Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 4 हमारा आहार कविता Hamara Aahar Kavita Poem Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 4 Worksheet Hamara Aahar Kavita
Class 4 Hindi Hamara Aahar Worksheet
हमारा आहार Worksheet – Hamara Aahar Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) चावल, दाल और सब्जी खाने से क्या होता है ?
(क) शरीर मोटा होता है
(ख) शरीर पतला होता है
(ग) शरीर कमजोर होता है
(घ) शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है
उत्तर :
(घ) शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है
(ii) गर्मी के मौसम में किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए?
(क) चाय और कॉफ़ी
(ख) खरबूजा, खीरा, ककड़ी
(ग) समोसा और पकौड़े
(घ) पराठा और चटनी
उत्तर :
(ख) खरबूजा, खीरा, ककड़ी
(iii) हमें कब पछताना पड़ता है?
(क) जब कम खाते हैं
(ख) जब ज्यादा खाते हैं
(ग) जब पानी नहीं पीते
(घ) जब सलाद खाते हैं
उत्तर :
(ख) जब ज्यादा खाते हैं
(iv) किस चीज़ को नियमित रूप से खाने की सलाह दी गई है ?
(क) बर्फ और आइसक्रीम
(ख) नमकीन और चिप्स
(ग) सत्तू और भूँजा
(घ) पकौड़े और मिठाई
उत्तर :
(ग) सत्तू और भूँजा
![]()
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) व्यायाम करने के लिए बहाना ढूँढना अच्छा माना गया है।
उत्तर :
✗
(ii) संतुलित आहार में फल, सब्ज़ी और दूध शामिल होते हैं।
उत्तर :
✓
(iii) सिर्फ स्वाद देखकर खाना चुनना सही है।
उत्तर :
✗
(iv) जरूरत से ज्यादा खाना खाने पर पछताना पड़ता है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 3.
बॉक्स में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
सलाद, पछताए, व्यायाम, पीड़ा, बगीचा,
(i) पेट भर से अधिक खाकर मनुष्य _________ ।
(ii) गर्मी में खरबूजा, तरबूज खाने से _________ नहीं होती।
(iii) स्वस्थ रहने के लिए _________ करना आवश्यक है।
(iv) फल-फूलों का _________ लगाना चाहिए।
(v) भोजन में _________ जरूर शामिल करें।
उत्तर :
(i) पछताए
(ii) पीड़ा
(iii) व्यायाम
(iv) बगीचा
(v) सलाद
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए चित्र में खाद्य पदार्थों के सामने उसके लाभ लिखिए।

उत्तर :
| खाद्य पदार्थ | लाभ |
| चावल, दाल, सब्जी | शरीर फुर्तीला बनता है। |
| सत्तू | गर्मी में लाभदायक होता है। |
| दही, छाछ | पाचन में सहायक होती है। |
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए चित्र के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

(i) चित्र में दी गई थाली में आप कौन-कौन से पोषक तत्त्वों की कल्पना करते हैं?
____________________________________________
____________________________________________
उत्तर :
थाली में हम प्रोटीन (दाल), कार्बोहाइड्रेट (रोटी), विटामिन और खनिज (सब्जी, फल, सलाद), कैल्सियम (दही) जैसे पोषक तत्त्वों की कल्पना करते हैं।
(ii) चित्र में दिख रही वस्तुओं में से कौन-सी चीजें मौसमी हैं?
____________________________________________
____________________________________________
उत्तर :
खीरा, टमाटर, फल सभी मौसमी हो सकते हैं।
(iii) इसमें कौन – सा भोजन शरीर को ठंडक देगा?
____________________________________________
____________________________________________
उत्तर :
दही शरीर को ठंडक देने वाला भोजन है।
(iv) यदि यह चित्र आपके स्कूल के भोजन में हो, तो आप इसमें क्या जोड़ना चाहेंगे?
____________________________________________
____________________________________________
उत्तर :
मैं इसमें एक गिलास छाछ या एक कटोरी फल और थोड़े से अंकुरित मूंग जोड़ना चाहूँगा, ताकि यह और अधिक पोषक व संतुलित बने ।
![]()
प्रश्न 6.
काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
“पेट से ज्यादा जब कोई खाए, खाकर वह पीछे पछताए।
ताजा खाना हरदम खाओ, नहीं बहाना कभी बनाओ।”
(i) हमें कितनी मात्रा में खाना चाहिए ?
____________________________________________
(ii) “ताजा खाना हरदम खाओ” इसका क्या संदेश है ?
____________________________________________
(iii) उपरोक्त पंक्तियों में किस बुरी आदत और किस अच्छी आदत का उल्लेख है?
____________________________________________
(iv) काव्यांश के अनुसार ज्यादा खाने का क्या परिणाम होता है?
____________________________________________
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
हमें कैसा आहार लेना चाहिए?
____________________________________________
प्रश्न 2.
आलू के अलावा और क्या खाना चाहिए?
____________________________________________
प्रश्न 3.
दही खाने से क्या होता है?
____________________________________________
प्रश्न 4.
हमें फल क्यों खाने चाहिए?
____________________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
व्यायाम से हमें क्या लाभ होता है?
____________________________________________
प्रश्न 2.
बच्चों को क्या नहीं खाना चाहिए?
____________________________________________
प्रश्न 3.
बागवानी करना क्यों आवश्यक है?
____________________________________________
प्रश्न 4.
किस प्रकार का भोजन नुकसानदायक होता है?
____________________________________________
![]()
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
हमें संतुलित आहार क्यों लेना चाहिए?
____________________________________________
प्रश्न 2.
गर्मियों के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्यों?
____________________________________________
प्रश्न 3.
इस कविता का मुख्य संदेश क्या है?
____________________________________________
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
बॉक्स में दिए शब्दों में से विलोम शब्दों के जोड़े चुनकर दी गई जगह पर लिखिए ।
काला, अच्छा, छोटा, सफेद, दिन, गर्म, बड़ा, ठंडा, ऊपर, रात, बुरा, नीचे
(i) अच्छा-बुरा
(ii) _________
(iii) _________
(iv) _________
(v) _________
(vi) _________
उत्तर :
(ii) छोटा-बड़ा
(iii) दिन-रात
(iv) काला- सफेद
(v) गर्म-ठंडा
(vi) ऊपर-नीचे
प्रश्न 2.
रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थान भरें।
(i) हमेशा अच्छे कार्य करने चाहिए, _________ कार्य नहीं ।
(ii) ऊपर चढ़ने के बजाय वह _________ उतर गया।
(iii) सच्चा इंसान हर परिस्थिति में सच बोलता है, _________ नहीं।
(iv) बुद्धिमान व्यक्ति शांति से बात करता है, कभी _________ नहीं करता।
उत्तर :
(i) बुरे
(ii) नीचे
(iii) झूठ
(iv) झगड़ा
प्रश्न 3.
वर्ग पहेली में नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द ढूँढिए और उनसे वाक्य बनाइए
आहार – भोजन
बाग _________
पीड़ा _________
हरदम _________
सब्जी _________
अपरंपार _________

भोजन – भोजन बहुत अच्छा बना है। _______________________
_____________________ _______________________
_____________________ _______________________
_____________________ _______________________
उत्तर :
हरदम – हमेशा
बाग – उपवन
सब्जी – तरकारी
पीड़ा – दुःख
अपरंपार – असीम
हमेशा – वह हमेशा समय पर स्कूल जाता है।
उपवन उपवन में सुन्दर फूल खिले हैं।
तरकारी आते समय तरकारी ले आना।
दुःख दुःख सबके पास होता है।
असीम आप सब पर भगवान की असीम कृपा है।
![]()
प्रश्न 4.
निम्नलिखित रिक्त स्थानों में उपसर्ग जोड़कर शब्द बनाइए ।
(i) _________ + न्याय = अन्याय
(ii) _________ + योग्य = अयोग्य
(iii) _________ + भाषा = परिभाषा
(iv) _________ + भाग्य = दुर्भाग्य
उत्तर :
(i) अन
(ii) अ
(ii) परि
(iv) दुर
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
अगर तुम्हारे घर के पास एक खाली जगह हो, तो तुम वहाँ कौन-कौन से फल या सब्जियाँ उगाना चाहोगे और क्यों?
____________________________________________
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
आपको खाने में क्या-क्या पसंद है? उसकी सूची तैयार करें।
____________________________________________
प्रश्न 2.
क्या आलू खाना नुकसानदायक है? यदि हाँ, तो कारण की चर्चा कीजिए ।
____________________________________________
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
अपने माता-पिता अथवा शिक्षकों की सहायता से नीचे दी गई साग-सब्जियों के स्थानीय नाम और उनके क्षेत्र का नाम लिखिए।

___________________________________________