Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 1 किरन कविता Kiran Kavita Poem Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Kiran Kavita Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer Kiran
NCERT Class 5 Hindi Chapter 1 Extra Questions किरन
किरन कविता Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
बच्ची किरन से क्या कहती है ?
(क) वह इतनी जल्दी क्यों आ गई?
(ख) वह देर से क्यों आई?
(ग) वह कहाँ थी ?
(घ) वह क्या कर रही थी ?
उत्तर:
(क) वह इतनी जल्दी क्यों आ गई?
प्रश्न 2.
बच्ची कहाँ से उठ नहीं पाई ?
(क) कुर्सी से
(ख) चटाई से
(ग) ज़मीन से
(घ) बिस्तर से
उत्तर:
(घ) बिस्तर से
प्रश्न 3.
बच्ची सुबह देर से क्यों उठी?
(क) क्योंकि वह रात को कहानियाँ पढ़ रही थी
(ख) क्योंकि वह देर रात तक टीवी देख रही थी
(ग) क्योंकि वह रातभर सुलेख लिख रही थी
(घ) क्योंकि रात को उसे नींद नहीं आ रही थी
उत्तर:
(क) क्योंकि वह रात को कहानियाँ पढ़ रही थी
प्रश्न 4.
कविता में बच्ची किससे बात करती है?
(क) किरन से
(ख) आसमान से
(ग) फूलों से
(घ) बच्चों से
उत्तर:
(क) किरन से
प्रश्न 5.
कविता के कवि का नाम चुनिए
(क) निरंकार शर्मा
(ख) निरंकार वर्मा
(घ) निरंकार देव ‘सेवक’
(ग) देव वर्मा
उत्तर:
(घ) निरंकार देव ‘सेवक’
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
प्रश्न 1.
तू ____ से सोई होगी पर
उत्तर:
सुख
प्रश्न 2.
मुझको _____ नहीं आई।
उत्तर:
नींद
प्रश्न 3.
परी _____ पढ़ते-पढ़ते
उत्तर:
कथाएँ
प्रश्न 4.
बड़ी _____ में सो पाई।
उत्तर:
देर
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
कहने लगी किरन यह सुनकर
मैं ही कब सो पाती हूँ।
तुम्हें सुलाकर एक दूसरी
दुनिया में मैं जाती हूँ।
बच्चे जो बिस्तर में सोए
होते, उन्हें जगाती हूँ।
वहाँ शाम हो जाती है तो
लौट यहाँ फिर आती हूँ ।
प्रश्न 1.
किरन किन्हें जगाने आती है ?
(क) सोते हुए बच्चों को
(ख) रोते हुए बच्चों को
(ग) खाते हुए बच्चों को
(घ) किसी को नहीं जगाती
उत्तर:
(क) सोते हुए बच्चों को
प्रश्न 2.
किरन कब लौट जाती है?
(क) रात को
(ख) दिन में
(ग) शाम को
(घ) बारिश में
उत्तर:
(ग) शाम को
प्रश्न 3.
किरन क्या कहती है ?
उत्तर:
किरन कहती है कि ‘मैं ही कब सो पाती हूँ।’
प्रश्न 4.
किरन बच्ची को सुलाकर कहाँ जाती है?
उत्तर
किरन बच्ची को सुलाकर एक दूसरी दुनिया में जाती है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
किरन सुबह जल्दी उठकर क्यों आ जाती है ?
उत्तर:
किरन सुबह जल्दी उठकर इसलिए आती है, क्योंकि वह रात में सोए हुए बच्चों को जगाती है।
प्रश्न 2.
बच्ची कल किरन के साथ क्या कर रही थी?
उत्तर:
बच्ची कल किरन के साथ सुबह से शाम तक खेल रही थी।
प्रश्न 3.
बच्ची रात में देर तक क्यों जगी ?
उत्तर:
बच्ची रात में देर तक इसलिए जगी, क्योंकि वह कहानियाँ पढ़ रही थी।
प्रश्न 4.
कविता में किरन बच्चों को क्यों जगाती है?
उत्तर:
कविता में किरन बच्चों को इसलिए जगाती है, ताकि बच्चे जाग जाएँ और अपनी दिनचर्या समय से शुरू कर दें।
![]()
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए |
(क) जो कभी न मरे _______
(ख) जो जीता न जा सके _______
(ग) जो दिखाई न दे _______
(घ) जिसकी तुलना न हो _______
(ङ) रात में घूमने वालों _____
(च) साथ में पढ़ने वाला _______
उत्तर:
(क) अमर
(ख) अजेय
(ग) अदृश्य
(घ) अतुलनीय
(ङ) निशाचर
(च) सहपाठी
प्रश्न 2.
कारक चिह्नों द्वारा वाक्य पूरा कीजिए ।
हे राम !, ने, से, को, ने, से, को
(क) मोहन ____ साँप ____ मारा।
(ख) बच्चे खिलौनों _____ खेल रहे हैं।
(ग) माँ _____ अपने बच्चों के लिए खाना बनाया।
(घ) मैंने बच्चे _____ किताब दी ।
(ङ) पेड़ ____ आम गिरा ।
(च) _____ यह क्या हो गया?
उत्तर:
(क) ने, को
(ख) से
(ग) ने
(घ) को
(ङ) से
(च) हे राम!
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘सुबह’ विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर:
सुबह का समय दिन की सबसे खूबसूरत शुरुआत होती है। जब सूरज की पहली किरन धरती पर पड़ती है, सब जगह एक सुनहरी चमक फैल जाती है। हवा ठंडी और ताजगी भरी होती है, जिससे हमें ऊर्जा और शक्ति मिलती है। बच्चे नहा-धोकर स्कूल की तैयारी करते हैं, उस समय पक्षियों का मधुर चहचहाना, फूलों की ताजगी और पेड़ों की हरियाली मन को आनंदित कर देती है।
हम अपने माता-पिता को ‘गुड मॉर्निंग’ कहते हैं और नाश्ते में फल, दूध या दही लेते हैं। इससे शरीर को शक्ति मिलती है और मन प्रसन्न रहता है । सुबह का समय पढ़ाई के लिए भी उपयुक्त होता है, क्योंकि इस समय मन शांत और ध्यान केंद्रित रहता है।