Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 10 कैमरा कविता के प्रश्न उत्तर Kaimara Kavita Poem Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Kaimara Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Kaimara Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 10 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 10 Kaimara Poem Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपके घर में सबसे पुरानी फोटो किसकी है? उसके बारे में बताइए ।
उत्तर:
हमारे घर में सबसे पुरानी फोटो परदादी की है। वो फोटो रंगीन नहीं है। दादी जी बताती हैं कि उनकी मम्मी उनको बहुत सारा दूध पीने को देती थी और मट्ठा भी पिलाती थी। दादी बताती हैं कि उनकी मम्मी उनको बहुत प्यार करती थीं और उन्होंने घर में गाय भी पाली हुई थी जिसका ध्यान मेरी परदादी रखती थीं।
प्रश्न 2.
आप किन-किन अवसरों पर फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं?
उत्तर:
जब हम सज – सँवर कर शादी में जाते हैं तो उस समय हमें फोटो खिंचवाना बहुत अच्छा लगता है। इसके अतिरिक्त हम, जन्मदिन पर, दोस्तों के साथ और जब माता – पिता के साथ घूमने जाते हैं तब भी हम फोटो खिंचवाते हैं।
![]()
प्रश्न 3.
आप कहाँ-कहाँ घूमने गए हैं और वहाँ आपने क्या-क्या देखा है ? क्या आपने वहाँ अपनी कोई फोटो ली है? कक्षा में अपने सहपाठियों को बताइए।
उत्तर:
हम दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ – चिड़ियाघर, बाल भवन और बहुत से मॉल भी घूमने गए हैं। चिड़ियाघर में हमने बहुत-से जानवरों को पास से देखा है। वहाँ हमने हाथी को पानी से नहाते देखा, हमने शेर के कटघरे के पास फोटो खींची। हमने बाल भवन में छोटी रेलगाड़ी में तो बहुत सारी फोटो और सेल्फी ली। मॉल में भी हमने झूलों के पास फोटो खींची।
प्रश्न 4.
आजकल विद्यालयों, बैंकों और घरों में कैमरों का प्रयोग होने लगा है। आपके अनुसार ऐसा क्यों हो रहा है?
उत्तर:
आजकल अनेक जगहों पर कैमरों का प्रयोग हो रहा है क्योंकि इसके अनेक लाभ हैं जैसे-
विद्यालयों में: विद्यालय में कैमरा होने से बच्चों को अनुशासन में रखा जाता है क्योंकि कैमरे से पता चल जाता है कि कौन – सा बच्चा गलती कर रहा है। इसके साथ ही कैमरे से पूरे विद्यालय. में सारे कामों पर नज़र रखी जाती है।
बैंकों में: बैंकों में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा बहुत उपयोगी है, ज़रा-सी भी घटना घटने पर कैमरे में अपराधी की फोटो आ जाती है। इसके साथ ही कैमरे में दिखता रहता है कि कौन-कौन सज्जन बैंक में आ-जा रहे हैं।
घरों में: घरों में भी सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा लगता है जिससे कि घर में आने वाले लोगों को घर में बैठकर ही देखा जा सके।
पाठ के भीतर
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर पर सही का चिह्न (✓) लगाइए-
(क) नया कैमरा कौन लेकर आया ?
(i) छोटू
(ii) दादा
(iii) चाचा
(iv) अम्मा
उत्तर:
(iii) चाचा
(ख) कविता के अनुसार जब कागज पर रूप आ जाता है तो मन क्या कह उठता है ?
(i) वाह! क्या बात है।
(ii) बहुत खूब !
(iii) क्या ही खूब!
(iv) अरे वाह! क्या बात है।
उत्तर:
(iii) क्या ही खूब!
(ग) कविता में ‘बड़के भैया’ किसके लिए प्रयोग किया गया है?
(i) बड़े भाई के लिए
(iii) दादा जी के लिए
(ii) चाचा जी के लिए
(iv) छोटे भाई के लिए
उत्तर:
(i) बड़े भाई के लिए
(घ) कविता में किसे अपना मित्र समझने के बारे में कहा गया है ?
(i) चाचा को
(ii) अम्मा को
(iii) कोयल को
(iv) कैमरे को
उत्तर:
(iv) कैमरे को
![]()
प्रश्न 2.

उत्तर:
(क) चाचा ने / छोटू से
(ख) छोटू ने/चाचा से
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
जब चाचा नया कैमरा लेकर आए तो उन्होंने छोटू से क्या कहा?
उत्तर:
जब चाचा नया कैमरा लेकर आए तो उन्होंने छोटू से कहा कि जल्दी मेरे पास आकर बैठ, मैं तुम्हारी फोटो खींचूँगा ।
प्रश्न 2.
चाचा ने कैमरे की कार्यप्रणाली को कैसे समझाया ?
उत्तर:
चाचा ने कैमरे की कार्यप्रणाली को समझाते हुए बताया कि यह प्रकाश और छाया का खेल है और इसी के सुंदर मेल से हू-ब-हू चित्र खिंच जाता है।
प्रश्न 3.
कविता में कैमरे की कौन-कौन सी विशेषताएँ बताई गई हैं?
उत्तर:
कैमरे की यह विशेषता बताई गई है कि वो क्लिक करते ही सुंदर फोटो खींच देता है। वह जिसकी जैसी शक्ल होती है. चाहे कोई मोटा हो, चाहे कोई पतला हो. ये उसकी वैसी ही फोटो खींच देता है।
प्रश्न 4.
“यह क्या है चक्कर, छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर ?” यह पंक्ति किसके द्वारा कही गई है और क्यों ?
उत्तर:
यह पंक्ति छोटू के द्वारा अपने चाचा को कही गई है। जब उसके चाचा नया कैमरा लाए और उन्होंने छोटू की फोटो खींचकर उसे दिखाई तो उसे देखकर हैरानी हुई। उसने चाचा से पूछा क्या कैमरे में कोई पेंटर बैठा है जिसने बिलकुल मेरे जैसा चित्र बना दिया?
प्रश्न 5.
कविता के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) नया कैमरा चाचा लाए, दरवाजे से ……… चिल्लाए । (भी/ही)
(ख) ………. मीठा गाती है। (कौआ/कोयल)
(ग) कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ ………. खींचूँगा फोटू ! (यहाँ/वहाँ)
(घं) कैमरे ने ……….. चित्र खींचा। (हु-ब-हु / हू-ब-हू)
उत्तर:
(क) ही
(ख) कोयल
(ग) यहाँ
(घ) हू-ब-हू ।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए-
(क) जल्दी आकर फोटो खिंचवाइए, …….. मत कीजिए ।
(ख) बड़े भैया ने ………. भाई को पुस्तक दी।
(ग) हमें किसी की बुराई न करके …….. करनी चाहिए।
(घ) शत्रु को भी …….. बना लेना महानता का गुण है।
उत्तर:
(क) देर
(ख) छोटे
(ग) भलाई
(घ) मित्र
प्रश्न 2.
कविता में आए नाम वाले शब्दों (संज्ञा) तथा विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) की पहचान करके उन्हें नीचे दिए गए स्थानों में लिखिए-

उत्तर:
संज्ञा शब्दः चाचा, छोटू, कोयल, फुलवारी, मित्र ।
विशेषण शब्द: मोटा-पतला, सुंदर, खोटा – खरा, बुद्ध ।
प्रश्न 3.
नीचे पहिए में कुछ वर्ण और मात्राएँ दी गई हैं। इनका प्रयोग करते हुए नए-नए शब्द बनाइए, जैसे- चाचा, खेल आदि । वर्णों और मात्राओं का प्रयोग एक से अधिक बार किया जा सकता है।

उत्तर:
चाचा खेल कोयल मेल चमक बाल लचक मामा
शब्द खेल
प्रश्न 1.
नीचे दी गई वर्ग पहेली में पारिवारिक संबंधों का बोध कराने वाले शब्द छिपे हैं। उन्हें खोजिए और लिखिए-

उत्तर:

काका, चाचा, चाची, मामा, मामी, भैया, भाभी, बुआ, फूफा, जीजा।
ताऊ, ताई, माताजी, पिताजी, नाना, नानी, मौसा, मौसी, दादा, दादी।
![]()
प्रश्न 2.
समान तुक वाले शब्दों पर सही का चिह्न (✓) लगाइए-

उत्तर:

कविता से आगे
प्रश्न 1.
हमें सेल्फी लेते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए? कक्षा में सहपाठियों के साथ अपनी बात रखिए।
उत्तर:
हमें सेल्फी लेते समय विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। वैसे तो सुरक्षित स्थान पर खड़े होकर ही सेल्फी लें। सड़क पर, ऊँचे स्थान पर, पानी के पास या किसी जानवर के पास सावधानी पूर्वक सेल्फी लेनी चाहिए।
प्रश्न 2.
प्राचीन समय में जब कैमरा नहीं था, तब चित्र कैसे बनाए जाते थे?
उत्तर:
प्राचीन समय में जब कैमरा नहीं था तो चित्रकार रंग और ब्रश से चित्र बनाते थे।
प्रश्न 3.
आँख भी एक कैमरे की तरह काम करती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? इस विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए ।
उत्तर:
हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ कि आँख भी एक कैमरे की तरह काम करती है जब हम किसी चीज़ को ध्यान से देखते हैं तो हमारी आँखे उसका चित्र खींच लेती हैं अर्थात उसका रूप हमें ध्यान रहता है और हम उसका वर्णन आसानी से कर सकते हैं।
प्रश्न 4.
दिए गए चित्रों का उनके सही नाम से मिलान कीजिए-

उत्तर:
ड्रोन कैमरा, कैमरा, सेल्फी स्टिक, वीडियो कैमरा, मोबाइल कैमरा ।
पुस्तकालय या अन्य स्रोत से
प्रश्न 1.
अपने विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर या किसी अन्य स्रोत से कैमरे से संबंधित अन्य जानकारी एकत्रित कीजिए ।
उत्तर:
सन् 1816 ई० में, फ्रांसीसी वैज्ञानिक जोसेफ निसेफोर नीप्स ने पहला फोटोग्राफिक कैमरा का अविष्कार किया। सन् 1855 ई० में पहली बार कैमरा भारत पहुँचा। कैमरे को हिंदी में ‘छाया चित्रक’ कहा जाता है। तस्वीरें लेने, फिल्म बनाने या वीडियोटेप पर छवियों को रिकॉर्ड करने के लिए अब कैमरे का उपयोग किया जाता है।
![]()
प्रश्न 2.
शिक्षक की सहायता से अपने देश से संबंधित ऐतिहासिक महत्व के चित्रों को खोजकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए ।
उत्तर:
(क) ताजमहल आगरा शहर में है। यह विश्व के 7 अजूबों में से एक है इसका निर्माण शाहजहाँ ने मुमताज महल की याद में करवाया था।

(ख) यह जयपुर में स्थित है। हवामहल को ‘हवाओं का महल’ कहा जाता है इसमें हर तरफ झरोखे हैं जिनसे हवा आती रहती है। महाराजा सवाई जयसिंह ने सन् 1799 में इसे बनवाया था।

(ग) नई दिल्ली के केंद्र में 42 मीटर ऊँचा इंडिया गेट है. जो चौराहे के बीच में है। इसे मूल रूप से अखिल भारतीय युद्ध स्मारक कहा जाता है।

(घ) अशोक स्तंभ को अशोक का शिलालेख भी कहा जाता है। यह हमारा राष्ट्रीय चिह्न भी है। इसे मौर्य सम्राट अशोक ने लाल बलुआ पत्थर से 268 ईसा पूर्व सारनाथ में बनवाया था।

(ङ) मुगल सम्राट शाहजहाँ ने लाल किले को अपनी राजधानी शाहजहाँनाबाद के महल के रूप में बनवाया था। सन् 2007 में इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया।

कविता मंचन
शिक्षक की सहायता से इस कविता को कक्षा में नाटक के रूप में प्रस्तुत कीजिए ।
उत्तर:
(चाचा जी को घर में प्रवेश करते हुए)
चाचा जी – अरे छोटू ! कहाँ है तू जल्दी आ!
छोटू – आया चाचा जी !
चाचा जी – कहाँ था तू! कितनी देर से तुझे बुला रहा था ।
छोटू – अरे चाचा जी मैं तो दूसरे कमरे में पढ़ रहा था। अच्छा बताओ आप मुझे क्यों बुला रहे थे ?
चाचा जी – अरे! यह देख! ये मैं तेरे लिए क्या लाया? इसे कैमरा कहते हैं।
छोटू – कैमरा ! (हैरानी से ) ये खिलौना कैसे चलता है ? इससे कैसे खेलते हैं? ये काले रंग का क्यों लाए आप ?
चाचा जी – अरे! कितने सवाल करता है? आ, यहाँ बैठ! तुझे बताता हूँ यह कैसे काम करता है। ये कोई खिलौना नहीं है ( इतना कहकर चाचा जी ने छोटू की एक फोटो खींची) ।
छोटू – (फोटो देखकर) अरे! ये तो मेरा चित्र है, पर इस कैमरे ने बिलकुल मेरे जैसा चित्र और वो भी इतनी जल्दी कैसे बना दिया? क्या इसमें कोई पेंटर बैठा है?
चाचा जी – (हँसते हुए) अरे नहीं बेटा ! इसमें कोई पेंटर नहीं बैठा। यह तो प्रकाश और छाया का खेल है। जिसका जैसा रूप होता है। यह बिलकुल वैसा ही चित्र खींच देता है।
छोटू – चाचा जी क्या यह अम्मा, दादी और बड़के भैया का भी फोटो खींच देगा ?
चाचा जी – (हँसते हुए) हाँ! मेरे बुद्धू! यह बगीचे, फूल, कोयल, मैना, गौरैया, कौआ सबकी फोटो उनके जैसा ही खींच देगा।
छोटू – चाचा जी, ये तो हमारा मित्र हो गया।
चाचा जी – हाँ बेटा, बिलकुल ये हमारे मित्र जैसा ही है। ये हू-ब-हू सबके चित्र कागज पर उतार देता है।
कैमरे से संवाद
प्रश्न 1.
आपकी बातचीत यदि कैमरे से हो तो आप उससे क्या-क्या बात करेंगे? अपनी कल्पना से नीचे दी गई चित्रकथा को पूरा कीजिए-

उत्तर:
नमस्ते ! कैमरा भाई कैसे हो?
मैं ठीक हूँ! आप कैसे हैं?
हम तो ठीक हैं। क्या आप हमारी एक फोटो खींचोगे ?
हाँ, हाँ! क्यों नहीं, यही तो मेरा काम है।
अरे! आपने तो हमारी उदासी वाली फोटो खींच दी। क्यों भला?
जो जैसा होता है मैं वैसी ही फोटो खींच देता हूँ, तुम उदास खड़े थे तो मैं क्या करूँ ?
अच्छा! तो लो अब हम दोनों मुस्कुरा रहे हैं। अब खींचो।
हाँ तो लो, ये अपनी मुस्कुराती सुंदर फोटो |
![]()
कलाकारी
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्रों के अनुसार स्टिक की सहायता से आप एक फोटो फ्रेम बनाइए और उसमें एक मनभावन फोटो लगाइए ।

इस तैयार फोटो फ्रेम की प्रदर्शनी अपनी कक्षा में लगाइए।
प्रश्न 2.
पहला चित्र देखकर दूसरा चित्र पूरा कीजिए। उसमें रंग भी भरिए ।
