Students prefer NCERT Class 5 Hindi Veena Solutions Chapter 12 गंगा की कहानी के प्रश्न उत्तर Ganga Ki Kahani Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Ganga Ki Kahani Class 5 Question Answer
Class 5 Hindi Ganga Ki Kahani Question Answer
कक्षा 5 हिंदी पाठ 12 प्रश्न उत्तर – Class 5 Hindi Chapter 12 Ganga Ki Kahani Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्र को देखिए और इसमें दिखाए गए पानी के स्रोत का नाम बताइए –

उत्तर :

प्रश्न 2.
आपके निवास स्थान के आस-पास कौन-सी नदी / नदियाँ बहती है / हैं?
उत्तर :
हमारे निवास स्थान के आस-पास यमुना नदी बहती है।
प्रश्न 3.
आपके घर में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर :
हमारे घरों में पानी पाइप के सहारे नल से आता है।
प्रश्न 4.
आप नदियों के जल को प्रदूषित होने से किस प्रकार बचा सकते हैं? इस बारे में कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर :
हम नदियों में कूड़ा ना फेंककर जल को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। बहुत से लोग प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, पूजा की सामग्री व अन्य वस्तुएँ नदियों में डालकर उसके जल को दूषित करते हैं और ऐसा दूषित जल फिर मनुष्य के लिए ही हानिकारक बनता है। इसलिए हमें नदियों का जल स्वच्छ रखना चाहिए।
![]()
पाठ से
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर पर जल की बूँद का चित्र बनाइए । एक से अधिक विकल्प भी सही हो सकते हैं-
(क) “मेरा जन्म हिमालय की गोद में हुआ था । ” इस वाक्य में ‘मेरा’ शब्द किसके लिए आया है?
(i) गोमुख
(ii) गंगा नदी
(iii) पर्वत
(iv) नगर
उत्तर :
(ii) गंगा नदी
(ख) “लेकिन मुझे अब इस बात की प्रसन्नता है कि इस ओर लोगों का ध्यान गया है।” यहाँ किस ओर ध्यान जाने की बात कही गई है?
(i) गंगा में प्रदूषण की ओर
(ii) गंगा के चमकीले रंग की ओर
(iii) गंगा जल की पवित्रता की ओर
(iv) गंगा की धाराओं की ओर
उत्तर :
(i) गंगा में प्रदूषण की ओर
(ग) जल प्रदूषण किन कारणों से होता है?
(i) कारखानों और नगरों द्वारा नदियों में डाले जाने वाले अपशिष्ट से
(ii) कारखानों के धुएँ से
(iii) नदी तथा तालाब में स्नान करने से
(iv) तेज आवाज में भोंपू बजाने से
उत्तर :
(i) कारखानों और नगरों द्वारा नदियों में डाले जाने वाले अपशिष्ट से
(घ) “यहाँ यमुना से मेरा संगम होता है।” इस वाक्य में ‘संगम’ शब्द का भाव है-
(i) एक से अधिक नदियों का आपस में मिलना
(ii) विपरीत दिशा की ओर बहना
(iii) दो धाराओं में बँट जाना
(iv) दो धाराओं का मिलकर बहना
उत्तर :
(i) एक से अधिक नदियों का आपस में मिलना
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-
(क) गंगा नदी के किनारे बसे कुछ नगरों के नाम लिखिए ।
(ख) गंगा के तट पर बसे औद्योगिक नगरों से गंगा को क्या हानि हुई है ?
(ग) कुंभ का मेला कब-कब और कहाँ-कहाँ लगता है ?
(घ) “गंगोत्री से निकलते समय मेरा चाँदी जैसा चमकीला रूप रहता है। किंतु मुझे दुख है कि काशी पहुँचते-पहुँचते मेरा चमकीला रंग मटमैला हो जाता है । ”
उपर्युक्त वाक्य से संबंधित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(i) यहाँ पर चाँदी जैसे चमकीले रूप से क्या तात्पर्य है?
(ii) काशी पहुँचते-पहुँचते गंगा का चमकीला रंग मटमैला क्यों हो जाता है ?
उत्तर :
(क) गंगा नदी के किनारे निम्नलिखित नगर बसे हैं- हरिद्वार, ऋषिकेश, कानपुर, इलाहाबाद, काशी, पटना, भागलपुर, कलकत्ता इत्यादि बसे हुए हैं।
(ख) गंगा के तट पर बसे औद्योगिक नगरों से गंगा को बहुत हानि हुई । कारखानों का गंदा पानी गंगा के स्वच्छ जल को गंदा करके मटमैला कर देता है। साथ ही कारखानों से निकला सारा अपशिष्ट पदार्थ भी गंगा में ही फेंक दिया जाता है जिससे गंगा का जल दूषित हो जाता है और मानव जाति के लिए हानिकारक बन जाता है।
(ग) कुंभ का मेला भारत के चार अलग-अलग स्थानों पर लगता है, ये प्रत्येक 12 साल में एक बार पूर्ण कुंभ मेला के रूप में लगता है और प्रत्येक 6 साल में अर्द्धकुंभ मेला के रूप में लगता है। इन चार स्थानों के नाम इस प्रकार हैं-
पूर्ण कुंभ ( प्रत्येक 12 साल में )
हरिद्वार – गंगा नदी के तट पर
उज्जैन – क्षिप्रा नदी के तट पर
नासिक – गोदावरी नदी के तट पर
प्रयागराज – गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर
अर्द्धकुंभ ( प्रत्येक 6 साल में )
प्रयागराज – गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर
हरिद्वार – गंगा नदी के तट पर।
इन सभी स्थानों पर प्रत्येक 3 साल में भी कुंभ मेला लग जाता है।
(घ) (i) यहाँ चाँदी जैसे चमकीले रूप से तात्पर्य है कि जब माँ गंगा, गोमुख से निकलती है तो उनका रूप इतना स्वच्छ और निर्मल होता है कि चाँदी जैसा चमकने लगता है। माँ गंगा उसी शुद्धता और स्वच्छता के साथ आगे बढ़ती हैं।
(ii) जब माँ गंगा गोमुख से निकलकर पहाड़ों से उतरती हुई समुद्र तक चलती हैं तब अनेक नगरों से होकर गुजरती हैं और तब उसमें शहरों और कारखानों का अपशिष्ट पदार्थ मिलना शुरू हो जाता है और गंगा का जल दूषित होकर मटमैला हो जाता है ।
प्रश्न 3.
पाठ के आधार पर सही कथन के आगे (✓) का और गलत कथन के आगे (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) गंगा के किनारे कई तीर्थ स्थान हैं।
उत्तर :
✓
(ख) गंगा का जन्म अरावली की गोद में हुआ है।
उत्तर :
✗
(ग) कारखानों का गंदा पानी गंगा के जल को दूषित कर रहा है।
उत्तर :
✓
(घ) गंगा का एक नाम भागीरथी है।
उत्तर :
✓
(ङ) पश्चिम बंगाल में गंगा की तीन धाराएँ हो जाती हैं।
उत्तर :
✗
मिलान कीजिए
स्तंभ ‘क’ और स्तंभ ‘ख’ का आपस में मिलान कीजिए-

उत्तर :

भाषा की बात
प्रश्न 1.
इस वाक्य को पढ़िए-
‘यहाँ यमुना से मेरा संगम होता है । ”
इस वाक्य में ‘होता’ शब्द ‘होना’ क्रिया का रूप है।
निम्नलिखित वाक्यों में ‘होना’ क्रिया के विभिन्न रूपों का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) आप जब भी आते हैं, मुझे बहुत प्रसन्नता ______ है।
(ख) कुंभ के मेले में लाखों लोग सम्मिलित ______ ।
(ग) आपके माता-पिता आपकी प्रतीक्षा कर रहे ______ ।
(घ) पहाड़ों का मौसम बड़ा सुहावना ______ है।
(ङ) यह काम कल ही ______ था परंतु किसी कारण से नहीं ______ पाया।
उत्तर :
(क) आप जब भी आते हैं, मुझे बहुत प्रसन्नता होती है ।
(ख) कुंभ के मेले में लाखों लोग सम्मिलित होते हैं।
(ग) आपके माता-पिता आपकी प्रतीक्षा कर रहे होंगे।
(घ) पहाड़ों का मौसम बड़ा सुहावना होता है।
(ङ) यह काम कल ही होना था परंतु किसी कारण से नहीं हो पाया।
![]()
प्रश्न 2.
पाठ में ‘हिमालय’ शब्द ‘हिम’ और ‘आलय’ शब्दों से मिलकर बना है। इसी प्रकार नीचे लिखे शब्दों को मिलाकर नया शब्द बनाइए-

अब अपने बनाए हुए शब्दों का अपनी लेखन – पुस्तिका में वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।
उत्तर :

पुस्तकालय – हमारे पुस्तकालय में बहुत-सी मनोरंजक पुस्तकें हैं।
देवालय – माँ प्रतिदिन फूल लेकर देवालय जाती हैं।
विद्यालय – हमारे विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएँ भी होती हैं ।
भोजनालय – हम वैष्णव भोजनालय में खाना पसंद करते हैं।
मेघालय – ‘मेघालय’ को ‘बादलों का घर’ भी कहा जाता है।
प्रश्न 3.
नीचे गंगा नदी के दृश्य में कुछ शब्द लिखे गए हैं। इन शब्दों का प्रयोग करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए-

उत्तर :
गंगा एक पवित्र नदी है। सभी भारतवासियों की इसमें गहरी आस्था होती है। यह हिमालय के ऊँचे स्थान गोमुख से निकलती है। जब माँ गंगा गोमुख से निकलती है, तब इसका जल स्वच्छ व निर्मल होता है और वह चाँदी की तरह चमकीला होता है परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ती है, इसमें शहरों और कारखानों के अपशिष्ट पदार्थ मिलते जाते हैं और गंगा का जल दूषित करते जाते हैं। जिससे यह जल मानव के लिए भी हानिकारक बनता जाता है। इसके तट पर अनेक औद्योगिक नगर भी बसे हैं। जैसे कानपुर में कपड़े, चमड़े और लोहे के कारखानों का जल गंगा से मिलता है तो यही कारखाने अपने गंदे जल और अपशिष्ट पदार्थों से गंगा के शांत निर्मल जल को दूषित कर देते हैं। जब गंगा पहाड़ों से निकलते हुए पत्थरों से टकराती है तो इसका शांत जल शोर करता हुआ आगे बढ़ता है।
प्रश्न 4.
“ मैं काम कर रहा हूँ।”
” मेरे कर में लेखनी है । ”
यहाँ पहले वाक्य में ‘कर’ शब्द का प्रयोग क्रिया के रूप में हुआ है तथा दूसरे वाक्य में ‘कर’ शब्द का अर्थ ‘हाथ’ है। ‘कर’ का एक अन्य अर्थ ‘टैक्स’ भी होता है। इस प्रकार आपने देखा कि अलग-अलग वाक्यों में प्रयोग के कारण एक ही शब्द के भिन्न-भिन्न अर्थ हो सकते हैं।
अब आप भी अपनी पाठ्यपुस्तक और अन्य स्रोतों से ऐसे शब्दों की एक सूची तैयार कीजिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर :
1. धारा
(क) नदी की धारा
(ख) नियम
वाक्य- नदी की धारा तेज गति से बहती जाती है।
संविधान की धारा सब पर लागू होती है।
2. तट
(क) किनारा
(ख) सीमा
वाक्य- सूर्य नदी के तट पर डूब रहा था।
भूमि का यह भाग तट रेखा के भीतर है।
3. दृश्य
(क) नज़ारा
(ख) नाटक का भाग
वाक्य- प्राकृतिक दृश्य बहुत लुभावना होता है।
आज नाटक का केवल पहला दृश्य दिखाया जाएगा।
4. खाड़ी
(क) घाटी
(ख) गले का आभूषण
वाक्य- पहाड़ों के बीच एक सुंदर खाड़ी है।
उसने सोने की खाड़ी पहनी हुई थी ।
5. रूप
(क) आकृति
(ख) अवतार
वाक्य- उसका रूप बहुत सुंदर है।
विष्णु भगवान के दस रूप हैं।
समझ और अनुभव
प्रश्न 1.
गंगा नदी के साथ तीर्थ स्थलों के जुड़ने के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर :
गंगा नदी के साथ तीर्थ स्थलों के जुड़ने का प्रमुख कारण है कि यह हिंदू धर्म की सबसे पवित्र नदी हैं। माना जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य पवित्र हो जाता है और उसके सभी पाप धुल जाते हैं। इसीलिए इस मोक्षदायिनी गंगा के तट पर मंदिरों का निर्माण किया गया और वे सभी प्रमुख तीर्थ बन गए।
प्रश्न 2.
यदि नदियाँ दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती रहेंगी तो हम पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर :
यदि नदियाँ दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती गई तो हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। इससे वन्य जीवन भी प्रभावित होगा। मनुष्य और वन्य जीवों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जलीय जीवन खतरे में आ जाएगा। यदि दूषित जल से सिंचाई की जाएगी तो उससे उगाई गई फसल जीवन के लिए खतरा बन जाएगी और पीने योग्य जल की कमी हो जाएगी।
प्रश्न 3.
पाठ में ‘कानपुर’ को भारत का प्रसिद्ध औद्योगिक नगर कहा गया है। यहाँ ‘औद्योगिक नगर’ से क्या आशय है?
उत्तर :
कानपुर को गंगा के किनारे का सबसे बड़ा औद्योगिक नगर इसलिए कहा गया है क्योंकि कानपुर में लोहे, कपड़े और चमड़े के बड़े कारखाने हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध है। जो औद्योगिक विकास में बहुत सहायक रहता है। कानपुर के चमड़ा उत्पादन की वस्तुओं का दुनिया भर में निर्यात किया जाता है। इन उद्योगों के लिए आवश्यक जल गंगा नदी से ही लिया जाता है।
कलाकारी
नीचे ‘जल संरक्षण’ विषय पर एक चित्र दिया गया है। आप भी दिए गए स्थान पर कोई चित्र बनाकर जल संरक्षण का एक उपाय सुझाइए-

उत्तर :

गंगा से बातचीत
गंगा अपने चमकीले रंग को मटमैला होते देखकर दुखी है। यदि आपको कभी गंगा नदी से बात करने का अवसर मिले तो आपकी क्या बातचीत होगी?

उत्तर :

![]()
पुस्तकालय एवं अन्य स्रोत
प्रश्न 1.
विद्यालय के पुस्तकालय, अभिभावकों तथा अन्य स्रोतों से गंगा की सहायक नदियों के बारे में पता लगाइए। साथ ही यह भी पता कीजिए कि उनका उद्गम स्थान कौन-सा है और उनके किनारे कौन-कौन से प्रसिद्ध नगर स्थित हैं?
उत्तर :
गंगा की सहायक नदियाँ और उनके उद्गम स्थल
| सहायक नदियाँ | उद्गम स्थल |
| यमुना | उत्तराखंड में यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है । |
| गोमती | उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में फुलहर झील से निकलती है। |
| रामगंगा | पश्चिमी उत्तराखंड में नैनीताल के पास से निकलती है। |
| घाघरा | मापचाचुंगों ग्लेशियर से निकलती है । |
| कोसी | तिब्बत में सप्तकोसी से निकलती है। |
| सोन | अमरकंटक पठार से निकलती है। |
| गंडक | नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वतमाला से निकलती है। |
इनके किनारे बसे प्रसिद्ध नगर-
- गंगा – हरिद्वार, ऋषिकेश, कानपुर, इलाहाबाद
- यमुना – दिल्ली, आगरा, मथुरा
- सोन – अमरकंटक, पटना, सोन नगर
- गोमती – लखनऊ, जौनपुर, गाजीपुर
- कोसी – कुर्सेला
- घाघरा – छपरा
- रामगंगा – कन्नौज
- गंडक – हाजीपुर
प्रश्न 2.
नदियों को साफ करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पता कीजिए। इसके लिए आप पुस्तकालय, शिक्षकों-अभिभावकों एवं अन्य स्त्रोतों की सहायता ले सकते हैं।
उत्तर :
भारत सरकार द्वारा नदियों को स्वच्छ बनाने हेतु अनेक योजनाएँ बनाई गई हैं-
(क) नमामि गंगे (गंगा की सफाई हेतु ये मिशन आरंभ किया गया ।)
(ख) राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना ।
(ग) अटल मिशन फौर रिजूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) जैसी योजनाएँ भी नदियों की सफाई में योगदान देती हैं।
(घ) अमृत और स्मार्ट सिटी योजना – शहरी क्षेत्रों में नदियों की सफाई का कार्य
(उपरोक्त सभी योजनाएँ भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जल स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु चलाई गईं। )