Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 13 पेड़ की बात with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided पेड़ की बात Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.
Students can also read NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 13 Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.
Class 6 Hindi Chapter 13 MCQ पेड़ की बात
Ped Ki Baat Class 6 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
वृक्ष बनने की प्रक्रिया किससे शुरू होती है?
(क) तने से
(ख) अंकुर से
(ग) बीज से
(घ) फूल से
उत्तर :
(ग) बीज से
प्रश्न 2.
वृक्ष के किस हिस्से को ‘जड़’ कहा जाता है?
(क) जो हिस्सा माटी के भीतर प्रवेश करता है
(ख) जो हिस्सा माटी से ऊपर बढ़ता है
(ग) पत्तियाँ
(घ) फूल
उत्तर :
(क) जो हिस्सा माटी के भीतर प्रवेश करता है
प्रश्न 3.
पेड़-पौधे भोजन कैसे ग्रहण करते हैं?
(क) फल खाक
(ख) तरल द्रव्य और वायु से
(ग) पानी पीकर
(घ) बीज के माध्यम से
उत्तर :
(ख) तरल द्रव्य और वायु से
प्रश्न 4.
पेड़ के पत्ते किस प्रकार की वायु को शुद्ध करते हैं?
(क) ऑक्सीजन
(ख) नाइट्रोजन
(ग) अंगरक (कार्बन-डाइ-ऑक्साइड)
(घ) हाइड्रोजन
उत्तर :
(ग) अंगारक (कार्बन-डाइ-ऑक्साइड)
प्रश्न 5.
पेड़-पौधे किस तत्त्व के बिना जीवित नहीं रह सकते?
(क) पानी
(ख) माटी
(ग) प्रकाश
(घ) वायु
उत्तर :
(ग) प्रकाश
प्रश्न 6.
पेड़ अपने संतान (बीज) की सुरक्षा के लिए क्या तैयार करता है?
(क) जड़
(ख) तना
(ग) पत्तियाँ
(घ) फूल की पंखुड़ियों से घिरा घर
उत्तर :
(घ) फूल की पंखुड़ियों से घिरा घर
प्रश्न 7.
मधुमक्खियाँ पेड़-पौधों के लिए किस प्रकार लाभकारी होती हैं?
(क) मधु संग्रह करके
(ख) पराग-कण एक फूल से दूसरे फूल तक ले जाकर
(ग) फूलों की सुगंध फैलाकर
(घ) तने को मजबूत बनाकर
उत्तर :
(ख) पराग-कण एक फूल से दूसरे फूल तक ले जाकर
प्रश्न 8.
वृक्ष के सूखने का मुख्य कारण क्या है?
(क) पानी की कमी
(ख) जड़ों का कमजोर होना
(ग) संतान के पोषण के लिए अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर देना
(घ) हवा का आघात सहन न कर पाना
उत्तर :
(ग) संतान के पोषण के लिए अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर देना
प्रश्न 9.
वृक्ष अपने फूलों में क्या संचय करके रखते हैं?
(क) बीज
(ख) पतियाँ
(ग) मधु
(घ) जल
उत्तर :
(ग) मधु
प्रश्न 10.
वृक्ष के गिरने का कारण क्या है?
(क) जड़ का कमजोर होना
(ख) हवा के झोंकों का आघात सहन न कर पाना
(ग) तने का टूटना
(घ) संतान के पोषण में सारी छर्जा खर्च कर देना
उत्तर :
(ख) हवा के झोंकों का आघात सहन न कर पाना
रिक्त स्थान भरें –
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(i) बीज से अंकुर निकलने पर जो अंश माटी के भीतर प्रवेश करता है, उसे _____ कहते हैं।
उत्तर :
जइ
(ii) पेड़-पौधे तरल द्रव्य और _____ से भोजन ग्रहण करते हैं।
उत्तर :
वायु
(iii) पेड़ अपनी संतान की सुरक्षा के लिए फूल की _______ से घिरा एक घर तैयार करता है।
उत्तर :
पंखुड़ियाँ
(iv) पेड़ अपनी संतान के पोषण के लिए अपना सारा ______ खर्च कर देता है।
उत्तर :
रस
(v) हवा का _______ सहन न कर पाने के कारण सूखा पेड़ गिर पड़ता है।
उत्तर :
आघात
रत्य / असत्य –
नीचे दिए गए कथनों में से सत्य या असत्य कथन की पहचान कीजिए।
(i) पेड़ की जड़ मिट्टी में मजयूत होती है और तना ऊपर की ओर उठता है।
उत्तर :
सत्य
(ii) यदि गमला उल्टा लटका दिया जाए, तो पौथे की जड़ ऊपर की ओर और तना नीचे की ओर बढ़ेगा।
उत्तर :
सत्य
(iii) पेड़-पौधे पानी और तरल पदार्थों से भोजन ग्रहण करते हैं, जबकि जानवर ठोस पदार्थ खाते हैं।
उत्तर :
सत्य
(iv) पौधे सूर्य की किरणों को ग्रहण करने के लिए प्रयास नहीं करते हैं।
उत्तर :
असत्य
(v) पेड़ों के फूलों से सजने पर उसकी सुंदरता में वृद्धि होती है।
उत्तर :
सत्य
मिलान करें –
पाठ से चुनकर कुछ तथ्य नीचे दिए गए हैं। सूची 1 का सूची 2 से सही मिलान कीजिए।
सूची 1 | सूची 2 |
1 बीज से अंकुर के बाहर निकलने के बाद कौन-सा भाग माटी में रहता है? | (i) सूख जाते हैं |
2 पेड़-पौधे पानी की कमी के कारण क्या होते है? | (ii) नलियों के माध्यम से |
3 पेड़-पौधे की जड़ कैसे माटी से रस सोखती है? | (iii) तना |
4 सूक्ष्मदर्शीं का उपयोग पेड़ की किस चीज़ का परीक्षण करने में होता है? | (iv) फूलों की पंखुड़ियों से ढकता है |
5 पत्तों में ‘अंगारक’ वायु को कैसे शुद्ध किया जाता है? | (v) शहद |
6 जब पेड़-पौधे प्रकाश नहीं पाते है, तो वे क्या करते हैं? | (vi) सूर्य की किरणों से |
7 बीज के संरक्षण के लिए पेत्र क्या करता है? | (vii) प्रकाश की ओर बढ़ते हैं |
8 पेड़ के फूलों में किस पदार्थ का संचय होता है? | (viii) जड़ |
उत्तर :
सूची 1 | सूची 2 |
1 बीज से अंकुर के बाहर निकलने के बाद कौन-सा भाग माटी में रहता है? | (iii) तना |
2 पेड़-पौधे पानी की कमी के कारण क्या होते है? | (i) सूख जाते हैं |
3 पेड़-पौधे की जड़ कैसे माटी से रस सोखती है? | (ii) नलियों के माध्यम से |
4 सूक्ष्मदर्शीं का उपयोग पेड़ की किस चीज़ का परीक्षण करने में होता है? | (viii) जड़ |
5 पत्तों में ‘अंगारक’ वायु को कैसे शुद्ध किया जाता है? | (vi) सूर्य की किरणों से |
6 जब पेड़-पौधे प्रकाश नहीं पाते है, तो वे क्या करते हैं? | (vii) प्रकाश की ओर बढ़ते हैं |
7 बीज के संरक्षण के लिए पेत्र क्या करता है? | (iv) फूलों की पंखुड़ियों से ढकता है |
8 पेड़ के फूलों में किस पदार्थ का संचय होता है? | (v) शहद |
गद्यांश आधारिश प्रश्न –
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
गद्यांश 1
बहुत दिनों तक मिट्टी के नीचे बीज पड़े रहे। इसी तरह महीना-दर-महीना बीतता गया। सर्दियों के बाद वसंत आया। उसके बाद वर्षां की शुरुआत में दो-एक दिन पानी बरसा। अब और छिपे रहने की आवश्यकता नहीं थी! मानों बाहर से कोई शिशु को पुकार रहा हो ‘और सोए मत रहो, ऊपर उठ जाओ, सूरज की रोशनी देखो।’ आहिस्ता आहिस्ता बीज का ढक्कन दरक गया, दो सुकोमल पत्तियों के बीच अंकुर बाहर निकला। अंकुर का एक अंश नीचे माटी में मजबूती से गड़ गया और दूसरा अंश माटी भेदकर ऊपर की ओर उठा। क्या तुमने अंकुर को उठते देखा है? जैसे कोई शिशु अपना नन्हा-सा सिर उठाकर आश्चर्य से नई दुनिया को देख रहा है!
प्रश्न 1.
बीज के बाहर निकलने के लिए किस मौसम की शुरुआत महत्त्वपूर्ण थी?
(क) गर्मी
(ख) सदीं
(ग) वसंत
(घ) बारिश
उत्तर :
(ग) वसंत
प्रश्न 2.
अंकुर का एक अंश कहाँ गड़ जाता है और दूसरा अंश कहाँ उठता है?
(क) जड़ ऊपर की ओर, तना नीचे की ओर
(ख) जड़ नीचे की ओर, तना ऊपर की ओर
(ग) जझ़ ऊपर की ओर, तना समानांतर
(घ) जड़ और तना दोनों ऊपर की ओर
उत्तर :
(ख) जड़ नीचे की ओर, तना ऊपर की ओर
प्रश्न 3.
बीज से अंकुर बाहर निकलते समय किस तरह का दृश्य देखने को मिलता है?
(क) अंकुर बहुत तेजी से बाहर आता है
(ख) अंकुर धीरे-धीरे और सावधानी से बाहर आता है
(ग) अंकुर अचानक बाहर आता है और तुरंत बढ़ने लगता है
(घ) अंकुर कुछ समय के लिए रुक जाता है
उत्तर :
(ख) अंकुर धीरे-धीरे और सावधानी से बाहर आता है
प्रश्न 4.
बीज को अब छिपे रहने की आवश्यकता क्यों नहीं थी?
उत्तर :
बहुत समय तक बीज मिट्टी के नीचे पड़े रहे। महीनों बीतने पर सर्दियों के बाद वसंत आने व पानी बरसने पर बीज्र अब छिपा नहीं रहा अपितु अंकुरित होकर ऊपर आने लगा।
प्रश्न 5.
बीज के बाहर निकलने की प्रक्रिया के दौरान क्या आवाज आ रही थी?
उत्तर :
आवाज़ ऐसी थी जैसे कोई शिशु पुकार रहा हो, ‘और सोए मत रहो, ऊपर उठ जाओ, सूरज की रोशनी देखो।’
प्रश्न 6.
अंकुर का ऊपर की ओर उठना कैसा प्रतीत होता है?
उत्तर :
अंकुर का ऊपर की ओर उठना ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई शिशु अपना नन्हा-सा सिर उठाकर आश्चर्य-से नई दुनिया को देख रहा है।
गद्यांश 2
जब सूर्य का प्रकाश पड़ता है, तब पत्ते सूर्य-ऊर्जा के सहारे ‘अंगारक’ वायु से अंगार निःशेष कर डालते हैं और यही अंगार वृक्ष के शरीर में प्रवेश करके उसका संवर्दन करते हैं। पेड़-पौधे प्रकाश चाहते हैं। प्रकाश न मिलने पर ये बच नहीं सकते। पेड़-पौधों की सर्वाधिक कोशिश यही रहती है कि किसी तरह उन्हें थोड़ा-सा प्रकाश मिल जाए। यदि खिड़की के पास गमले में पौधा रखो, तब देखोगे कि सारी पत्तियाँ व डालियाँ अंधकार से बचकर प्रकाश की ओर बढ़ रही हैं। वन-अरण्य में जाने पर पता लगेगा कि तमाम पेड्ग-पौधे इस होड़ में सचेष्ट हैं कि कौन जल्दी से सिर उठाकर पहले प्रकाश को झपट ले। बेल-लताएँ छाया में पड़ी रहने से, प्रकाश के अभाव में मर जाएँगी। इसलिए वे पेड़ों से लिपटती हुई, निरंतर ऊपर की ओर अग्रसर होती रहती हैं।
प्रश्न 1.
सूर्य का प्रकाश पड़ने पर पत्ते ‘अंगारक’ वायु को किस चीज़ में बदलते हैं?
(क) जल
(ख) ऊर्जा
(ग) अंगार
(घ) शर्करा
उत्तर :
(ग) अंगार
प्रश्न 2.
यदि पौधा अंधकार में रखा जाए, तो उसकी पत्तियाँ और डालियाँ किस ओर बढ़ेंगी?
(क) अंधकार की ओर
(ख) क्षितिज की ओर
(ग) प्रकाश की ओर
(घ) नीचे की ओर
उत्तर :
(ग) प्रकाश की ओर
प्रश्न 3.
पेड़-पौधे प्रकाश की कमी से कैसे प्रभावित होते हैं?
(क) वे जल्दी से फल-फूलने लगते हैं
(ख) वे मुरझाने लगेंगे और मर जाएँगे
(ग) वे अधिक तेजी से बढ़ने लगते हैं
(घ) वे अपनी शाखाएँ और पत्तियाँ गिरा देते हैं
उत्तर :
(ख) वे मुरझाने लगेंगे और मर जाएँगे
प्रश्न 4.
पेड़-पौधों की प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रवृत्ति को कैसे वर्णित किया गया है?
उत्तर :
पेड़-पौधों की प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रवृत्ति को सचेष्ट होड़ के रूप में वर्णित किया गया है, जिसमें वे तेज़ी से प्रकाश की ओर बढ़ने की कोशिश करते हैं।
प्रश्न 5.
बेल-लताएँ पेड़ों से लिपटती क्यों रहती हैं?
उत्तर :
बेल-लताएँ पेड़ों से इसलिए लिपटती रहती हैं, क्योंकि वे छाया में पड़ी रहती हैं। प्रकाश के अभाव में वे मर जाएँगी, इसलिए वे निरंतर पेड़ों से लिपटकर ऊपर की ओर अग्रसर होती रहती हैं।
प्रश्न 6.
खिड़की के पास गमला रखने से क्या होगा?
उत्तर :
खिडकी के पास गमला रखने से सारी पत्तियाँ व डालियाँ-अंधकार से बचकर प्रकाश की ओर बढ़ेंगी, क्योंकि पेड़-पौधों की सर्वाधिक कोशिश होती है कि उन्हे थोड़ा-सा प्रकाश मिल जाए।
गद्यांश 3
पेड़ों पर मुस्कराते फूल देखकर हमें कितनी खुशी होती है! शायद पेड़ भी कम प्रफुल्लित नहीं होते! खुशी के माँके पऱ हम अपने परिजनों को निमंत्रित करते है। उसी प्रकार फूलों की बहार छाने पर पेड-पौधे भी अपने बंधु-बांधवों को बुलाते हैं। स्नेहसिक्त वाणी में पुकार सकते हैं, कहाँ हो मेरे बंधु, मेरे बांधव, आज मेरे घर आओ। यदि रास्ता भटक जाओ, कहीं घर पहचान नहीं सको, इसलिए रंग-बिरंगे फूलों के निशान लगा रखे हैं। ये रंगीन पंखुड़ियाँ दूर से देख सकोगे। मधुमक्खी व तितली के साथ वृक्ष की चिरकाल से घनिष्ठता है। वे दल-बल सहित फूल देखने आती हैं। कुछ पतंगे दिन के समय पक्षियों के डर से बाहर नहीं निकल सकते। पक्षी उन्हें देखते ही खा जाते है, इसलिए रात का अँधेरा घिरने तक वे छिपे रहते हैं। शाम होते ही उन्हें बुलाने की खातिर फूल चारों तरफ़ सुगंध-ही-सुगंध फैला देते हैं।
प्रश्न 1.
पेड़-पौधे अपने बंधु-बांधवों को किस माध्यम से बुलाते हैं?
(क) आवाज़ से
(ख) रंग-बिरंगे फूल से
(ग) सुगंध से
(घ) प्रकाश से
उत्तर :
(ख) रंग-बिरंगे फूल से
प्रश्न 2.
मधुमक्वी और तितली पेड़ों के फूलों पर क्यों आती हैं?
(क) भोजन की खोज में
(ख) नींद की तलास में
(ग) खेल के लिए
(घ) विश्राम करने के लिए
उत्तर :
(क) भोजन की खोज में
प्रश्न 3.
पतंगे दिन के समय बाहर क्यों नहीं निकलते?
(क) वे ठंडे मौसम से बचना चाहते है
(ख) वे पक्षियों से डरते है
(ग) वे पानी की तलाश में हैं
(घ) वे सोना चाहते हैं
उत्तर :
(ख) वे पक्षियों से उरते हैं
प्रश्न 4.
वृक्ष की लंबे समय से किसके साथ घनिष्ठता है?
उत्तर :
मधुमक्खी व वितली के पाथ वृक की चिरकाल से घनिष्ठता है।
प्रश्न 5.
फूलों की सूएं अं उपयोग किसलिए किया जाता है?
उत्तर :
फूलों की सुगंब का उपयोग पतंगों को आकर्षित करने के लिए किया जाता है, जिससे वे शाम को बाहर आ सकें।
प्रश्न 6.
पेड़-पौधे अपने खुरी के अवसर पर किस प्रकार का संकेत देते हैं?
उत्तर :
पेड-पौथे खुशी के अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों के माध्यम से संकेत देते है।
व्याकरण आधारित प्रश्न –
प्रश्न 1.
पाठ के आधार पर शब्द समूह को पूर्ण कीजिए।
(i) रस
(ii) श्वास
(iii) जीव
(iv) पेड़
(v) पराग
(vi) मोह
(vii) हरा
उत्तर :
(i) रस-पान
(ii) श्वास-प्रवास
(iii) जीव-जंतु
(iv) पेड़-पौधे
(v) पराग-कण
(vi) मोह-माया
(vii) हरा-भरा
प्रश्न 2.
पाठ में पुनरुक्त शब्दों का प्रयोग हुआ है। किन्हीं पाँच पुनरुक्त शब्दों को छाँटकर लिखिए; जैसे- जल्दी-जल्दी।
उत्तर
(i) धीरे-धीरे
(ii) रेशे-रेशे
(iii) फूल-फूल
(iv) छोटी-छोटी
(v) थर-थर
मैं सबसे छोटी होऊँ Class 6 MCQs Questions with Answers
Question 1.
‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता किसके द्वारा लिखी गई है?
(a) भगवत शरण उपाध्याय
(b) गुणाकर मुले
(c) विष्णु प्रभाकर
(d) सुमित्रानंदन पंत
Answer
Answer: (d) सुमित्रानंदन पंत
Question 2.
सबसे छोटी होने की कामना क्यों की गई है?
(a) अपनी जिम्मेदारियाँ न सँभालने के लिए
(b) सदा माँ के साथ रहने केलिए
(c) डर से बचने के लिए
(d) सदा सुरक्षित रहने केलिए
Answer
Answer: (b) सदा माँ के साथ रहने केलिए
Question 3.
बच्ची किसके साथ रहने के लिए बड़ी नहीं होना चाहती?
(a) माँ
(b) पिता
(c) दादा-दादी
(d) दोस्त
Answer
Answer: (a) माँ
Question 4.
माँ के आँचल की छाया में बच्ची कैसा महसूस करती है?
(a) निर्भय
(b) उदास
(c) भयभीत
(d) इनमें कोई नहीं
Answer
Answer: (a) निर्भय
Question 5.
बड़ी बनने का क्या नुकसान है ? .
(a) बड़ी बनने से माँ सदा साथ नहीं रहती
(b) बड़ी होने पर कोई खिलौना नहीं देता
(c) बड़ी होने पर कोई जन्म दिन नहीं मानता
(d) बड़ी होने पर शादी कर दी जाती है
Answer
Answer: (a) बड़ी बनने से माँ सदा साथ नहीं रहती
(1)
मैं सबसे छोटी होऊँ,
तेरी गोदी में सोऊँ,
तेरा अंचल पकड़-पकड़कर
फिरूँ सदा माँ! तेरे साथ,
कभी न छोड़ें तेरा हाथ!
बड़ा बनाकर पहले हमको
तू पीछे छलती है मात!
हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
साथ नहीं फिरती दिन-रात!
अपने कर से खिला, धुला मुख,
धूल पोंछ, सज्जित कर गात,
थमा खिलौने, नहीं सुनाती
हमें सुखद परियों की बात!
ऐसी बड़ी न होऊँ मैं
तेरा स्नेह न खोऊँ मैं,
तेरे आंचल की छाया में
छिपी रहूँ निस्पृह, निर्भय,
कहूँ-दिखा दे चंद्रोदय!
Question 1.
इस कविता के लेखक कौन हैं?
(a) भगवत शरण उपाध्याय
(b) सुमित्रानंदन पंत
(c) कृष्णा सोबती
(d) सुभद्रा कुमारी चौहान
Answer
Answer: (b) सुमित्रानंदन पंत
Question 2.
बालिका क्या होना चाहती है?
(a) सबसे बड़ी
(b) सबसे छोटी
(c) प्रिय बालिका
(d) सामान्य
Answer
Answer: (b) सबसे छोटी
Question 3.
बच्ची किसके साथ फिरना चाहती है?
(a) अपने भाई के
(b) अपनी बहन के
(c) अपने मित्रों के
(d) अपनी माँ के
Answer
Answer: (d) अपनी माँ के
Question 4.
सबसे छोटी होने पर माँ से कौन-कौन से सुख प्राप्त होते हैं?
(a) माँ के साथ सोने का
(b) माँ के हाथों से खाना खाने का
(c) गोदी में सोने और उनका आँचल पकड़कर उसके साथ घूमने का
(d) माँ के साथ सारा दिन बिताने का
Answer
Answer: (c) गोदी में सोने और उनका आँचल पकड़कर उसके साथ घूमने का
Question 5.
माँ बच्ची को अब कौन-सी कहानियाँ नहीं सुनाती?
(a) भालू की
(b) भूत की
(c) परियों की
(d) रामायण की।
Answer
Answer: (c) परियों की
Question 6.
कवि ने अपना विचार किसके माध्यम से प्रकट किया है? .
(a) माँ के रूप में
(b) छोटी बच्ची के रूप में
(c) एक छोटे बच्चे के रूप में
(d) एक कवि के शब्दों में
Answer
Answer: (b) छोटी बच्ची के रूप में
(2)
मैं सबसे छोटी होऊँ,
तेरी गोदी में सोऊँ,
तेरा अंचल पकड़-पकड़कर
फिरूँ सदा माँ! तेरे साथ,
कभी न छोड़ें तेरा हाथ!
बड़ा बनाकर पहले हमको
तू पीछे छलती है मात!
हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
साथ नहीं फिरती दिन-रात!
Question 1.
कवि और कविता का नाम लिखिए।
Answer
Answer:
कवि का नाम-सुमित्रानंदन पंत
कविता का नाम-मैं सबसे छोटी होऊँ।
Question 2.
किसकी क्या इच्छा है?
Answer
Answer: छोटी बच्ची की यह इच्छा है कि वह सबसे छोटी हो जाए और सदा माँ की गोद में सोए।
Question 3.
वह अंचल पकड़कर क्यों फिरना चाहती है?
Answer
Answer: बच्ची अपनी माँ का अंचल पकड़कर सदा उसके साथ-साथ फिरना चाहती है ताकि उसे माँ का प्यार मिलता रहे।
(3)
अपने कर से खिला, धुला मुख,
धूल पोंछ, सज्जित कर गात,
थमा खिलौने, नहीं सुनाती
हमें सुखद परियों की बात!
कहूँ-दिखा दे चंद्रोदय!
ऐसी बड़ी न होऊँ मैं,
तेरा स्नेह न खोऊँ मैं,
तेरे अंचल की छाया में
छिपी रहूँ निस्पृह, निर्भय,
Question 1.
बड़ा होने पर माँ क्या नहीं करती?
Answer
Answer: बड़ा होने पर माँ बच्चों को खाना नहीं खिलाती, मुँह नहीं धुलाती, सजाती-सँवारती नहीं, खिलौने नहीं देती और परियों की कहानी नहीं सुनाती।
Question 2.
बच्ची माँ से क्या अपेक्षा करती है?
Answer
Answer: बच्ची माँ से अपेक्षा रखती है कि उसका हाथ पकड़कर दिन-रात उसे घुमाए, हाथ से खिलाए, नहलाए-धुलाए, उसे सजाए, परियों की कहानियाँ सुनाए और खिलौने दे।
Question 3.
बच्ची माँ के साथ हरदम क्यों रहना चाहती है?
Answer
Answer: बच्ची माँ के साथ हरदम इसलिए रहना चाहती है ताकि सदा वह बच्ची के रूप में ही रहना चाहती है, क्योंकि माँ का साथ छूटना उसे अच्छा नहीं लगता।
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 13 पेड़ की बात with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 6 Hindi पेड़ की बात MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.