Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 8 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 8 Extra Question Answer Kaziranga Rashtriya Udyan Ki Yatra
NCERT Class 5 Hindi Chapter 8 Extra Questions काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) असम
(ग) बिहार
(घ) राजस्थान
उत्तर:
(ख) असम
प्रश्न 2.
काजीरंगा किस पशु के लिए सबसे प्रसिद्ध है?
(क) बाघ
(ख) हाथी
(ग) एक सींग वाला गैंडा
(घ) हिरण
उत्तर:
(ग) एक सींग वाला गैंडा
प्रश्न 3.
लेखक ने उद्यान की यात्रा किस पर बैठकर की?
(क) ऊँट
(ख) जीप
(ग) हाथी
(घ) नाव
उत्तर:
(ग) हाथी
प्रश्न 4.
लेखक को बाघ क्यों नहीं दिखाई दिया?
(क) वे बहुत दूर
(ख) वे छोटे होते हैं
(ग) वे दिन में नहीं निकलते
(घ) वे उद्यान में नहीं हैं
उत्तर:
(ग) वे दिन में नहीं निकलते
प्रश्न 5.
लेखक ने झील (बील) में कौन-से जलचर देखे ?
(क) मगरमच्छ
(ख) कछुए
(ग) ऊदबिलाव
(घ) मछलियाँ
उत्तर:
(ग) ऊदबिलाव
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए।
रणक्षेत्र, संदेह, पेलिकन, सारस, बगुला, ब्रह्मपुत्र, बच्चे
प्रश्न 1.
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ______ नदी के किनारे स्थित है।
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र
प्रश्न 2.
हिरण और भैंसों ने हमें ______ की दृष्टि से देखा ।
उत्तर:
संदेह
प्रश्न 3.
मादा गैंडा अपने _____ के साथ हिंसक हो जाती है।
उत्तर:
बच्चे
प्रश्न 4.
लेखक ने झील के पास _____ पक्षी देखे।
उत्तर:
पेलिकन, सारस, बगुला
प्रश्न 5.
भगवान कृष्ण ने सोचा हाथी के बदले गैंडे को _____ में भेजा जाए।
उत्तर:
रणक्षेत्र
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश
हमारा हाथी आगे बढ़ा तो एक मादा राइनो (गैंडा) अपने बच्चे के साथ दिखाई दी। महावत हमें पास नहीं ले गए। उन्होंने कहा कि शिशु साथ में हो, तो मादा राइनो (गैंडा) हिंसक हो जाती है। हाथी के पास आने पर वह हमला कर सकती है।
सुबह की यात्रा में हमने हिरणों के अनेक झुंड देखे । काजीरंगा में चार प्रकार के हिरण हैं- भौंकने वाले हिरण, बौने सूअर हिरण, दलदली हिरण और साँभर हिरण । हमें वहाँ जंगली सूअर भी दिखाई दिए।
प्रश्न 1.
लेखक ने किस जानवर को उसके बच्चे के साथ देखा?
(क) हिरण
(ख) हाथी
(ग) मादा गैंडा
(घ) भैंस
उत्तर:
(ग) मादा गैंडा
प्रश्न 2.
काजीरंगा में कितने प्रकार के हिरण थे?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(ग) चार
प्रश्न 3.
महावत हाथी को मादा गैंडे के पास क्यों नहीं ले गए?
उत्तर:
महावत हाथी को मादा गैंडे के पास इसलिए नहीं ले गए, क्योंकि वह बच्चे के साथ थी और हिंसक हो सकती थी।
प्रश्न 4.
मादा गैंडा कब हमला कर सकती है?
उत्तर:
मादा गैंडा तब हमला करती है, जब कोई उसके बच्चे के पास आए।
![]()
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को लोग क्यों देखने आते हैं?
उत्तर:
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में इंडियन राइनो की आधी से ज्यादा संख्या रहती है, जिसे देखने लोग आते हैं।
प्रश्न 2.
एक सींग वाला गैंडा कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:
एक सींग वाला गैंडा केवल भारत और नेपाल के जंगलों में पाया जाता है।
प्रश्न 3.
लेखक ने यात्रा के दौरान कौन-कौन से हिरण देखे ?
उत्तर:
लेखक ने भौंकने वाले हिरण, बौने सूअर हिरण, दलदली हिरण और साँभर हिरण देखे ।
प्रश्न 4.
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अलग-अलग प्रजाति के पशु कैसे रहते हैं?
उत्तर:
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अलग-अलग प्रजाति के पशु शांति और भाईचारे से संग-संग रहते हैं।
प्रश्न 5.
लेखक ने मनुष्यों को पशु-पक्षियों से क्या सीखने की बात कही है?
उत्तर:
लेखक ने कहा कि मनुष्यों को भी पशुओं की तरह शांतिपूर्वक और मिल-जुलकर रहना चाहिए।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें।
प्रश्न 1.
जानवरों को देखने वाला स्थान
उत्तर:
उद्यान
प्रश्न 2.
जानने की इच्छा
उत्तर:
जिज्ञासा
प्रश्न 3.
जीप में घूमने की यात्रा
उत्तर:
सफारी
प्रश्न 4.
रात में निकलने वाला
उत्तर:
निशाचर
प्रश्न 5.
देखने योग्य
उत्तर:
दर्शनीय
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द का चुनाव कीजिए ।
प्रश्न 1.
भारतीय गैंडे के शरीर पर _____ त्वचा होती है।
(क) मोटी
(ख) पतली
उत्तर:
(क) मोटी
प्रश्न 2.
दीनू _____ काका है।
(क) दिन
(ख) दीन
उत्तर:
(ख) दीन
![]()
प्रश्न 3.
______ कल जयपुर जाऊँगा।
(क) में
(ख) मैं
उत्तर:
(ख) मैं
प्रश्न 4.
हिरणों का झुंड बहुत _____ लग रहा था।
(क) सुंदर
(ख) बेकार
उत्तर:
(क) सुंदर
प्रश्न 5.
पवन ने मुझे ____ पेंसिल दी।
(क) आँधी
(ख) आधी
उत्तर:
(ख) आधी
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘शिक्षा’ विषय पर अनुच्छेद लिखिए ।
उत्तर:
शिक्षा हमारे जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग है। शिक्षा से हम अच्छे और बुरे में अंतर करना सीखते हैं। शिक्षा हमें समझदार, अनुशासनप्रिय और आत्मनिर्भर बनाती है। शिक्षा से ही हम डॉक्टर, अध्यापक, वैज्ञानिक या पुलिस अधिकारी बन सकते हैं। यह हमारे भविष्य को उज्ज्वल बनाती है। शिक्षा केवल किताबें पढ़ने का नाम नहीं है, बल्कि यह अच्छे व्यवहार, ईमानदारी और मेहनत को भी सिखाती है। एक अच्छा नागरिक बनने के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है। अत: हमें रोज स्कूल जाना चाहिए और मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए ।