Our free Class 5 Hindi Veena Worksheet and Class 5 Hindi Chapter 7 मेरा बचपन Mera Bachpan Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 5 Hindi Chapter 7 Worksheet Mera Bachpan
Class 5 Hindi Mera Bachpan Worksheet
मेरा बचपन Worksheet – Mera Bachpan Class 5 Hindi Worksheet
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ लगाइए।
(क) लेखक अपने चचेरे भाई के साथ पढ़ने कहाँ जाया करते थे?
(i) पाठशाला
(ii) गुरु जी के पास
(iii) मौलवी साहब के यहाँ
(iv) घर पर ही पढ़ते थे
(ख) गुल्ली-डंडा खेलने के लिए लेखक क्या करते थे?
(i) दुकान से गुल्ली खरीदते थे
(ii) पेड़ की टहनी काटते थे
(iii) थापी लेकर आते थे
(iv) लॉन में जाते थे
(ग) इनमें से कौन-सी बात लेखक के बचपन से जुड़ी नहीं है ?
(i) नंगे पाँव खेतों में घूमना
(ii) आम के पेड़ों पर चढ़ना
(iii) रामलीला के छोटे-मोटे काम करना
(iv) पिता का पाठशाला छोड़ने जाना
(घ) लेखक की बातों से क्या झलकता है?
(i) विदेशी खेलों की प्रशंसा
(ii) भारतीय खेलों और संस्कृति से लगाव
(iii) ग्रामीण जीवन की कटुता
(iv) बचपन के प्रति उदासीनता
![]()
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरिए ।
(क) लेखक की उम्र ___________ वर्ष थी।
(ख) लेखक के घर से थोड़ी दूरी पर ___________ मैदान था ।
(ग) रामलीला के पात्रों की सजावट दोपहर ___________ बजे से शुरू होती थी।
(घ) ___________ खेलने के लिए किसी लॉन या कोर्ट की ज़रूरत नहीं थी।
(ङ) ___________ खेलों के सामान महँगे होते हैं।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) लेखक ने अपने बचपन की कौन-कौन सी बातें याद की हैं?
________________________________
(ख) लेखक को रामलीला पसंद थी – यह कैसे पता चलता है ?
________________________________
(ग) लेखक को गुल्ली-डंडा ही सब खेलों से अच्छा क्यों लगता है ?
________________________________
(घ) विलायती खेलों में लेखक को क्या कमी लगती है ?
________________________________
(ङ) गुल्ली-डंडा को लेखक ने सब खेलों का राजा क्यों कहा है? उदाहरण सहित उत्तर दीजिए ।
________________________________
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
मैं अपने चचेरे भाई हलधर के साथ दूसरे गाँव में एक मौलवी साहब के यहाँ पढ़ने जाया करता था। मेरी उम्र आठ साल थी, हलधर मुझसे दो साल जेठे थे। हम दोनों प्रात:काल मटर और जौ का चबेना लेते थे।
रामलीला में भी आनंद आता था। मेरे घर से बहुत थोड़ी दूर पर रामलीला मैदान था। जिस घर में लीला पात्रों का रूप-रंग भरा जाता था, वह तो मेरे घर से बिलकुल मिला हुआ था। दो बजे दिन से पात्रों की सजावट शुरू होने लगती। मैं दोपहर से ही वहाँ जा बैठता । जिस उत्साह से दौड़कर छोटे-मोटे काम करता, उस उत्साह से तो आज अपनी पेंशन लेने भी नहीं जाता।
(क) लेखक किसके साथ पढ़ने जाया करता था और कहाँ ?
________________________________
(ख) हलधर लेखक से कितने साल बड़े थे?
________________________________
(ग) लेखक और उसका भाई नाश्ते में क्या खाते थे?
________________________________
(घ) लेखक को किस काम में उत्साह प्रतीत होता था ?
________________________________
(ङ) गद्यांश से दो भाववाचक संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए ।
________________________________
प्रश्न 5.
दिए गए शब्दों के आगे ‘एकवचन’ और ‘बहुवचन’ लिखिए।
(क) पेड़ों – ___________
(ख) आँखों – ___________
(ग) पात्र – ___________
(घ) टहनियाँ – ___________
(ङ) दोस्त – ___________
(च) खिलाड़ियों – ___________
प्रश्न 6.
निम्नलिखित प्रत्येक शब्द के दो अलग-अलग अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए ।

![]()
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों में कारक चिह्नों को रेखांकित कीजिए ।
(क) गुल्ली-डंडा सब खेलों का राजा है।
(ख) रामलीला में आनंद आता था।
(ग) गुल्ली से आँख फूट जाने का भय रहता है।
(घ) पिता जी रोटियों पर अपना क्रोध उतार रहे हैं।
(ङ) लड़को को गुल्ली डंडा खेलते देख मन लोट-पोट हो जाता है।
प्रश्न 8.
अपने बचपन के उस दिन के बारे में लिखिए, जब आप बहुत खुश थे। उस दिन आपने क्या-क्या किया और आपको वह दिन आज भी क्यों याद है?
________________________________
________________________________
________________________________
________________________________
प्रश्न 9.
उदाहरण के अनुसार लिखिए ।
(क) रूप-रंग – रूप “और “रंग
(ख) लड़ाई-झगड़ा – ___________
(ग) छोटे-मोटे – ___________
(घ) अमीर-गरीब – ___________
(ङ) गुल्ली-डंडा – ___________
(च) खाना-पीना – ___________
प्रश्न 10.
नीचे दिए गए खेलों में से आपको कौन-कौन से खेल प्रिय हैं ? उन पर गोला लगाइए और किसी एक खेल को खेलने के नियम भी लिखिए ।

________________________________
________________________________
________________________________
________________________________
प्रश्न 11.
दिए गए बॉक्स में ऐसे पाँच खेलों के चित्र चिपकाइए, जिन्हें खेलने के लिए किसी साधन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। नाम भी लिखिए ।
