाम तथा विशेषताएँ अपने अध्यापकों तथा अभिभावकों की सहायता से लिखिए-

उत्तर:

प्रश्न 4.
आपके परिवेश में जो भी पत्ते दिखते हैं, उनका संग्रहण कीजिए । पत्तों को किसी मोटे कागज पर चिपकाइए। उनकी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए उनके बारे में दो-दो वाक्य लिखिए।
उत्तर:
छात्र इसे स्वयं घर से करके लाएँ ।
![]()
मैं नीम हूँ
प्रश्न 1.
नीचे नीम के बारे में कुछ आधे-अधूरे वाक्य लिखे हैं। सहपाठियों से चर्चा करके इन वाक्यों को पूरा कीजिए-
- मेरा एक – एक भाग ……………… है।
- मेरी पत्तियों का आकार ……………… और रंग ……………… होता है।
- मेरी पत्तियों के किनारे ……………… होते हैं।
- मेरी पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाने से ……………… दूर होते हैं।
- मेरी कोमल टहनियाँ दाँत ……………… करने के काम आती हैं। इसे ……………… कहते हैं।
- मेरे फल को ……………… कहा जाता है।
- मेरी पत्तियों का स्वाद ……………… होता है।
- मेरी पत्तियों को सुखाकर ……………… में रखा जाता है।
- ……………… मास में मेरी छटा देखने लायक होती है।
- आओ, कभी मेरी डाल पर ……………… का आनंद लो।
उत्तर:
- मेरा एक – एक भाग दवा के काम आता है।
- मेरी पत्तियों का आकार लम्बा, नुकीला और रंग गाढ़ा हरा होता है।
- मेरी पत्तियों के किनारे नुकीले होते हैं।
- मेरी पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाने से दाद-खाज दूर होते हैं।
- मेरी कोमल टहनियाँ दाँत साफ करने के काम आती हैं। इसे दातुवन कहते हैं।
- मेरे फल को निबौरी कहा जाता है।
- मेरी पत्तियों का स्वाद कड़वा होता है।
- मेरी पत्तियों को सुखाकर ड्रम से भरे गेहूँ में रखा जाता है।
- मार्च मास में मेरी छटा देखने लायक होती है।
- आओ, कभी मेरी डाल पर बैठकर जीवन का आनंद लो।
प्रश्न 2.
आपने नीम के बहुत से गुणों के बारे में जाना। इसकी टहनियों, पत्तियों, निबौरियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसे औषधीय वृक्ष भी कहते हैं। अपने सहपाठियों से चर्चा करके कुछ और औषधीय पेड़-पौधों एवं लताओं के नाम नीचे लिखिए-

उत्तर:

प्रश्न 3.
आप नीम की डालियों पर रस्सी डालकर झूला झूलने का आनंद लेना चाहते हैं। आप वहाँ झूला डालने गए। कल्पना कीजिए कि नीम की डालियाँ आपसे बातें करने लगीं। उस संवाद को लिखिए-
नीम – ……………………
आप – ……………………
नीम – ……………………
आप – ……………………
नीम – ……………………
आप – ……………………
उत्तर:
नीम – अरे! बहुत दिन बाद आई / आए हो !
आप – क्या करें, समय ही नहीं मिलता।
नीम – फिर, आज कैसे आना हुआ ?
आप – अरे! आज झूला झूलने का मन हो गया।
नीम – तो, रस्सी लेकर आए हो ।
आप – किसी को सहेज दिया है, आता ही होगा।