Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 13 हमारा आदित्य के प्रश्न उत्तर Hamara Aditya Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Hamara Aditya Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Hamara Aditya Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 13 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 13 Hamara Aditya Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपने आकाश में अनेक तारे देखे होंगे। ऐसा कौन-सा तारा है जो हमें सुबह – सुबह जगाने का काम करता है? हमें इस तारे से कौन-से लाभ होते हैं?
उत्तर:
सूर्य एक ऐसा तारा है जो हमें सुबह जगाने का काम करता है। इसके साथ ही सूर्य हमें गर्मी और रोशनी देता है। इसके निकलने पर सारे संसार का अंधकार दूर हो जाता है। सूर्य की रोशनी विटामिन D देकर हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाती है।
प्रश्न 2.
भारत में मनाए जाने वाले ऐसे त्योहारों या मेलों के बारे में अपनी कक्षा में चर्चा कीजिए जिनका संबंध सूर्य अथवा चंद्रमा से है।
उत्तर:
(क) छठ पूजा, मकर संक्रांति, पोंगल और रथ सप्तमी – सूर्य से संबंधित मनाने वाले त्योहार हैं।
(ख) करवा चौथ, ईद, शरद पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती और बुद्ध पूर्णिमा – चाँद से संबंधित मनाने वाले त्योहार हैं।
![]()
प्रश्न 3.
आपने कक्षा तीन की पाठ्यपुस्तक ‘वीणा, भाग 1’ में चंद्रयान पर पाठ पढ़ा है न! अपने सहपाठियों को चंद्रयान के बारे में कुछ याद करके बताइए ।
उत्तर:
चंद्रयान-3 भारत का एक चंद्रमा पर खोज का मिशन है। इसे इसरो द्वारा विकसित किया गया। यह मिशन चंद्रयान-2 का अनुवर्ती है। इसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित उतरना और वहाँ प्रयोग करना था ।
प्रश्न 4.
चंद्रयान- 3 की सफलता के बाद सूर्य का अध्ययन करने वाले यान आदित्य- एल 1 के विषय में आपने जो भी सुना, पढ़ा या देखा है, बताइए ।
उत्तर:
आदित्य- एल 1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है। यह सूर्य से एक निश्चित दूरी पर स्थित होकर कार्य कर रहा है। इसने सूर्य के 11 अलग-अलग रंगों में चित्र खींचकर भेजे हैं। इसके अतिरिक्त यह सूर्य के ताप और उस ताप के पृथ्वी पर प्रभाव की भी जानकारी देगा।
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए और बताइए कि –
(क) इसमें क्या दिखाया गया है?
(ख) क्या आपने इसे कभी देखा है? इसमें कितने रंग होते हैं? अपनी लेखन – पुस्तिका में उन रंगों के नाम क्रम से लिखिए ।
(ग) आकाश में ऐसा कब और कैसे होता है ?

उत्तर:
(क) यह एक सुंदर चित्र है इसमें एक इन्द्रधनुष दिखाया गया है और इसमें बादल, बारिश, सूरज, फूल और तितलियाँ हैं। चारों तरफ हरियाली है।
(ख) हाँ, हमने आसमान में इसे देखा है। यह इंद्रधनुष बारिश होने के बाद बनता है। इसमें सात रंग होते हैं। इसके रंगों का क्रम इस प्रकार होता है।
- लाल
- नारंगी
- पीला
- हरा
- नीला
- आसमानी
- बैंगनी
(ग) आकाश में जब बारिश के बाद धूप निकलती है तब इंद्रधनुष बनता है। ये तब होता है जब सूर्य की किरणें बारिश की बूंदों से होकर गुजरती हैं तब इंद्रधनुष सूर्य की विपरीत दिशा में बनता है।
पाठ के भीतर
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर पर सूर्य का चित्र (
) बनाइए । यहाँ एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं।
प्रश्न 1.
सूरज मुख्य रूप से किन गैसों का एक विशाल गोला है ?
(क) हाइड्रोजन
(ख) नाइट्रोजन
(ग) ऑक्सीजन
(घ) हीलियम
उत्तर:
(क) हाइड्रोजन (
)
प्रश्न 2.
राहुल के अनुसार सूर्य एक गोला है-
(क) रुई का
(ख) ऊन का
(ग) आग का
(घ) बर्फ का
उत्तर:
(ग) आग का (
)
![]()
प्रश्न 3.
आदित्य- एल 1 ने सूर्य के कितने रंगों के चित्र भेजे हैं?
(क) आठ
(ग) दस
(ख) सात
(घ) ग्यारह
उत्तर:
(घ) ग्यारह (
)
प्रश्न 4.
आदित्य- एल 1 मिशन का कार्य कौन – सी जानकारी जुटाना है?
(क) सूर्य किस समय कैसा होता है
(ख) सूर्य के भीतर जलने वाली आग का ताप कैसा है
(ग) चाँद के रहस्य जुटाना
(घ) सूर्य के ताप का प्रभाव कैसा होता है
उत्तर:
(ख) सूर्य के भीतर जलने वाली आग का ताप कैसा है (
)
(घ) सूर्य के ताप का प्रभाव कैसा होता है (
)
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
पाठ से बनी समझ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) हमारे वैज्ञानिकों ने आदित्य- एल 1 का निर्माण क्यों किया?
(ख) “आदित्य-एल 1 चंद्रयान के प्रकार का ही एक यान है। ” अध्यापक ने ऐसा अपने विद्यार्थियों से क्यों कहा?
(ग) आदित्य- एल 1 में ‘एल 1’ क्या है और उसका क्या कार्य है?
(घ) “ अध्यापक जी! मैंने सुना है कि सूर्य सात घोड़ों के रथ पर आकाश में यात्रा करने वाला एक राजा है।” वाणी ने अध्यापक से ऐसा क्यों कहा होगा?
(ङ) निम्नलिखित वाक्यों में नीचे दिए गए शब्दों का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

- हम ………… बड़े होकर वैज्ञानिक बनेंगे।
- रवि अध्यापक की ……… अचरज से देखता है।
- आदित्य-एल 1 ने सूर्य के कुछ अद्भुत चित्र भेजे हैं, उन्हें यदि आप लोग देखेंगे तो देखते ……….. रह जाएँगे।
- भारत के ओडिशा के पुरी जिले में सूर्य देवता का एक ……… सुंदर मंदिर बना हुआ है।
- अध्यापक ने भास्कर से कहा कि इस कक्षा में दो …….. आदित्य हैं।
उत्तर:
(क) हमारे वैज्ञानिकों ने आदित्य- एल 1 का निर्माण सूर्य के रहस्यों को जानने के लिए किया। वे सूर्य के ताप और उसके प्रभाव को जानना चाहते हैं।
(ख) आदित्य- एल 1 चंद्रयान के प्रकार का ही एक यान है। अध्यापक ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि चंद्रयान ने चंद्रमा के रहस्यों को बताने का कार्य किया और आदित्य- एल 1 सूर्य के रहस्यों को बताने का कार्य करेगा।
(ग) एल 1 का अर्थ है- लगरांज 11 एल 1 अर्थात लगरांज 1 बिंदु अंतरिक्ष का एक विशिष्ट स्थान होता है जो सूर्य और पृथ्वी के केंद्रों को जोड़ने वाली रेखा पर होता है। इसी स्थान पर प्रक्षिप्त कोई भी वस्तु पृथ्वी के साथ – साथ ही सूर्य की भी परिक्रमा करती जाती है।
(घ) वाणी ने अध्यापक से ऐसा इसलिए कहा होगा क्योंकि ऐसा उसके माता-पिता या दादा-दादी ने बताया होगा कि हमारे धर्म ग्रंथों में सूर्य देव को सात घोड़ों के रथ पर सवार माना जाता है।
(ङ)
- भी
- ओर
- ही
- बहुत
- और
प्रश्न 2.
‘आदित्य’ का अर्थ सूर्य होता है। इसी प्रकार आदित्य के कुछ नाम आप भी खोजकर लिखिए। नीचे एक नाम दिया गया है, शेष नाम आप लिखिए-

उत्तर:

अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
कल्पना कीजिए कि आप वैज्ञानिक बन गए हैं और आपको सूर्य के रहस्य जानने के लिए भेजा जा रहा है, आप
(क) सूर्य की गरमी से बचने के लिए किस तरह की व्यवस्था करेंगे?
(ख) सूर्य से जुड़े कौन-से रहस्यों को खोजने का प्रयास करेंगे ?
उत्तर:
(क) हम सूर्य से बचने के लिए एक खास तरह की पोशाक का निर्माण करेंगे जिस पर आग का कोई असर ना हो और तब उसे पहन कर एक निश्चित दूरी से सूर्य को देखेंगे। आँखों पर भी खास तरह का चश्मा पहनेंगे जिससे सूर्य की तरफ आसानी से देख सकें ।
(ख) हम सूर्य का यह रहस्य खोजना चाहेंगे कि आखिर वो इतना गर्म क्यों है? उसके अंदर कितनी आग है और यह कितनी खतरनाक हो सकती है, ताकि हम इससे बचने के उपाय भी खोज सके ।
![]()
प्रश्न 2.
यदि आपको विद्यालय में आदित्य- एल 1 के वैज्ञानिकों से मिलने का एक अवसर मिलता है तो आप उनसे कौन-से प्रश्न पूछना चाहेंगे? कोई चार प्रश्न लिखिए-
(क) ………………………………
(ख) ………………………………
(ग) ………………………………
(घ) ………………………………
उत्तर:
(क) आपने आदित्य- एल 1 को बनाने के बारे में क्यों सोचा?
(ख) आपको आदित्य – एल 1 बनाने का तरीका कैसे आया?
(ग) आदित्य – एल 1 ने अब तक क्या – क्या जानकारियाँ हासिल की?
(घ) आदित्य-एल 1 भविष्य में और क्या जानकारी हमें दे सकता है?
भाषा की बात
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाइए-

(क) यदि ऐसा है तो वहाँ आग किसने जलाई होगी ………….
(ख) अध्यापक जी …….. लगरांज 1 क्या होता है ………
(ग) अच्छा ……….. तभी इसका नाम आदित्य – एल 1 रखा गया है
(घ) जी अध्यापक जी ……… यह बहुत गरम है ………
उत्तर:
(क) यदि ऐसा है, तो वहाँ आग किसने जलाई होगी?
(ख) अध्यापक जी, लगरांज 1 क्या होता है ?
(ग) अच्छा! तभी इसका नाम आदित्य – एल 1 रखा गया है।
(घ) जी अध्यापक जी, यह बहुत गरम है।
प्रश्न 2.
शब्द – पिटारा में दिए गए शब्दों को नीचे दिए गए उनके संबंधित परिवार में लिखिए-

उत्तर:
| संज्ञा | सर्वनाम | विशेषण |
| आदित्य | मुझे | गरम |
| सूर्य | आप | सात |
| सुमन | यह | अच्छा |
| रवि | मैं | एक |
| दिनेश | हम | ग्यारह |
| वाणी | मैंने | बहुत |
| विद्यार्थी | कुछ | दो |
प्रश्न 3.
पाठ में आए ‘प्रभाव’, ‘अभियान’, ‘विशाल’, ‘सुप्रभात’ शब्दों में ‘प्र’, ‘अभि’, ‘वि’ और ‘सु’ शब्दांश उपसर्ग का कार्य कर रहे हैं तथा ‘भाव’, ‘यान’, ‘शाल’ एवं ‘प्रभात’ मूल शब्द हैं।

उपर्युक्त उदाहरण में ‘स’ उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो नवीन शब्द बनाए गए हैं। आप इसी प्रकार निम्नलिखित उपसर्गों की सहायता से दो-दो शब्द बनाइए-

उत्तर:

प्रश्न 4.
पाठ में आया ‘अध्यापक’ शब्द पुल्लिंग है तथा ‘नानी’ शब्द स्त्रीलिंग है। इसके अतिरिक्त पाठ में आए अन्य कोई दो-दो पुल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्द खोजकर नीचे लिखिए-

उत्तर:

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द वर्ग पहेली में से ढूँढ़कर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए-

(क) बहुत – ……………………….
वाक्य – ……………………….
(ख) पुराना – ……………………….
कम – ……………………….
(ग) प्रकाश – ……………………….
वाक्य – ……………………….
(घ) दूर – ……………………….
वाक्य ……………………….
(ङ) बड़ा – ……………….
वाक्य – ……………….
उत्तर:
बहुत – कम
वाक्य – आज मैंने बहुत कम खाना खाया।
(ख) पुराना – नया
वाक्य – मैंने नया कोट खरीदा है।
(ग) प्रकाश – अंधकार
वाक्य – सूर्य के बादल में छिपने पर अंधकार हो जाता है।
(घ) दूर – पास
वाक्य – शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे पास है।
(ङ) बड़ा – छोटा
वाक्य – बुद्ध ग्रह सबसे छोटा ग्रह है।
![]()
प्रश्न 6.
पाठ में ‘सूर्य’ शब्द का प्रयोग हुआ है। इस शब्द के अनेक नाम आपने पढ़े और सुने होंगे। इस शब्द का प्रयोग अलग-अलग प्रकार से होता है, जैसे-
- ‘सूर्य’ की किरणों से हमें विटामिन डी मिलता है।
इस वाक्य में ‘सूर्य’ एक तारा है । - ‘सूर्य’ हमारी कक्षा में पढ़ता है।
इस वाक्य में ‘सूर्य’ एक विद्यार्थी है।
अब ‘जल’ तथा ‘कर’ शब्दों से जुड़े अलग-अलग अर्थों वाले वाक्य अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
जल-
- आज आग से मेरा हाथ ‘जल’ गया।
- पृथ्वी पर 70% ‘जल’ है।
पहले ‘जल’ का अर्थ है- जल जाना
दूसरे ‘जल’ का अर्थ है- पानी
कर-
- हम सभी को ‘कर’ भरना चाहिए।
- मैंने अपना सारा कार्य ‘कर’ लिया।
पहले ‘कर’ का अर्थ है- टैक्स
दूसरे ‘कर’ का अर्थ है- करना
आदित्य- एल 1 और सूर्य की भेंट
यहाँ पर आदित्य- एल 1 और सूर्य के बीच बातचीत हो रही है। आप इस बातचीत को आगे बढ़ाइए-

उत्तर:

पाठ से आगे
प्रश्न 1.
इस चित्र में क्या दिखाया गया है? अपने घर या आस-पड़ोस में आपने कभी किसी को ऐसा करते देखा है ? कक्षा में अपने-अपने अनुभव साझा कीजिए ।

उत्तर:
इस चित्र में छठ पूजा की जा रही है। एक स्त्री नदी में खड़ी होकर सूर्य देव को जल चढ़ा रही है और सामने उनके पति छठी मैया की पूजा का सामान थाल में लेकर खड़े हैं। हाँ ! हमारे पड़ोस में एक परिवार रहता है। वो बिहार के हैं हमने उन्हें छठ पूजा करते यमुना के किनारे देखा है वहाँ और भी बहुत सारे लोग आए थे। पिताजी हमें वहाँ दिखाने ले गए थे।
प्रश्न 2.
सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से शरीर को कौन-से लाभ होते हैं? सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए ।
उत्तर:
सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से हमें बहुत लाभ मिलते हैं।
(क) सूर्य के प्रकाश से शरीर खुलता है।
(ख) इससे जोश और स्फूर्ति मिलती है।
(ग) सूर्य के प्रकाश से विटामिन ‘डी’ मिलता है जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं।
प्रश्न 3.
दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए । यह चित्र सौर ऊर्जा का है। सौर ऊर्जा, सूर्य के प्रकाश से प्राप्त अक्षय (जो समाप्त नहीं होती) ऊर्जा है। शिक्षक के दिशा-निर्देश में कक्षा को चार समूहों में विभाजित कीजिए। सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी प्राप्त कर कक्षा में चार्ट पेपर पर प्रस्तुत कीजिए ।

उत्तर:
सौर ऊर्जा की संक्षिप्त जानकारी – सौर ऊर्जा, जिसे सौर शक्ति के नाम से भी जाना जाता है। यह सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का एक रूप है। इसे बिजली और गर्मी दोनों के रूप में उपयोग किया जाता है। सौर ऊर्जा एक नया स्वच्छ और विश्वास योग्य ऊर्जा का स्रोत है।
इससे भविष्य में ऊर्जा की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। आज दुनिया भर में इसका उपयोग बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा प्राप्त करने के लिए इमारतों का डिजाइन ऐसे होता है जिससे सूर्य की रोशनी अंदर आती है। इसे निष्क्रिय सौर ऊर्जा कहा जाता है। और सक्रिय सौर ऊर्जा में उपकरणों का प्रयोग होता है।
![]()
प्रश्न 4.
दिए गए चित्र को ध्यान से देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) इस चित्र में पाँच लगरांज बिंदु दिखाए गए हैं। आपके विचार से हमारे वैज्ञानिकों ने आदित्य यान के स्थापन के लिए एल 1 बिंदु को क्यों चुना होगा ?
(ख) चित्र देखकर बताइए कि कौन – कौन से लगरांज बिंदु पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) पर हैं?
उत्तर:
(क) हमारे वैज्ञानिकों ने आदित्य- एल 1 मिशन में एल 1 बिंदु को इसलिए चुना क्योंकि यह पृथ्वी- सूर्य के बीच स्थित है जिससे उपग्रह बिना किसी रूकावट के सूर्य का अध्ययन कर सकता है।
(ख) पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) पर लगरांज 2, 4, 5 स्थित हैं।
पुस्तकालय या अन्य स्रोत से
प्रश्न 1.
विद्यालय के पुस्तकालय से सूर्य के विषय में और अधिक जानकारी प्राप्त कीजिए ।
उत्तर:
सूर्य एक तारा है जो हमारे सौरमंडल के केंद्र में स्थित है। यह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा पिंड है और इसके चारों ओर सभी ग्रह घूमते हैं। सूर्य हमारे लिए प्रकाश और गर्मी का मुख्य स्रोत है। यह जीवन के लिए भी आवश्यक है। सूर्य में हाइड्रोजन और हीलियम गैस बहुत अधिक है जिससे सूर्य से ऊर्जा निकलती रहती है यह एक आग का गोला है ।
यदि सूर्य ना हो तो पृथ्वी ठंडी होकर बेजान हो जाएगी। सूर्य की रोशनी शरीर को विटामिन ‘डी’ देती है और स्वस्थ रखती है। सूर्य को देवता मानकर पूजा की जाती है। इसके अतिरिक्त फल, फूल, पौधों को उगने और भोजन बनाने के लिए भी सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 2.
सूर्यग्रहण क्यों लगता है? इस अवसर पर कहाँ-कहाँ मेले लगते हैं? इस विषय में अपने विद्यालय के पुस्तकालय, अभिभावकों और अन्य स्रोतों से जानकारी प्राप्त कर सहपाठियों से साझा कीजिए ।
उत्तर:
जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ती है तब सूर्य ग्रहण लगता है।
सूर्य ग्रहण पर कुरूक्षेत्र में प्राचीन काल से मेला लगने की परंपरा चली आ रही है। लोग इस दिन स्नान आदि करके दान करते हैं।
इसके अतिरिक्त – ‘प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक’ विशेष रूप से सूर्यग्रहण के लिए पवित्र माने जाते हैं। इन स्थानों पर एकत्रित होकर श्रद्धालु स्नान तथा दान आदि करते हैं।
मेरी चित्रकारी
भविष्य में जब आप वैज्ञानिक बनकर किसी ग्रह की यात्रा करेंगे तो आपका यान कैसा होगा? उसका एक चित्र अपनी कल्पना से तैयार कीजिए और उसमें रंग भरिए-
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।