Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 4 हमारा आहार कविता के प्रश्न उत्तर Hamara Aahar Kavita Poem Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Hamara Aahar Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Hamara Aahar Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 4 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 4 Hamara Aahar Poem Question Answer
बातचीत के लिए
दिए गए चित्र पर बातचीत कीजिए-

प्रश्न 1.
चित्र में आपको क्या-क्या दिखे रहा है?
उत्तर:
चित्र में हमें खाने के लिए स्वास्थ्यप्रद भोजन दिखाई दे रहा है। जैसे- रोटी, दाल-सब्जी, चावल, छोले, दूध और डोसा इत्यादि हैं।
प्रश्न 2.
आपके लिए आहार क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
हमारे लिए आहार स्वस्थ और शक्तिशाली होने के लिए महत्वपूर्ण है।
![]()
प्रश्न 3.
आपको क्या खाना पसंद है?
उत्तर:
छात्र अपनी पसंद के अनुसार (खाना) लिखें।
प्रश्न 4.
खाने में सावधानी रखना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
खाने में सावधानी न रखने से हम कुपोषण के शिकार हो जाते हैं और कमजोर होकर बीमार पड़ जाते हैं।
प्रश्न 5.
क्या आपको लगता है कि केवल आहार ही हमें स्वस्थ रख सकता है या स्वस्थ रहने के लिए कुछ और भी आवश्यक है? अपने उत्तर का कारण भी बताइए ।
उत्तर:
हमें बिल्कुल स्वस्थ रहने के लिए आहार के साथ-साथ सलाद और कुछ फल भी लेना आवश्यक होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन दूध भी पीना आवश्यक है। यदि समय के अनुसार सही ढंग का खाना नहीं खाएँगे, तो बीमार पड़ना संभव है।
कविता के आधार पर
प्रश्न 1.
नीचे एक तालिका दी गई है। दिए गए उदाहरण के आधार पर तालिका को पूरा कीजिए-

उत्तर:
| फलों के नाम | साग-भाजियों के नाम | दूध से बने उत्पादों/ सामानों के नाम |
सलाद की सामग्री के नाम |
| आम | परवल | दही | गाजर |
| अमरूद | भिंडी | दूध | मूली |
| केला | नेनुआ | मट्ठा | खीरा |
| पपीता | पालक | पनीर | टमाटर |
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तरों का चयन करके उनके सामने दी गई जगह पर सेब का चित्र
बनाइए-
(क) चावल, दाल और साग-भाजी खाने के लाभ हैं-
(i) शरीर मोटा होता है।
(ii) शरीर सुस्त रहता है।
(iii) शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है।
(iv) शरीर पतला बनता है।
उत्तर:
(iii) शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है। ![]()
(ख) गरमी के मौसम में किन वस्तुओं का भरपूर सेवन करना चाहिए?
(i) खरबूज
(ii) ककड़ी
(iii) खीरा
(iv) चाय-कॉफी
उत्तर:
(iii) खीरा ![]()
(ग) हम खाकर कब पछताते हैं ?
(i) जब कम खाते हैं।
(ii) जब अधिक खाते हैं।
(iii) जब दूसरा अधिक खाता है।
(iv) इनमें से सभी
उत्तर:
(ii) जब अधिक खाते हैं। ![]()
![]()
(घ) किन खाद्य पदार्थों को नियमित खाने का सुझाव दिया गया है?
(i) नमकीन और चिप्स
(ii) भूँजा और सत्तू
(iii) बर्फ़ और आइसक्रीम
(iv) पकौड़े और पराठे
उत्तर:
(ii) भूँजा और सत्तू ![]()
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) हमें फलों और फूलों के बगीचे क्यों लगाने चाहिए?
(ख) हमें भूख से अधिक क्यों नहीं खाना चाहिए ?
(ग) “ताजा खाना हरदम खाओ, नहीं बहाना कभी बनाओ।” इस पंक्ति के माध्यम से क्या संदेश दिया गया है?
(घ) भोजन का सेवन किस प्रकार करने की सलाह दी गई है और क्यों ?
उत्तर:
(क) फलों का बाग लगाने से हम भूख शांत कर सकते हैं किंतु फूलों के बाग से मन प्रसन्न होता है। इसलिए दोनों के बगीचे लगाने चाहिए।
(ख) भूख से अधिक खाना खाने पर भोजन सही समय पर नहीं पचता और खट्टी डकारे आने लगती हैं, अतः अधिक भोजन हमें नहीं करना चाहिए ।
(ग) इस पंक्ति के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि – ताजा खाना खाने से वह शीघ्रता से पच जाता है। इसके लिए कभी बहाना नहीं बनाना चाहिए।
(घ) भोजन करने के लिए ताजा और ‘सही ढंग’ की सलाह दी गई है, ताकि हम बीमार न पड़ें और रोग होने का बहाना भी न मिले।
प्रश्न 4.
मिलान कीजिए-

उत्तर:

प्रश्न 5.
चित्र में दी गई साग – भाजियों को पहचानिए और उनके नाम नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में लिखिए-

उत्तर:
टमाटर, शिमला मिर्च, आलू, भिंडी, बैंगन, काशीफल, चुकंदर, प्याज, गाजर, मूली, लहसुन, पत्तागोभी।
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए कथनों को ‘हाँ जी हाँ’ और ‘ना जी ना’ से पूरा कीजिए-
(क) तुम केवल आलू ही लाना,
मुझको है बस आलू खाना । ना जी ना; ना जी ना
(ख) दूध-दही तुम छककर खाना,
हरी सब्जियाँ भूल ना जाना। …………………..
(ग) खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा,
खाने पर होती है पीड़ा।
(घ) भोजन में हो खूब सलाद,
चौबीस घंटे रखना याद । …………………..
(ङ) ताजा खाना हरदम खाओ,
रोग-व्याधि को दूर भगाओ । …………………..
उत्तर:
(ख) हाँ जी हाँ
(ग) ना जी ना; ना जी ना
(ग) हाँ जी हाँ
(घ) हाँ जी हाँ
(ङ) हाँ जी हाँ
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
अगर आपके पास एक छोटा-सा खेत होता तो आप उसमें कौन से फल और साग-भाजी उगाते और क्यों?
उत्तर:
यदि मेरे पास छोटा सा खेत होता तो मैं उसमें पपीता, अमरूद, आम तथा पालक, मूली, टमाटर और भिंडी उगाता। क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए हितकर हैं।
प्रश्न 2.
अगर आप इस कविता में कुछ और खाद्य पदार्थ जोड़ सकते तो आप क्या जोड़ते और क्यों?
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
![]()
प्रश्न 3.
कल्पना कीजिए कि आपने स्वस्थ आहार से संबंधित एक प्रतियोगिता में भाग लिया है। प्रतियोगिता में आप कौन-से तीन सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ चुनेंगे?
उत्तर:
प्रतियोगिता हेतु मेरे चुने हुए खाद्य पदार्थ हैं-
- दाल + चावल + सब्जी
- सलाद (मूली + टमाटर + खीरा)
- पपीता
भाषा की बात
प्रश्न 1.
रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) खाने में सलाद अधिक और तले हुए व्यंजन कम खाएँ ।
(ख) अच्छी आदतों को भूलना नहीं, याद रखना चाहिए ।
(ग) गरमी के मौसम में सूती और जाड़े के मौसम में ऊनी कपड़े पहनने चाहिए ।
(घ) सही समय पर सोइए और सही समय पर जागिए ।
उत्तर:
(क) खाने में सलाद अधिक और तले हुए व्यंजन कम खाएँ ।
(ख) अच्छी आदतों को भूलना नहीं, याद रखना चाहिए ।
(ग) गरमी के मौसम में सूती और जाड़े के मौसम में ऊनी कपड़े पहनने चाहिए ।
(घ) सही समय पर सोइए और सही समय पर जागिए ।
प्रश्न 2.
‘नियमित’ शब्द ‘नियम’ में ‘इत’ जोड़कर बना है। ऐसे ही नीचे दिए गए शब्दों में ‘इत्’ लगाकर नए शब्द बनाइए-
उत्तर:
(क) नियम = नियमित
(ख) प्रमाण = प्रमाणित
(ग) शिक्षा = शैक्षिक
(घ) मोह = मोहित
(ङ) चर्चा = चर्चित
(च) सुगंध = सुगंधित
प्रश्न 3.
वर्ग पहेली में नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द ढूँढ़िए और उनसे वाक्य बनाइए-

उत्तर:
आहार – भोजन,
सब्जी – तरकारी,
हरदम – हमेशा,
पीड़ा – दुख,
बाग – उपवन
अपरंपार – असीम

हमेशा – मैं हमेशा खेलता रहता हूँ ।
उपवन – प्रात:काल उपवन में घूमना चाहिए ।
तरकारी – आज कौन-सी तरकारी बनी है।
दुख – मुझसे किसी का दुख देखा नहीं जाता।
असीम – भगवान की असीम कृपा है कि मैं खुश हूँ।
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों में से आपको केवल वर्ण बदलकर फल अथवा साग तरकारी का नाम लिखना है। ध्यान रखिए कि मात्रा न बदले-

उत्तर:
| भालू | आलू |
| मीरा | खीरा |
| चौकी | लौकी |
| मकड़ी | ककड़ी |
| मेला | केला |
| जाम | आम |
| लंगूर | अंगूर |
| गोली | गोभी |
| जेब | सेब |
| चालक | पालक |
| नीची | लीची |
| अंतरा | संतरा |
पता लगाइए
अपने माता-पिता / शिक्षकों की सहायता से पता लगाइए कि आपके यहाँ तालिका में दी गईं साग तरकारियों को क्या कहा जाता है। इनके अतिरिक्त अन्य साग तरकारियों के भी प्रचलित तथा स्थानीय नाम लिखिए-

उत्तर:
छात्र अपने प्रदेश या स्थानीय क्षेत्र की प्रचलित बोली में ही साग – तरकारी का नाम लिखें।
![]()
समझिए और लिखिए
प्रश्न 1.
शिक्षक की सहायता से पौधे के विभिन्न भागों की पहचान कीजिए तथा उनके नाम लिखिए-

उत्तर:

प्रश्न 2.
नीचे दिए चित्र को देखकर उस पर दस वाक्य अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए-

उत्तर:
- यह एक गाँव का दृश्य है।
- गाँव का वातावरण शांत व सुखद होता है।
- यहाँ ताजी – ताजी सब्जियाँ भी मिल जाती हैं।
- गाँव में शुद्ध दूध भी मिल जाता है।
- गाँव में प्रात:काल का दृश्य सुहावना होता है ।
- हमारे गाँव में आम, सेब, पपीता इत्यादि फल भी मिल जाते हैं।
- गाँव में गुब्बारे बेचने वाले भी आते हैं।
- गाँव में तोते की टें… टें… और कोयल की कू… कू… बड़ी मधुर सुनाई पड़ती है ।
- स्नेहा अपनी माँ और प्रिया अपने पिताजी के साथ बाजार आई है।
- गाँव में भी मेला लगते ही बहुत चहल-पहल हो जाती है।
![]()
आनंदमयी गतिविधि
प्रश्न 1.
नीचे दी गई सारणी में आपको स्वस्थ और अस्वस्थ खाद्य / पेय पदार्थों के नाम लिखने हैं। आपको यह तय करना है कि कौन – सा खाद्य पदार्थ स्वास्थ्यवर्धक है और कौन-सा हानिकारक |

उत्तर:
| स्वास्थ्यवर्धक | हानिकारक |
| 1. ताजा फल/छाछ | कोल्ड ड्रिंक |
| 2. सेब, केला / दूध | कोका कोला |
| 3. “सलाद/दही” | पेप्सी, फैंटा |
| 4. “ताजा भोजन” | लिम्का मिरिंडा |
| 5. आम, तरबूज | थम्सअप |
प्रश्न 2.
पुरानी पत्रिकाओं और समाचार पत्रों से भिन्न-भिन्न फलों और साग- भाजियों के चित्र काटिए। इन चित्रों का कोलाज बनाकर उसे कोई प्यारा-सा नाम भी दीजिए ।
उत्तर:
छात्र स्वयं समझकर लिखें।
प्रश्न 3.
एक डिब्बे में कागज की पर्चियाँ लीजिए जिन पर कुछ फलों और साग – भाजियों के नाम लिखे होंगे। डिब्बे में से एक पर्ची निकालिए। अब आप उस पर्ची पर लिखे हुए फल या साग-भाजी के गुण और विशेषताएँ बताइए। आप उस फल या साग-भाजी की विशेषताएँ ऐसे बताएँ, जैसे आप ही वह फल या साग-भाजी हैं ।
उत्तर:
छात्र स्वयं समझकर लिखें।