Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 7 मेरा बचपन Mera Bachpan Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Mera Bachpan Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 7 Extra Question Answer Mera Bachpan
NCERT Class 5 Hindi Chapter 7 Extra Questions मेरा बचपन
मेरा बचपन Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
लेखक का चचेरा भाई कौन था ?
(क) राकेश
(ख) हलधर
(ग) रमेश
(घ) पंकज
उत्तर:
(ख) हलधर
प्रश्न 2.
लेखक किसके यहाँ पढ़ने जाता था?
(क) मास्टर जी के यहाँ
(ख) मौलवी साहब के यहाँ
(ग) दादी माँ के यहाँ
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(ख) मौलवी साहब के यहाँ
प्रश्न 3.
लेखक को कौन – सा खेल सबसे अच्छा लगता था ?
(क) क्रिकेट
(ख) फुटबॉल
(ग) गुल्ली-डंडा
(घ) खो-खो
उत्तर:
(ग) गुल्ली-डंडा
प्रश्न 4.
गुल्ली से क्या फूट जाने का भय रहता है?
(क) नाक
(ख) आँख
(ग) मुँह
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) आँख
प्रश्न 5.
गुल्ली-डंडा खेलने के लिए क्या काटा जाता है ?
(क) लकड़ी का गिलास
(ख) पेड़ की टहनी
(ग) पत्थर
(घ) रस्सी
उत्तर:
(ख) पेड़ की टहनी
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
मौलवी साहब, आनंद, राजा, विलायती, कच्चा
प्रश्न 1.
लेखक का घर ______ और टूटा हुआ था।
उत्तर:
कच्चा
प्रश्न 2.
लेखक अपने चचेरे भाई के साथ ______ के यहाँ पढ़ने जाता था।
उत्तर:
मौलवी साहब
प्रश्न 3.
रामलीला में ______ आता था।
उत्तर:
आनंद
प्रश्न 4.
गुल्ली-डंडा सब खेलों का _____ है।
उत्तर:
राजा
प्रश्न 5.
लेखक को _____ खेलों से अरुचि हो गई थी ।
उत्तर:
विलायती
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
रामलीला में भी आनंद आता था। मेरे घर से बहुत थोड़ी दूरी पर रामलीला मैदान था। जिस घर में लीला पात्रों का रूप – रंग भरा जाता था, वह तो मेरे घर से बिल्कुल मिला हुआ था। दो बजे दिन से पात्रों की सजावट शुरू होने लगती। मैं दोपहर से ही वहाँ जा बैठता। जिस उत्साह से दौड़कर छोटे-मोटे काम करता, उस उत्साह से तो आज अपनी पेंशन लेने भी नहीं जाता।
प्रश्न 1.
पात्रों की सजावट कब से शुरू होती थी?
(क) 1 बजे से
(ख) 2 बजे से
(ग) 3 बजे से
(घ) 4 बजे से
उत्तर:
(ख) 2 बजे से
प्रश्न 2.
लेखक वहाँ कब से जा बैठता था ?
(क) सुबह से
(ख) दोपहर से
(ग) शाम से
(घ) रात से
उत्तर:
(ख) दोपहर से
प्रश्न 3.
लेखक को रामलीला में क्या अच्छा लगता था ?
उत्तर:
लेखक को रामलीला देखना और पात्रों की सजावट में भाग लेना अच्छा लगता था ।
प्रश्न 4.
रामलीला मैदान लेखक के घर से कितना दूर था?
उत्तर:
रामलीला मैदान लेखक के घर से थोड़ी ही दूर था।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
लेखक का बचपन कैसा था ?
उत्तर:
लेखक का बचपन गाँव में मस्ती भरा और सादा था ।
प्रश्न 2.
लेखक किसके साथ पढ़ने जाता था ?
उत्तर:
लेखक अपने चचेरे भाई हलधर के साथ पढ़ने जाता था, जो उससे दो वर्ष बड़ा था।
प्रश्न 3.
गुल्ली-डंडा खेलने के लिए क्या करना पड़ता था ?
उत्तर:
पेड़ से टहनी काटकर गुल्ली और डंडा बनाना पड़ता था ।
प्रश्न 4.
लेखक रामलीला में क्या करता था ?
उत्तर:
लेखक पात्रों की सजावट होते देखता और छोटे-मोटे काम में उनकी मदद करता था।
प्रश्न 5.
लेखक को विलायती खेल क्यों पसंद नहीं थे?
उत्तर:
लेखक को विलायती खेल पसंद नहीं थे, क्योंकि वे महँगे होते थे, जबकि देसी खेल ज्यादा सरल और मज़ेदार थे।
![]()
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए वाक्यों में से विशेषण शब्दों को छाँटिए
प्रश्न 1.
मेरी मीठी बचपन की यादें आज भी ताजा हैं।
उत्तर:
मीठी
प्रश्न 2.
मेरे दादाजी का घर पुराना और कच्चा था।
उत्तर:
पुराना, कच्चा
प्रश्न 3.
हम सुबह-सुबह मटर और जौ चबाते जाते थे।
उत्तर:
सुबह – सुबह
प्रश्न 4.
हम नंगे बदन खेतों में घूमते थे।
उत्तर:
नंगे
प्रश्न 5.
हलधर मुझसे दो साल बड़ा था।
उत्तर:
दो
प्रश्न 2.
दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों को बताइए
प्रश्न 1.
बचपन की यादें बहुत मीठी होती हैं ।
उत्तर:
बचपन
प्रश्न 2.
रामलीला देखने में बहुत मजा आता था।
उत्तर:
रामलीला
प्रश्न 3.
हम आम के पेड़ पर चढ़ते थे ।
उत्तर:
आम, पेड़
प्रश्न 4.
गुल्ली-डंडा मेरा सबसे पसंदीदा खेल था।
उत्तर:
गुल्ली-डंडा
प्रश्न 5.
मैं अपने भाई हलधर के साथ पढ़ने जाता था।
उत्तर:
भाई, हलधर
![]()
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दो दिनों के अवकाश के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर:
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
डी. ए. वी. विद्यालय,
नई दिल्ली।
दिनांक 7 अगस्त, 20XX
विषय बुखार के कारण छुट्टी के लिए प्रार्थना-पत्र ।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा पाँचवीं का छात्र गुरु शर्मा हूँ। पिछले दो दिन से मैं बुखार होने के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहा हूँ । अतः मुझे 8-9 अगस्त (दो दिन) का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।
धन्यवाद,
आपका आज्ञाकारी छात्र
गुरु शर्मा
कक्षा-V
अनुक्रमांक-21