Reading Class 5 Hindi Notes Veena Chapter 8 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra Summary in Hindi helps students understand the main plot quickly.
Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra Class 5 Summary in Hindi
Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra Class 5 Hindi Summary
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा का सारांश – Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra Summary in Hindi
“काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा” पाठ एक पत्र के रूप में लिखा गया है जिसमें लेखक अरूप कुमार दत्ता अपने भतीजे – भतीजियों को असम स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा का वर्णन करता है। लेखक बताते हैं कि काजीरंगा ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है और यहाँ अनेक प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं।
वे सुबह – सुबह हाथी की सवारी पर निकले और कई जंगली जानवर देखे। उन्होंने खासकर एक सींग वाले गैंडे (इंडियन राइनो) को देखा, जो भारत और नेपाल के जंगलों में ही पाया जाता है। उसकी मोटी त्वचा को कवच जैसा बताया गया है। महावत ने उससे जुड़ी एक रोचक कथा भी सुनाई।

![]()
लेखक आगे बताते हैं कि पहले इंडियन राइनों की संख्या बहुत अधिक थी, लेकिन उसके सींग के लिए शिकार किया गया जिससे वह लगभग विलुप्त के कगार पर पहुँच गया। वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध किया कि उसके सींग में कोई औषधीय गुण नहीं है। अब इसकी संख्या काजीरंगा में अधिक है।
इसके बाद उन्होंने हिरणों के कई झुंड, जंगली सुअर और अन्य जानवर देखे । फिर वे बील (झील) पर गए जहाँ अनेक प्रकार के पक्षी देखे-जैसे पेलिकन, सारस, बगुला आदि। लौटते समय उन्होंने जंगली हाथियों का झुंड भी देखा।
काजीरंगा में रॉयल बंगाल टाइगर भी होता है, पर वह रात में बाहर आता है, इसलिए लेखक उसे नहीं देख सके। पूरी यात्रा लेखक के लिए एक अद्भुत अनुभव रही।
काजीरंगा की यात्रा से लेखक को भी पशु-पक्षियों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का अनुभव हुआ, इससे हमको भी प्रकृति और जीवन के प्रति प्रेम की सीख लेनी चाहिए।
यह पाठ हमें वन्य जीवों से प्रेम और संरक्षण की सीख देता है। लेखक ने जानवरों की शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को देखकर यह प्रश्न उठाया कि मनुष्य भी ऐसे क्यों नहीं रह सकते? इससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ मेल-जोल और सह-अस्तित्व की भावना रखनी चाहिए ।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा शब्दार्थ
पृष्ठ 85
- उद्यान-बाग-बगीचा।
- प्रसिद्ध – मशहूर ।
- संदेह – शक ।
- इंडियन राइनो – भारतीय गैंडा ।
- महावत – हाथी का सवार, प्रशिक्षक |
- कथा – कहानी ।
![]()
पृष्ठ 86
- रणक्षेत्र – युद्ध का मैदान ।
- औषधि – दवा ।
- शिशु – बच्चा ।
- हिंसक – हिंसा करने वाला ।
- झुंड – समूह |
- बौना – ठिगना या नाटा (जिसका कद सामान्य से बहुत छोटा होता है ) ।
- शीघ्र – जल्दी |
पृष्ठ 87
- ड्राइवर – चालक ।
- बील- झील ।
- पेलिकन – एक जलीय पक्षी ।
- ऊदबिलाव – एक अर्ध- जलीय स्तनधारी जीव जो नेवला परिवार से संबंधित है।
- निगरानी – देखभाल ।
- गाइड – पथप्रदर्शक |