NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 16 भोर और बरखा (मीरा बाई) are part of NCERT Solutions for Class 7 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 16 भोर और बरखा (मीरा बाई).
Board | CBSE |
Textbook | NCERT |
Class | Class 7 |
Subject | Hindi Vasant |
Chapter | Chapter 16 |
Chapter Name | भोर और बरखा (मीरा बाई) |
Number of Questions Solved | 14 |
Category | NCERT Solutions |
Class 7 Hindi Vasant Chapter 16 Bhor Aur Barkha Questions and Answers
भोर और बरखा Question Answer
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास
(पृष्ठ 120-121)
कविता से
प्रश्न 1.
‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यारे’, ‘लाल जी’, कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं। और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं?
उत्तर
बंसीवाले ललना’, ‘मोरे प्यारे’ व ‘लाल जी’ कहते हुए यशोदा श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयास कर रही है। वह उनसे कहती है कि मेरे लाल! उठो निद्रा त्याग दो। रात बीत गई और प्रातः का समय हो गया है। सभी घरों के दरवाजे खुल गए हैं। गोपियाँ दही बिलो रही हैं और तुम्हारे खाने के लिए मनभावन मक्खन निकाल रही हैं। तुम्हें जगाने के लिए द्वार पर सभी देव और मानवजन खड़े हैं जो तुम्हारे दर्शनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तुम्हारे सखा तुम्हारी जय-जयकार कर रहे हैं। ओ गौओं के रखवारे कृष्ण! वे हाथ में माखन और रोटी लेकर गाएँ चराने के लिए तुम्हें साथ ले जाने को आतुर हैं। तुम जल्दी उठ जाओ।
प्रश्न 2.
नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए-
‘माखन-रोटी हाथ मँह लीनी, गउवन के रखवारे।’
उत्तर
गौओं की रखवाली करने वाले तुम्हारे सखा ग्वाल-बालों ने हाथ में रोटी और मक्खन लिया हुआ है और गौएँ चरवाने जाने के लिए तुम्हारे इंतजार में खड़े हैं।
प्रश्न 3.
पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
ब्रज में भोर होते ही घरों के दरवाजों के किवाड़ खुल जाते हैं, लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। सुबह होते ही ब्रज के घरों में गोपियाँ दही मथना शुरू कर देती हैं। वे मक्खन निकालती हैं उनके हाथों के कंगनों को झनकार झनकने लगती है। ग्वाल बाल कोलाहल करना प्रारंभ कर देते हैं और कृष्ण की जय-जयकार शुरू हो जाती है। बालकृष्ण हाथ में माखन रोटी ले लेते हैं।
प्रश्न 4.
मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?
उत्तर
मीरा को सावन मनभावन लगने लगा क्योंकि सावन के आते ही उसे श्रीकृष्ण के आने की भनक हो गई।
प्रश्न 5.
पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर
सावन के आते ही बादल उमड़-घुमड़कर चारों दिशाओं में फैल जाते हैं। बिजली चमकने लगती है, वर्षा । की झड़ी लग जाती है। वर्षा की नन्हीं-नन्हीं बूंदें बरसती हैं। पवन भी शीतल और सुहावनी लगने लगती है।
कविता से आगे
प्रश्न 1.
मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।
उत्तर
सूरदास – सूरसागर
तुलसीदास – रामचरितमानस।
प्रश्न 2.
सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।
उत्तर-
आषाढ़ और भादो।
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
सुबह जगने के समय आपको क्या अच्छा लगता है?
उत्तर-
प्रात:काल की सैर करना, उगते हुए सूर्य की लालिमा को देखना, पक्षियों की चहचहाहट।
प्रश्न 2.
यदि आपको अपने छोटे भाई-बहन को जगाना पड़े, तो कैसे जगाएँगे?
उत्तर
यदि मुझे अपने छोटे भाई-बहन को जगाना पड़े तो हम उसे प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरकर जगाएँगे।
प्रश्न 3.
वर्षा में भीगना और खेलना आपको कैसा लगता है?
उत्तर
वर्षा में भीगना और खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
प्रश्न 4.
मीरा बाई ने सुबह का चित्र खींचा है। अपनी कल्पना और अनुमान से लिखिए कि नीचे दिए गए स्थानों की सुबह कैसी होती है
(क)गाँव, गली या मुहल्ले में
(ख)रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर
(ग)नदी या समुद्र के किनारे
(घ)पहाड़ों पर
उत्तर
- गाँव, गली या मुहल्ले में कुछ लोग सुबह-सुबह मंदिर जाने वाले, कुछ सैर करने वाले, कई-कई नौकरी पर जाने वाले, कुछ घरों के आगे की सफ़ाई करते हुए व कुछ दूध के नाश्ते का सामान लेने के लिए जाते हुए दिखाई देते हैं।
- कुछ लोग ‘यात्री आराम गृह’ से निकलते हुए, कुछ नाश्ता करते और चाय-दूध पीते हुए, कुछ तैयार होकर घरों से गाड़ियाँ पकड़ने हेतु आते हुए, कुछ टिकट खिड़की पर टिकट लेते हुए, कुछ नींद से भरी आँखों से गाड़ियों से उतरते हुए वे सफ़ाई कर्मचारी सफ़ाई करते हुए दिखाई देते हैं और कई लोग, पत्र-पत्रिकाएँ भी खरीद रहे। होते हैं।
- नदी या समुद्र पर सुबह का वातावरण बहुत शांत होता है। जल बड़ी ही धीमी गति से बहता है। लहरें शांत होती हैं। मन को अत्यधिक शांति प्रदान करने वाला वातावरण होता है।
- पहाड़ों पर सुबह का वातावरण बड़ा ही सुहावना होता है। हल्का-हल्का सूर्य का प्रकाश सुनहरी घटा बिखेरता है। कोहरा छटता प्रतीत होता है। वृक्षों के पत्ते हवा के झोंकों से हल्के-हल्के हिलते प्रतीत होते हैं।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
कृष्ण को ‘गउवन के रखवारे’ कहा गया है जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाले। इसके लिए एक शब्द दें।
उत्तर
गोपाला या गोपालक।
प्रश्न 2.
नीचे दो पंक्तियाँ दी गई हैं। इनमें से पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द दो बार आए हैं, और दूसरी पंक्ति में भी दो बार। इन्हें पुनरुक्ति ( पुनः उक्ति ) कहते हैं। पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और दूसरी पंक्ति में संज्ञा।
उत्तर-
‘नन्हीं-नन्हीं’ बूदन मेहा बरसे घर-घर खुले किंवारे।।
• इस प्रकार के दो-दो उदाहरण खोजकर वाक्य में प्रयोग कीजिए और देखिए कि विशेषण तथा संज्ञा पुनरुक्ति के अर्थ में क्या अंतर है? जैसे मीठी-मीठी बातें, फूल-फूल महके।।
विशेषण-पुनरुक्ति
छोटे-छोटे – बच्चे नाच दिखा रहे हैं।
गरम-गरम – माँ ने गरम-गरम समोसे बनाए ।
सुंदर-सुंदर – बाग में सुंदर-सुंदर फूल खिले हैं।
ठंडी-ठंडी – समुद्र के किनारे ठंडी-ठंडी हवा चलती है।
गाँव-गाँव – आजकल गाँव-गाँव में शिक्षा का प्रसार हो रहा है।
वन-वन – राम, लक्ष्मण और सीता वनवास के समय वन-वन भटकते रहे।
कुछ करने को
प्रश्न 1.
कृष्ण को ‘गिरधर’ क्यों कहा जाता है? इसके पीछे कौन-सी कथा है? पता कीजिए और कक्षा में बताइए।
उत्तर-
कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उँगली पर धारण किया था, इसलिए उन्हें गिरधर गोपाल कहा जाता है। ऐसा करके उन्होंने गोवर्धनवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया।
We hope the NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 16 भोर और बरखा (मीरा बाई) help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 16 भोर और बरखा (मीरा बाई), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.
Read More:
- Rahim Ke Dohe Class 7 Question Answer
- Kancha Class 7 Question Answer
- Ek Tinka Class 7 Question Answer
- Khanpan Ki Badalti Tasveer Class 7 Question Answer
- Neelkanth Class 7 Question Answer
- Bhor Aur Barkha Class 7 Question Answer
- Veer Kunwar Singh Class 7 Question Answer
- Sangharsh Ke Karan Mein Tunukmizaaj Ho Gaya Dhanraj Class 7 Question Answer
- Aashram Ka Anumanit Vyay Class 7 Question Answer
- Viplav Gayan Class 7 Question Answer