Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 11 हमारे ये कलामंदिर Hamare Ye Kalamandir Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Hamare Ye Kalamandir Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 11 Extra Question Answer Hamare Ye Kalamandir
NCERT Class 5 Hindi Chapter 11 Extra Questions हमारे ये कलामंदिर
हमारे ये कलामंदिर Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
निशा और उसकी मौसी किस राज्य में अजंता और एलोरा देखने गई थीं?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) महाराष्ट्र
(घ) राजस्थान
उत्तर:
(ग) महाराष्ट्र
प्रश्न 2.
अजंता की गुफाएँ कितनी पुरानी हैं ?
(क) 500 वर्ष
(ख) 1000 वर्ष
(ग) 1500 वर्ष
(घ) 2000 वर्ष
उत्तर:
(घ) 2000 वर्ष
प्रश्न 3.
गुफाओं में बने चित्र किसके जीवन से संबंधित थे?
(क) भगवान राम
(ख) श्रीकृष्ण
(ग) गौतम बुद्ध
(घ) महावीर स्वामी
उत्तर:
(ग) गौतम बुद्ध
प्रश्न 4.
एलोरा की गुफाओं में कौन-कौन से धर्मों की मूर्तियाँ थीं?
(क) बौद्ध
(ख) हिंदू
(ग) जैन
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी
प्रश्न 5.
एलोरा की पहाड़ियों पर कितने मंदिर बनाए गए थे?
(क) लगभग दस
(ख) लगभग बीस
(ग) लगभग तीस
(घ) लगभग चालीस
उत्तर:
(ग) लगभग तीस
![]()
रिक्त स्थान भरिए
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
पूर्व, पत्तों, जड़ी-बूटियों, पानी, उनतीस, विश्रामगृह
प्रश्न 1.
निशा और उसकी मौसी ने ______ में रात बिताई।
उत्तर:
विश्रामगृह
प्रश्न 2.
अजंता में कुल ______ गुफाएँ हैं।
उत्तर:
उनतीस
प्रश्न 3.
चित्रों में भरे जाने वाले रंग ____, ____ और फूलों से बनाए जाते थे।
उत्तर:
पत्तों, जड़ी-बूटियों
प्रश्न 4.
गुफा के ठीक नीचे एक कुंड बना था, जिसमें ____ भरा हुआ था।
उत्तर:
पानी
प्रश्न 5.
गुफाओं का मुँह ______ दिशा की ओर था।
उत्तर:
पूर्व
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश
चित्रों में हाथों की मुद्रा, आँखों के भाव, अंगों की लोच, मुखों पर सुख-दुख के भाव तथा झुर्रियाँ सभी कुछ अत्यंत अद्भुत था। ऐसे सजीव चित्र थे कि लगता था अभी बोल पड़ेंगे।
अजंता की गुफाएँ देखकर निशा और मौसी वापस संभाजीनगर आ गईं। वहाँ से वे दूसरे दिन बस में बैठकर एलोरा की गुफाएँ देखने गईं। संभाजीनगर से एलोरा लगभग चालीस किलोमीटर दूर है।
प्रश्न 1.
अजंता की गुफाएँ देखकर कौन वापस संभाजीनगर आ गई?
(क) निशा
(ख) मौसी
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
प्रश्न 2.
संभाजीनगर से एलोरा लगभग कितनी दूर है?
(क) चालीस किलोमीटर
(ख) इकतालीस किलोमीटर
(ग) पैंतालीस किलोमीटर
(घ) छियालीस किलोमीटर
उत्तर:
(क) चालीस किलोमीटर
प्रश्न 3.
चित्रों में कौन-कौन से भाव दिखाई दे रहे थे?
उत्तर:
चित्रों में हाथों की मुद्रा, आँखों के भाव, अंगों की लोच, मुखों पर सुख-दुख के भाव और झुर्रियाँ दिखाई दे रही थीं।
प्रश्न 4.
इस गद्यांश से हमें क्या पता चलता है?
उत्तर:
इस गद्यांश से हमें पता चलता है कि उस समय की चित्रकला बहुत ही उन्नत और जीवंत थी।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
निशा और उसकी मौसी ने दूसरी बार कौन – सी गुफाएँ देखीं?
उत्तर:
निशा और उसकी मौसी ने दूसरी बार एलोरा गुफाएँ देखीं, जिनमें हिंदू, जैन व बौद्ध धर्म से संबंधित अनेक सुंदर मंदिर और मूर्तियाँ थीं।
![]()
प्रश्न 2.
गुफाओं के चित्र इतने वर्षों बाद भी चमक रहे हैं। इसका कारण लिखिए।
उत्तर:
गुफाओं के चित्र इतने वर्षों बाद भी चमक रहे हैं। इसका कारण है कि इन चित्रों पर किए गए रंग पत्तों और जड़ी-बूटियों (प्राकृतिक सामग्री) से बनाए गए थे।
प्रश्न 3.
गुफाओं की मूर्तियाँ किससे बनाई गई थीं?
उत्तर:
गुफाओं की मूर्तियाँ पत्थरों को तराशकर बनाई गई थीं।
प्रश्न 4.
कैलाश मंदिर की विशेषता क्या है?
उत्तर:
कैलाश मंदिर की विशेषता यह है कि वह एक ही चट्टान को ऊपर से नीचे काटकर बनाया गया है।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए वाक्यों के काल लिखिए
- पिछले साल मेरे जन्मदिन पर मेरे भैया ने मुझे स्केट्स दिए थे। ________
- आज मेरे जन्मदिन पर मेरा भाई मेरे लिए घड़ी खरीद रहा है। ________
- अगले साल मेरे जन्मदिन पर मेरे पिताजी मुझे बाहर ले जाएँगे। _______
- पहले मैं दिल्ली में पढ़ता था । ______
- पवन मैदान में घूम रहा था। ______
उत्तर:
- भूतकाल
- वर्तमान काल
- भविष्य काल
- भूतकाल
- भूतकाल
प्रश्न 2.
पाठ में आए पाँच विशेषण शब्द लिखिए।
उत्तर:
अद्भुत, लंबी-चौड़ी, पुरानी, ऊँचा, बड़ी-बड़ी ।