Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 10 कैमरा कविता Kaimara kavita Poem Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 10 Worksheet Kaimara Kavita
Class 4 Hindi Kaimara Worksheet
कैमरा Worksheet – Kaimara Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) नया कैमरा कौन लाया ?
(क) छोटू
(ख) दादा
(ग) चाचा
(घ) अम्मा
उत्तर :
(ग) चाचा
(ii) कागज़ पर जब रूप आ जाता है, तो मन क्या कह उठता है ?
(क) वाह!
(ख) बहुत सुंदर !
(ग) क्या ही खूब!
(घ) अरे हाय ! हुआ है?
उत्तर :
(ग) क्या ही खूब!
(iii) कविता में ‘बड़के भैया’ शब्द किसके लिए प्रयोग
(क) छोटे भाई के लिए
(ख) चाचा के लिए
(ग) दादाजी के लिए
(घ) बड़े भाई के लिए
उत्तर :
(घ) बड़े भाई के लिए
![]()
(iv) कविता में किसे ‘अपना मित्र’ कहा गया है ?
(क) चित्र
(ख) कैमरा
(ग) पेंटर
(घ) छोटू
उत्तर :
(ख) कैमरा
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) छोटू ने कैमरे को पेंटर समझा ।
उत्तर :
✓
(ii) चाचा कैमरे से डरते थे।
उत्तर :
✗
(iii) कैमरा प्रकाश – छाया का खेल है।
उत्तर :
✓
(iv) कैमरा असली चित्र से सुंदर चित्र बनाता है ।
उत्तर :
✗
प्रश्न 3.
बॉक्स में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
ही, हू-ब-हू, कोयल, यहाँ
(i) नया कैमरा चाचा लाए, दरवाजे से ______ चिल्लाए ।
(ii) ______ मीठा गाती है।
(iii) “कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ ______, खीचूँगा फोटू ! ”
(iv) कैमरे ने ______ चित्र खींचा।
उत्तर :
(i) ही
(ii) कोयल
(iii) यहाँ
(iv) हू-ब-हू
प्रश्न 4.
समान तुक वाले शब्दों को पाठ से चुनकर लिखिए ।
(i) मोटू → ______
(ii) सींचा → ______
(iii) छोटा → ______
(iv) मैया → ______
उत्तर :
(i) फोटू
(ii) खींचा
(iii) खोटा
(iv) भैया
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए चित्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

(i) चित्र में कौन फोटो खींच रहा है?
____________________________
उत्तर :
चित्र में चाचा फोटो खींच रहे हैं।
(ii) चित्र में छोटू कहाँ बैठा है ?
____________________________
उत्तर :
चित्र के अनुसार, छोटू चटाई के ऊपर कुर्सी पर बैठा हुआ है।
(iii) चित्र में दोनों के चेहरे कैसे दिख रहे हैं?
____________________________
उत्तर :
चित्र में दिखाई दे रहा है कि चाचा हँस रहे हैं और छोटू आश्चर्य में है।
![]()
प्रश्न 6.
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
“नया कैमरा चाचा लाए,
दरवाजे से ही चिल्लाए
कहाँ गया, जल्दी आ छोटू,
बैठ यहाँ, खीचूँगा फोटू !”
(i) चाचा किसे बुला रहे थे ?
____________________________
(ii) चाचा क्या करना चाहते थे?
____________________________
(iii) चाचा कहाँ से आवाज लगा रहे थे?
____________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कैमरा क्या बनाता है?
____________________________
प्रश्न 2.
छोटू को कैमरे के बारे में क्या भ्रम हुआ?
____________________________
प्रश्न 3.
कैमरे के बारे में चाचा ने क्या बताया?
____________________________
प्रश्न 4.
कविता में कौन-कौन से चित्र आने की बात कही गई है?
____________________________
प्रश्न 5.
कैमरे की क्या विशेषता है?
____________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कविता में कैमरे की विशेषताओं का वर्णन कैसे किया गया है?
____________________________
प्रश्न 2.
छोटू और चाचा की बातचीत से तुम्हें क्या समझ में आया?
____________________________
प्रश्न 3.
तुम कैमरे को अपना ‘मित्र’ क्यों कह सकते हो?
____________________________
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं, जिनमें अनुस्वार और अनुनासिक लगाना छूट गया है। शब्दों को ठीक कर उचित स्थान पर पुनः लिखिए ।
(i) आख – आँख
(ii) चित्रो – ______
(iii) खीचा – ______
(iv) पेटर – ______
(v) क्यो – ______
(vi) कहा – ______
(vii) पक्ति – ______
(viii) खीचूगा – ______
(ix) यहा – ______
(x) बैको – ______
उत्तर :
(ii) चित्रों
(iii) खींचा
(iv) पेंटर
(v) क्यों
(vi) कहाँ
(vii) पंक्ति
(viii) खीचूँगा
(ix) यहाँ
(x) बैंकों
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द बॉक्स में से चुनकर शब्द के सामने लिखिए।
खोटा, कड़वा, धीरे, छोटा
(i) जल्दी ______
(ii) बड़ा ______
(iii) खरा ______
(iv) मीठा ______
उत्तर :
(i) जल्दी → धीरे
(ii) बड़ा → छोटा
(iii) खरा → खोटा
(iv) मीठा→ कड़वा
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दी गई वर्ग पहेली में पारिवारिक संबंधों का बोध कराने वाले शब्द छिपे हैं। उन्हें खोजिए और लिखिए।

दादी ______ ______
______ ______ ______
______ ______ ______
______ ______ ______
उत्तर :
काका, चाची, मामा, नाना, पिताजी, माताजी, भैया, मौसा, मामी, ताऊ, दीदी।
प्रश्न 4.
दिए गए शब्दों का वचन परिवर्तन कर रिक्त स्थानों पर लिखिए।
(i) कैमरा ______
(iii) चित्र ______
(ii) पक्षी ______
(iv) फूल ______
उत्तर :
(i) कैमरे
(ii) पक्षियों
(iii) चित्रों
(iv) फूलों
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए बॉक्स में से संज्ञा और विशेषण शब्दों को चुनकर दिए गए स्थान पर लिखिए ।
चाचा, खिल-खिल, कागज, हू-ब-हू, फुलवारी, नया, सुंदर, हँसती, चित्र

उत्तर :
संज्ञा शब्द चाचा, कागज, चित्र, फुलवारी
विशेषण शब्द नया, सुंदर, हू-ब-हू, हँसती, खिल-खिल
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
कैमरा न हो तो हम अपनी यादें कैसे सँजो सकते हैं?
____________________________
प्रश्न 2.
प्राचीन समय में चित्र कैसे बनाए जाते थे?
____________________________
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
यदि कैमरा बोल सकता, तो तुम उससे क्या कहते ?
____________________________
प्रश्न 2.
आज कैमरा किन-किन जगहों पर उपयोग में आता है?
____________________________
रचनात्मक लेखन
प्रश्न 1.
नीचे कैमरे को अपना मित्र मानते हुए उस पर चार पंक्तियाँ दी गई हैं। आप भी इसी तरह से कैमरे पर एक कविता लिखिए।
तस्वीरों का तू खज़ाना है,
हँसी-खुशी का ठिकाना है ।
हर पल को तू पकड़ लेता,
सच्चा मेरा दीवाना है।
____________________________
____________________________
____________________________