Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 9 मिठाइयों का सम्मेलन के प्रश्न उत्तर Mithaiyon Ka Sammelan Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Mithaiyon Ka Sammelan Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Mithaiyon Ka Sammelan Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 9 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 9 Mithaiyon Ka Sammelan Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपको कौन-सी मिठाई सबसे अधिक पसंद है और क्यों?
उत्तर:
मुझे सबसे अधिक जलेबी पसंद है, क्योंकि इसे कभी-कभी नाश्ते में दही के साथ लेता हूँ।
प्रश्न 2.
आपके घर में मिठाई कब-कब बनाई और बाँटी जाती है?
उत्तर:
हमारे घर में होली पर गुझिया और दीपावली पर मिठाई बनाई और बाँटी जाती हैं।
![]()
प्रश्न 3.
घर से विद्यालय तक जाते हुए आपको किन-किन वस्तुओं की दुकानें मिलती हैं ?
उत्तर:
घर से विद्यालय जाते समय हमें बिस्किट, टॉफी, चॉकलेट और किताब-कॉपी की दुकानें मिलती हैं।
प्रश्न 4.
अगर आप अपनी कक्षा में बालसभा का आयोजन करते तो किन-किन बातों पर चर्चा करते?
उत्तर:
अगर हम अपनी कक्षा में बालसभा का आयोजन करते तो अच्छे आचरण, अनुशासन, भाईचारे की भावना और आपसी स्नेह को बढ़ावा देते ।
पाठ के भीतर
प्रश्न 1.
रसगुल्ला भाई के अनुसार मिठाइयों की उपेक्षा का क्या कारण है?
उत्तर:
रसगुल्ला भाई के अनुसार मिठाइयों की उपेक्षा का कारण अधिक मिठास है।
प्रश्न 2.
लड्डू दादा ने क्या-क्या सुझाव दिए?
उत्तर:
लड्डू दादा ने सुझाव दिया कि – शक्कर की मात्रा कम होनी चाहिए, लोग अपनी जीभ पर नियंत्रण रखें, शारीरिक श्रम करते रहें और स्वस्थ रहें ।
प्रश्न 3.
“ फिर हमें मिठाई कौन कहेगा ? ” गुलाबजामुन ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर:
मिठाई में शक्कर की मात्रा कम होने से हमें मिठाई कौन कहेगा ? इसीलिए गुलाबजामुन ने कहा ।
प्रश्न 4.
इस पाठ में जीभ पर नियंत्रण रखने की बात क्यों कही गई है?
उत्तर:
इस पाठ में ज्यादा मिठाई खाकर हम पेट के रोगी न हो, इसलिए जीभ पर नियंत्रण की बात कही गई है।
![]()
प्रश्न 5.
इस पाठ में मिठाइयों को लड्डू दादा, बरफ़ी बहन आदि नामों से पुकारा गया है। नीचे दिए गए उदाहरण के अनुसार मिठाइयों को अपनी पसंद के नाम देते हुए उनके चित्र भी

उत्तर:

हमारी मिठास
प्रश्न 1.
हमारे देश के विभिन्न प्रदेशों में बनाई जाने वाली मिठाइयों के बारे में पता कीजिए और उनके नाम भी लिखिए-

उत्तर:
छात्र अपने – अपने प्रदेश में बनाई जाने वाली मिठाइयों के बारे में पता करके उनका नाम लिखें।
प्रश्न 2.
पढ़िए, समझिए और लिखिए-

उत्तर:

प्रश्न 3.
विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ बनाने के लिए अनाज, साग-भाजी, फल-फूल, पत्ते, दलहन, तिलहन और सूखे मेवे आदि का उपयोग होता है। अपने अध्यापक या अभिभावक की सहायता से दी गई तालिका को पूरा कीजिए-

उत्तर:
अध्यापक/अध्यापिका या अभिभावक की सहायता से छात्र स्वयं तालिका की पूर्ति करें ।
![]()
भाषा की बात
प्रश्न 1.
‘मन में लड्डू फूटना’ का अर्थ है अत्यधिक प्रसन्न होना, जैसे-
जब ज्योति को लाल किला जाने का अवसर मिला तो उसके मन में लड्डू फूटने लगे।
इसी प्रकार फलों, मसालों और साग तरकारियों पर आधारित मुहावरे ढूँढ़कर लिखिए ।
(क) ………… अंगूर खट्टे हैं।………………
(ख) …………………………………………..
(ग) …………………………………………..
(घ) …………………………………………..
(ङ) …………………………………………..
अब इन मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य भी बनाइए ।
उत्तर:
(ख) थोथा चना बाजे घना अर्थ- दिखावा ज्यादा करना ।
वाक्य- गुणहीन व्यक्ति ज्यादा दिखावा करता है, जैसे थोथा चना बाजे घना ।
(ग) पत्ता कट जाना अर्थ – अलग कर देना ।
वाक्य- धनहीन होने के कारण रिश्तेदारों में उसका पत्ता कट गया।
(घ) एक अनार सौ बीमार अर्थ – एक ही वस्तु को अनेक द्वारा पाने की लालसा करना ।
वाक्य- खिलौना देखकर तीनों बच्चे आपस में लड़ गए। ये तो वही हुआ कि एक अनार सौ बीमार ।
(ङ) आम के आम गुठलियों के दाम अर्थ- दोहरा लाभ
वाक्य- सामान्य व्यक्ति गुठली समझकर फेंक देता है किंतु चालाक आदमी उसका भी लाभ उठा लेता है।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए उदाहरण के अनुसार शब्दों के बहुवचन लिखिए-

उत्तर:
| एक (एकवचन) | अनेक (बहुवचन) |
| मिठाई | मिठाइयाँ |
| जलेबी | जलेबियाँ |
| रसगुल्ला | रसगुल्ले |
| इमरती | इमरतियाँ |
| पेड़ा | पेड़े |
प्रश्न 3.
कुछ मिठाइयों के नाम दो शब्दों के मेल से बनते हैं। यहाँ कुछ नाम दिए गए हैं। इनकी सहायता से मिठाइयों के पूरे नाम लिखिए-

उत्तर:
दो शब्दों के मेल से बने मिठाइयों के नाम-

साग- भाजियों का सम्मेलन
ऋषभ और गुरप्रीत एक दिन घर में खेल रहे थे कि अचानक उन्हें रसोईघर से कुछ आवाजें आईं। वहाँ साग-भाजियाँ आपस में बातें कर रही थीं। उनकी बातचीत को पूरा कीजिए ।

उत्तर:

हम और हमारा स्वास्थ्य
प्रश्न 1.
स्वस्थ रहने के लिए आप क्या-क्या करते हैं? इससे संबंधित पाँच वाक्य अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए ।
उत्तर:
स्वस्थ रहने के पाँच वाक्य-
(क) मैं सुबह पाँच बजे उठता हूँ।
(ख) नित्य क्रिया करके मंजन करता हूँ।
(ग) प्रतिदिन नहाता हूँ और सायंकाल खेलता हूँ।
(घ) नाश्ता करके पाठ दोहराता हूँ ।
(ङ) समय पर विद्यालय पहुँचता हूँ ।
प्रश्न 2.
“जहाँ अति होती है, वहाँ क्षति होती है।” अगर आपके पास इस कथन से संबंधित कोई अनुभव है तो उसे कक्षा में साझा कीजिए और उस पर चर्चा कीजिए । शिक्षक भी कुछ उदाहरण देकर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।
उत्तर:
“जहाँ अति होती है, वहाँ क्षति होती है ।” इस कथन से संबंधित एक दोहा है जो मुझे हमेशा याद रहता है।
‘अति का भला न बोलना,
अति की भली न चुप।
अति का भला न बरसना,
अति की भली न धूप ।। ”
भूल-भुलैया
भाई – बहन मिठाइयों के सम्मेलन में गए थे और लौटते समय घर का रास्ता भूल गए। इन्हें जलेबी भूल-भुलैया से बाहर निकालिए-

उत्तर:
चित्र में स्पष्ट कर दिया गया है घर पहुँचने का रास्ता ।