Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 9 मिठाइयों का सम्मेलन Mithaiyon Ka Sammelan Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 9 Worksheet Mithaiyon Ka Sammelan
Class 4 Hindi Mithaiyon Ka Sammelan Worksheet
मिठाइयों का सम्मेलन Worksheet – Mithaiyon Ka Sammelan Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) मिठाइयों का सम्मेलन कब हुआ ?
(क) सुबह
(ख) दुकान बंद होने के बाद
(ग) त्योहार पर
(घ) लड्डू के जन्मदिन पर
उत्तर :
(ख) दुकान बंद होने के बाद
(ii) सम्मेलन के अध्यक्ष कौन बने ?
(क) पेड़ा
(ख) गुलाबजामुन
(ग) लड्डू दादा
(घ) रसगुल्ला
उत्तर :
(ग) लड्डू दादा
(iii) बरफी बहन ने क्या कहा ?
(क) मिठाई मत खाओ
(ख) मीठा बोलो, मन के द्वार खोलो
(ग) मुझसे बात मत करो
(घ) मिठाइयाँ हानिकारक हैं
उत्तर :
(ख) मीठा बोलो, मन के द्वार खोलो
(iv) लड्डू दादा ने किस बात पर जोर दिया?
(क) मिठाई छोड़ दो
(ख) संयम रखो
(ग) मीठा बहुत अच्छा
(घ) मीठा ही सब कुछ है
उत्तर :
(ख) संयम रखो
![]()
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए ।
(i) सम्मेलन मिठाइयों ने किया था।
उत्तर :
✓
(ii) जलेबी बहन सम्मेलन की अध्यक्षा थीं।
उत्तर :
✗
(iii) लड्डू दादा ने संयम बरतने की सलाह दी।
उत्तर :
✓
(iv) मिठाइयाँ अब किसी को पसंद नहीं।
उत्तर :
✗
प्रश्न 3.
पाठ के आधार पर रेखा खींचकर स्तंभ ‘अ’ और स्तंभ ‘ब’ का सही मिलान कीजिए।
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) लड्डू दादा | (क) उपेक्षा का कारणः अधिक मिठास |
| (ii) बरफी बहन | (ख) शुभ कार्य में बाँटी जाती है |
| (iii) गुलाबजामुन | (ग) अध्यक्ष |
| (iv) पेड़ा | (घ) मेरा मजाक मत उड़ाइए |
| (v) रसगुल्ला | (ङ) सवाल उठाया फिर हमें ‘मिठाई कौन कहेगा?’ |
उत्तर :
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) लड्डू दादा | (ग) अध्यक्ष |
| (ii) बरफी बहन | (घ) मेरा मजाक मत उड़ाइए |
| (iii) गुलाबजामुन | (ङ) सवाल उठाया फिर हमें ‘मिठाई कौन कहेगा?’ |
| (iv) पेड़ा | (ख) शुभ कार्य में बाँटी जाती है |
| (v) रसगुल्ला | (क) उपेक्षा का कारणः अधिक मिठास |
प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों को पाठ के अनुसार सही क्रम में लगाइए।
(i) मिठाइयाँ सम्मेलन में इकट्ठा हुईं।
(ii) लड्डू दादा अध्यक्ष बने।
(iii) सभी ने अपनी बात रखी।
(iv) दुकान बंद हुई।
(v) सम्मेलन समाप्त हुआ।
उत्तर :
(iv) दुकान बंद हुई।
(ii) लड्डू दादा अध्यक्ष बने।
(i) मिठाइयाँ सम्मेलन में इकट्ठा हुईं।
(iii) सभी ने अपनी बात रखी।
(v) सम्मेलन समाप्त हुआ।
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों से खाली स्थानों पर तुकांत शब्द लिखिए।

उत्तर :
(ii) चोर, जोर
(iii) डोल, खोल
(iv) बरस, तरस
(v) रीठा, बीठा भाषा आधारित प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
गुलाबजामुन ने किस बात पर चिंता जताई?
____________________________________
प्रश्न 2.
गुझिया ने कौन – सी स्वास्थ्य समस्या का उल्लेख किया?
____________________________________
प्रश्न 3.
सम्मेलन में मिठाइयों ने किस बात पर जोर दिया?
____________________________________
प्रश्न 4.
पेड़ा ने किस प्रथा की बात की?
____________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
गुलाबजामुन ने ‘मिठाई कौन कहेगा’ क्यों कहा?
____________________________________
प्रश्न 2.
सम्मेलन में क्या निर्णय लिया गया?
____________________________________
प्रश्न 3.
लोगों को मिठाइयों से क्या नुकसान हो सकता है?
____________________________________
प्रश्न 4.
पेड़ा ने शुभ कार्यों में मिठाई को लेकर क्या कहा?
____________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पाठ ‘मिठाइयों का सम्मेलन’ में मिठाइयों ने किस विषय पर चर्चा की?
____________________________________
प्रश्न 2.
सम्मेलन के दौरान बरफी बहन, रसगुल्ला और लड्डू दादा ने क्या-क्या कहा?
____________________________________
प्रश्न 3.
इस पाठ से आपको क्या सीख मिलती है?
____________________________________
![]()
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
बॉक्स में दिए गए शब्दों को वर्णमाला के क्रम में दिए गए खाली स्थान में लिखिए।
जलेबी, गुलाबजामुन, बरफी, मैसूरपाक, रबड़ी, गुझिया, लड्डू, सोनपापड़ी, रसगुल्ला
(i) __________
(ii) __________
(iii) __________
(iv) __________
(v) __________
(vi) __________
(vii) __________
(viii) __________
(ix) __________
उत्तर :
(i) गुझिया
(ii) गुलाबजामुन
(iii) जलेबी
(iv) बरफी
(v) मैसूरपाक
(vi) रसगुल्ला
(vii) रबड़ी
(viii) लड्डू
(ix) सोनपापड़ी
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए उदाहरण को देखिए और उसके अनुसार अन्य शब्दों के बहुवचन लिखिए।
मिठाई (एकवचन ) → मिठाइयाँ (बहुवचन)
(i) जलेबी – __________
(ii) पेड़ा – __________
(iii) रसगुल्ला – __________
(iv) इमरती – __________
(v) बैठक – __________
उत्तर :
(i) जलेबियाँ
(ii) पेड़े
(iii) रसगुल्ले
(iv) इमरतियाँ
(v) बैठकें
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए चित्रों में से मिठाइयों को पहचानकर उनके नाम लिखिए एवं वाक्य बनाइए ।

(i) __________, ____________________________________
(ii) __________, ____________________________________
(iii) __________, ____________________________________
(iv) __________, ____________________________________
(v) __________, ____________________________________
उत्तर :
(i) जलेबी, मैं जलेबी बहुत पसंद करती हूँ।
(ii) रसगुल्ला, रसगुल्ला खाने में रसदार होता है।
(iii) बरफी, बरफी दूध से बनती है।
(iv) लड्डू, लड्डू त्योहारों में बाँटे जाते हैं।
(v) गुलाबजामुन, गुलाबजामुन रस में डूबा होता है।
प्रश्न 4.
कई मिठाइयों के नाम दो शब्दों के मेल से बनते हैं । यहाँ ऐसे ही कुछ शब्द बॉक्स में दिए गए हैं, इनकी सहायता से मिठाइयों के नाम लिखिए।
शाही, कतली, पेठा, मलाई, जामुन, पापड़ी
मोहन + भोग = मोहन भोग
(i) गुलाब + __________ = __________
(ii) सोन + __________ = __________
(iii) बालू + __________ = __________
(iv) काजू + __________ = __________
(v) कलकत्ता + __________ = __________
(vi) रस + __________ = __________
उत्तर :
(i) गुलाब + जामुन गुलाबजामुन
(ii) सोन + पापड़ी = सोनपापड़ी
(iii) बालू + शाही = बालूशाही
(iv) काजू + कतली = काजूकतली
(v) कलकत्ता + पेठा = कलकत्ता पेठा
(vi) रस + मलाई = रसमलाई
प्रश्न 5.
‘मिठाइयों का सम्मेलन’ पाठ में ‘मीठा’ जैसे अनेक विशेषण शब्दों का प्रयोग हुआ है, आप ऐसे ही पाठ में आए विशेषण शब्द को नीचे दिए गए स्थानों पर लिखिए।
(i) __________
(ii) __________
(iii) __________
(iv) __________
(v) __________
(vi) __________
उत्तर :
(i) चटपटा
(ii) गरमागरम
(iii) गोल-गोल
(iv) स्वादिष्ट
(v) चिपचिपा
(vi) चटोरी (जीभ)
![]()
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
आपके घर के आस-पास कौन-कौन सी मिठाइयाँ मिलती हैं? उनके नाम लिखिए।
____________________________________
प्रश्न 2.
मिठाइयाँ किन अवसरों पर बाँटी जाती हैं?
____________________________________
प्रश्न 3.
यदि मिठाइयाँ बोलने लगें, तो वे हमें क्या सलाह देंगी?
____________________________________