Students prefer NCERT Class 5 Hindi Veena Solutions Chapter 1 किरन कविता के प्रश्न उत्तर Kiran Kavita Poem Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Kiran Class 5 Question Answer
Class 5 Hindi Kiran Question Answer
कक्षा 5 हिंदी पाठ 1 प्रश्न उत्तर – Class 5 Hindi Chapter 1 Kiran Poem Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपको कैसे पता चलता है कि सुबह हो गई है ?
उत्तर :
मुझे सूरज के निकलने से पता चलता है कि सुबह हो गई है। चारों ओर रोशनी फैल जाती है। पक्षी चहचहाने लगते हैं।
प्रश्न 2.
ऐसे कौन-कौन से कार्य हैं जो सूर्य के प्रकाश के बिना संभव नहीं हैं?
उत्तर :
सूरज के बिना हम कपड़े नहीं सुखा सकते, रोशनी के बिना कहीं भी आना-जाना कठिन हो जाएगा। सूरज के बिना पौधे खाना नहीं बना पाएँगे।
प्रश्न 3.
सुबह और शाम में से आपको कौन-सा समय अधिक अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर :
सुबह और शाम में से मुझे सुबह का समय ज्यादा अच्छा लगता है क्योंकि सुबह सब कुछ सुंदर और ताज़ा लगता है। ठंडी-ठंडी हवा चलती है और मुझे सुबह उठकर पढ़ना अच्छा लगता है।
![]()
पाठ से
सही उत्तर पर सूरज का चित्र (✶) बनाइए-
प्रश्न 1.
किरन के अनुसार वह मुख्य रूप से कौन-सा काम करती है?
(क) सोते बच्चों को जगाना
(ख) खेलते बच्चों को सुलाना
(ग) बच्चों के साथ खेलना
(घ) परी कथाएँ पढ़ना-पढ़ाना
उत्तर :
(क) सोते बच्चों को जगाना
प्रश्न 2.
बालिका को बहुत देर तक नींद क्यों नहीं आई?
(क) क्योंकि वह देर रात तक खेल रही थी।
(ख) क्योंकि वह पढ़ रही थी ।
(ग) क्योंकि उसे बहुत गरमी लग रही थी।
(घ) क्योंकि वह घूमने गई थी।
उत्तर :
(ख) क्योंकि वह पढ़ रही थी ।
प्रश्न 3.
जब किरन आई, उस समय बालिका क्या कर रही थी ?
(क) वह सो रही थी।
(ख) वह खेल रही थी।
(ग) वह गीत गा रही थी।
(घ) वह पढ़ और लिख रही थी।
उत्तर :
(क) वह सो रही थी।
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
किरन ने दूसरी दुनिया में जाने की बात क्यों कही होगी?
उत्तर :
किरन ने दूसरी दुनिया में जाने की बात इसलिए कही होगी क्योंकि धरती गोल है और जब एक जगह दिन होता है तो दूसरी जगह रात होती है । किरन दूसरी दुनिया में सोए हुए बच्चों को जगाने जाती है।
प्रश्न 2.
“ वहाँ शाम हो जाती है तो
लौट यहाँ फिर आती हूँ ।”
उपर्युक्त पंक्तियों में ‘वहाँ’ और ‘यहाँ’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुए हैं ?
उत्तर :
‘वहाँ’ का अर्थ है – धरती का दूसरा भाग जहाँ रात होती है जैसे अमेरीका आदि ।
‘यहाँ’ का अर्थ है- हमारा देश भारत या ऐसी जगह जहाँ फिर सुबह होती है।
प्रश्न 3.
प्रकृति हमें प्रकाश, फल, फूल, लकड़ी, वायु, पानी और बहुत कुछ देती है। हम प्रकृति के लिए क्या-क्या कर सकते हैं? सोचिए और अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए ।
उत्तर :
हमें जितना हो सके पर्यावरण को स्वच्छ ( साफ़ ) रखना चाहिए, प्रदूषण नहीं फैलाना चाहिए । अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, पेड़ों को काटना नहीं चाहिए। हमें जीव-जंतुओं को भी नहीं मारना चाहिए।
प्रश्न 4.
कविता की किन पंक्तियों से पता चलता है कि किरन बालिका के साथ दिन भर रहती है ? उन पंक्तियों को चुनकर लिखिए।
उत्तर :
“कल तो तेरे साथ शाम तक
खेल बहुत से खेली मैं । ”
समझ और अनुभव
प्रश्न 1.
“ कहने लगी किरन यह सुनकर
मैं ही कब सो पाती हूँ ।
तुम्हें सुलाकर एक दूसरी
दुनिया में मैं जाती हूँ।”
किरन कितना परिश्रम करती है, यहाँ से वहाँ नियत समय पर प्रतिदिन आती-जाती है। आपको अपने आस-पास कौन-कौन परिश्रम करते दिखाई देते हैं?
उत्तर :
मेरे आस-पास मेरे दादा-दादी, मम्मी- पापा, रिक्शावाला, सफाईकर्मी, अध्यापक, डॉक्टर और पुलिस वाले परिश्रम करते दिखाई देते हैं।
प्रश्न 2.
वे कौन-कौन से लोग हैं जो किरन की भाँति आपको जगाते हैं, आपके साथ खेलते हैं और प्रोत्साहित करते हैं? उनके लिए आप क्या-क्या करते हैं, यह भी लिखिए।
उत्तर :
मेरी माँ मुझे जगाती हैं, पापा और दादा मेरे साथ खेलते हैं और मेरे अध्यापक मुझे हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। मैं उनके छोटे-छोटे कामों में उनकी सहायता करता हूँ जैसे- बॉलकनी से अखबार उठाकर लाना, दादा जी को चश्मा देना और माँ के लिए पूजा के फूल तोड़ना । मैं इन सबका कहना भी मानता हूँ ।
प्रश्न 3.
आपके घर या प्रदेश में सूर्य अथवा चाँद से जुड़े किसी एक त्योहार का पता लगाइए और उसके बारे में लिखिए ।
उत्तर :
करवाचौथ – मेरे घर पर यह त्योहार मनाया जाता है। यह चाँद को समर्पित त्योंहार है। इसमें विवाहित स्त्रियाँ ‘निर्जला व्रत’ रखती हैं। चाँद को अर्ध्य देकर अपने पति के हाथ से जल ग्रहण करती हैं। यह पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि में मनाया जाता है।
![]()
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
यदि किरन कभी न आए या न जाए तो क्या होगा?
उत्तर :
अगर किरन कभी न आए तो धरती पर जीवन जीना बहुत मुश्किल हो जाएगा। हर तरफ अँधेरा रहेगा, पेड़-पौधे सूख जाएँगे और ठंड बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।
प्रश्न 2.
यदि आपको किरन के साथ दूसरी दुनिया में जाने का अवसर मिले तो आप कहाँ जाना चाहेंगे और क्यों ?
उत्तर :
अगर मुझे किरन के साथ दूसरी दुनिया में जाने का अवसर मिले तो मैं मिलेनियम आइलैंड जो प्रशांत महासागर में स्थित किरीबाती नाम के देश में है, वहाँ जाना चाहूँगा । वहाँ सूरज सबसे पहले निकलता है और मैं देखना चाहता हूँ कि वहाँ की सुबह कैसी होती है।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
“ कल तो तेरे साथ शाम तक
खेल बहुत से खेली मैं।”
‘शाम’ के लिए हम संध्या, साँझ, सायं जैसे शब्दों का भी प्रयोग करते हैं। मिलते-जुलते या समान अर्थ वाले ऐसे शब्दों को समानार्थी शब्द कहते हैं।
नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्दों पर घेरा बनाइए-
1. नभ – आकाश, अंबर, नभचर
2. हवा – वायु, व्योम, पवन
3. पेड़ – विशाल, वृक्ष, तरु
4. फूल – कुसुम, सरिता, सुमन
5. दुनिया – भूमि, संसार, विश्व
उत्तर :

प्रश्न 2.
दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्दों से कीजिए-
(क) मैं आज यह परी – कथा पढूँगा, _____ आप पढ़ लेना।
(ख) मैं जब तक खेलने के लिए आई तब तक हरिका चली _____ थी।
(ग) वह _____ आया और शाम को चला गया।
(घ) मेरे जागने और _____ का समय निश्चित है।
उत्तर :
(क) कल
(ख) गई
(ग) सुबह
(घ) सोने
प्रश्न 3.
“चिड़ियाँ गाती गीत चलीं
हवा चली, खिल उठे पेड़ सब | ”
इन पंक्तियों को सामान्य बातचीत के रूप में लिखा जाए तो ऐसे लिखेंगे-
“चिड़ियाँ गीत गाती हुई उड़ रही थीं, हवा चलने लगी, हवा के चलने से पेड़-पौधों की पत्तियाँ भी हिलने लगीं जैसे कि वे प्रसन्नता से झूम रही हों। ”
आप भी सामान्य ढंग से कही गई बात को कविता का रूप दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, इन पंक्तियों को पढ़िए-
” चंद्रमा चमक रहा है, तारे भी चमक रहे हैं, आकाश में प्रकाश ही प्रकाश हो गया है।”
आइए, इन पंक्तियों को कविता का रूप देने का प्रयास करते हैं-
” चंदा चमका तारे चमके
चमका सारा अंबर”
आप भी सामान्य रूप से कही गई किसी बात को कविता के रूप में लिखने का प्रयास कीजिए।
उत्तर :
सामान्य रूप से कही गई बात – चारों और फूल खिल रहे हैं, तितलियाँ उड़ रहीं हैं, मोर नाच रहा है। देखो, वसंत आ गया है।
कविता के रूप में कही गई बात –
“फूल खिले हैं चारों ओर
उड़े तितलियाँ, नाचे मोर
देखो! आया वसंत। ”
![]()
आपकी बातचीत
कविता में बालिका, किरन से बात कर रही है। यदि आपको भी नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी से बात करने का अवसर मिले तो आप किससे बात करना चाहेंगे? अपने चुने गए विकल्प के सामने सही का चिह्न (✓) लगाइए-

उत्तर :

मैं तितली से पूछना चाहूँगा कि तुम इतनी प्यारी और कोमल कैसे होती हो? तुम इतने सुंदर पंख कहाँ से लाई हो? तुम्हारे पंख इतने रंग-बिरंगे कैसे होते हैं ?
अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए कि आप इनसे क्या बातचीत करेंगे?
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।
अपने सहपाठियों की सहायता से इस बातचीत का अभिनय भी कीजिए ।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।