Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 13 हमारा आदित्य Shatranj Me Maat Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 13 Worksheet Hamara Aditya
Class 4 Hindi Hamara Aditya Worksheet
हमारा आदित्य Worksheet – Hamara Aditya Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
(i) सूरज मुख्य रूप से किन गैसों का एक विशाल गोला है ?
(क) हाइड्रोजन और हीलियम
(ख) नाइट्रोजन और ऑक्सीजन
(ग) ऑक्सीजन और हीलियम
(घ) हाइड्रोजन और नाइट्रोजन
उत्तर :
(क) हाइड्रोजन और हीलियम
(ii) राहुल के अनुसार सूरज क्या है?
(क) ऊन का गोला
(ख) आग का गोला
(ग) बर्फ का गोला
(घ) मिट्टी का गोला
उत्तर :
(ख) आग का गोला
(iii) ‘आदित्य- एल 1’ ने सूरज के कितने रंगों के चित्र भेजे हैं?
(क) आठ
(ख) सात
(ग) दस
(घ) ग्यारह
उत्तर :
(घ) ग्यारह
(iv) ‘एल 1’ का पूरा नाम क्या है ?
(क) लगरांज 1
(ख) लौगेरिथ्म 1
(ग) लाइट 1
(घ) लूमिनस 1
उत्तर :
(क) लगरांज 1
![]()
(v) ‘आदित्य-एल 1’ का मुख्य कार्य क्या है?
(क) चंद्रमा पर पानी ढूँढना
(ख) सूरज के रहस्यों को जानना
(ग) पृथ्वी पर नई नदी खोजना
(घ) मंगल ग्रह पर जीवन खोजना
उत्तर :
(ख) सूरज के रहस्यों को जानना
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) सूर्य आग का गोला है।
उत्तर :
✓
(ii) आदित्य- एल 1 पृथ्वी पर स्थित है।
उत्तर :
✗
(iii) सूर्य केवल गर्मी देता है, प्रकाश नहीं।
उत्तर :
✗
(iv) आदित्य- एल 1 सूर्य के रहस्यों का अध्ययन करेगा।
उत्तर :
✓
प्रश्न 3.
नीचे वाक्य के साथ दो विकल्प दिए गए हैं, सही विकल्प को चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(i) सूर्य एक ___________ (ग्रह/तारा) है।
(ii) आदित्य – एल 1 को ___________ (इसरो / डिआरडिओ) ने भेजा ।
(iii) सूर्य मुख्यत: ___________ (हाइड्रोजन / ऑक्सीजन) गैस से बना है।
(iv) सूर्य पर तापमान ___________ (बहुत अधिक / बहुत कम) है।
(v) आदित्य- एल 1 सूर्य के ___________ (प्रकाश / रहस्यों) का अध्ययन करेगा।
उत्तर :
(i) तारा
(ii) इसरो
(iii) हाइड्रोजन
(iv) बहुत अधिक
(v) रहस्यों
प्रश्न 4.
गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
सूर्य एक विशाल आग के गोले जैसा तारा है, जो मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बना है। सूर्य से हमें प्रकाश और ऊर्जा मिलती है। हमारे वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को जानने के लिए ‘आदित्य- एल 1’ अंतरिक्ष यान भेजा है। यह यान सूरज की ओर बढ़कर उसके विभिन्न चित्र लेता है और उसकी सतह पर होने वाली घटनाओं का अध्ययन करता है। सूर्य के रहस्यों को समझने के लिए ‘लगरांज 1’ बिंदु पर इस यान को स्थापित किया गया है।
(i) ऊपर दिए गए गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक क्या होगा ?
________________________________________
(ii) सूर्य से हमें क्या- क्या प्राप्त होता है?
________________________________________
(iii) ‘आदित्य- एल 1’ यान का क्या उद्देश्य है ?
________________________________________
(iv) ‘आदित्य- एल 1’ यान को कहाँ स्थापित किया गया है?
________________________________________
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों को पाठ की कहानी के क्रम में लगाकर लिखिए ।
(i) सूर्य पर जाने की कठिनाइयों को समझाया गया है।
(ii) आदित्य- एल 1 मिशन की चर्चा हुई।
(iii) बच्चों ने सूर्य पर अपने विचार रखे।
(iv) अध्यापक ने सूर्य के बारे में बताया।
(v) बच्चों ने वैज्ञानिक बनने का संकल्प लिया।
(i) ________________________________________
(ii) ________________________________________
(iii) ________________________________________
(iv) ________________________________________
(v) ________________________________________

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए चित्र को देखकर पाँच वाक्य लिखिए।

(i) ________________________________________
(ii) ________________________________________
(iii) ________________________________________
(iv) ________________________________________
(v) ________________________________________
उत्तर :
(i) चित्र में ‘आदित्य- एल 1 सूर्य के चारों ओर घूम रहा है।
(ii) तीन बच्चे दूरबीन से सूर्य का अध्ययन कर रहे हैं।
(iii) सूर्य से तेज रोशनी निकल रही है।
(iv) आदित्य- एल 1 सुंदर चित्र भेज रहा है।
(v) सब बच्चे दूरबीन से सूर्य का अध्ययन कर बहुत उत्साहित हैं।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सूर्य को एक तारा क्यों कहा जाता है?
________________________________________
प्रश्न 2.
‘आदित्य – एल 1’ का प्रक्षेपण किसने किया?
________________________________________
प्रश्न 3.
‘एल 1’ का पूरा नाम क्या है?
________________________________________
प्रश्न 4.
‘आदित्य’ का अन्य नाम क्या है?
________________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
राहुल ने सूर्य के बारे में क्या बताया ?
________________________________________
प्रश्न 2.
‘आदित्य – एल 1’ यान किस स्थान पर स्थापित किया गया है और क्यों?
________________________________________
प्रश्न 3.
‘आदित्य- एल 1’ से हमें किस प्रकार की जानकारी मिलेगी?
________________________________________
प्रश्न 4.
सूर्य को प्रत्यक्ष क्यों नहीं देखना चाहिए?
________________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
‘आदित्य- एल 1’ मिशन का उद्देश्य क्या है?
________________________________________
प्रश्न 2.
लगरांज 1 बिंदु क्या है और यह अंतरिक्ष में क्यों महत्त्वपूर्ण है?
________________________________________
प्रश्न 3.
बच्चों ने सूर्य और ‘आदित्य- एल 1’ को लेकर किस प्रकार की जिज्ञासा दिखाई?
________________________________________
![]()
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द बॉक्स में से ढूँढकर उचित स्थानों पर लिखिए ।
नभ, भास्कर, पावक, शशि, वसुधा
(i) सूर्य – ___________
(ii) पृथ्वी – ___________
(iii) चंद्रमा – ___________
(iv) आकाश – ___________
(v) अग्नि – ___________
उत्तर :
(i) भास्कर
(ii) वसुधा
(iii) शशि
(iv) नभ
(v) पावक
प्रश्न 2.
नीचे दिए वाक्यों में रेखांकित शब्द में कौन – सा विराम चिह्न है ?
(i) क्या तुमने सूर्य के चित्र देखे हैं?
(ii) ओह ! कितना सुंदर चित्र है।
(iii) सूर्य एक तारा है ।
(iv) बच्चों, ध्यान से सुनो।
(v) हाँ, मैं जानता हूँ।
उत्तर :
(i) प्रश्नवाचक
(ii) पूर्ण विराम
(iii) पूर्ण विराम
(iv) अल्पविराम
(v) अल्पविराम
प्रश्न 3.
क्रियाविशेषण वह शब्द होता है, जो किसी क्रिया (जैसे- चलना, खाना, बोलना) की विशेषता बताता है। इसी
प्रकार नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं, उनमें से क्रियाविशेषण को पहचानकर लिखिए।
(i) सूर्य तेज़ी से चमकता है। तेज़ी से
(ii) आदित्य – एल 1 लगातार अध्ययन करता है। ___________
(iii) वैज्ञानिक ध्यानपूर्वक चित्र खींचते हैं। ___________
(iv) सूरज गरम होकर प्रकाश देता है। ___________
(v) बच्चे खुशी से नाच उठे। ___________
उत्तर :
(ii) लगातार
(iii) ध्यानपूर्वक
(iv) गरम होकर
(v) खुशी से
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण की पहचान करके लिखिए।
आदित्य सूरज की तरह चमकता है। वह हमेशा अपने दोस्तों की मदद करता है। उसका हंसमुख स्वभाव सभी को पसंद आता है। आदित्य का जीवन बहुत सरल और सच्चा है। वह कभी किसी से झूठ नहीं बोलता, उसका दिल बहुत बड़ा है।

उत्तर :
संज्ञा आदित्य, सूरज, दोस्तों, दिल
सर्वनाम वह, उसका
विशेषण हंसमुख, सरल, सच्चा, बड़ा
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
सूरज से हमें कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?
________________________________________
प्रश्न 2.
भारत में कौन-से त्योहार सूर्य से संबंधित हैं?
________________________________________
![]()
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
यदि आदित्य-एल 1 सूर्य के और पास चला जाए, तो क्या होगा?
________________________________________
प्रश्न 2.
यदि सूर्य कुछ दिन के लिए अदृश्य हो जाए, तो पृथ्वी पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
________________________________________
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्र में उसके गुण के अनुसार रंग भरिए ।
________________________________________